होटल में ठहरकर 25 हजार उड़ाने वाले दो शातिर गिरफ्तार फतेहाबाद पुलिस ने दबोचा, 16 हजार नकद, दो मोबाइल और बाइक बरामद फतेहाबाद। होटल में कमरा लेकर बगल के कमरे में ठहरे यात्रियों की नकदी पर हाथ साफ करने वाले दो आरोपियों को थाना फतेहाबाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की रकम में से 16 हजार रुपये नकद, दो मोबाइल फोन और वारदात में प्रयुक्त बाइक बरामद की है। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।एसीपी फतेहाबाद इमरान अहमद के अनुसार, मंगलवार को अमित गुप्ता पुत्र अनिल कुमार गुप्ता, निवासी महाराणा मानसरोवर, गोवर्धन रोड, मथुरा ने पुलिस को तहरीर दी थी। उन्होंने बताया कि वह अपने भाई के साथ फतेहाबाद स्थित अतिथि होटल में ठहरे थे। इसी दौरान होटल के बगल वाले कमरे में भी कुछ यात्री ठहरे हुए थे। आरोप है कि रात में बगल के कमरे में ठहरे मोहम्मद फैज पुत्र मोहम्मद रफीक और उसके साथी ने होटल के कमरे से 25 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ली।मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। बुधवार को पुलिस टीम क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर भलोखरा पुलिया के पास घेराबंदी कर मोहम्मद फैज निवासी वाशिनगंज, कैम्पवेल रोड, थाना ठाकुरगंज, लखनऊ और रेहान पुत्र मुंशी निवासी रामनगर, कैम्पवेल रोड, बालागंज मंदिर, थाना शहादतगंज, लखनऊ को गिरफ्तार कर लिया गया।पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्रा, उपनिरीक्षक सुमित यादव, सागर कुमार आदि शामिल रहे।
होटल में ठहरकर 25 हजार उड़ाने वाले दो शातिर गिरफ्तार फतेहाबाद पुलिस ने दबोचा, 16 हजार नकद, दो मोबाइल और बाइक बरामद फतेहाबाद। होटल में कमरा लेकर बगल के कमरे में ठहरे यात्रियों की नकदी पर हाथ साफ करने वाले दो आरोपियों को थाना फतेहाबाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की रकम में से 16 हजार रुपये नकद, दो मोबाइल फोन और वारदात में प्रयुक्त बाइक बरामद की है। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।एसीपी फतेहाबाद इमरान अहमद के अनुसार, मंगलवार को अमित गुप्ता पुत्र अनिल कुमार गुप्ता, निवासी महाराणा मानसरोवर, गोवर्धन रोड, मथुरा ने पुलिस को तहरीर दी थी। उन्होंने बताया कि वह अपने भाई के साथ फतेहाबाद स्थित अतिथि होटल में ठहरे थे। इसी दौरान होटल के बगल वाले कमरे में भी कुछ यात्री ठहरे हुए थे। आरोप है कि रात में बगल के कमरे में ठहरे मोहम्मद फैज पुत्र मोहम्मद रफीक और उसके साथी ने होटल के कमरे से 25 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ली।मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। बुधवार को पुलिस टीम क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर भलोखरा पुलिया के पास घेराबंदी कर मोहम्मद फैज निवासी वाशिनगंज, कैम्पवेल रोड, थाना ठाकुरगंज, लखनऊ और रेहान पुत्र मुंशी निवासी रामनगर, कैम्पवेल रोड, बालागंज मंदिर, थाना शहादतगंज, लखनऊ को गिरफ्तार कर लिया गया।पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्रा, उपनिरीक्षक सुमित यादव, सागर कुमार आदि शामिल रहे।
- आज आगरा के खेरागढ़ विधानसभा मे बसपा का विशाल कार्यकर्त्ता सम्मेलन हुआ!!! बसपा पार्टी के कार्यकर्त्ताओ ने आज खेरागढ़ विधानसभा मे विशाल सम्मेलन आयोजित किया जिसमे हजारों बसपा समर्थकों ने अपना योगदान दिया और बसपा पार्टी की तरफ से पंडित नीरज रावत को खेरागढ़ विधानसभा का 2027 मे होने वाले चुनाव के लिए दावेदार स्वीकार किया!!!1
- संवाददाता कासिम मलिक चकमार्ग में बिजली का खंभा लगाने का आरोप, एसडीएम से रोक लगाने की मांग फतेहाबाद | मांजा कुतकपुर गुर्जर में कृषि भूमि पर जाने वाले चकमार्ग पर बिजली का खंभा लगाए जाने के प्रयास का मामला सामने आया है। ग्रामीण राजन सिंह पुत्र महाकम सिंह ने उपजिलाधिकारी फतेहाबाद को प्रार्थना पत्र देकर चकमार्ग पर खंभा लगाने से रोकने और रास्ते से अवरोध हटाने की मांग की है। प्रार्थना पत्र में राजन सिंह ने बताया कि उनकी कृषि भूमि गांव मांजा कुतकपुर गुर्जर में है। खेत पर आने-जाने के लिए चकमार्ग संख्या-11 का उपयोग किया जाता है। आरोप है कि एनटीपीसी पावर ग्रिड कंपनी की ओर से चकमार्ग में बिजली का बड़ा खंभा लगाने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए चकमार्ग में गड्ढे आदि खोदकर रास्ते को अवरुद्ध किया जा रहा है। ग्रामीण का कहना है कि यदि चकमार्ग के बीच खंभा लगा दिया गया तो सार्वजनिक रास्ते से आवागमन प्रभावित होगा। किसानों को अपने खेतों तक पहुंचने में परेशानी होगी। कृषि कार्य के दौरान ट्रैक्टर और अन्य वाहनों के निकलने में भी दिक्कत हो सकती है। राजन सिंह ने एसडीएम से मामले की जांच कराकर चकमार्ग को अतिक्रमण और अवरोध से मुक्त रखने तथा बिजली का खंभा अन्य स्थान पर लगाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक रास्ता बाधित होने से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा, इसलिए जनहित में तत्काल कार्रवाई जरूरी है। प्रार्थी ने 14 सितंबर 2026 को एसडीएम फतेहाबाद को प्रार्थना पत्र सौंपकर कार्रवाई की मांग की है।2
- चूड़ी बाजार में गरमाया माहौल! विवाद के बाद बाजार बंद, पुलिस पहुंची थाने तक फारूकी गेट पर बाजार बंद… आखिर क्यों बढ़ा दुकानदारों और फेरीवालों के बीच विवाद? फिरोजाबाद के फारूकी गेट स्थित चूड़ी बाजार में आज यानी 17 सितंबर को उस समय हलचल बढ़ गई, जब स्थानीय दुकानदारों ने बाजार बंद कर अपनी नाराजगी जाहिर की। फारूकी गेट का यह इलाका लंबे समय से कारोबार और आपसी मेल-जोल के लिए जाना जाता है। यहां आसपास मुस्लिम समाज के दुकानदारों के साथ-साथ बहेलिया समुदाय के कुछ लोग भी फेरी लगाकर चूड़ी और अन्य सामान बेचते हैं। अलग-अलग समुदायों के लोग लंबे समय से यहां कारोबार करते आए हैं। हालांकि, स्थानीय दुकानदारों का आरोप है कि पिछले कुछ समय से बहेलिया समुदाय से जुड़े कुछ फेरीवालों के व्यवहार और दुकानों के सामने लंबे समय तक ठेले व फड़ लगाए जाने को लेकर परेशानी बढ़ रही थी। स्थानीय लोगों के अनुसार, इसी बात को लेकर कई बार कहासुनी की स्थिति भी बनी। बताया जा रहा है कि 14 सितंबर को भी एक दुकानदार और कुछ फेरीवालों के बीच विवाद हुआ था। इसी घटनाक्रम के बाद आज स्थानीय दुकानदारों ने बाजार बंद कर अपनी नाराजगी जाहिर की। इसी दौरान दुकानदारों और बहेलिया समुदाय से जुड़े कुछ फेरीवालों के बीच फिर अनबन की स्थिति बन गई। मामला बढ़ता देख पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने फारूकी गेट क्षेत्र के दो दुकानदारों को अपने साथ थाने ले गई। इसके बाद स्थानीय लोग भी थाने पहुंचे। थाने में दोनों पक्षों की बात सुनी गई। दुकानदारों ने अपनी समस्याएं प्रशासन के सामने रखीं, वहीं फेरीवालों का पक्ष भी सुना गया। बातचीत के जरिए मामले को शांत करने और आगे विवाद की स्थिति न बनने देने का प्रयास किया गया। दुकानदारों का कहना था कि अगर दुकानों के सामने ठेले और फड़ दोपहर 12 बजे तक लगे रहेंगे, तो स्थायी दुकानदारों की दुकानदारी प्रभावित होगी। वहीं, प्रशासन की ओर से फेरीवालों को सुबह 10 बजे तक दुकानों के सामने से ठेले और फड़ हटा लेने की हिदायत दिए जाने की बात सामने आई है, ताकि दुकानदारों का कारोबार प्रभावित न हो और विवाद की स्थिति भी पैदा न हो। यहां यह स्पष्ट करना जरूरी है कि स्थानीय लोगों द्वारा लगाए गए आरोप किसी पूरे समुदाय के खिलाफ नहीं हैं। मामला कुछ दुकानदारों और कुछ फेरीवालों के बीच बाजार में कारोबार और जगह के इस्तेमाल को लेकर हुए विवाद से जुड़ा बताया जा रहा है। फारूकी गेट का बाजार तभी बेहतर तरीके से चल सकता है, जब स्थायी दुकानदारों की रोजी-रोटी, फेरीवालों की रोजी-रोटी और बाजार की व्यवस्था—तीनों के बीच संतुलन बना रहे। अब प्रशासन की बातचीत और दी गई हिदायत के बाद उम्मीद है कि मामला शांत रहेगा और आगे ऐसी स्थिति नहीं बनेगी, जिससे बाजार बंद करने या पुलिस को हस्तक्षेप करने की नौबत आए।1
- राजाखेड़ा धौलपुर राजाखेड़ा में धौलपुर बाईपास पर बाइक का संतुलन बिगड़ने से अंबरपुर के तीन युवक गंभीर रूप से घायल, घायलों का राजाखेड़ा शहीद राघवेंद्र सिंह उप जिला चिकित्सालय में चल रहा है इलाज गांव से राजाखेड़ा सामान लेने आ रहे थे तीनों नाबालिग/युवक, एक ही बाइक पर थे सवार, घायलों की पहचान मोनू (16), छोटू (17) और सुनील (18) के रूप में हुई हादसा आज दोपहर 1 बजे राजाखेड़ा मार्ग पर हुआ जब बाइक का संतुलन बिगड़ने से तीन बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। युवक अपने गांव से राजाखेड़ा सामान लेने आ रहे थे। घायलों की पहचान 1.मोनू पुत्र अतर सिंह, उम्र 16 वर्ष 2.छोटू पुत्र श्रीकृष्ण, उम्र 17 वर्ष 3.सुनील पुत्र मानसिंह, उम्र 18 वर्ष तीनों निवासी - अंबरपुर, राजाखेड़ा तीनों को स्थानीय लोगों ने तुरंत राजाखेड़ा के शहीद राघवेंद्र सिंह उप जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार तीनों की हालत गंभीर बनी हुई है, सिर में चोट ज्यादा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तीनों एक ही बाइक पर तेज रफ्तार में थे, जिससे बाइक अनियंत्रित हो गई। राजाखेड़ा धौलपुर राजाखेड़ा में धौलपुर बाईपास पर बाइक का संतुलन बिगड़ने से अंबरपुर के तीन युवक गंभीर रूप से घायल, घायलों का राजाखेड़ा शहीद राघवेंद्र सिंह उप जिला चिकित्सालय में चल रहा है इलाज गांव से राजाखेड़ा सामान लेने आ रहे थे तीनों नाबालिग/युवक, एक ही बाइक पर थे सवार, घायलों की पहचान मोनू (16), छोटू (17) और सुनील (18) के रूप में हुई हादसा आज दोपहर 1 बजे राजाखेड़ा मार्ग पर हुआ जब बाइक का संतुलन बिगड़ने से तीन बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। युवक अपने गांव से राजाखेड़ा सामान लेने आ रहे थे। घायलों की पहचान 1.मोनू पुत्र अतर सिंह, उम्र 16 वर्ष 2.छोटू पुत्र श्रीकृष्ण, उम्र 17 वर्ष 3.सुनील पुत्र मानसिंह, उम्र 18 वर्ष तीनों निवासी - अंबरपुर, राजाखेड़ा तीनों को स्थानीय लोगों ने तुरंत राजाखेड़ा के शहीद राघवेंद्र सिंह उप जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार तीनों की हालत गंभीर बनी हुई है, सिर में चोट ज्यादा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तीनों एक ही बाइक पर तेज रफ्तार में थे, जिससे बाइक अनियंत्रित हो गई।1
- फिरोजाबाद नगर निगम बोर्ड बैठक में हंगामा, एई के माफी मांगने के बाद करोड़ों के विकास प्रस्ताव पास!1
- अलीगढ़ में करणी सेना के जिलाध्यक्ष के साथ हुई मारपीट,पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया अलीगढ़ के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में क्षत्रिय युवा करणी सेना के जिलाध्यक्ष सचिन राघव के साथ मारपीट के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कुछ आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। मारपीट की घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र में घंटाघर और स्टेट बैंक के पास हुई जब सचिन राघव अपने भाई सुंदर राघव और दोस्त प्रहलाद के साथ थे, तभी करीब 100 लोगों की भीड़ ने उन्हें घेरकर लात-घूंसों और बेल्ट से मारना पीटना शुरू कर दिया और उनसे माफी भी मंगवाई।इस दौरान आरोपियों ने जय भीम के नारे लगाए | इससे एक दिन पहले हुई एक सवर्ण महापंचायत के दौरान की गई कथित टिप्पणी को लेकर यह विवाद बढ़ा था। पुलिस ने संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली है। जिसके बाद उपद्रवियों के समाज के लोगो ने एकत्रित होकर थाने का घेराव किया और हिरासत में लिए गए लोगो की रिहाई की माँग की | अलीगढ़ पुलिस के अनुसार, वायरल वीडियो, सीसीटीवी फुटेज और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है और कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है। Updated News-17/सितम्बर/26- AIN नेटवर्क की व्यरो रिपोर्ट नये youtube चैनल के साथ एक बार फिर से उसी नाम के साथ सोशल मीडिया मित्रों और शुभचिंतको से चैनल सब्सक्राइब करने की अपील🙏| अपने देश व आसपास की खबरों को देखने के लिए चैनल को लाइक शेयर और सब्सक्राइब करना बिल्कुल भी ना भूले | अब सभी खबरों को देखिये 4K के साथ | AIN नेटवर्क को उत्तरप्रदेश व अन्य राज्यों से जिला संवाददाता, तहसील रिपोर्टर, ब्लॉक रिपोर्टर के लिए शीघ्र सम्पर्क करें |1
- विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर चुनावी सरगर्मियां तेज! क्या बोले लोग.... विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर चुनावी सरगर्मियां तेज! क्या बोले लोग.... उत्तर प्रदेश का विधानसभा 2027 का चुनाव नजदीक है और सभी प्रत्याशी व पार्टियां अपनी चुनावी तैयारी में जुटे हुए हैं! इस बार जनता की क्या मुद्दे रहेंगे किन मुद्दों को लेकर जनता वोट करेगी जानने के लिए देखिए पूरी खबर1
- अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार तीन घायल फतेहाबाद : वाजिदपुर के पास बुधवार रात तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार तीन लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार तीनों घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से घायलों को अस्पताल भिजवाया। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से निकल गया। पुलिस के अनुसार बुधवार रात करीब 8:24 बजे बाइक पर तीन लोग सवार होकर जा रहे थे। वाजिदपुर के पास अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक सवार सड़क पर गिर पड़े। हादसे में योगेश पुत्र रामकुमार निवासी पूठपुरा कल्याणपुर फतेहाबाद समेत दो अन्य लोग घायल हुए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। एंबुलेंस की मदद से तीनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस अज्ञात वाहन की पहचान के लिए आसपास के लोगों से जानकारी जुटा रही है।1