logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

राजकार्य में बाधा पहूॅचाने के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार। फलोदी। जिले के लोहावट क्षेत्र में गोचर भूमि पर अवैध खनन कर रहे जेसीबी चालक द्वारा राजकीय कर्मचारियों पर हमला करने और सरकारी वाहन को क्षतिग्रस्त करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक कुंदन कंवरिया ने बताया कि जिले में वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ब्रजराज सिंह चारण और वृताधिकारी नगेन्द्र कुमार के सुपरविजन में थानाधिकारी हरिसिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया। जानकारी के अनुसार 6 मार्च को प्रार्थी विजय कुमार भाकर ने पुलिस थाना लोहावट में रिपोर्ट दी कि लोहावट के जाटावास स्थित पंचायत भवन के पीछे गोचर भूमि में एक जेसीबी चालक अवैध रूप से ग्रेवल का खनन कर परिवहन कर रहा था। सूचना मिलने पर वे राजकीय वाहन से मौके पर पहुंचे। इस दौरान जेसीबी चालक ने सरकारी वाहन को देखकर आवेश में आकर जेसीबी से वाहन पर बार-बार टक्कर मार दी, जिससे वाहन क्षतिग्रस्त हो गया और वाहन में सवार विजय कुमार भाकर व चालक प्रेमाराम को अंदरूनी चोटें आईं। घटना के बाद आरोपी जेसीबी लेकर मौके से फरार हो गया, लेकिन पीछा करने पर करीब 5-6 किलोमीटर आगे जाकर उसने जेसीबी रोककर सरकारी कर्मचारियों के साथ अभद्र व्यवहार और जोर-जबरदस्ती भी की। मामले में पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की और कार्रवाई करते हुए आरोपी दिलसान पुत्र शुभन खां (20) निवासी नेंगला मुकारिक, थाना कामा जिला डीग को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त जेसीबी को भी जब्त कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को रिमांड पर लेकर पूछताछ के बाद न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है। मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश जारी है तथा प्रकरण का आगे का अनुसंधान किया जा रहा है।

3 hrs ago
user_Mahesh Kumar Purohit
Mahesh Kumar Purohit
Journalist फलोदी, जोधपुर, राजस्थान•
3 hrs ago
e2e7d363-d5a1-433e-ad66-0e8ec0a2562c

More news from राजस्थान and nearby areas
  • Post by Sachin vyas
    1
    Post by Sachin vyas
    user_Sachin vyas
    Sachin vyas
    Journalist फलोदी, जोधपुर, राजस्थान•
    13 hrs ago
  • राजस्थानी संस्कृति में मायरे का अपना ही मान और गौरव है। 🙏 #Mayra #MayraRitual #RajasthaniCulture #RajasthaniTradition #MayraCeremony #BhatRasam #RajasthanCulture #DesiTradition #VillageCulture #IndianTradition #MarwadiCulture #FamilyFunction #BhaiBehenKaPyar #DesiLife #VillageLife #Rajasthan #Marwadi #IncredibleRajasthan #ReelsIndia #ViralReels
    1
    राजस्थानी संस्कृति में मायरे का अपना ही मान और गौरव है। 🙏
#Mayra #MayraRitual #RajasthaniCulture #RajasthaniTradition #MayraCeremony
#BhatRasam #RajasthanCulture #DesiTradition #VillageCulture #IndianTradition
#MarwadiCulture #FamilyFunction #BhaiBehenKaPyar #DesiLife #VillageLife
#Rajasthan #Marwadi #IncredibleRajasthan #ReelsIndia #ViralReels
    user_Dinesh Mundel Lalap RLP
    Dinesh Mundel Lalap RLP
    Farmer Kheenvsar, Nagaur•
    4 hrs ago
  • शहर के भीतरी क्षेत्र में कुमारिया कुआं से जूनी मंडी तक यातायात व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हो रही है। मुख्य कारण सड़क किनारे दुकानों द्वारा बाहर टेबल लगाकर दुकानें चलाना बताया जा रहा है, जिससे सड़क संकरी हो गई है और आए दिन जाम की स्थिति बन रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस अतिक्रमण के कारण जूनी मंडी क्षेत्र में रोजाना वाहनों की लंबी कतारें लग जाती हैं। बावजूद इसके न तो पुलिस प्रशासन और न ही नगर निगम प्रशासन इस ओर कोई ठोस कार्रवाई करता नजर आ रहा है। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते इस अतिक्रमण पर कार्रवाई नहीं की गई तो जूनी मंडी का हाल भी सिवांची गेट क्षेत्र जैसा हो सकता है। अब देखना यह है कि प्रशासन इस समस्या पर कब ध्यान देता है।
    1
    शहर के भीतरी क्षेत्र में कुमारिया कुआं से जूनी मंडी तक यातायात व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हो रही है। मुख्य कारण सड़क किनारे दुकानों द्वारा बाहर टेबल लगाकर दुकानें चलाना बताया जा रहा है, जिससे सड़क संकरी हो गई है और आए दिन जाम की स्थिति बन रही है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि इस अतिक्रमण के कारण जूनी मंडी क्षेत्र में रोजाना वाहनों की लंबी कतारें लग जाती हैं। बावजूद इसके न तो पुलिस प्रशासन और न ही नगर निगम प्रशासन इस ओर कोई ठोस कार्रवाई करता नजर आ रहा है।
लोगों का कहना है कि यदि समय रहते इस अतिक्रमण पर कार्रवाई नहीं की गई तो जूनी मंडी का हाल भी सिवांची गेट क्षेत्र जैसा हो सकता है। अब देखना यह है कि प्रशासन इस समस्या पर कब ध्यान देता है।
    user_Jitendra dave
    Jitendra dave
    Journalist Jodhpur, Rajasthan•
    3 hrs ago
  • Breaking NewsTateere Dance Vedio Internet Sensation डांस का जुनून इतना कि गिनने के बाद भी डांस का जुनून रुका नहीं
    1
    Breaking NewsTateere Dance Vedio Internet Sensation डांस का जुनून इतना कि गिनने के बाद भी डांस का जुनून रुका नहीं
    user_Jaswantdaga
    Jaswantdaga
    News Anchor जोधपुर, जोधपुर, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • कविता और थीम मेहंदी से नारी-शक्ति का संदेश राजबाग, सूरसागर (जोधपुर) निवासी थीम मेहंदी कलाकार रेणु भदरार हर विशेष दिवस व त्योहार पर जागरूकता का संदेश देने वाली मेहंदी लगाती हैं। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर उन्होंने युवा कवयित्री सुरभि खीची के साथ साहित्य और कला को जोड़ते हुए एक अनूठी पहल की। साहित्य लेखन का कई वर्षों से शौक रखने वाली सुरभि खीची ने अपनी ही लिखी कविता के भावों के अनुसार अपने हाथों में थीम मेहंदी रचवाई। उनकी कविता में एक स्त्री की बचपन से लेकर विवाह के बाद तक की जीवन-यात्रा, उसके सपनों, संघर्ष और आत्मविश्वास का संदेश व्यक्त किया गया है। इस विशेष मेहंदी को रेणु भदरार ने तैयार किया, जिसमें किताब, उड़ती चिड़िया और फूलों के माध्यम से नारी शिक्षा, स्वतंत्रता और सृजनशीलता का संदेश दर्शाया गया है। सुरभि खीची ने बताया कि मेहंदी में अंकित भाव उनकी अपनी कविता से लिए गए हैं और उसी के अनुसार रेणु भदरार ने उनके हाथों में यह थीम मेहंदी प्रदर्शित की। यह प्रयास नारी-शक्ति, शिक्षा और आत्मसम्मान का प्रेरणादायक संदेश देता है।
    2
    कविता और थीम मेहंदी से नारी-शक्ति का संदेश
राजबाग, सूरसागर (जोधपुर) निवासी थीम मेहंदी कलाकार रेणु भदरार हर विशेष दिवस व त्योहार पर जागरूकता का संदेश देने वाली मेहंदी लगाती हैं। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर उन्होंने युवा कवयित्री सुरभि खीची के साथ साहित्य और कला को जोड़ते हुए एक अनूठी पहल की। साहित्य लेखन का कई वर्षों से शौक रखने वाली सुरभि खीची ने अपनी ही लिखी कविता के भावों के अनुसार अपने हाथों में थीम मेहंदी रचवाई। उनकी कविता में एक स्त्री की बचपन से लेकर विवाह के बाद तक की जीवन-यात्रा, उसके सपनों, संघर्ष और आत्मविश्वास का संदेश व्यक्त किया गया है। इस विशेष मेहंदी को रेणु भदरार ने तैयार किया, जिसमें किताब, उड़ती चिड़िया और फूलों के माध्यम से नारी शिक्षा, स्वतंत्रता और सृजनशीलता का संदेश दर्शाया गया है। सुरभि खीची ने बताया कि मेहंदी में अंकित भाव उनकी अपनी कविता से लिए गए हैं और उसी के अनुसार रेणु भदरार ने उनके हाथों में यह थीम मेहंदी प्रदर्शित की। यह प्रयास नारी-शक्ति, शिक्षा और आत्मसम्मान का प्रेरणादायक संदेश देता है।
    user_Pradeep soni
    Pradeep soni
    Local News Reporter जोधपुर, जोधपुर, राजस्थान•
    16 hrs ago
  • jodhpur :- जोधपुर से बड़ी खबर, भारत की ऐतिहासिक जीत के बाद झूम उठे जोधपुर वासी, जोधपुरवासीयों ने पटाखे फोड़ कर मनाई जीत की खुशी ।
    1
    jodhpur :- जोधपुर से बड़ी खबर, भारत की ऐतिहासिक जीत के बाद झूम उठे जोधपुर वासी,  जोधपुरवासीयों ने पटाखे फोड़ कर मनाई जीत की खुशी ।
    user_जनता की आवाज
    जनता की आवाज
    Local News Reporter जोधपुर, जोधपुर, राजस्थान•
    18 hrs ago
  • होर्मुज स्ट्रेट में फंसे 37 भारतीय जहाज, 10,000 करोड़ रुपये से अधिक माल जोखिम में
    1
    होर्मुज स्ट्रेट में फंसे 37 भारतीय जहाज, 10,000 करोड़ रुपये से अधिक माल जोखिम में
    user_आईरा समाचार बीकानेर
    आईरा समाचार बीकानेर
    Journalist Bikaner, Rajasthan•
    1 hr ago
  • अमेरिका-इजरायल ईरान के बीच जारी युद्ध के कारण होर्मुज स्ट्रेट के पास कई भारतीय जहाज फंसे हुए हैं। इससे कार्गो सेफ्टी, क्रू सिक्योरिटी और एनर्जी सप्लाई को लेकर चिंता बढ़ गई है। खलीज टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, इस इलाके में लगभग 37 भारतीय झंडे वाले जहाज फंसे हैं। इन जहाजों पर 10,000 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य का सामान लोड है। इनमें से कई जहाज तेल और गैस कैरियर हैं, जो भारतीय पोर्ट्स पर क्रूड ऑयल और एलपीजी पहुंचाते हैं। रिपोर्ट में बताया गया है कि इंडियन नेशनल शिपओनर्स एसोसिएशन (INSA) ने मिनिस्ट्री ऑफ पोर्ट्स, शिपिंग एंड वॉटरवेज को पत्र लिखकर तुरंत कार्रवाई की मांग की है। जहाजों के फंसे रहने का कारण जरूरी शिपिंग रूट का 'ब्लॉक्ड स्टाइल क्लोजर' बताया गया है। विशेषज्ञों का कहना है कि अगर स्थिति लंबे समय तक बनी रहती है, तो एनर्जी सप्लाई और अंतरराष्ट्रीय शिपिंग पर गंभीर असर पड़ सकता है।
    1
    अमेरिका-इजरायल ईरान के बीच जारी युद्ध के कारण होर्मुज स्ट्रेट के पास कई भारतीय जहाज फंसे हुए हैं। इससे कार्गो सेफ्टी, क्रू सिक्योरिटी और एनर्जी सप्लाई को लेकर चिंता बढ़ गई है। खलीज टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, इस इलाके में लगभग 37 भारतीय झंडे वाले जहाज फंसे हैं। इन जहाजों पर 10,000 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य का सामान लोड है। इनमें से कई जहाज तेल और गैस कैरियर हैं, जो भारतीय पोर्ट्स पर क्रूड ऑयल और एलपीजी पहुंचाते हैं। रिपोर्ट में बताया गया है कि इंडियन नेशनल शिपओनर्स एसोसिएशन (INSA) ने मिनिस्ट्री ऑफ पोर्ट्स, शिपिंग एंड वॉटरवेज को पत्र लिखकर तुरंत कार्रवाई की मांग की है। जहाजों के फंसे रहने का कारण जरूरी शिपिंग रूट का 'ब्लॉक्ड स्टाइल क्लोजर' बताया गया है। विशेषज्ञों का कहना है कि अगर स्थिति लंबे समय तक बनी रहती है, तो एनर्जी सप्लाई और अंतरराष्ट्रीय शिपिंग पर गंभीर असर पड़ सकता है।
    user_आईरा समाचार बीकानेर
    आईरा समाचार बीकानेर
    Journalist Bikaner, Rajasthan•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.