logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

स्मार्ट मीटर लगाने के बाद परेशान उपभोक्ता, जनपद बुलंदशहर के अधिकारी नहीं कर रहे सुनवाई जनपद बुलंदशहर के एसडीओ ककोड़ के अंतर्गत गागरौल बिजली घर के गांव दाउदपुर में रिंकू कुमार पुत्र कमल सिंह नामक उपभोक्ता द्वारा 7 मार्च 2026 को अपने घर नया कन्सेशन लिया जिसमें टीम ने आकर स्मार्ट मीटर इंस्टालेशन कर दिया। पहले एक महीने ठीक चला। जब उपभोक्ता के पास रिचार्ज का एसएमएस आया तो उपभोक्ता द्वारा 800 रुपए का रिचार्ज कर दिया। रिचार्ज के बाद जब उपभोक्ता द्वारा देखा तो स्मार्ट मीटर तक पोल से बिजली सप्लाई आ रही है लेकिन उपभोक्ता के घर सप्लाई आउट नहीं रही है। और लगातार पैसे काटे जा रहे है। जिसकी शिकायत उपभोक्ता द्वारा एसडीओ ककोड़ से बात कर बताया तो एसडीओ ककोड़ का कहना है कि स्मार्ट मीटर हमारे विभाग में नहीं आते इसके लिए 1912 पर कॉल किया जाए, उपभोक्ता को तीन दिन बाद तक लगातार 1912 पर कॉल करते रहे। लेकिन कोई सुनवाई नहीं। उपभोक्ता द्वारा जिला अधिकारी बुलंदशहर से संपर्क किया लेकिन उपभोक्ता को केवल जिला अधिकारी बुलंदशहर द्वारा चीफ का नंबर दिया गया। उपभोक्ता को स्मार्ट मीटर से सप्लाई नहीं मिलने के कारण भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। आखिर कार उपभोक्ता द्वारा एसडीओ ककोड़ ओर गागरौल बिजली घर पर जा कर बताया गया कि आप स्मार्ट मीटर उखाड़ लो। मैं बिना स्मार्ट मीटर के रह लूंगा। जनपद बुलंदशहर के सभी अधिकारियों के संज्ञान में होने के बाबजूद जेई से लेकर एक्शन तक पल्ला झाड़ने में लगे है। उपभोक्ता को मजबूरन जिला अधिकारी बुलंदशहर के समक्ष धरना प्रदर्शन पर बैठने के लिए मजबूर किया जा रहा है। उपभोक्ता का कहना है यदि जल्द से जल्द स्मार्ट मीटर की सप्लाई चालू नहीं हुई तो बहुत जल्द किसान यूनियन को ले कर बिजली घर गागरौल और एसडीओ ककोड़ के पास धरना प्रदर्शन करेगा।

21 hrs ago
user_समाचार थर्टी लाईव
समाचार थर्टी लाईव
Reporter बुलंदशहर, बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश•
21 hrs ago
84cee4fc-dc28-441f-b28c-88752e465fc1

स्मार्ट मीटर लगाने के बाद परेशान उपभोक्ता, जनपद बुलंदशहर के अधिकारी नहीं कर रहे सुनवाई जनपद बुलंदशहर के एसडीओ ककोड़ के अंतर्गत गागरौल बिजली घर के गांव दाउदपुर में रिंकू कुमार पुत्र कमल सिंह नामक उपभोक्ता द्वारा 7 मार्च 2026 को अपने घर नया कन्सेशन लिया जिसमें टीम ने आकर स्मार्ट मीटर इंस्टालेशन कर दिया। पहले एक महीने ठीक चला। जब उपभोक्ता के पास रिचार्ज का एसएमएस आया तो उपभोक्ता द्वारा 800 रुपए का रिचार्ज कर दिया। रिचार्ज के बाद जब उपभोक्ता द्वारा देखा तो स्मार्ट मीटर तक पोल से बिजली सप्लाई आ रही है लेकिन उपभोक्ता के घर सप्लाई आउट नहीं रही है। और लगातार पैसे काटे जा रहे है। जिसकी शिकायत उपभोक्ता द्वारा एसडीओ ककोड़ से बात कर बताया तो एसडीओ ककोड़ का कहना है कि स्मार्ट मीटर हमारे विभाग में नहीं आते इसके लिए 1912 पर कॉल किया जाए, उपभोक्ता को तीन दिन बाद तक लगातार 1912 पर कॉल करते रहे। लेकिन कोई सुनवाई नहीं। उपभोक्ता द्वारा जिला अधिकारी बुलंदशहर से संपर्क किया लेकिन उपभोक्ता को केवल जिला अधिकारी बुलंदशहर द्वारा चीफ का नंबर दिया गया। उपभोक्ता को स्मार्ट मीटर से सप्लाई नहीं मिलने के कारण भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। आखिर कार उपभोक्ता द्वारा एसडीओ ककोड़ ओर गागरौल बिजली घर पर जा कर बताया गया कि आप स्मार्ट मीटर उखाड़ लो। मैं बिना स्मार्ट मीटर के रह लूंगा। जनपद बुलंदशहर के सभी अधिकारियों के संज्ञान में होने के बाबजूद जेई से लेकर एक्शन तक पल्ला झाड़ने में लगे है। उपभोक्ता को मजबूरन जिला अधिकारी बुलंदशहर के समक्ष धरना प्रदर्शन पर बैठने के लिए मजबूर किया जा रहा है। उपभोक्ता का कहना है यदि जल्द से जल्द स्मार्ट मीटर की सप्लाई चालू नहीं हुई तो बहुत जल्द किसान यूनियन को ले कर बिजली घर गागरौल और एसडीओ ककोड़ के पास धरना प्रदर्शन करेगा।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • शिकारपुर : पहासू थाना क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को चुनौती देने का एक गम्भीर मामला सामने आया है यहाँ एक दरोगा को अकेला पाकर कुछ लोगों ने अभद्रता की और वर्दी खींचने का भी प्रयास किया। जिसका वीडियो सोशल मिडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें कुछ लोग दरोगा पर अभद्र भाषा का उपयोग करने का आरोप लगा रहे थे वीडियो में पूर्णतः किसी एक पक्ष का दोष साबित नहीं होता, ये सब पुलिस की जाँच का विषय है, और पुलिस ने जाँच के बाद 8 में से 4 आरोपियों को अरेस्ट किया है। बुलन्दशहर टाइम्स न्यूज से अमित तोमर की रिपोर्ट
    1
    शिकारपुर : पहासू थाना क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को चुनौती देने का एक गम्भीर मामला सामने आया है यहाँ एक दरोगा को अकेला पाकर कुछ लोगों ने अभद्रता की और वर्दी खींचने का भी प्रयास किया।
जिसका वीडियो सोशल मिडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें कुछ लोग दरोगा पर अभद्र भाषा का उपयोग करने का आरोप लगा रहे थे
वीडियो में पूर्णतः किसी एक पक्ष का दोष साबित नहीं होता, ये सब पुलिस की जाँच का विषय है, और पुलिस ने जाँच के बाद 8 में से 4 आरोपियों को अरेस्ट किया है।
बुलन्दशहर टाइम्स न्यूज से अमित तोमर की रिपोर्ट
    user_Bulandshahr Times News
    Bulandshahr Times News
    Local News Reporter बुलंदशहर, बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • । नारियल पानी में नशीला पदार्थ मिलाकर वारदात कारित करने का आरोप। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने शिकारपुर थाने में मुकदमा दर्ज। पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजा गया, आरोपी पुलिस हिरासत में। पुलिस का दावा: पूर्व से दोनों एक-दूसरे के परिचित हैं पीड़िता और आरोपी। मामले में जांच जारी, बुलंदशहर के शिकारपुर थाना क्षेत्र का मामला। बुलंदशहर से चैनल हैड डॉक्टर अजीम खान की रिपोर्ट
    1
    ।
नारियल पानी में नशीला पदार्थ मिलाकर वारदात कारित करने का आरोप।
पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने शिकारपुर थाने में मुकदमा दर्ज।
पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजा गया, आरोपी पुलिस हिरासत में।
पुलिस का दावा: पूर्व से दोनों एक-दूसरे के परिचित हैं पीड़िता और आरोपी।
मामले में जांच जारी, बुलंदशहर के शिकारपुर थाना क्षेत्र का मामला।
बुलंदशहर से चैनल हैड डॉक्टर अजीम खान की रिपोर्ट
    user_समाचार थर्टी लाईव
    समाचार थर्टी लाईव
    Reporter बुलंदशहर, बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • Post by जिला बुलंदशहर संजय कुमार गौतम
    1
    Post by जिला बुलंदशहर संजय कुमार गौतम
    user_जिला बुलंदशहर संजय कुमार गौतम
    जिला बुलंदशहर संजय कुमार गौतम
    बुलंदशहर, बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • Post by Upkar chauhan Reporter
    1
    Post by Upkar chauhan Reporter
    user_Upkar chauhan Reporter
    Upkar chauhan Reporter
    Court reporter खुर्जा, बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • Post by Irfan Tomar
    1
    Post by Irfan Tomar
    user_Irfan Tomar
    Irfan Tomar
    Local News Reporter खुर्जा, बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • शिकारपुर : कोतवाली क्षेत्र में मानवता को शर्मसार करने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है बीए एलएलबी कर रही एक छात्रा ने कॉलेज जाते समय शिकारपुर के एक युवक पर अपहरण कर कार में बलात्कार करने और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने का गम्भीर आरोप लगाया है पीड़िता ने परिजनों के साथ कोतवाली पहुंच कर नामजद तहरीर देते हुए न्याय की गुहार लगाई है अहमदगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली बीए एलएलबी की छात्रा है पीड़िता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि यह घटना सुबह करीब 11:30 बजे की है पीड़िता अनूपशहर शिकारपुर बस स्टैंड से पैदल कॉलेज जा रही थी आरोप है कि रास्ते में पीछे से एक सफेद रंग की कार आई जिसे शिकारपुर क्षेत्र के गांव डडुआ का निवासी सुवेक पुत्र नाममालूम चला रहा था आरोपी ने छात्रा को जबरन कार में बैठने को कहा जब उसके द्वारा गाड़ी में बैठने को मना कर दिया तो आरोपी ने उसे धक्का देकर कार के अन्दर खीच लिया तहरीर के अनुसार आरोपी ने छात्रा और उसके भाई को गोली मारने की धमकी देकर चुप कराया और उसे जबरन नारियल पानी जिसमें कोई नशीला पदार्थ मिला हुआ था नशीला पदार्थ पीने के बाद जब छात्रा अर्धमूर्छित अवस्था में पहुंचने लगी तो आरोपी ने उसके साथ बलात्कार किया पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने कुकृत्य के दौरान उसकी अश्लील वीडियो और फोटो भी बना लिए होश आने पर जब छात्रा ने विरोध किया तो आरोपी ने धमकी दी कि यदि उसने किसी से शिकायत की तो वह इन वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा और उसके परिवार को खत्म कर देगा वारदात के बाद आरोपी छात्रा को एक सुनसान जगह फेंक कर फरार हो गया पीड़िता ने बताया कि आरोपी उसे पहले भी अलग-अलग नम्बरों से फोन कर परेशान करता रहा है घटना के बाद डरी-सहमी छात्रा ने अपने परिजनों को आपबीती सुनाई पीड़िता छात्रा ने शिकारपुर कोतवाली में तहरीर देकर कार्यवाही करने की मांग की है जब इस सम्बन्ध में एसपी देहात से जानकारी करी तो उन्होंने बताया कि थाना शिकारपुर पर एक युवती एवं उसके परिवार जनो द्वारा एक तहरीर दी गयी कि जिसमे एक युवक द्वारा युवती को नशीला पदार्थ खिला कर दुष्कर्म करना अंकित किया गया है इस सम्बन्ध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना शिकारपुर पर अभियोग पंजीकृत किया गया है तथा अभियुक्त को गिरफ्तार किया जा चुका है प्रथम दृष्टया जांच में पाया गया है कि अभियुक्त व युवती एक दूसरे से पूर्व से ही परिचित है जांच कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है वहीं कस्बा इंचार्ज दिलीप सिंह, ने बताया कि पीड़िता छात्रा की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर जांच पड़ताल की जा रही है आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।
    1
    शिकारपुर : कोतवाली क्षेत्र में मानवता को शर्मसार करने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है बीए एलएलबी कर रही एक छात्रा ने कॉलेज जाते समय शिकारपुर के एक युवक पर अपहरण कर कार में बलात्कार करने और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने का गम्भीर आरोप लगाया है पीड़िता ने परिजनों के साथ कोतवाली पहुंच कर नामजद तहरीर देते हुए न्याय की गुहार लगाई है अहमदगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली बीए एलएलबी की छात्रा है पीड़िता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि यह घटना सुबह करीब 11:30 बजे की है पीड़िता अनूपशहर शिकारपुर बस स्टैंड से पैदल कॉलेज जा रही थी आरोप है कि रास्ते में पीछे से एक सफेद रंग की कार आई जिसे शिकारपुर क्षेत्र के गांव डडुआ का निवासी सुवेक पुत्र नाममालूम चला रहा था आरोपी ने छात्रा को जबरन कार में बैठने को कहा जब उसके द्वारा गाड़ी में बैठने को मना कर दिया तो आरोपी ने उसे धक्का देकर कार के अन्दर खीच लिया तहरीर के अनुसार आरोपी ने छात्रा और उसके भाई को गोली मारने की धमकी देकर चुप कराया और उसे जबरन नारियल पानी जिसमें कोई नशीला पदार्थ मिला हुआ था नशीला पदार्थ पीने के बाद जब छात्रा अर्धमूर्छित अवस्था में पहुंचने लगी तो आरोपी ने उसके साथ बलात्कार किया पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने कुकृत्य के दौरान उसकी अश्लील वीडियो और फोटो भी बना लिए होश आने पर जब छात्रा ने विरोध किया तो आरोपी ने धमकी दी कि यदि उसने किसी से शिकायत की तो वह इन वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा और उसके परिवार को खत्म कर देगा वारदात के बाद आरोपी छात्रा को एक सुनसान जगह फेंक कर फरार हो गया पीड़िता ने बताया कि आरोपी उसे पहले भी अलग-अलग नम्बरों से फोन कर परेशान करता रहा है घटना के बाद डरी-सहमी छात्रा ने अपने परिजनों को आपबीती सुनाई पीड़िता छात्रा ने शिकारपुर कोतवाली में तहरीर देकर कार्यवाही करने की मांग की है जब इस सम्बन्ध में एसपी देहात से जानकारी करी तो उन्होंने बताया कि थाना शिकारपुर पर एक युवती एवं उसके परिवार जनो द्वारा एक तहरीर दी गयी कि जिसमे एक युवक द्वारा युवती को नशीला पदार्थ खिला कर दुष्कर्म करना अंकित किया गया है इस सम्बन्ध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना शिकारपुर पर अभियोग पंजीकृत किया गया है तथा अभियुक्त को गिरफ्तार किया जा चुका है प्रथम दृष्टया जांच में पाया गया है कि अभियुक्त व युवती एक दूसरे से पूर्व से ही परिचित है जांच कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है वहीं कस्बा इंचार्ज दिलीप सिंह, ने बताया कि पीड़िता छात्रा की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर जांच पड़ताल की जा रही है आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।
    user_रीशू कुमार
    रीशू कुमार
    Local News Reporter शिकारपुर, बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • हापुड़ में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर ने दिवंगत कांग्रेसी नेता सुभान सैफी को श्रद्धांजलि अर्पित की। वे बुलंदशहर रोड स्थित आवास पर पहुंचे और शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं। राज बब्बर ने सुभान सैफी को अपना करीबी मित्र बताते हुए कहा कि उनके जाने से पार्टी को अपूरणीय क्षति हुई है। उन्होंने परिवार को हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया। इसके बाद कांग्रेस कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया और संगठन को लेकर चर्चा भी हुई। 👉 ऐसी ही अपडेट्स के लिए चैनल को Subscribe करें और वीडियो को Like व Share करें।
    1
    हापुड़ में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर ने दिवंगत कांग्रेसी नेता सुभान सैफी को श्रद्धांजलि अर्पित की।
वे बुलंदशहर रोड स्थित आवास पर पहुंचे और शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं।
राज बब्बर ने सुभान सैफी को अपना करीबी मित्र बताते हुए कहा कि उनके जाने से पार्टी को अपूरणीय क्षति हुई है। उन्होंने परिवार को हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया।
इसके बाद कांग्रेस कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया और संगठन को लेकर चर्चा भी हुई।
👉 ऐसी ही अपडेट्स के लिए चैनल को Subscribe करें और वीडियो को Like व Share करें।
    user_Sharafat saifi
    Sharafat saifi
    हापुड़, हापुड़, उत्तर प्रदेश•
    31 min ago
  • राष्ट्रीय अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह के साथ हुए अभद्र व्यवहार के प्रति कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों मे दिखा आक्रोश एनसीआर अध्यक्ष एडवोकेट प्रवेश कुमार ने कहा की पुलिस द्वारा जो एकतरफा कार्यवाही करते हुए हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है हम उसका विरोध करते हैं प्रवेश कुमार ने जानकारी देते हुए कहा कि शुक्रवार को उनके द्वारा थाना बहादुरगढ़ का घेराव किया जायेगा और साथ ही निष्पक्ष कार्यवाही की मांग की जाएगी बुलन्दशहर टाइम्स न्यूज के लिए मनोज गिरी की रिपोर्ट
    1
    राष्ट्रीय अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह के साथ हुए अभद्र व्यवहार के प्रति कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों मे दिखा आक्रोश
एनसीआर अध्यक्ष एडवोकेट प्रवेश कुमार ने कहा की पुलिस द्वारा जो एकतरफा कार्यवाही करते हुए हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है हम उसका विरोध करते हैं 
प्रवेश कुमार ने जानकारी देते हुए कहा कि शुक्रवार को उनके द्वारा थाना बहादुरगढ़ का घेराव किया जायेगा और साथ ही निष्पक्ष कार्यवाही की मांग की जाएगी
बुलन्दशहर टाइम्स न्यूज के लिए मनोज गिरी की रिपोर्ट
    user_Bulandshahr Times News
    Bulandshahr Times News
    Local News Reporter बुलंदशहर, बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.