Shuru
Apke Nagar Ki App…
Kantilal makawana
More news from राजस्थान and nearby areas
- कुशलगढ़ जिला बांसवाड़ा राजस्थान रिपोर्टर धर्मेन्द्र कुमार सोनी (विधवा महिला के बेल को पिटने वाले पर अब होगी कानुनी कार्यवाही, पुलिस पंहुची मोके पर) राजस्थान के बांसवाड़ा जिले के कुशलगढ़ उप खंड क्षेत्र के खेड़ा धरती घाटा क्षेत्र के पाटन पुलिस थाना क्षेत्र के गलदर गांव की एक विधवा मां ने गांव के ही युवक द्वारा बेल को पिटने व लड़ाई झगड़ा पर उतारू को लेकर पाटन पुलिस थाने में एक लिखित रिपोर्ट दी जिस पर पाटन पुलिस ने तुरन्त एक्सन लेते हुए थानाधिकारी सुरजमल खराड़ी ने थाने में पदस्थ एएसआई शंकरलाल को मय जाब्ता मौके पर भेजा पुलिस ने मोके पर पंहुच कर पशु चिकित्सा अधिकारी को बुला कर बेल का मेडीकल करवा कर बेल को पिटने वाले आरोपी के खिलाफ कार्रवाई अंजाम में लाई जाएगी वहीं क्षेत्र में गो माता के सम्मान में सभी ने नंदी को लेकर सोशल मिडिया पर जो साथ दिया जीसे जनता में सराहा जा रहा है3
- 💔 लापरवाही की कीमत—एक मासूम की जान! रतलाम-बड़नगर की ये घटना सिर्फ एक खबर नहीं… एक कड़वी सच्चाई है। खुले बोरवेल आज भी ‘मौत के कुएं’ बने हुए हैं… और हर बार कोई न कोई मासूम इसकी भेंट चढ़ जाता है। 👉 अब वक्त है सख्त कानून का 👉 अब वक्त है जिम्मेदारी का 👉 अब वक्त है जागने का अगर आपके आसपास कोई खुला बोरवेल है—उसे तुरंत बंद करवाएं… क्योंकि अगला नंबर किसी और का नहीं होना चाहिए! Collector Office Ratlam CM Madhya Pradesh PMO India PRO Ratlam Raghav Chadha केशु निनामा मित्र मंडल Kamleshwar Dodiyar Jansampark Madhya Pradesh BHIM ARMY Adarsh Vasuniya ⚠️ Disclaimer: यह वीडियो जागरूकता के उद्देश्य से बनाया गया है। इसमें दिखाई गई जानकारी विभिन्न मीडिया स्रोतों और रिपोर्ट्स पर आधारित है। किसी भी व्यक्ति या संस्था की छवि को ठेस पहुंचाने का उद्देश्य नहीं है। #सावधानBharat #BreakingNews #Ratlam #Badnagar #BorewellAccident #SafetyFirst #Awareness #SaveLives #IndiaNews #ViralVideo #PublicSafety #AlertIndia #JusticeForKids #StopNegligence #TrendingNow #NewsUpdate1
- बड़वानी जिला एवं पार्टी थाना के अंतर्गत एक घटना घटी है जो की झांझर देने वाली हे1
- Post by 𝕄ℝ 𝕂𝔸ℝ𝕋ℍ𝕀𝕂 𝔻𝔸𝕎𝔸ℝ 𝕁1
- नालछा में सर्व ब्राह्मण समाज ने परशुराम जयंती मनाईः शोभायात्रा निकाली, भक्ति और सांस्कृतिक चेतना का संदेश राहुल सेन मांडव मो 9669141814 नालछा न्यूज/नालछा ब्लॉक मुख्यालय पर सर्व ब्राह्मण समाज ने भगवान परशुराम जयंती धूमधाम और धार्मिक आस्था के साथ मनाई। इस अवसर पर शोभायात्राएं, हवन और कई धार्मिक आयोजन किए गए। रविवार को भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर एक कई शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। धार्मिक जोश और उत्साह के बीच निकली इस यात्रा में भगवान परशुराम की आकर्षक झांकियां, बैंड-बाजे और धार्मिक ध्वज आकर्षण का केंद्र रहे। शोभायात्रा शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से गुजरी, जहां जगह-जगह श्रद्धालुओं ने फूल बरसाकर स्वागत किया। यात्रा के दौरान "जय परशुराम" के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। कई स्थानों पर विभिन्न संगठनों द्वारा लंगर और ठंडे पानी की सेवा भी प्रदान की गई। आयोजकों ने बताया कि भगवान परशुराम जयंती समाज को धर्म, सत्य और न्याय के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है। नालछा पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे, जिससे पूरा कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। ब्राह्मण संस्कार यात्रा और अन्य धार्मिक शोभायात्राओं में भी श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार के लिए धार्मिक आयोजन समाज के वरिष्ठ सदस्य मोहन शर्मा और विनोद इंदुलकर ने कहा कि सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार के लिए इस प्रकार के धार्मिक आयोजन आवश्यक हैं। उन्होंने जोर दिया कि सनातन धर्म की मजबूत स्थापना के लिए परशुराम जैसे महापुरुषों की जयंती मनाना महत्वपूर्ण है। परशुराम के चरित्र से हमें माता-पिता के वचनों का पालन करने और अधर्म के खिलाफ हमेशा आवाज उठाने की सीख मिलती है। वक्ताओं ने कहा कि कलयुग में भगवान परशुराम अपने शस्त्रों के माध्यम से कई संदेश देते हैं। उनके विचारों और आदर्शों पर चलकर ही एक कुशल नागरिक बना जा सकता है। ऐसे धार्मिक आयोजनों से महापुरुषों के जीवन से प्रेरणा मिलती रहती है। भगवान के अन्य अवतार धर्म स्थापना के बाद विष्णु लोक चले गए, लेकिन परशुराम जीव अवतार के रूप में पृथ्वी लोक में ही रहे और चिरंजीवी कहलाए।3
- डूंगरपुर जिले में पुलिस ने “ऑपरेशन स्वच्छता” के तहत अवैध गतिविधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग मामलों में आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सागवाड़ा थाना क्षेत्र के ठाकरडा गांव में एक किराणा दुकान में अवैध अंग्रेजी शराब का भंडारण करने की सूचना पर पुलिस टीम ने छापा मारकर दुकानदार राजेन्द्र (62) को गिरफ्तार किया। पुलिस ने मौके से टुबोर्ग प्रीमियम बियर की 20 बोतल और किंगफिशर स्ट्रॉन्ग बियर की 10 बोतल जब्त की है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार सांखला और वृताधिकारी रूप सिंह के सुपरविजन में थानाधिकारी मनीष कुमार के नेतृत्व में की गई। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर मामले की जांच में जुटी है। वहीं दूसरी ओर कोतवाली थाना क्षेत्र में DST टीम ने जुआ-सट्टा के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कब्रिस्तान के पास मस्तान बाबा दरगाह में मटका जुआ खेल रहे आरोपी अब्दुल रहीम को रंगे हाथों गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से 5,340 रुपये नकद जब्त किए गए हैं। जांच के दौरान सामने आया कि आरोपी मोबाइल के जरिए व्हाट्सएप पर सट्टे की पर्चियां भेज रहा था और गूगल पे सहित अन्य ऑनलाइन माध्यमों से लेनदेन कर रहा था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।1
- सीमलवाड़ा। उपखंड अधिकारी विवेक गुर्जर के निर्देशन में प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक नाबालिग बालिका का विवाह ऐन मौके पर रुकवा दिया। कार्रवाई के दौरान बारात को बैरंग लौटा दिया गया तथा बालिका के माता-पिता को पाबंद किया गया कि वे बालिग होने के बाद ही विवाह करें। उपखंड अधिकारी विवेक गुर्जर ने जानकारी देते हुए बताया कि बाल अधिकारिता विभाग द्वारा संचालित चाइल्ड लाइन को सूचना मिली थी कि धम्बोला थाना क्षेत्र की चाड़ोली पंचायत के नवाघरा गांव में एक नाबालिग बालिका का विवाह कराया जा रहा है। सूचना मिलते ही उनके निर्देशन में तुरंत टीम गठित कर मौके पर भेजा गया। टीम में हल्का पटवारी, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 से हिमांशु जैन, सृष्टि सेवा समिति के जिला समन्वयक सुरेंद्र ढोली, धम्बोला थाना के उपनिरीक्षक सकाराम एवं एएसआई चेतनलाल मय जाब्ता शामिल रहे। मौके पर पहुंचने पर पाया गया कि सागवाड़ा क्षेत्र से बारात पहुंच चुकी थी और विवाह की तैयारियां चल रही थीं। टीम ने तत्काल दूल्हा-दुल्हन के दस्तावेजों की जांच की, जिसमें दूल्हे की उम्र 23 वर्ष एवं दुल्हन की उम्र करीब 16 वर्ष पाई गई। दुल्हन के नाबालिग होने की पुष्टि होते ही प्रशासन ने तुरंत विवाह रुकवा दिया और बारात को बिना विवाह के वापस लौटा दिया। उपखंड अधिकारी विवेक गुर्जर ने बताया कि बालिका के माता-पिता को समझाइश देकर पाबंद किया गया है कि वे 18 वर्ष पूर्ण होने के बाद ही विवाह करेंगे। साथ ही उन्होंने आमजन से अपील की कि बाल विवाह जैसी कुप्रथा को रोकने में प्रशासन का सहयोग करें तथा ऐसी किसी भी सूचना को तुरंत चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 या नजदीकी प्रशासन को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।1
- कुशलगढ़ जिला बांसवाड़ा राजस्थान रिपोर्टर धर्मेन्द्र कुमार सोनी (कुशलगढ़,, गो माता को सम्मान दिलाने हस्ताक्षर अभियान में संत समाज,किन्नर समाज, बड़े बुड़े बच्चे महिलाएं व दुकान दार हस्ताक्षर कर 27को अखीर गो माता को सम्मान दिला कर ही दम लेंगे इन दिनों पुरे भारत वर्ष में गौ सेवको गौ भक्तो का कारवा गौ माता को सम्मान दिलाने के लिए अब गली मोहल्लों दुकानों संतों के द्वार पर दस्तक दें कर 27अप्रेल को गौ माता को सम्मान दिला कर ही दम लेंगे,गौ भक्तो ने इस बार ठान ली है की अब गौ माता को राष्ट माता घोषित करने व गौ हत्या पुर्ण रुप से बंद करा कर ही गौ भक्त अपनी कसम पुरी करने में लगे हुए हैं आज राजस्थान के बांसवाड़ा जिले के कुशलगढ़ नगर में गौ भक्तो ने गली गली मोहल्लों दुकानों संतों किन्नरो के यहां जा कर गौ सम्मान आव्हान अभियान में अपने हस्ताक्षर कर इस अभियान को गती दे रहे हैं4