गाजीपुर: अपनी जनता पार्टी जिलाध्यक्ष अनिल कुमार भारती ने शोकाकुल परिवार से की मुलाकात, अंतिम संस्कार में हुए शामिल गाजीपुर, 26 अगस्त 2026 गाजीपुर । तहसील एवं ब्लॉक कासिमाबाद क्षेत्र के ग्राम रसूलपुर/क्यामपुर मठिया, ग्राम सभा डाही निवासी संजय विश्वकर्मा जी की पूज्य माताजी का आकस्मिक निधन 25 अगस्त 2026 को दोपहर करीब 2 बजे हो गया। निधन की खबर से परिजनों एवं शुभचिंतकों में शोक की लहर दौड़ गई। दुःख की इस घड़ी में 26 अगस्त 2026 को अपनी जनता पार्टी, गाजीपुर के जिलाध्यक्ष अनिल कुमार भारती ने पार्टी के पदाधिकारी के साथ शोकाकुल परिवार के आवास पर पहुंच कर परिजनों से मुलाकात कर अपनी गहरी शोक संवेदना व्यक्त की और इस अपार दुःख की घड़ी में परिवार को ढांढस बंधाया। इसके पश्चात पार्टी पदाधिकारी सुल्तानपुर घाट पहुंचे, जहां दिवंगत माताजी के अंतिम संस्कार में शामिल होकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर अपनी जनता पार्टी गाजीपुर के जिलाध्यक्ष अनिल कुमार भारती, जिला मीडिया प्रभारी जितेन्द्र सिंह कुशवाहा, जहूराबाद विधानसभा अध्यक्ष कमलेश कुशवाहा सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। पार्टी पदाधिकारियों ने दिवंगत पुण्यात्मा की शांति तथा शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की। दिवंगत पुण्यात्मा को तथागत गौतम बुद्ध के चरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिवार को इस दुःख को सहन करने की शक्ति दें। 🙏विनम्र श्रद्धांजलि एवं नमन 🙏 जितेन्द्र सिंह कुशवाहा जिला मीडिया प्रभारी अपनी जनता पार्टी, गाजीपुर (उत्तर प्रदेश) वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज | गाजीपुर
गाजीपुर: अपनी जनता पार्टी जिलाध्यक्ष अनिल कुमार भारती ने शोकाकुल परिवार से की मुलाकात, अंतिम संस्कार में हुए शामिल गाजीपुर, 26 अगस्त 2026 गाजीपुर । तहसील एवं ब्लॉक कासिमाबाद क्षेत्र के ग्राम रसूलपुर/क्यामपुर मठिया, ग्राम सभा डाही निवासी संजय विश्वकर्मा जी की पूज्य माताजी का आकस्मिक निधन 25 अगस्त 2026 को दोपहर करीब 2 बजे हो गया। निधन की खबर से परिजनों एवं शुभचिंतकों में शोक की लहर दौड़ गई। दुःख की इस घड़ी में 26 अगस्त 2026 को अपनी जनता पार्टी,
गाजीपुर के जिलाध्यक्ष अनिल कुमार भारती ने पार्टी के पदाधिकारी के साथ शोकाकुल परिवार के आवास पर पहुंच कर परिजनों से मुलाकात कर अपनी गहरी शोक संवेदना व्यक्त की और इस अपार दुःख की घड़ी में परिवार को ढांढस बंधाया। इसके पश्चात पार्टी पदाधिकारी सुल्तानपुर घाट पहुंचे, जहां दिवंगत माताजी के अंतिम संस्कार में शामिल होकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर अपनी जनता पार्टी गाजीपुर के जिलाध्यक्ष अनिल कुमार भारती, जिला मीडिया प्रभारी जितेन्द्र सिंह कुशवाहा, जहूराबाद विधानसभा
अध्यक्ष कमलेश कुशवाहा सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। पार्टी पदाधिकारियों ने दिवंगत पुण्यात्मा की शांति तथा शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की। दिवंगत पुण्यात्मा को तथागत गौतम बुद्ध के चरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिवार को इस दुःख को सहन करने की शक्ति दें। 🙏विनम्र श्रद्धांजलि एवं नमन 🙏 जितेन्द्र सिंह कुशवाहा जिला मीडिया प्रभारी अपनी जनता पार्टी, गाजीपुर (उत्तर प्रदेश) वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज | गाजीपुर
- खानपुर में दो सगे भाइयों की संदिग्ध मौत, कमरे में मिले शव से मचा हड़कंप ... खानपुर/गाजीपुर। खानपुर थाना क्षेत्र के जमीन संदल ग्राम सभा के मौजा बहलाइचा रजहटी में बुधवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब एक कमरे से दो सगे भाइयों के शव बरामद हुए। मृतकों की पहचान 12 वर्षीय करन राजभर और 11 वर्षीय आर्यन राजभर के रूप में हुई है। दोनों बच्चों की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हुई है। प्रारंभिक जानकारी में किसी भारी वस्तु की चपेट में आने से मौत की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, मौत की वास्तविक वजह क्या है, यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी गाजीपुर डॉ. ईराज राजा भी घटनास्थल पर पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली। 👉🏻 एसपी ने मौके पर क्या कुछ कहा और पुलिस की जांच किस दिशा में आगे बढ़ रही है—आप खुद सुनिए।1
- गाज़ीपुर डीएम अनुपम शुक्ला को समूह की महिलाओं ने राखी बांधी । "गाज़ीपुर डीएम अनुपम शुक्ला को समूह की महिलाओं ने बांधी राखी,दी धन्यवाद बोलीं पीएम साहब बहुत अच्छे हैं उनके रहते हम लोग को मिल रहा है रोजगार और सुरक्षा ।1
- देवरिया में स्वागत समारोह के दौरान मारपीट का वीडियो वायरल, समर्थकों से जुड़ी घटना पर उठे सवाल देवरिया के गौरी बाजार क्षेत्र के खरोह चौराहे पर भाजपा के राष्ट्रीय सोशल मीडिया सह-संयोजक शिवानंद द्विवेदी के स्वागत समारोह के दौरान मारपीट का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने का दावा किया जा रहा है। वायरल वीडियो को लेकर आरोप लगाया जा रहा है कि समारोह में बबलू सिंह के समर्थकों ने माननीय जी के करीबी समर्थकों के साथ मारपीट की, जिसमें कुछ लोग घायल हुए। हालांकि, वायरल वीडियो और लगाए जा रहे आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हुई है। इस घटना को लेकर राजनीतिक गलियारों में सवाल उठ रहे हैं कि यदि किसी जनप्रतिनिधि या प्रभावशाली नेता के करीबी समर्थक ही सार्वजनिक कार्यक्रम में कथित मारपीट से सुरक्षित नहीं रह पाए, तो आम जनता की सुरक्षा को लेकर क्या भरोसा किया जाए? जनता के बीच यह सवाल भी चर्चा में है कि सत्ता और संगठन के प्रभाव का वास्तविक लाभ आखिर किसे मिल रहा है—आम जनता को या फिर प्रभावशाली लोगों के समर्थकों को? वायरल वीडियो की सत्यता और घटना के पूरे तथ्यों की पुष्टि संबंधित पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।1
- महिलाओं को सुरक्षित, सुगम एवं सम्मानजनक परिवहन सुविधा उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता महिलाओं को सुरक्षित, सुगम एवं सम्मानजनक परिवहन सुविधा उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा का हुआ शुभारंभ गाजीपुर 26 अगस्त, 2026 (सू0वि0)- उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं को सुरक्षित एवं सुगम परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल करते हुए 60 वर्ष एवं उससे अधिक आयु की महिलाओं के लिए निःशुल्क बस यात्रा की सुविधा प्रदान करने वाली लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा का शुभारम्भ एवं विशेष बसों का फ्लैग ऑफ माननीय मुख्यमंत्री उ0 प्र0 श्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा लखनऊ से किया गया। इस अवसर पर रक्षाबंधन के पावन पर्व पर प्रदेश की माताओं, बहनों एवं बेटियों को परिवहन निगम की बसों में उनके साथ एक सहयात्री सहित निःशुल्क यात्रा की सुविधा प्रदान की गई। इसी क्रम में जनपद गाजीपुर के रायफल क्लब सभागार में मुख्य कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिसमें माननीय जनप्रतिनिधिगण की उपस्थिति में माननीय मुख्यमंत्री जी के कार्यक्रम का वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से लाइव प्रसारण किया गया तथा माननीय मुख्यमंत्री जी के उद्बोधन को सुना गया। इस दौरान उक्त योजना पर आधारित डॉक्यूमेंट्री फिल्म भी दिखाई गई। कार्यक्रम में मा0 कैबिनेट मंत्री, पंचायती राज तथा अल्पसंख्यक कल्याण, मुस्लिम वक्फ एवं हज विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार श्री ओम प्रकाश राजभर, मा0 सांसद राज्यसभा श्रीमती संगीता बलवंत, माननीय विधायक जखनियां श्री बेदी राम, जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल, जिलाध्यक्ष सुभासपा सुरेंद्र राजभर, जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला, अन्य अधिकारीगण सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रही। कार्यक्रम के दौरान माननीय मंत्री जी ने उपस्थित सभी महिलाओं को भेंटस्वरूप साड़ी और मिष्ठान प्रदान करते हुए कहा कि रक्षाबंधन के इस अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा लोकमाता अहिल्याबाई योजना अंतर्गत 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को नि:शुल्क बस यात्रा की सुविधा, महिलाओं के सम्मान, आधी आबादी की खुशहाली एवं शसक्तीकरण को प्रदर्शित करती है। शासन ने आधी आबादी की शिक्षा, रोजगार, सुरक्षा के बारे में चिंतन करते हुए उनके हित के प्रति सदैव प्रतिबद्ध है। रक्षाबंधन पर तीन दिवस पर बहनों के नि:शुल्क यात्रा के पश्चात 60 वर्ष से अधिक महिलाओं को अनवरत नि:शुल्क बस यात्रा एक अच्छी पहल है। उन्होंने सभी से अपील किया कि अपनी बेटियों को पढ़ाएं व सशक्त बनाएं। साथ ही उन्होंने उपस्थित सभी को रक्षाबंधन पर्व की शुभकामनाएं भी दी। माननीय सांसद राज्यसभा संगीता बलवंत जी ने माननीय मुख्यमंत्री जी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि माननीय मुख्यमंत्री जी का यह पहल महिला सशक्तिकरण तथा शासन की महिलाओं के हितार्थ प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करता है। इसी क्रम में माननीय विधायक जी, माननीय जिला पंचायत अध्यक्ष, माननीय नगर पालिका अध्यक्ष जी ने भी रक्षाबंधन पर सभी महिलाओं को शुभकामनाएं देते हुए माननीय मुख्यमंत्री जी के इस पहल पर उनकी उनके प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। मा0 मुख्यमंत्री जी द्वारा महिला सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तीकरण के साथ-साथ वरिष्ठ महिलाओं को सुगम एवं सुरक्षित परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने के लिए सरकार की प्रतिबद्धता को रेखांकित किया गया। *रक्षाबंधन पर महिलाओं को मिलेगी विशेष सुविधा* रक्षाबंधन के अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा माताओं, बहनों एवं बेटियों को विशेष सुविधा प्रदान करते हुए परिवहन निगम की बसों में निःशुल्क यात्रा की व्यवस्था की गई। इसके साथ ही महिला यात्री के साथ एक सहयात्री को भी निःशुल्क यात्रा की सुविधा उपलब्ध कराई गई। इस पहल से महिलाओं को पर्व के अवसर पर अपने मायके एवं अन्य स्थानों तक आवागमन में आर्थिक राहत के साथ-साथ सुविधा प्राप्त होगी। *महिला सम्मान एवं सशक्तीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल* लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा के माध्यम से 60 वर्ष एवं उससे अधिक आयु की महिलाओं को निःशुल्क बस यात्रा की सुविधा मिलना महिला सम्मान एवं सामाजिक सुरक्षा की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इससे वरिष्ठ महिलाओं को अपने आवश्यक कार्यों, सामाजिक एवं पारिवारिक दायित्वों तथा अन्य यात्राओं के लिए आर्थिक भार से राहत मिलेगी। कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने कहा कि प्रदेश सरकार महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन एवं सशक्तीकरण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। निःशुल्क बस यात्रा जैसी योजनाएं महिलाओं की सुविधा बढ़ाने के साथ ही उन्हें समाज में अधिक सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रोत्साहित करती हैं। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित महिलाओं ने प्रदेश सरकार की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि महिला एवं वरिष्ठ नागरिकों के हित में उठाए जा रहे कदम सरकार की संवेदनशीलता और महिला सम्मान के प्रति प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करते हैं। *महिलाओं ने जिलाधिकारी को बांधी राखी* रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं ने जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला को राखी बांधी और उन्हें रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं। महिलाओं ने जिलाधिकारी के प्रति सम्मान एवं विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में जनपद में महिलाओं के बीच सुरक्षा की भावना मजबूत हुई है। उन्होंने कहा कि जिलाधिकारी की कार्यशैली प्रेरणादायक एवं भरोसेमंद है तथा प्रशासन द्वारा महिलाओं एवं जरूरतमंद लोगों की समस्याओं के समाधान के साथ ही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। महिलाओं ने जिलाधिकारी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि प्रशासन की संवेदनशील एवं जनहितकारी कार्यशैली से आमजन में शासन-प्रशासन के प्रति विश्वास और मजबूत हुआ है। इस अवसर पर परियोजन निदेशक, जिला विकास अधिकारी, डीसीएनआरएलएम, एआरएम रोडवेज सहित अन्य अधिकारीगण, कर्मचारीगण, बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रही।4
- 12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, जिला जज संजय कुमार यादव ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना आगामी 12 सितंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया। जिला जज संजय कुमार यादव ने जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान लोगों से अपील की गई कि वे लोक अदालत के माध्यम से आपसी सहमति और सुलह-समझौते के आधार पर अपने मामलों का त्वरित एवं सरल समाधान करा सकते हैं। लोक अदालत में विभिन्न प्रकार के लंबित एवं प्री-लिटिगेशन मामलों का निस्तारण आपसी सहमति से कराया जाता है। जिला जज ने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत आम लोगों को कम समय और कम खर्च में न्याय दिलाने का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से लोक अदालत का लाभ उठाने की अपील की।1
- अवही ,हिनौता में अक़ीदत के साथ ईद मिलादुन्नबी मनाया जा रहा है।1
- फायरिंग की फर्जी सूचना देकर पूर्व प्रमुख की छवि धूमिल करने का आरोप धानापुर। थाना क्षेत्र के ओड़ौला गांव में बीती रात खेत की जुताई को लेकर हुए विवाद के बाद पुलिस को फायरिंग की झूठी सूचना देने का मामला सामने आया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गांव में लोगों से पूछताछ की। पूर्व ब्लॉक प्रमुख अमित कुमार लाल ने आरोप लगाया कि विपक्षियों ने फर्जी सूचना देकर पुलिस को मौके पर बुलाया और उनकी छवि धूमिल करने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि उक्त विवाद से उनका और उनके परिवार का कोई लेना-देना नहीं है। किराये पर ट्रैक्टर लेकर आए चालक ने उनके परिवार के ट्रैक्टर से खेत की जुताई की थी। उन्हें विवाद की कोई जानकारी नहीं थी। उन्होंने कहा कि राजनीतिक अथवा व्यक्तिगत द्वेष के चलते उन्हें जबरन विवाद में पक्ष बनाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि घटना से उनका या उनके परिवार का कोई संबंध नहीं है। इस संबंध में थानाध्यक्ष धानापुर ने बताया कि फायरिंग की सूचना गलत पाई गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।1
- माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ जी का तोहफा; रक्षाबंधन पर महिलाओं को 3 दिन और 60 प्लस महिलाओं को आजीवन मुफ्त सफर की सुविधा चंदौली में रक्षाबंधन पर्व पर भव्य स्वागत समारोह आयोजित, 800 से अधिक महिलाओं ने की शिरकत चंदौली/दिनांक 26 अगस्त, 2026 रक्षाबंधन के पावन पर्व के अवसर पर जनपद के आईटीआई रेवसा सभागार में एक भव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उत्तर प्रदेश सरकार के आयुष, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. दयाशंकर मिश्र 'दयाल' ने की। लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित कार्यक्रम में माननीय मुख्यमंत्री आदित्यनाथ जी ने लोकमाता अहिल्याबाई मातृ शक्ति निशुल्क बस यात्रा योजना की घोषणा की। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लखनऊ से प्रसारित लाइव कार्यक्रम का सीधा प्रसारण सभागार में उपस्थित सभी लोगों द्वारा देखा गया। कार्यक्रम के दौरान माननीय मुख्यमंत्री जी ने प्रदेश की महिलाओं को 27 अगस्त से 29 अगस्त तक उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की बसों में निःशुल्क (मुफ्त) यात्रा की सौगात दी है। मुख्यमंत्री जी ने अपने संबोधन में प्रदेशवासियों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं और महिला सशक्तिकरण के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई। लाईव प्रसारण के दौरान माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 27, 28 और 29 को तो हर बेटी, हर मां, हर बहन और हर माता अपने सहयात्री के साथ उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की बस में या सिटी बस की सेवा में निशुल्क यात्रा कर सकेगी। इसके बाद 60 साल से ऊपर की महिलाएं आईडी कार्ड दिखा कर उम्रभर फ्री में बस यात्रा कर सकेंगी। 60 प्लस महिलाएं उत्तर प्रदेश के अंदर कहीं भी जा सकती हैं। कहीं कोई दिक्कत नहीं होगी कोई किराया नहीं लगेगा। जनपद स्तर पर आयोजित समारोह में लगभग 800 से अधिक महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। आयुष, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. दयाशंकर मिश्र 'दयाल' ने सम्बोधित करते हुए कहा कि रक्षाबंधन केवल धागों का पर्व नहीं, बल्कि बहन और माता के सम्मान, सुरक्षा और स्वावलंबन का संकल्प है। उत्तर प्रदेश सरकार हर कदम पर मातृशक्ति के साथ खड़ी है। 'लोकमाता अहिल्याबाई मातृ शक्ति निशुल्क बस यात्रा योजना' के जरिए माताओं और बहनों को 3 दिन की मुफ्त बस यात्रा की सौगात दी गई है, वहीं 60 वर्ष से अधिक उम्र की हमारी बुजुर्ग माताओं को जीवनभर उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की बसों में निशुल्क यात्रा का अधिकार मिला है। यह निर्णय राज्य सरकार की महिला सशक्तिकरण के प्रति अडिग प्रतिबद्धता को दर्शाता है। माननीय विधायक पीडीडीयू नगर श्री रमेश जायसवाल जी ने सम्बोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना बेटी को जन्म से लेने से लेकर स्नातक तक की पढ़ाई की सुविधा का एक प्लेटफार्म है। सामूहिक विवाह योजना के तहत बेटी की शादी के लिए सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।माननीय मुख्यमंत्री जी अक्टूबर या नवंबर में प्रदेश की ₹50000 की बेटियों को जो स्नातक में पढ़ाई कर रही हैं। को एक स्कूटी उपलब्ध करवाने जा रहे हैं। प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना और मुख्यमंत्री सुपोषण योजना के माध्यम से मां और बच्चे के पोषण को सुनिश्चित किया जा रहा है। उज्ज्वला योजना में रसोई से धुआं हटाया है। पक्का आवास सिर पर पक्की छत देकर उन्हें सुरक्षा प्रदान की जा रही है। शौचालय से महिलाओं के सम्मान और गरिमा दी है। मुख्यमंत्री ने 'मिशन शक्ति' और 'मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना जैसी योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि सरकार महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं के सम्मान और उनकी सुरक्षा को लेकर विशेष चर्चा की गई। इस भव्य आयोजन में प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। माननीय मंत्री जी एवं उपस्थित जनप्रतिनिधिगण जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग, मुख्य विकास अधिकारी आर. जगत साई द्वारा कार्यक्रम के दौरान उपस्थित महिलाओं को अंगवस्त एवं मीठा भेट कर कुशलक्षेम जाना,कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग, मुख्य विकास अधिकारी आर. जगत साई, भाजपा जिलाध्यक्ष काशीनाथ सिंह इसके अलावा जिला प्रशासन के कई वरिष्ठ अधिकारीगण एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं आयुष मंत्री जी के जनसंपर्क अधिकारी गौरव राठी भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। सभागार में उपस्थित महिलाओं ने शासन द्वारा चलाई जा रही।कल्याणकारी योजनाओं की सराहना की और पर्व के इस विशेष आयोजन पर प्रसन्नता व्यक्त की।1