logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बिल्सी वजीरगंज रोड पर अपना पेट्रोल पंप का हुआ शुभारंभ क्षेत्रीय किसानों में खुशी की लहर : एस. पी.शाक्य जिला पूर्ति अधिकारी बिल्सी वजीरगंज रोड पर अपना पेट्रोल पंप का हुआ शुभारंभ क्षेत्रीय किसानों में खुशी की लहर : एस. पी.शाक्य जिला पूर्ति अधिकारी बदायूं : बिल्सी तहसील क्षेत्र के वजीरगंज बिल्सी रोड स्थित बांस बरौलिया के निकट एक अपना फिलिंग स्टेशन (अपना पेट्रोल पंप) का शुभारंभ हुआ। आपको बता दे कि ये पेट्रोल पंप को भाजपा नेत्री ममता शाक्य जी के अथक प्रयासो से लगाया गया है। ममता शाक्य जी का कहना था कि बिल्सी वजीरगंज रोड पर 17 किलोमीटर के दूरी पर कोई भी पेट्रोल पंप नहीं था। जिससे क्षेत्रीय किसानों को डीजल पेट्रोल बिल्सी या वजीरगंज भराने जाना होता था। क्षेत्र के किसानों की समस्याओं को देखते हुए निर्णय लिया कि क्यों न इस रोड पर किसानों के लिए एक पेट्रोल पंप को लगाया जाए। जो कि सपनों को साकार करते हुए ममता शाक्य जी ने बांस बरौलिया के निकट एक पेट्रोल पंप को शुरू करा दिया । क्षेत्रीय किसानों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। जो कि अपना फिलिंग स्टेशन के नाम से संचालित होगा । जिसका शुभारंभ मुख्य अतिथि के रूप में रहे उपस्थिति बिल्सी उपजिलाधिकारी प्रेमपाल सिंह एवं जिला पूर्ति अधिकारी सतीश कुमार मिश्रा जी के करकमलों द्वारा किया गया। इस अवसर पर एस. पी. शाक्य, समाजसेवी प्रिंस महेश्वरी, रामेश्वर दयाल, मृगांक जैन उर्फ टीटू ,राहुल सोलंकी, मुकेश मौर्य,रामपाल,मुशाहिद ,उमेश महेश्वरी ,विनीत, प्रभु दयाल,क्षेत्र के तमाम गणमान्य मौजूद रहे।

2 hrs ago
user_Vivek Chauhan reporters
Vivek Chauhan reporters
Actor बिल्सी, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago

बिल्सी वजीरगंज रोड पर अपना पेट्रोल पंप का हुआ शुभारंभ क्षेत्रीय किसानों में खुशी की लहर : एस. पी.शाक्य जिला पूर्ति अधिकारी बिल्सी वजीरगंज रोड पर अपना पेट्रोल पंप का हुआ शुभारंभ क्षेत्रीय किसानों में खुशी की लहर : एस. पी.शाक्य जिला पूर्ति अधिकारी बदायूं : बिल्सी तहसील क्षेत्र के वजीरगंज बिल्सी रोड स्थित बांस बरौलिया के निकट एक अपना फिलिंग स्टेशन (अपना पेट्रोल पंप) का शुभारंभ हुआ। आपको बता दे कि ये पेट्रोल पंप को भाजपा नेत्री ममता

शाक्य जी के अथक प्रयासो से लगाया गया है। ममता शाक्य जी का कहना था कि बिल्सी वजीरगंज रोड पर 17 किलोमीटर के दूरी पर कोई भी पेट्रोल पंप नहीं था। जिससे क्षेत्रीय किसानों को डीजल पेट्रोल बिल्सी या वजीरगंज भराने जाना होता था। क्षेत्र के किसानों की समस्याओं को देखते हुए निर्णय लिया कि क्यों न इस रोड पर किसानों के लिए एक पेट्रोल पंप को लगाया जाए। जो कि सपनों को साकार करते हुए ममता शाक्य जी ने बांस बरौलिया के निकट

एक पेट्रोल पंप को शुरू करा दिया । क्षेत्रीय किसानों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। जो कि अपना फिलिंग स्टेशन के नाम से संचालित होगा । जिसका शुभारंभ मुख्य अतिथि के रूप में रहे उपस्थिति बिल्सी उपजिलाधिकारी प्रेमपाल सिंह एवं जिला पूर्ति अधिकारी सतीश कुमार मिश्रा जी के करकमलों द्वारा किया गया। इस अवसर पर एस. पी. शाक्य, समाजसेवी प्रिंस महेश्वरी, रामेश्वर दयाल, मृगांक जैन उर्फ टीटू ,राहुल सोलंकी, मुकेश मौर्य,रामपाल,मुशाहिद ,उमेश महेश्वरी ,विनीत, प्रभु दयाल,क्षेत्र के तमाम गणमान्य मौजूद रहे।

  • user_Tejveer Yadav
    Tejveer Yadav
    बिसौली, बदायूँ, उत्तर प्रदेश
    🙏
    1 hr ago
  • user_Tejveer Yadav
    Tejveer Yadav
    बिसौली, बदायूँ, उत्तर प्रदेश
    😂
    1 hr ago
  • user_Tejveer Yadav
    Tejveer Yadav
    बिसौली, बदायूँ, उत्तर प्रदेश
    😂
    1 hr ago
More news from Budaun and nearby areas
  • Post by Thakur Sobran singh ptrkar
    1
    Post by Thakur Sobran singh ptrkar
    user_Thakur Sobran singh ptrkar
    Thakur Sobran singh ptrkar
    Bilsi, Budaun•
    19 hrs ago
  • उझानी(बदायूं)। नगर के राजरानी सरस्वती शिशु मंदिर में नवनिर्मित बरामदे का लोकार्पण एमएलसी ने गणमान्य नागरिकों के साथ कराया। इस अवसर पर स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर मनमोह लिया। स्कूल परिसर में आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि एमएलसी जयपाल सिंह व्यस्त ने विभाग कार्यवाह जगमोहन, जिला प्रचारक भरत लाली, अमृतपाल सिंह अध्यक्ष सरस्वती शिशु मंदिर बदायूं, विद्यालय के अध्यक्ष डॉ आलोक कुमार गुप्ता, व्यवस्थापक अभिषेक जैन, कमलेश कुमार वार्ष्णेय के साथ स्कूल परिसर में बने बरामदा का लोकापण किया। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के वरिष्ठ आचार्य उमाशंकर ने किया। े
    1
    उझानी(बदायूं)। नगर के राजरानी सरस्वती शिशु मंदिर में नवनिर्मित बरामदे का लोकार्पण एमएलसी ने गणमान्य नागरिकों के साथ कराया। इस अवसर पर स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर मनमोह लिया। 
स्कूल परिसर में आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि एमएलसी जयपाल सिंह व्यस्त ने विभाग कार्यवाह जगमोहन, जिला प्रचारक भरत लाली, अमृतपाल सिंह अध्यक्ष सरस्वती शिशु मंदिर बदायूं, विद्यालय के अध्यक्ष डॉ आलोक कुमार गुप्ता, व्यवस्थापक अभिषेक जैन, कमलेश कुमार वार्ष्णेय के साथ स्कूल परिसर में बने बरामदा का लोकापण किया। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के वरिष्ठ आचार्य उमाशंकर ने किया।
े
    user_राजेश कुमार वर्मा
    राजेश कुमार वर्मा
    बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • बरेली - नमनिर्मित पुलिस चौकी लाल फाटक का वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने किया भव्य उद्घाटन
    1
    बरेली - नमनिर्मित पुलिस चौकी लाल फाटक का वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने किया भव्य उद्घाटन
    user_SURAJ SAGAR
    SURAJ SAGAR
    Local News Reporter आँवला, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • अब दुबई एयरपोर्ट पर ईरानी मिसाइलों का निशाना
    1
    अब दुबई एयरपोर्ट पर ईरानी मिसाइलों का निशाना
    user_MOHD ASIF ABBAS
    MOHD ASIF ABBAS
    Voice of people Aonla, Bareilly•
    13 hrs ago
  • बदायूं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कर कमलों द्वारा 14 वर्ष की आयु वर्ग की किशोरियों के सर्वाइकल कैंसर से बचाव हेतु नई HPV वैक्सीन का शुभारंभ किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य आयोजन अजमेर से किया गया, जबकि उत्तर प्रदेश राज्य की ओर से मा० उप मुख्यमंत्री एवं मा० राज्य मंत्री, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, उत्तर प्रदेश वर्चुअल माध्यम (वीडियो टू-वे और ऑडियो वन-वे) से प्रतिभाग किया और प्रदेश में HPV वैक्सीन का शुभारंभ किया गया। जनपद बदायूं में इस कार्यक्रम का लाइव प्रसारण जिला महिला अस्पताल में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि शारदेन्दु पाठक, जिला उपाध्यक्ष भाजपा बदायूं रहे।
    1
    बदायूं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कर कमलों द्वारा 14 वर्ष की आयु वर्ग की किशोरियों के सर्वाइकल कैंसर से बचाव हेतु नई HPV वैक्सीन का शुभारंभ किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य आयोजन अजमेर से किया गया, जबकि उत्तर प्रदेश राज्य की ओर से मा० उप मुख्यमंत्री एवं मा० राज्य मंत्री, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, उत्तर प्रदेश वर्चुअल माध्यम (वीडियो टू-वे और ऑडियो वन-वे) से प्रतिभाग किया और प्रदेश में HPV वैक्सीन का शुभारंभ किया गया। जनपद बदायूं में इस कार्यक्रम का लाइव प्रसारण जिला महिला अस्पताल में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि शारदेन्दु पाठक, जिला उपाध्यक्ष भाजपा बदायूं रहे।
    user_Union 28 News
    Union 28 News
    Media company बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • बदायूं। जिले की दातागंज तहसील में शनिवार को एक महिला अधिवक्ता ने पुलिस को तहरीर देकर तहसीलदार पर गंभीर आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है। महिला अधिवक्ता के साथ अभ्रद व्यवहार तहसील के अधिवक्ताओं में रोष व्याप्त हो गया और उन्होंने तहसीलदार से बात की मगर उनका वही रूख रहा जिस पर अधिवक्ताओं ने तहसीलदार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया और कार्य बहिष्कार की चेतावनी भी दी। महिला अधिवक्ता आशा दीक्षित ने पुलिस को दी गई तहरीर में लिखा है कि शनिवार को वह अपनी फाइल के संदर्भ में तहसीलदार से वार्ता करने गईं थी और इस दौरान उनका जूनियर अधिवक्ता भी साथ था। महिला अधिवक्ता का आरोप है कि कार्यालय में तहसीलदार ने मेरे जूनियर के साथ अभ्रदता करनी शुरू कर दी जिस पर उन्होंने एतराज किया तो तहसीलदार उनके साथ भी अमर्यादित व्यवहार करने लगे। महिला अधिवक्ता ने इस पूरे प्रकरण की जानकारी तहसील बार के अध्यक्ष और सचिव को दी जिस पर वह अन्य अधिवक्ताओं के साथ पहुंच गए और तहसीलदार से बात करने का प्रयास किया मगर तहसीलदार ने अपनी अभ्रदता और गाली गलौच जारी रखी। महिला अधिवक्ता का आरोप है कि इस तहसीलदार ने उनको धक्का देकर बाहर करने के साथ उनका गला भी पकड़ लिया। अधिवक्ताओं ने कहा कि तहसीलदार के अमर्यादित व्यवहार से उनकी गरिमा को ठेस पहुंची है। तहसील बार के अध्यक्ष का कहना है कि पूरे घटनाक्रम से एसडीएम को अवगत कराया गया है। उन्होंने कहा कि अगर तहसीलदार के खिलाफ कार्रवाई न हुई तो वह कार्य बहिष्कार भी कर सकते हैं।
    1
    बदायूं। जिले की दातागंज तहसील में शनिवार को एक महिला अधिवक्ता ने पुलिस को तहरीर देकर तहसीलदार पर गंभीर आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है। महिला अधिवक्ता के साथ अभ्रद व्यवहार तहसील के अधिवक्ताओं में रोष व्याप्त हो गया और उन्होंने तहसीलदार से बात की मगर उनका वही रूख रहा जिस पर अधिवक्ताओं ने तहसीलदार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया और कार्य बहिष्कार की चेतावनी भी दी। 
महिला अधिवक्ता आशा दीक्षित ने पुलिस को  दी गई तहरीर में लिखा है कि शनिवार को वह अपनी फाइल के संदर्भ में तहसीलदार से वार्ता करने गईं थी और इस दौरान उनका जूनियर अधिवक्ता भी साथ था। महिला अधिवक्ता का आरोप है कि कार्यालय में तहसीलदार ने मेरे जूनियर के साथ अभ्रदता करनी शुरू कर दी जिस पर उन्होंने एतराज किया तो तहसीलदार उनके साथ भी अमर्यादित व्यवहार करने लगे। महिला अधिवक्ता ने इस पूरे प्रकरण की जानकारी तहसील बार के अध्यक्ष और सचिव को दी जिस पर वह अन्य अधिवक्ताओं के साथ पहुंच गए और तहसीलदार से बात करने का प्रयास किया मगर तहसीलदार ने अपनी अभ्रदता और गाली गलौच जारी रखी। 
महिला अधिवक्ता का आरोप है कि इस तहसीलदार ने उनको धक्का देकर बाहर करने के साथ उनका गला भी पकड़ लिया। अधिवक्ताओं ने कहा कि तहसीलदार के अमर्यादित व्यवहार से उनकी गरिमा को ठेस पहुंची है। तहसील बार के अध्यक्ष का कहना है कि पूरे घटनाक्रम से एसडीएम को अवगत कराया गया है। उन्होंने कहा कि अगर तहसीलदार के खिलाफ कार्रवाई न हुई तो वह कार्य बहिष्कार भी कर सकते हैं।
    user_Pawan Verma Press Reporter
    Pawan Verma Press Reporter
    पत्रकार बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • तेल अवीव में ईरानी मिसाइल हमले में एक आवासीय इमारत खंडहर में तब्दील हो गई।🔥
    1
    तेल अवीव में ईरानी मिसाइल हमले में एक आवासीय इमारत खंडहर में तब्दील हो गई।🔥
    user_MOHD ASIF ABBAS
    MOHD ASIF ABBAS
    Voice of people Aonla, Bareilly•
    13 hrs ago
  • आंवला - युवक 80 पौव्वे अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार, बरेली के सिरौली थाना पुलिस ने की कार्यवाही।
    1
    आंवला - युवक 80 पौव्वे अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार,
बरेली के सिरौली थाना पुलिस ने की कार्यवाही।
    user_SURAJ SAGAR
    SURAJ SAGAR
    Local News Reporter आँवला, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • बदायूं। बिसौलीकोतवाली परिसर में आयोजित थाना समाधान दिवस में शनिवार को पुलिस ने लोगों की शिकायतों को सुना। समाधान दिवस में दो लोग पैमाइश से संबंधित शिकायतों को लेकर पहुंचे, जिसमें से एक शिकायत मौके पर ही निस्तारित कर दी गई। इस दौरान पुलिस इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह पुंडीर ने समाधान दिवस में पुलिस से संबंधित शिकायतों को धैर्यपूर्वक सुना और फरियादियों को शीघ्र और पारदर्शी समाधान का आश्वासन दिया। इस दौरान राजस्व निरीक्षक विनोद शर्मा, शादाब अली, संदीप कुमार आदि उपस्थित रहे।
    1
    बदायूं। बिसौलीकोतवाली परिसर में आयोजित थाना समाधान दिवस में शनिवार को पुलिस ने लोगों की शिकायतों को सुना। समाधान दिवस में दो लोग पैमाइश से संबंधित शिकायतों को लेकर पहुंचे, जिसमें से एक शिकायत मौके पर ही निस्तारित कर दी गई। इस दौरान पुलिस इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह पुंडीर ने समाधान दिवस में पुलिस से संबंधित शिकायतों को धैर्यपूर्वक सुना और फरियादियों को शीघ्र और पारदर्शी समाधान का आश्वासन दिया। इस दौरान राजस्व निरीक्षक विनोद शर्मा, शादाब अली, संदीप कुमार आदि उपस्थित रहे।
    user_Pawan Verma Press Reporter
    Pawan Verma Press Reporter
    पत्रकार बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.