logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

महुदा स्टेशन पर चलती ट्रेन से उतरने के दौरान युवक गंभीर रूप से घायल, रिम्स रेफर धनबाद जिले के महुदा रेलवे स्टेशन एक दर्दनाक हादसा हो गया। गोमो–खड़गपुर पैसेंजर ट्रेन से सफर कर रहे एक युवक चलती ट्रेन से उतरने के दौरान फिसलकर ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक की पहचान सोनू गोप के रूप में हुई है, जो महुदा थाना क्षेत्र के कपूरिया रूदी गांव का रहने वाला बताया जा रहा है। सोनू गोप गोमो स्टेशन से ट्रेन में सवार होकर अपने गांव महुदा लौट रहे थे। बताया जाता है कि वे अपनी दीदी के घर से वापस आ रहे थे। जैसे ही ट्रेन महुदा स्टेशन पहुंची, वे जल्दबाजी में उतरने का प्रयास करने लगे। इसी दौरान उनका संतुलन बिगड़ गया और उनका पैर फिसल गया। इससे वे ट्रेन की चपेट में आ गए और प्लेटफॉर्म पर गिर पड़े। हादसे में सोनू के दोनों पैरों में गंभीर चोट आई है। विशेष रूप से उनके दाहिने पैर की अंगुलियां कट चुकी हैं। घटना के बाद स्टेशन पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों और यात्रियों ने तुरंत रेल प्रशासन को सूचना दी। मौके पर पहुंची आरपीएफ और रेलवे कर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए घायल युवक को तत्काल रेलवे अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें धनबाद के शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल भेज दिया। वहां चिकित्सकों की टीम ने जांच कर बेहतर इलाज के लिए उन्हें रांची रिम्स रेफर कर दिया।

3 hrs ago
user_Raushan Journalist
Raushan Journalist
बाघमारा-कम-कटरास, धनबाद, झारखंड•
3 hrs ago

महुदा स्टेशन पर चलती ट्रेन से उतरने के दौरान युवक गंभीर रूप से घायल, रिम्स रेफर धनबाद जिले के महुदा रेलवे स्टेशन एक दर्दनाक हादसा हो गया। गोमो–खड़गपुर पैसेंजर ट्रेन से सफर कर रहे एक युवक चलती ट्रेन से उतरने के दौरान फिसलकर ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक की पहचान सोनू गोप के रूप में हुई है, जो महुदा थाना क्षेत्र के कपूरिया रूदी गांव का रहने वाला बताया जा रहा है। सोनू गोप गोमो स्टेशन से ट्रेन में सवार होकर अपने गांव महुदा लौट रहे थे। बताया जाता है कि वे अपनी दीदी के घर से वापस आ रहे थे। जैसे ही ट्रेन महुदा स्टेशन पहुंची, वे जल्दबाजी में उतरने का प्रयास करने लगे। इसी दौरान उनका संतुलन बिगड़ गया और उनका पैर फिसल गया। इससे वे ट्रेन की चपेट में आ गए और प्लेटफॉर्म पर गिर पड़े। हादसे में सोनू के दोनों पैरों में गंभीर चोट आई है। विशेष रूप से उनके दाहिने पैर की अंगुलियां कट चुकी हैं। घटना के बाद स्टेशन पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों और यात्रियों ने तुरंत रेल प्रशासन को सूचना दी। मौके पर पहुंची आरपीएफ और रेलवे कर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए घायल युवक को तत्काल रेलवे अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें धनबाद के शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल भेज दिया। वहां चिकित्सकों की टीम ने जांच कर बेहतर इलाज के लिए उन्हें रांची रिम्स रेफर कर दिया।

More news from झारखंड and nearby areas
  • कतरास थाना परिसर में होली पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता कतरास थाना प्रभारी असित कुमार सिंह ने किया। शांति समिति की बैठक में होली पर्व को शांतिपूर्ण व सौहार्द पूर्ण वातावरण में मनाने को लेकर सदस्यों ने अपना अपना विचार साझा किया। बैठक को संबोधित करते हुए कतरास थाना प्रभारी असित कुमार सिंह ने कहा कि होली का पर्व हमारी संस्कृति , प्रकृति का सम्मान को लेकर असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक के रूप में मनाया जाता है। होली पर्व शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएं। असित कुमार सिंह ने कहा कि होली में डीजे बजाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। साथ ही अश्लील गाना भी नहीं बजाना है। जिससे किसी के भावना को ठेस लगे या माहौल बिगड़े। होली पर्व में माहौल बिगाड़ने वालों के साथ सख्ती से कार्रवाई की जाएगी। होली पर्व के दौरान अफवाह पर ध्यान ना दें। अगर कोई अफवाह फैलाकर माहौल बिगाड़ने का प्रयास कर रहा हो तो उसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें। बैठक उपरांत सभी शांति समिति के सदस्यों ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। इस मौके पर नवनिर्वाचित वार्ड नंबर एक डॉ मधुमाला , वार्ड नंबर दो पार्षद मोहम्मद शहाबुद्दीन और वार्ड पांच के पार्षद निरुपमा देवी को शांति समिति के सदस्यों ने बुके देकर स्वागत किया। बाइट :- असित कुमार सिंह कतरास थाना प्रभारी
    1
    कतरास थाना परिसर में होली पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता कतरास थाना प्रभारी असित कुमार सिंह ने किया। शांति समिति की बैठक में होली पर्व को शांतिपूर्ण व सौहार्द पूर्ण वातावरण में मनाने को लेकर सदस्यों ने अपना अपना विचार साझा किया।
बैठक को संबोधित करते हुए कतरास थाना प्रभारी असित कुमार सिंह ने कहा कि होली का पर्व हमारी संस्कृति , प्रकृति का सम्मान को लेकर असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक के रूप में मनाया जाता है। होली पर्व शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएं।
असित कुमार सिंह ने कहा कि होली में डीजे बजाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। साथ ही अश्लील गाना भी नहीं बजाना है। जिससे किसी के भावना को ठेस लगे या माहौल बिगड़े। होली पर्व में माहौल बिगाड़ने वालों के साथ सख्ती से कार्रवाई की जाएगी। होली पर्व के दौरान अफवाह पर ध्यान ना दें। अगर कोई अफवाह फैलाकर माहौल बिगाड़ने का प्रयास कर रहा हो तो उसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें।
बैठक उपरांत सभी शांति समिति के सदस्यों ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। इस मौके पर नवनिर्वाचित वार्ड नंबर एक डॉ मधुमाला , वार्ड नंबर दो पार्षद मोहम्मद शहाबुद्दीन और वार्ड पांच के पार्षद निरुपमा देवी को शांति समिति के सदस्यों ने बुके देकर स्वागत किया।
बाइट :- असित कुमार सिंह कतरास थाना प्रभारी
    user_जनता न्यूज़ 24
    जनता न्यूज़ 24
    बाघमारा-कम-कटरास, धनबाद, झारखंड•
    1 hr ago
  • राजगंज थाना क्षेत्र के महेशपुर दिल्ली कोलकाता रुट नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला जहां अहले सुबह तीन बजे के करीब दो कंटेनरों में आपस में जोरदार टक्कर हो गयी टक्कर इतनी जोरदार थी की कंटेनर में ड्राइवर फंस गया पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से काफी मशक्कत के बाद बाहर निकल गया और इलाज के लिए SNMMCH भेजा गया जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है घटना से नेशनल हाईवे पर अफरातफरी मच गई काफी समय तक सड़क जाम की स्थिति भी बनी रही हालांकि समय पर राजगंज थाना के पुलिस में पहुंचकर कंटेनर को साइड करवा कर यातायात को सुगम बनाया।
    1
    राजगंज थाना क्षेत्र के महेशपुर दिल्ली कोलकाता रुट नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला जहां अहले सुबह  तीन बजे के करीब दो कंटेनरों में आपस में जोरदार टक्कर हो गयी टक्कर इतनी  जोरदार थी की कंटेनर  में ड्राइवर फंस गया पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से काफी मशक्कत के बाद बाहर निकल गया और इलाज के लिए SNMMCH  भेजा गया जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है घटना  से नेशनल हाईवे पर अफरातफरी  मच गई काफी समय तक सड़क जाम की स्थिति भी बनी रही  हालांकि समय पर राजगंज थाना के पुलिस में पहुंचकर कंटेनर को साइड करवा कर यातायात को सुगम बनाया।
    user_Raushan Journalist
    Raushan Journalist
    बाघमारा-कम-कटरास, धनबाद, झारखंड•
    3 hrs ago
  • बाघमारा. (रिपोर्ट प्रेम कुमार). सरस्वती विद्या मंदिर सिनीडीह में होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर आचार्यगण एवं दीदी जी ने होली के गीत प्रस्तुत कर माहौल को खुशनुमा बना दिया। मौके पर गीत संगीत का मधुर दौर चला। प्रधानाचार्य रामाकांत राणा ने उपस्थित जनों के लिए जलपान एवं मिठाई की व्यवस्था की। विद्यालय के सचिव, प्रधानाचार्य एवं समिति सदस्य के द्वारा विद्यालय के स्वर्णिम भविष्य की कामना करते हुए सभी को होली की हार्दिक शुभकामनाएं दी गई । मौके पर विद्यालय प्रबंधकारिणी समिति के सदस्य उत्तम गयाली के साथ सभी आचार्य- दीदी जी उपस्थित थे।
    1
    बाघमारा. (रिपोर्ट प्रेम कुमार). सरस्वती विद्या मंदिर सिनीडीह में होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर आचार्यगण एवं दीदी जी ने होली के गीत प्रस्तुत कर माहौल को खुशनुमा बना दिया। मौके पर गीत संगीत का मधुर दौर चला। प्रधानाचार्य रामाकांत राणा ने उपस्थित जनों के लिए जलपान एवं मिठाई की व्यवस्था की। विद्यालय के सचिव, प्रधानाचार्य एवं समिति सदस्य के द्वारा विद्यालय के स्वर्णिम  भविष्य की कामना करते हुए सभी को होली की हार्दिक शुभकामनाएं दी गई । मौके पर विद्यालय प्रबंधकारिणी समिति के सदस्य उत्तम गयाली के साथ सभी आचार्य- दीदी जी उपस्थित थे।
    user_प्रेम कुमार साव
    प्रेम कुमार साव
    Local News Reporter बाघमारा-कम-कटरास, धनबाद, झारखंड•
    9 hrs ago
  • कतरास थाना में सोमवार को शांति समिति की बैठक संपन्न हुई जिसमें नवनिर्वाचित वार्ड नंबर 1 के वार्ड पार्षद डॉ मधुबाला वार्ड नंबर 2 के मोहम्मद शहाबुद्दीन एवं वार्ड नंबर 5 के निरुपमा देवी को बुक्के देकर सम्मानित किया गया । वार्ड चुनाव के दौरान शांतिपूर्ण ढंग से मतदान कराने में सहयोग करने के लिए वार्ड नंबर 2 के पार्षद मोहम्मद शहाबुद्दीन एवं शांति समिति के सदस्यों ने कतरास थाना प्रभारी अशीत कुमार सिंह को बुक्के देकर सम्मानित किया बाद में कतरास थाना की ओर से हुडदंगियों को सख्त निर्देश देते हुए क्या कुछ कहा आइए जानते इस खबर में,,,,,,,,,।
    1
    कतरास थाना में सोमवार को शांति समिति की बैठक संपन्न हुई जिसमें नवनिर्वाचित वार्ड नंबर 1 के वार्ड पार्षद डॉ मधुबाला वार्ड नंबर 2 के मोहम्मद शहाबुद्दीन एवं वार्ड नंबर 5 के निरुपमा देवी को बुक्के देकर सम्मानित किया गया । वार्ड चुनाव के दौरान शांतिपूर्ण ढंग से मतदान कराने में सहयोग करने के लिए वार्ड नंबर 2 के पार्षद  मोहम्मद शहाबुद्दीन एवं शांति समिति के सदस्यों ने कतरास थाना प्रभारी अशीत  कुमार सिंह को बुक्के देकर सम्मानित किया  बाद में कतरास थाना की ओर से हुडदंगियों को सख्त निर्देश देते हुए क्या कुछ कहा आइए जानते इस खबर में,,,,,,,,,।
    user_संतोष कुमार दे
    संतोष कुमार दे
    रिपोर्टर Baghmara-Cum-Katras, Dhanbad•
    10 hrs ago
  • धनबाद,विरोध से स्वागत तक! राज सिन्हा ने संजीव सिंह को खिलाई मिठाई,सियासत का यू-टर्न: चुनाव में विरोध, जीत के बाद बधाई देने पहुंचे विधायक जी। (छोटे खान,धनबाद)
    1
    धनबाद,विरोध से स्वागत तक! राज सिन्हा ने संजीव सिंह को खिलाई मिठाई,सियासत का यू-टर्न: चुनाव में विरोध, जीत के बाद बधाई देने पहुंचे विधायक जी।
(छोटे खान,धनबाद)
    user_News Today Jharkhand
    News Today Jharkhand
    Dhanbad-Cum-Kenduadih-Cum-Jagata, Jharkhand•
    12 hrs ago
  • तिरुपति यादव मिलकर प्राइवेट पार्टपर बहुत जोर जोर से हमला कर रहे थेउसने अपना किसी तरह से जान बचाया
    1
    तिरुपति यादव मिलकर प्राइवेट पार्टपर बहुत जोर जोर से हमला कर रहे थेउसने अपना किसी तरह से  जान बचाया
    user_Neha Sinha
    Neha Sinha
    Photographer Dhanbad-Cum-Kenduadih-Cum-Jagata, Jharkhand•
    18 hrs ago
  • #जयबजरंगबली
    1
    #जयबजरंगबली
    user_Mohan Kumar dutta
    Mohan Kumar dutta
    Local Politician टुंडी, धनबाद, झारखंड•
    3 hrs ago
  • धनबाद के बरमसिया पुल के पास कचरे के ढेर में लगी भीषण आग, सुचना पाकर मौक़े पर पहुंची दमकल की टीम ने पाया आग पर काबू, आग लगने के कारणों का नहीं चल सका पता.
    1
    धनबाद के बरमसिया पुल के पास कचरे के ढेर में लगी भीषण आग, सुचना पाकर मौक़े पर पहुंची दमकल की टीम ने पाया आग पर काबू, आग लगने के कारणों का नहीं चल सका पता.
    user_Raushan Journalist
    Raushan Journalist
    बाघमारा-कम-कटरास, धनबाद, झारखंड•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.