बेतिया में गरजी रसोइया यूनियन: 18 हजार मानदेय और पेंशन लागू करने की हुंकार पश्चिम चंपारण के बेतिया स्थित बलिराम भवन में रविवार को बिहार राज्य विद्यालय रसोईया यूनियन (एटक) की एक अहम बैठक आयोजित की गई, जिसमें बड़ी संख्या में रसोइया बहनों ने हिस्सा लिया। बैठक में रसोइयों की समस्याओं, अधिकारों और भविष्य की रणनीति को लेकर गंभीर चर्चा की गई। बैठक के दौरान रसोईया संघ की सक्रिय सदस्य गोदावरी देवी ने सरकार के सामने जोरदार तरीके से अपनी मांगें रखीं। उन्होंने कहा कि राज्यभर की रसोइया बहनों को अब सिर्फ आश्वासन नहीं, बल्कि ठोस अधिकार चाहिए। उन्होंने मांग की कि सभी रसोइयों को राज्य कर्मी का दर्जा दिया जाए, साथ ही 12 माह का नियमित वेतन सुनिश्चित किया जाए। इसके अलावा सेवा समाप्ति के बाद पेंशन व्यवस्था लागू करने की भी मांग उठाई गई, ताकि रसोइयों का भविष्य सुरक्षित हो सके। गोदावरी देवी ने महंगाई का जिक्र करते हुए कहा कि वर्तमान मानदेय में परिवार का भरण-पोषण करना बेहद मुश्किल हो गया है। ऐसे में रसोइयों के लिए कम से कम 18 हजार रुपये मासिक मानदेय तय किया जाना चाहिए, जिससे वे सम्मानजनक जीवन जी सकें। बैठक में मौजूद रसोइया बहनों ने एक स्वर में कहा कि वे वर्षों से बच्चों के लिए भोजन बनाकर अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं, लेकिन बदले में उन्हें न तो पर्याप्त वेतन मिल रहा है और न ही सामाजिक सुरक्षा। अब वे अपने हक के लिए पीछे हटने वाली नहीं हैं। संघ की ओर से सरकार को साफ चेतावनी दी गई कि अगर उनकी मांगों पर जल्द निर्णय नहीं लिया गया, तो राज्यभर की रसोइया सड़कों पर उतरकर जोरदार आंदोलन करेंगी और अपनी आवाज बुलंद करेंगी। इस बैठक ने यह स्पष्ट कर दिया कि अब रसोइया बहनें अपने अधिकारों के लिए पूरी तरह संगठित हो चुकी हैं और आने वाले समय में यह मुद्दा बड़ा जनआंदोलन का रूप ले सकता है।

- तमकुहीराज पुलिस ने वाहन चोरी के एक सक्रिय गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने 'यक्ष एप' और सीसीटीवी विश्लेषण की मदद से तीन चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की हैं और दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे सघन अभियान के तहत की गई।1
- ## गोह के अंगों की तस्करी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, वन विभाग को बड़ी सफलता **बलिया से विप्लव सिंह की रिपोर्ट** **बलिया (बिल्थरारोड):** नगरा थाना क्षेत्र में वन विभाग की टीम ने अवैध वन्यजीव तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए गोह (संरक्षित छिपकली) के अंगों की तस्करी करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई नगरा स्थित पांडे मैरिज हॉल के पास की गई। वन रेंजर शशि कुमार के नेतृत्व में गठित टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ लोग संरक्षित वन्य जीव गोह के अंगों की अवैध खरीद-फरोख्त के लिए एकत्र हुए हैं। सूचना के आधार पर टीम ने मौके पर छापेमारी कर तीनों आरोपियों को धर दबोचा। तलाशी के दौरान उनके पास से गोह के अंग बरामद किए गए। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान **लीलाधारी प्रजापति** (ग्राम लिलकारी, थाना नगरा), **अखिलेश शर्मा** (ग्राम बहराइच औराई कला, थाना भीमपुरा) तथा **रविंद्र कुमार** (नगर पंचायत नगरा, थाना नगरा) के रूप में हुई है। इस कार्रवाई में वन विभाग की टीम के साथ दरोगा आनंद पांडे, आनंद द्विवेदी और निखिल कुमार भी शामिल रहे। वन विभाग ने आरोपियों के खिलाफ वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 की धारा 2, 9, 39, 48ए, 49ए, 50 और 51 के तहत मामला दर्ज किया है। वन रेंजर शशि कुमार ने बताया कि गोह एक संरक्षित वन्य जीव है और इसके अंगों की तस्करी गंभीर अपराध की श्रेणी में आती है, जिसमें कठोर सजा और जुर्माने का प्रावधान है। उन्होंने कहा कि वन्य जीवों की अवैध तस्करी के खिलाफ विभाग का अभियान लगातार जारी है और आगे भी इस तरह की गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।1
- बैरिया अंचल के लौकरिया मुसहर टोली में शुक्रवार को हुई अग्निकांड की घटना से प्रभावित परिवारों के बीच पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी सह पायनियर कोचिंग के डायरेक्टर अमित गिरी ने राहत सामग्री का वितरण किया। इस दौरान पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना और उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना। राहत सामग्री में आवश्यक खाद्य पदार्थ एवं दैनिक उपयोग की वस्तुएं शामिल थीं, जिससे पीड़ितों को तत्काल राहत मिल सके। अमित गिरी ने कहा कि इस कठिन समय में वे पीड़ित परिवारों के साथ पूरी मजबूती से खड़े हैं। और आगे भी खड़ा रहूंगा।भरोसा दिलाया कि भविष्य में भी हर संभव सहायता और सहयोग उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने प्रशासन से भी अपील की कि पीड़ितों के पुनर्वास के लिए शीघ्र आवश्यक कदम उठाए जाएं, ताकि प्रभावित परिवारों को जल्द से जल्द राहत मिले।स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे समय में समाज के जागरूक लोगों को आगे आना चाहिए। राहत वितरण कार्यक्रम के दौरान कई सामाजिक कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।1
- जमीन विवाद में महिला पर हमला, बासमती देवी गंभीर रूप से घायल; गांव में तनाव योगापट्टी प्रखंड के मच्छरगांवा नगर पंचायत अंतर्गत कुअरापट्टी गांव में रविवार को दोपहर करीब एक बजे जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला की पहचान बासमती देवी, पति सुरेंद्र साह के रूप में हुई है। बताया जाता है कि बासमती देवी और उनके पटिदारों के बीच लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था, जो रविवार को हिंसक रूप ले बैठा। आरोप है कि उनके देवर भरत साह के परिजनों ने मारपीट कर उन्हें घायल कर दिया। सूचना पर पहुंची 112 पुलिस ने उन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र योगापट्टी में भर्ती कराया, जहां डॉ. प्रभात कुमार की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार स्थिति फिलहाल स्थिर है। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से हस्तक्षेप कर शांति व्यवस्था बनाए रखने की मांग की है।1
- बगहा पुलिस द्वारा जनता चौपाल में जनता दरबार लगाकर लोगों की समस्याओं को सीधे सुना गया। इस पहल से आम लोगों को थाने के चक्कर लगाने से राहत मिली और मौके पर ही कई मामलों का समाधान किया गया। पुलिस और जनता के बीच विश्वास बढ़ाने की दिशा में यह एक सराहनीय कदम है। इस तरह की पहल से कानून व्यवस्था के प्रति लोगों का भरोसा और मजबूत1
- क्लास 11th का नया फाउंडेशन बैच सुबह 6 बजे से शुरू हो चुका हैँ मिडिल स्कूल के पास मिश्रबतरहाँ By Rahul sir 91109912811
- मझौलिया प्रखंड के मोहद्दीपुर पंचायत के वार्ड-11 में आज दोपहर अचानक लगी भीषण आग ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया। शॉर्ट सर्किट से उठी चिंगारी ने कुछ ही पलों में विकराल रूप धारण कर लिया और देखते ही देखते सात घरों को अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि किसी को संभलने का मौका तक नहीं मिला। इस भीषण अग्निकांड में बम ठाकुर, शिवमंगल ठाकुर, मनोज ठाकुर, दीनदयाल ठाकुर, अमेरिका ठाकुर, राम अवतार ठाकुर और शंभू ठाकुर के घर पूरी तरह जलकर राख हो गए। घरों में रखा फर्नीचर, गहने, कपड़े और नगदी समेत वर्षों की जमा पूंजी पल भर में खाक हो गई, जिससे सभी परिवार खुले आसमान के नीचे आ गए। आग लगते ही ग्रामीणों ने अपने स्तर पर आग बुझाने की भरसक कोशिश की, लेकिन लपटों की भयावहता के आगे उनकी एक न चली। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची दमकल टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, तब जाकर हालात सामान्य हो सके। घटना के बाद प्रशासन भी मौके पर पहुंचा और नुकसान का आकलन शुरू कर दिया है। अधिकारियों ने प्रभावित परिवारों को जल्द से जल्द राहत और मुआवजा देने का आश्वासन दिया है। वहीं, इस घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है और पीड़ित परिवारों के सामने जीवन यापन की बड़ी चुनौती खड़ी हो गई है।1
- बेतिया में मोदनवाल ट्रेडर्स द्वारा कैच मसाला का रिटेलर मीटिंग आयोजित हुआ। कार्यक्रम में अधिकारियों ने उत्पाद की गुणवत्ता पर जोर देते हुए रिटेलर्स से बेहतर मसाले उपभोक्ताओं तक पहुंचाने की अपील की।1
- क्लास 11th का नया फाउंडेशन बैच सुबह 6 बजे से शुरू हो चुका हैँ मिडिल स्कूल के पास मिश्रबतरहाँ By Rahul sir 91109912811