logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

उग्रवादी आन्दोलन के प्रणेता बाल गंगाधर तिलक की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि हमीरपुर। सुमेरपुर कस्बे में देशभक्तों की देश के प्रति भूमिका के मद्देनजर वर्णिता संस्था के तत्वावधान में विमर्श विविधा के अन्तर्गत जिनका देश ऋणी है के तहत संस्था के अध्यक्ष डा. भवानीदीन ने स्वराज्य मेरा जन्मसिद्ध अधिकार है मैं इसे लेकर ही रहूंगा के उद्गगाता लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि तिलक सही अर्थों में एक राष्ट्रवादी नेता थे। देश के प्रति इनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है। ये उग्रवादी आन्दोलन के प्रणेता थे। इनका जन्म 23 जुलाई 1856 गंगाधर रामचन्द्र तिलक के घर महाराष्ट्र के रत्नागिरी में हुआ था। इन्होंने स्वदेशी , बहिष्कार और राष्ट्रीय शिक्षा का अभियान चलाया था। इन्होंने कष्ट भरी जेल यात्रा भी की। कालांतर में इनका 1 अगस्त 1920 को निधन हो गया। इस कार्यक्रम में अशोक अवस्थी, सिद्धा, बाबूलाल, प्रेम, सागर, महावीर प्रजापति, रामनरायन सोनकर, दयाराम सोनकर, राहुल, पंकज सिंह, भोलू सिंह, सतेन्द्र, मुन्ना भदौरिया आदि शामिल रहे।

9 hrs ago
user_संतोष कुमार चक्रवर्ती
संतोष कुमार चक्रवर्ती
Journalist हमीरपुर, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
9 hrs ago

उग्रवादी आन्दोलन के प्रणेता बाल गंगाधर तिलक की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि हमीरपुर। सुमेरपुर कस्बे में देशभक्तों की देश के प्रति भूमिका के मद्देनजर वर्णिता संस्था के तत्वावधान में विमर्श विविधा के अन्तर्गत जिनका देश ऋणी है के तहत संस्था के अध्यक्ष डा. भवानीदीन ने स्वराज्य मेरा जन्मसिद्ध अधिकार है मैं इसे लेकर ही रहूंगा के उद्गगाता लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि तिलक सही अर्थों में एक राष्ट्रवादी नेता थे। देश के प्रति इनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है। ये उग्रवादी आन्दोलन के प्रणेता थे। इनका जन्म 23 जुलाई 1856 गंगाधर रामचन्द्र तिलक के घर महाराष्ट्र के रत्नागिरी में हुआ था। इन्होंने स्वदेशी , बहिष्कार और राष्ट्रीय शिक्षा का अभियान चलाया था। इन्होंने कष्ट भरी जेल यात्रा भी की। कालांतर में इनका 1 अगस्त 1920 को निधन हो गया। इस कार्यक्रम में अशोक अवस्थी, सिद्धा, बाबूलाल, प्रेम, सागर, महावीर प्रजापति, रामनरायन सोनकर, दयाराम सोनकर, राहुल, पंकज सिंह, भोलू सिंह, सतेन्द्र, मुन्ना भदौरिया आदि शामिल रहे।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • आज महावीर भाई को अखंड भारत मीडिया 210501 से जुड़ने पर हार्दिक आज महावीर भाई को अखंड भारत मीडिया 210501 से जुड़ने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। 💐 आपके उज्जवल भविष्य एवं पत्रकारिता के क्षेत्र में मंगल कामनाएं। आप ग्राम पंचायत स्तर पर निष्पक्ष पत्रकारिता कर समाज की आवाज बनें #AkhandBharatMedia #AkhandBharat210501 #MahavirBhai #GramPanchayatReporter #HamirpurNews DigitalMedia Congratulation UPNews Journalist SwachhPatrakarita
    1
    आज महावीर भाई को अखंड भारत मीडिया 210501 से जुड़ने पर हार्दिक
आज महावीर भाई को अखंड भारत मीडिया 210501 से जुड़ने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। 💐
आपके उज्जवल भविष्य एवं पत्रकारिता के क्षेत्र में मंगल कामनाएं। 
आप ग्राम पंचायत स्तर पर निष्पक्ष पत्रकारिता कर समाज की आवाज बनें
#AkhandBharatMedia #AkhandBharat210501 #MahavirBhai #GramPanchayatReporter #HamirpurNews DigitalMedia Congratulation UPNews Journalist SwachhPatrakarita
    user_Ajeet kumar
    Ajeet kumar
    Voice of people हमीरपुर, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • पेयजल लाइन डालते समय गैस पाइपलाइन में हुआ रिसाव मचा हड़कंप हमीरपुर। सुमेरपुर कस्बे में बगैर सूचना के पेयजल लाइन डालने के लिए जेसीबी मशीन से खुदाई करने के दौरान आईजीएल गैस पाइपलाइन का टूट जाने से गैस का रिसाव शुरू हो गया। इससे हड़कंप मच गया। सूचना पाकर पहुंचे आईजीएल गैस पाइपलाइन के टेक्नीशियन ने पहुंचकर मरम्मत के बाद गैस का रिसाव बंद किया। सुमेरपुर कस्बे में बांदा मार्ग के किनारे जल संस्थान पुरानी पाइपलाइन की जगह नई पाइपलाइन डाल रहा है। शनिवार को सुबह 10:30 बजे रानी लक्ष्मीबाई तिराहा के समीप जल संस्थान के ठेकेदार ने जेसीबी से खुदाई करते समय आईजीएल गैस पाइपलाइन को क्षतिग्रस्त कर दिया। गैस पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने से गैस का रिसाव शुरू हो गया। इससे अफरा तफरी मच गई। गैस का रिसाव शुरू होने की जानकारी आईजीएल कंपनी को दी गई। सूचना पाकर कंपनी के टेक्नीशियन सगीर खान मौके पर पहुंचे और पाइपलाइन की मरम्मत करके गैस का रिसाव बंद किया। इससे लोगों ने राहत की सांस ली है। आबादी के नजदीक गैस पाइपलाइन में रिसाव होने से लोगों में दहशत व्याप्त रही। जल संस्थान के अवर अभियंता आशीष यादव ने कहा कि ठेकेदार की लापरवाही से गैस लाइन टूटी थी। मरम्मत के बाद ठीक हो गई है। इसके लिए ठेकेदार पर लापरवाही बरतने के लिए चेतावनी पत्र जारी किया गया है।
    1
    पेयजल लाइन डालते समय गैस पाइपलाइन में हुआ रिसाव मचा हड़कंप
हमीरपुर। सुमेरपुर कस्बे में बगैर सूचना के पेयजल लाइन डालने के लिए जेसीबी मशीन से खुदाई करने के दौरान आईजीएल गैस पाइपलाइन का टूट जाने से गैस का रिसाव शुरू हो गया। इससे हड़कंप मच गया। सूचना पाकर पहुंचे आईजीएल गैस पाइपलाइन के टेक्नीशियन ने पहुंचकर मरम्मत के बाद गैस का रिसाव बंद किया।
सुमेरपुर कस्बे में बांदा मार्ग के किनारे जल संस्थान पुरानी पाइपलाइन की जगह नई पाइपलाइन डाल रहा है। शनिवार को सुबह 10:30 बजे रानी लक्ष्मीबाई तिराहा के समीप जल संस्थान के ठेकेदार ने जेसीबी से खुदाई करते समय आईजीएल गैस पाइपलाइन को क्षतिग्रस्त कर दिया। गैस पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने से गैस का रिसाव शुरू हो गया। इससे अफरा तफरी मच गई। गैस का रिसाव शुरू होने की जानकारी आईजीएल कंपनी को दी गई। सूचना पाकर कंपनी के टेक्नीशियन सगीर खान मौके पर पहुंचे और पाइपलाइन की मरम्मत करके गैस का रिसाव बंद किया। इससे लोगों ने राहत की सांस ली है। आबादी के नजदीक गैस पाइपलाइन में रिसाव होने से लोगों में दहशत व्याप्त रही। जल संस्थान के अवर अभियंता आशीष यादव ने कहा कि ठेकेदार की लापरवाही से गैस लाइन टूटी थी। मरम्मत के बाद ठीक हो गई है। इसके लिए ठेकेदार पर लापरवाही बरतने के लिए चेतावनी पत्र जारी किया गया है।
    user_संतोष कुमार चक्रवर्ती
    संतोष कुमार चक्रवर्ती
    Journalist हमीरपुर, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • कोर्ट का फैसला, दुष्कर्म आरोपी पर एक लाख जुर्माना ब्रैकिंग..
    1
    कोर्ट का फैसला, दुष्कर्म आरोपी पर एक लाख जुर्माना
ब्रैकिंग..
    user_Bhanu Pratap Sing
    Bhanu Pratap Sing
    Social Media Manager घाटमपुर, कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • अपराधी हाथ जोड़कर बोला चोरी करना पाप है पुलिस हमारी बाप है घाटमपुर- सजेती थाना पुलिस ने अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने ₹25,000 के इनामी और वांछित अपराधी अंशू सचान उर्फ अंशुमन उर्फ पंडित को बर्रा बाईपास से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी का जुलूस निकाला, जिसमें वह हाथ जोड़कर "चोरी करना पाप है, पुलिस हमारी बाप है" के नारे लगाता दिखा।सजेती थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि सजेती थाने का वांछित और इनामी अपराधी अंशू सचान (लगभग 31 वर्ष) बर्रा थाना क्षेत्र के बिलगवां स्थित बाजार में खरीदारी कर रहा है। सूचना पर उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया। इसके बाद सजेती पुलिस टीम बर्रा बाईपास पहुंची और बर्रा थाने की पुलिस के सहयोग से आरोपी को नियमानुसार हिरासत में ले लिया गया।पकड़ा गया आरोपी अंशू सचान एक शातिर अपराधी है। उस पर कानपुर नगर के सजेती, घाटमपुर, बर्रा, कलक्टरगंज और फतेहपुर जिले के कल्यानपुर व खागा थानों में कुल 15 मामले दर्ज हैं। इन मामलों में चोरी, धोखाधड़ी, आर्म्स एक्ट और भारतीय न्याय संहिता (BNS) व भारतीय दंड संहिता (IPC) की गंभीर धाराएं शामिल हैं। वह हाल ही में सजेती थाने में दर्ज मु0अ0सं0 309/2025 और मु0अ0सं0 184/2026 में वांछित था, जिसके चलते उस पर ₹25,000 का इनाम घोषित किया गया था।इस शातिर अपराधी को गिरफ्तार करने में सजेती थाना पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। टीम में थानाध्यक्ष अनुज कुमार, उपनिरीक्षक संजीव कुमार राजपूत, उपनिरीक्षक संजीव कुमार, उपनिरीक्षक सालिकराम और कांस्टेबल उमेश कुमार शामिल थे। यह कार्रवाई पुलिस कमिश्नरेट कानपुर नगर के कुशल निर्देशन में की गई।गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
    1
    अपराधी हाथ जोड़कर बोला चोरी करना पाप है पुलिस हमारी बाप है
घाटमपुर- सजेती थाना पुलिस ने अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने ₹25,000 के इनामी और वांछित अपराधी अंशू सचान उर्फ अंशुमन उर्फ पंडित को बर्रा बाईपास से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी का जुलूस निकाला, जिसमें वह हाथ जोड़कर "चोरी करना पाप है, पुलिस हमारी बाप है" के नारे लगाता दिखा।सजेती थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि सजेती थाने का वांछित और इनामी अपराधी अंशू सचान (लगभग 31 वर्ष) बर्रा थाना क्षेत्र के बिलगवां स्थित बाजार में खरीदारी कर रहा है। सूचना पर उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया। इसके बाद सजेती पुलिस टीम बर्रा बाईपास पहुंची और बर्रा थाने की पुलिस के सहयोग से आरोपी को नियमानुसार हिरासत में ले लिया गया।पकड़ा गया आरोपी अंशू सचान एक शातिर अपराधी है। उस पर कानपुर नगर के सजेती, घाटमपुर, बर्रा, कलक्टरगंज और फतेहपुर जिले के कल्यानपुर व खागा थानों में कुल 15 मामले दर्ज हैं। इन मामलों में चोरी, धोखाधड़ी, आर्म्स एक्ट और भारतीय न्याय संहिता (BNS) व भारतीय दंड संहिता (IPC) की गंभीर धाराएं शामिल हैं। वह हाल ही में सजेती थाने में दर्ज मु0अ0सं0 309/2025 और मु0अ0सं0 184/2026 में वांछित था, जिसके चलते उस पर ₹25,000 का इनाम घोषित किया गया था।इस शातिर अपराधी को गिरफ्तार करने में सजेती थाना पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। टीम में थानाध्यक्ष अनुज कुमार, उपनिरीक्षक संजीव कुमार राजपूत, उपनिरीक्षक संजीव कुमार, उपनिरीक्षक सालिकराम और कांस्टेबल उमेश कुमार शामिल थे। यह कार्रवाई पुलिस कमिश्नरेट कानपुर नगर के कुशल निर्देशन में की गई।गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
    user_Satish Kumar,9648888580
    Satish Kumar,9648888580
    Journalist Ghatampur, Kanpur Nagar•
    20 hrs ago
  • हमीरपुर - 44 लाख बीमा की रकम हड़पने के लिये पति ने करी पत्नी की हत्या !! जनपद हमीरपुर के ललपुरा थाना क्षेत्र में विगत 29 तारीख को हमीरपुर - राठ स्टेट हाईवे में सड़क के किनारे एक महिला का अज्ञात शव बरामद हुआ था अज्ञात शव की शिनाख्त करने पर पुलिस ने मृतका की पहचान रीता निवासी कानपुर नगर के रूप में करी थी , अज्ञात महिला का शव मिलने के बाद मृतका का पति अमर सिंह ललपुरा थाने में ही गुमशुदगी की प्राथमिक की दर्ज करने पहुंचा था , गुमशुदगी की दर्ज करवाने ललपुरा थाने पहुंचे अमर सिंह से पूछताछ पर जब पुलिस को शक हुआ तो अमर सिंह अपने ही सवालों के जवाब में फसता चला गया और बाद में अमर सिंह ने अपनी पत्नी की हत्या की वारदात कुबूल करी ..... वि /ओ - पुलिस से पूछताछ के दौरान हत्यारोपी पति अमर सिंह ने बताया की पत्नी से उसका विवाद चलता था जबकि 2 साल पहले ही रीता से उसका प्रेम विवाह हुआ था , रीता पहले से ही शादीशुदा थी पहले पति की मौत के बाद अमर सिंह के साथ उसका प्रेम विवाह हुआ था , पत्नी की हत्या से दो महापूर्व अमर सिंह ने अपनी पत्नी का 40 लाख रुपए का बीमा करवाया था और इस बीमा की रकम पाने के उद्देश्य से उसने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर अपनी पत्नी की हत्या की साजिश रच डाली , पूछताछ के दौरान पुलिस से हत्यारोपि पति अमर सिंह ने बताया कि पत्नी की हत्या करने की साजिश रचने के उद्देश्य से ही पत्नी का दो माह पूर्व बीमा कराया था जिसकी एक किस्त 260000 रुपए वह जमा भी कर चुका था , विगत 29 तारीख को किसी बहाने से अपने दोस्तों के साथ मिलकर अमर सिंह अपनी पत्नी को हमीरपुर - राठ स्टेट हाईवे पर ले गया और चार पहिया गाड़ी चढ़ा कर उसकी हत्या कर दी अमर सिंह अपनी पत्नी रीता की हत्या की कहानी सड़क दुर्घटना के रूप में तब्दील करना चाहता था लेकिन उससे पहले ही पुलिस की त्वरित कार्रवाई से इस पूरे हत्याकांड की पोल खुल गई ....
    4
    हमीरपुर - 44 लाख बीमा की रकम हड़पने के लिये पति ने करी पत्नी की हत्या !!
जनपद हमीरपुर के ललपुरा थाना क्षेत्र में विगत 29 तारीख को हमीरपुर -  राठ स्टेट हाईवे में सड़क के किनारे एक महिला का अज्ञात शव बरामद हुआ था अज्ञात शव की शिनाख्त करने पर पुलिस ने मृतका की पहचान रीता निवासी कानपुर नगर के रूप में करी थी , अज्ञात महिला का शव मिलने के बाद मृतका का पति अमर सिंह ललपुरा थाने में ही गुमशुदगी की प्राथमिक की दर्ज करने पहुंचा था , गुमशुदगी की दर्ज करवाने ललपुरा थाने पहुंचे अमर सिंह से पूछताछ पर जब पुलिस को शक हुआ तो अमर सिंह अपने ही सवालों के जवाब में फसता चला गया और बाद में अमर सिंह ने  अपनी पत्नी की हत्या की वारदात कुबूल करी  .....
वि /ओ - पुलिस से पूछताछ के दौरान हत्यारोपी पति अमर सिंह ने बताया की पत्नी से उसका विवाद चलता था जबकि 2 साल पहले ही रीता से उसका प्रेम विवाह हुआ था  , रीता पहले से ही शादीशुदा थी पहले पति की मौत के बाद अमर सिंह के साथ उसका प्रेम विवाह हुआ था  , 
पत्नी की हत्या से दो महापूर्व अमर सिंह ने अपनी पत्नी का 40 लाख रुपए का बीमा करवाया था और इस बीमा की रकम पाने के उद्देश्य से उसने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर अपनी पत्नी की हत्या की साजिश रच डाली  , पूछताछ के दौरान पुलिस से हत्यारोपि पति अमर सिंह ने बताया कि पत्नी की हत्या करने की साजिश रचने के उद्देश्य से ही पत्नी का दो माह पूर्व बीमा कराया था जिसकी एक किस्त 260000 रुपए वह जमा भी कर चुका था ,  विगत 29 तारीख को किसी बहाने से अपने दोस्तों के साथ मिलकर अमर सिंह अपनी पत्नी को हमीरपुर -  राठ स्टेट हाईवे पर ले गया और चार पहिया गाड़ी चढ़ा कर उसकी हत्या कर दी अमर सिंह अपनी पत्नी रीता की हत्या की कहानी सड़क दुर्घटना के रूप में तब्दील करना चाहता था लेकिन उससे पहले ही पुलिस की त्वरित कार्रवाई से इस पूरे हत्याकांड की पोल खुल गई ....
    user_Sheelu Nishad
    Sheelu Nishad
    Classified ads newspaper publisher Hamirpur, Uttar Pradesh•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.