ग्वालियर Kissing Car का कारनामा पड़ा महंगा, 55 लाख से ज्यादा व्यूज के बाद काटा 5500 का चालान। HK NEWS ग्वालियर/मप्र मध्य प्रदेश के ग्वालियर से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां एक आशिक ने रील वायरल करने के लिए अपनी प्रेमिका से अपनी कार पर 3400 किस करवाए। जानकारी के मुताबिक, कार मालिक आदित्य सिकरवार ने सोशल मीडिया के एक विदेशी ट्रेंड को देखकर अपनी कार को सजाने का सोचा। उसकी महिला मित्र ने करीब 4 घंटे की मेहनत से और कई लिपस्टिक खत्म करके कार की पूरी बॉडी - बोनट, दरवाजे, साइड मिरर तक - पर लगभग 3400 लिपस्टिक के निशान बना दिए। युवक ने इसका वीडियो Instagram पर डाला तो एक ही दिन में 55 लाख से ज्यादा व्यूज आ गए। वीडियो में कार तेज रफ्तार से सड़कों पर स्टंट करती भी दिख रही थी। वीडियो वायरल होते ही ग्वालियर ट्रैफिक पुलिस हरकत में आई। 'ऑपरेशन ईगल' के तहत पुलिस ने गाड़ी को जब्त कर लिया। मोटर व्हीकल एक्ट के तहत खतरनाक ड्राइविंग और गाड़ी के स्वरूप में बदलाव करने पर 5500 रुपये का चालान काटा गया। इतना ही नहीं, पुलिस ने आशिक से उसी के हाथों से पूरी गाड़ी साफ भी करवाई। अब यह 'Kissing Car' पूरे प्रदेश में चर्चा का विषय बनी हुई है।
ग्वालियर Kissing Car का कारनामा पड़ा महंगा, 55 लाख से ज्यादा व्यूज के बाद काटा 5500 का चालान। HK NEWS ग्वालियर/मप्र मध्य प्रदेश के ग्वालियर से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां एक आशिक ने रील वायरल करने के लिए अपनी प्रेमिका से अपनी कार पर 3400 किस करवाए। जानकारी के मुताबिक, कार मालिक आदित्य सिकरवार ने सोशल मीडिया के एक विदेशी ट्रेंड को देखकर अपनी कार को सजाने का सोचा। उसकी महिला मित्र ने करीब 4 घंटे की मेहनत से और कई लिपस्टिक खत्म करके कार की पूरी बॉडी - बोनट, दरवाजे, साइड मिरर तक - पर लगभग 3400 लिपस्टिक के निशान बना दिए। युवक ने इसका वीडियो Instagram पर डाला तो एक ही दिन में 55 लाख से ज्यादा व्यूज आ गए। वीडियो में कार तेज रफ्तार से सड़कों पर स्टंट करती भी दिख रही थी। वीडियो वायरल होते ही ग्वालियर ट्रैफिक पुलिस हरकत में आई। 'ऑपरेशन ईगल' के तहत पुलिस ने गाड़ी को जब्त कर लिया। मोटर व्हीकल एक्ट के तहत खतरनाक ड्राइविंग और गाड़ी के स्वरूप में बदलाव करने पर 5500 रुपये का चालान काटा गया। इतना ही नहीं, पुलिस ने आशिक से उसी के हाथों से पूरी गाड़ी साफ भी करवाई। अब यह 'Kissing Car' पूरे प्रदेश में चर्चा का विषय बनी हुई है।
- पुलिस टीम ने बचाई अटेक वाले व्यक्ति की जान सी पी आर लगातार देते रहे अस्पताल पहुंचाया। हेमन्त त्रिपाठी मो 7067216263 दिनांक: 26 अगस्त 2026 *अमलाहा डायवर्सन पॉइंट पर पुलिस टीम की तत्परता और सतर्कता से बची व्यक्ति की जान* *पुलिस टीम ने सीपीआर देकर पहुँचाया अस्पताल* 📍दिनांक 25.08.2026 को अमलाहा डायवर्सन पॉइंट पर पुलिस अधिकारियों एवं जवानों की त्वरित कार्रवाई से हृदयघात (हार्ट अटैक) के शिकार एक व्यक्ति की जान बचा ली गई। ➡️*घटना का विवरण:* दिनांक 25.08.2026 को अमलाहा डायवर्सन पॉइंट पर तैनात पुलिस /टीम ने देखा कि एक व्यक्ति अचानक अचेत होकर गिर पड़ा। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने बिना समय गंवाए स्थिति को संभाला। व्यक्ति में हार्ट अटैक के लक्षण देखकर जवानों ने तत्काल प्राथमिक उपचार के रूप में कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन (CPR) देना शुरू किया। ➡️*पुलिस टीम की तत्परता:* पुलिस टीम द्वारा लगातार दिए गए सीपीआर (CPR) के कारण व्यक्ति की सांसें और धड़कनें वापस आ गईं। इसके तुरंत बाद पुलिस टीम ने एंबुलेंस को सूचना देकर मौके पर बुलवाया और सी पीड़ित को सुरक्षित एवं शीघ्रता से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र आष्टा रवाना किया। समय पर मिली इस चिकित्सीय सहायता और पुलिस की सूझबूझ से नागरिक की जान बच सकी। पीड़ित व्यक्ति को आष्टा अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहाँ डॉक्टरों की देखरेख में उसका उपचार किया गया और स्थिति सामान्य होने पर वह अपने परिवार के साथ चला गया। पीड़ित व्यक्ति मूल रूप से उत्तर प्रदेश का निवासी है । ➡️*उल्लेखनीय भूमिका:* डीएसपी श्री राजू सिंह बघेल थाना प्रभारी सिद्दीकगंज एवं सहयोगी पुलिस टीम में उप निरीक्षक अनिल डोडियार, आरक्षक शुभम मेवाड़ा, थाना आष्टा, आरक्षक देवेंद्र राजपूत थाना आष्टा,आरक्षक गजेंद्र , एवं आरक्षक अमित 5 वी वाहिनी विसबल मुरैन,आरक्षक राघवेंद्र ट्रैफिक थाना भोपाल- घटना स्थल पर त्वरित निर्णय, प्रभावी सीपीआर प्राथमिक उपचार एवं समय पर अस्पताल पहुँचाकर नागरिक की जान बचाने में अनुकरणीय एवं सराहनीय योगदान । 1
- ईद मिलादुन्नबी पर निकला भव्य जुलूस, अखाड़ों ने दिखाए हैरतअंगेज करतब जुलूस में बड़ी संख्या में लोगों ने लिया हिस्सा, इमामी गेट पर हुआ समापन ईद मिलादुन्नबी के मुबारक मौके पर ऑल इंडिया मुस्लिम त्योहार कमेटी की ओर से बुधवार को शहर में विशाल एवं भव्य जुलूस निकाला गया। इतवारा चौराहे से शुरू हुआ जुलूस शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए इमामी गेट पहुंचा, जहां इसका समापन हुआ। जुलूस में कई अखाड़ों ने हिस्सा लिया। अखाड़ों के सदस्यों के साथ ही बच्चों ने भी विभिन्न करतब और अपनी कला का प्रदर्शन कर लोगों का ध्यान आकर्षित किया। पूरे जुलूस के दौरान बड़ी संख्या में लोग शामिल रहे और माहौल उत्साह एवं भाईचारे से सराबोर नजर आया। ऑल इंडिया मुस्लिम त्योहार कमेटी के संरक्षक शम्सुल हसन बाली ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि हर साल की तरह इस वर्ष भी ईद मिलादुन्नबी का जुलूस बड़े शान-ओ-शौकत के साथ निकाला गया। उन्होंने जुलूस में शामिल होने वाले सभी लोगों का आभार व्यक्त किया। शम्सुल हसन बल्ली ने पुलिस प्रशासन का भी दिल से धन्यवाद करते हुए कहा कि जुलूस के दौरान ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर तरीके से संभाला गया, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ। ऑल इंडिया मुस्लिम त्योहार कमेटी ने सभी शहरवासियों, जुलूस में शामिल लोगों और पुलिस प्रशासन का दिल से आभार व्यक्त किया वही एसीपी कोतवाली संतोष पटेल ने मीडिया से चर्चा करते हुए बताया के जुलूस एक दिन पहले सभी मार्गों पर फ्लैग मार्च निकाला गया और ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर बनाया गया4
- ज़ेन अल्फ़ा के नन्हे रिपोर्टर मध्य प्रदेश के दमोह जिले के हटा क्षेत्र के बोरीकलां गांव से सामने आया बच्चों का एक ऐसा वीडियो, जो गांव की हकीकत बयां कर रहा है। स्कूल जाते वक्त सड़क पर कीचड़ और गंदगी के बीच से गुजरते ये बच्चे अपनी समस्याएं खुद कैमरे पर बता रहे हैं। सामने कैमरा… अंदाज़ बिल्कुल रिपोर्टर वाला, लेकिन मुद्दा बेहद गंभीर है। इन नन्हे रिपोर्टरों की आवाज़ सिर्फ बच्चों की आवाज़ नहीं, बल्कि उस व्यवस्था से सवाल है, जो उन्हें आज भी कीचड़ भरे रास्ते से स्कूल जाने को मजबूर कर रही है। ज़ेन अल्फ़ा के नन्हे रिपोर्टर मध्य प्रदेश के दमोह जिले के हटा क्षेत्र के बोरीकलां गांव से सामने आया बच्चों का एक ऐसा वीडियो, जो गांव की हकीकत बयां कर रहा है। स्कूल जाते वक्त सड़क पर कीचड़ और गंदगी के बीच से गुजरते ये बच्चे अपनी समस्याएं खुद कैमरे पर बता रहे हैं। सामने कैमरा… अंदाज़ बिल्कुल रिपोर्टर वाला, लेकिन मुद्दा बेहद गंभीर है। इन नन्हे रिपोर्टरों की आवाज़ सिर्फ बच्चों की आवाज़ नहीं, बल्कि उस व्यवस्था से सवाल है, जो उन्हें आज भी कीचड़ भरे रास्ते से स्कूल जाने को मजबूर कर रही है।1
- किसानों की समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन महाशक्ति की बैठक संपन्न। सुठालिया, 26 अगस्त 2026। लखनवास, तहसील सुठालिया में भारतीय किसान यूनियन महाशक्ति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष राम जगदीश दांगी सहित संगठन के पदाधिकारी एवं किसान शामिल हुए। इस दौरान सुठालिया पार्वती डैम प्रभावित किसानों को चार गुना मुआवजा देने, राजगढ़ एवं गुना जिले को सूखाग्रस्त घोषित करने, सोयाबीन फसल में खराबी का तत्काल सर्वे कराने और पिछले वर्ष का फसल बीमा दिलाने की मांग उठाई गई। बैठक में दूध में केमिकल मिलावट पर रोक लगाने सहित किसानों से जुड़ी अन्य समस्याओं पर भी चर्चा की गई। पदाधिकारियों ने किसानों के अधिकारों के लिए एकजुट होकर संघर्ष करने का निर्णय लिया। बैठक में प्रदेश महासचिव मांगीलाल गोस्वामी, बसंती लाल, शिवराज सरपंच, मांगीलाल लववंशी, नंदलाल लववंशी, रवि वर्मा, कमल सिंह लववंशी, महेश मीणा, भगवत सिंह पटेल, कंवरलाल सहित अन्य किसान एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।4
- 🔥 BREAKING | दिग्विजय सिंह के बयान पर रामेश्वर शर्मा का पलटवार भोपाल में दिग्विजय सिंह के कांवड़ यात्रा को लेकर दिए बयान पर बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा ने तीखा पलटवार किया। रामेश्वर शर्मा ने कहा— “हिंदुस्तान में जितना हिंदू का अपमान मुल्ला-मौलवी नहीं कर रहे, उससे ज्यादा कांग्रेसी कर रहे हैं।” उन्होंने कहा कि पढ़ा-लिखा जवान कांवड़ लेकर भगवान शिव को जल चढ़ाने जाता है, तो दिग्विजय सिंह उसे “गंवार” बताते हैं। शर्मा ने कहा कि “हर हर महादेव” का नारा भारतीय सेना में भी लगता है। 👉 राजनीतिक लड़ाई है तो कांग्रेस हमसे लड़े, सनातन से नहीं। 👉 कांग्रेस ने हिंदू धर्म को टारगेट बना रखा है। बाइट — रामेश्वर शर्मा, बीजेपी विधायक #BreakingNews #Bhopal #RameshwarSharma #DigvijayaSingh #MPNews #MadhyaPradesh #KawadYatra #SanatanDharma1
- भोपाल दिग्विजय सिंह के बयान पर,भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने किया पलटवार...... हिंदुस्तान में जितना हिंदू का अपमान मुल्ला मौलवी नहीं कर रहे है उससे ज्यादा कांग्रेसी कर रही है..... मुसलमान जब खून बहाकर अल्लाहू अकबर के नारे लगाते हैं जब दिग्विजय सिंह को तकलीफ नहीं होती .... पढ़ा लिखा जवान कावड़ यात्रा लेकर भगवान शिव को जल चढ़ाने जाते हैं और दिग्विजय सिंह को वह गवार लगते हैं .... हर हर महादेव का नारा तो भारत की सेना में भी लगता है ... राजनीतिक लड़ाई है तो कांग्रेस हमसे लड़ाई लड़े सनातन से नहीं... कांग्रेस ने हिंदू धर्म को टारगेट बना रखा है... बाइट रामेश्वर शर्मा,विधायक , बीजेपी1
- F.L.N. गतिविधि के अंतर्गत बच्चों को गणित सीखने का प्रयास मिशन अंकुर गतिविधि के अंतर्गत बच्चों को गणित गतिविधि करवाते हुए बच्चों के द्वारा रोचकता पूर्वक भाग लिया है ।1
- कावड़ यात्रा पर दिग्विजय सिंह पर बयान ये पूरे लोग हे न पूरे युवाओं को कावड़ यात्रा में ले जाना चाहते हैं,ये आपको नौकरी नहीं देंगे ,अगर नौकरी मिल गई तो कौन जाएगा कावड़ यात्रा में इसके साथ कावड़ यात्रा पर दिग्विजय सिंह पर बयान ये पूरे लोग हे न पूरे युवाओं को कावड़ यात्रा में ले जाना चाहते हैं,ये आपको नौकरी नहीं देंगे ,अगर नौकरी मिल गई तो कौन जाएगा कावड़ यात्रा में इसके साथ1