Shuru
Apke Nagar Ki App…
यह बुजुर्ग व्यक्ति दिल्ली के अंदर है। दिल्ली पुलिस दीपचंद बंधु हॉस्पिटल में लेकर आई है। अगर आप इसी के परिवारजन को जानते हैं कि आप किसी ऐसे ग्रुप से जुड़े हैं जहां किसी की हेल्प हो सके तो? तो प्लीज अपने उन ग्रुप और व्यक्तियों के बीच शेयर करिए इस वीडियो को।..🙏
सी आर देवपाल म्याजलार
यह बुजुर्ग व्यक्ति दिल्ली के अंदर है। दिल्ली पुलिस दीपचंद बंधु हॉस्पिटल में लेकर आई है। अगर आप इसी के परिवारजन को जानते हैं कि आप किसी ऐसे ग्रुप से जुड़े हैं जहां किसी की हेल्प हो सके तो? तो प्लीज अपने उन ग्रुप और व्यक्तियों के बीच शेयर करिए इस वीडियो को।..🙏
More news from राजस्थान and nearby areas
- बाड़मेर कारटिया गांव में में जमीनी विवाद में छोटे भाई की किराना दुकान में घुसकर हमला कर दिया। बड़े भाई ने साथियों कसाथ मिलकर लाठी और हाथ-पैरों से ताबड़तोड़ वार कर दिया। इस दौरान लोगों ने बीच बचाव करते हुए छुड़वाया। मारपीट में दोनों के चोटें आई है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। दुकान का सीसीटीवी फुटेज बाड़मेर जिला मुख्यालय पर वयस्क51
- बालोतरा। बालोतरा के मदर टेरेसा पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल बालोतरा में पहली रोटी गाय की नाम कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें छात्र-छात्राओं ने पहली रोटी गाय के नाम निकालकर सहयोग किया।1
- *संसद में उठा मोबाइल रिचार्ज का बड़ा मुद्दा, 12 महीने में 13 बार क्यों करना पड़ता है रिचार्ज, इनकमिंग कॉल क्यों होती है बंद आम आदमी पार्टी सांसद राघव चड्ढा ने संसद में मोबाइल रिचार्ज को लेकर एक बड़ा मुद्दा उठाया. उन्होंने कहा कि कंपनियां एक साल में 12 की जगह 13 रिचार्ज कराती हैं. महीने में 30 दिन होते हैं, लेकिन इनकी वैलिडिटी 28 ही दिन क्यों? ये भी कहा कि प्लान खत्म होने के बाद इनकमिंग कॉल्स क्यों बंद होती हैं.*1
- Post by Mukesh kumar Mukesh Maheshwari sarupe ka tala1
- *घरेलू गैस सिलेंडर आपूर्ति पर खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री की प्रेस से वार्ता* *प्रदेश में घरेलू गैस आपूर्ति हेतु पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध, घरेलू उपभोक्ताओं को घबराने की आवश्यकता नहीं: खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री* *घरेलू गैस सिलेंडरों के अवैध भंडारण अथवा अन्य कार्य हेतु इस्तेमाल पर पूर्ण रोकथाम हेतु विजिलेंस दल गठित* *आमजन की सुगमता राज्य सरकार की प्राथमिकता* जयपुर, 12 मार्च। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री श्री सुमित गोदारा ने गुरुवार को घरेलू गैस आपूर्ति पर प्रेस से वार्ता के दौरान बताया कि प्रदेश में घरेलू कुकिंग गैस (एलपीजी) का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। घरेलू उपभोक्ताओं को गैस आपूर्ति के संबंध में आशंकित होने की कोई आवश्यकता नहीं है। अंतराष्ट्रीय घटनाक्रमों से उत्पन्न वर्तमान स्थिति में घरेलू गैस सिलेंडरों की किसी प्रकार की जमाखोरी (Hoarding) या अन्य स्त्रोतों में डायवर्जन नहीं हो यह चैक करने में समस्त जिलों में विजीलेन्स दल कार्यरत हो गए हैं। इसके साथ ही जिलों में कलेक्टर, एसपी एवं विभागीय अधिकारियों द्वारा नियमित चैकिंग की जा रही है। जिलों में सुचारू घरेलू गैस आपूर्ति हेतु गठित की गई कमेटियों द्वारा प्राप्त दैनिक रिपोर्ट में सामने आया है कि घरेलू गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी, अवैध भंडारण जैसी अवैध गतिविधियों की पूर्णतया रोकथाम प्रशासन द्वारा की गई है है। प्रदेश में इस तरह की कोई गतिविधि नहीं हो रही है। श्री गोदारा ने बताया कि अंतराष्ट्रीय घटनाओं से उत्पन्न वर्तमान स्थिति के मद्देनजर उपभोक्ताओं से निवेदन है कि गैस बुकिंग शहरी क्षेत्र के उपभोक्ता द्वारा पिछली डिलीवरी के 25 दिन बाद और ग्रामीण क्षेत्र के उपभोक्ता द्वारा 45 दिन के बाद ही किया जाए। साथ ही बुकिंग केवल मोबाईल एप, बेबसाईट, Whatsapp, IVRS के माध्यम से ही करवाएं तथा गैस एजेन्सी पर जाकर बुकिंग कराने का प्रयास न करें। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री ने बताया कि घरेलू गैस आपूर्ति के संबंध में स्थिति एकदम सामान्य है तथा गैस बुकिंग करवाने के 2-3 दिन के भीतर उपभोक्ता के घर पर गैस सिलेंडर की डिलीवरी की जाएगी। घरेलू एलपीजी की सभी डिलीवरी ओटीपी के माध्यम से की जा रही है जिससे यह सुनिश्चित किया जा सके कि सिलेन्डर वास्तविक उपभोक्ता को ही प्राप्त हो। उन्होंने बताया कि वर्तमान स्थिति के मद्देनजर अपनाए गए मापदंड के तहत गैस एजेन्सी पर पॉइन्ट डिलीवरी बन्द कर दी गई है। उन्होंने कहा कि जैसा सर्वविदित है कि 9 मार्च 2026 के एलपीजी कंट्रोल ऑर्डर के तहत व्यावसायिक गैस सिलेंडर की आपूर्ति बंद कर दी गई है एवं माननीय मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा जी के निर्देशों के अनुसार व्यावसायिक गैस केवल शैक्षणिक एवं चिकित्सा संस्थानों को ही उपलब्ध कराई जा रही है। श्री गोदारा ने बताया कि प्रदेश सरकार घरेलू उपभोक्ताओं को नियमित एवं सुगम गैस आपूर्ति हेतु पूरी तरह कृत संकल्पित है। गैस आपूर्ति में परेशानी आने अथवा घरेलू गैस सिलेंडरों के संबंध में किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि के संबंध में उपभोक्ता तीन हेल्पलाइन नंबरों, क्रमशः 112, 14435, 181 पर शिकायत दर्ज करवा सकता है। शिकायत प्राप्त होते ही प्रशासन त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करेगा।1
- जोधपुर जिले के कस्बे के राजस्व गांव महादेव नगर स्थित इनानियों की ढाणी में बुधवार को अंतिम संस्कार के लिए जा रहे लोगों पर अचानक मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया। घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई और करीब डेढ़ दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार चिमनाराम इनानिया का बुधवार को निधन हो गया था। उनके अंतिम संस्कार के लिए ग्रामीण शव को लेकर श्मशान की ओर जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में अचानक मधुमक्खियों का झुंड लोगों पर टूट पड़ा। अचानक हुए हमले से लोग इधर-उधर भागने लगे। हमले में भीकाराम डांगा, रामावतार, कमल खोखर, आसाराम बापेड़िया, भूराराम खोखर, रामराज, रामपाल मोकला, रामावतार बासनी सहित करीब 20 लोग घायल हो गए। घटना के बाद घायलों को निजी वाहनों और 108 एम्बुलेंस की मदद से बोरुंदा के राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया गया। अस्पताल में चिकित्सा अधिकारी डॉ. मोहम्मद मुजम्मिल तथा नर्सिंग अधिकारी अशोक गहलोत, श्रवण भंवरिया और राजेंद्र रलिया की टीम ने घायलों का उपचार किया। घायलों में से 8 लोगों को अस्पताल लाया गया, जिनमें 7 को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई, जबकि एक गंभीर घायल को बेहतर इलाज के लिए जोधपुर रेफर किया गया। इस दौरान रामस्वरूप भाम्भू, राहुल भाम्भू, अरुण पटेल, चिमनाराम डांगा, बाबूलाल डांगा सहित कई ग्रामीणों ने घायलों को निजी वाहनों और एम्बुलेंस के माध्यम से अस्पताल पहुंचाने में सहयोग किया।2
- जैसलमेर, वन विभाग एवं राजस्व विभाग की संयुक्त कार्रवाई में जैसलमेर जिले के वनखण्ड कराहजोड़ क्षेत्र में 30 बीघा वनभूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराया गया। यह कार्रवाई वन विभाग द्वारा सीमाज्ञान के दौरान अतिक्रमण पाए जाने के बाद नियमानुसार की गई। उप वन संरक्षक, जैसलमेर कुमार शुभम ने बताया कि वनखण्ड कराहजोड़ के तहत ग्राम हमीरा क्षेत्र में वनभूमि का सीमाज्ञान तहसीलदार (भू.अ.) जैसलमेर एवं वन विभाग की संयुक्त टीम द्वारा किया गया। सीमाज्ञान के दौरान 30 बीघा वनभूमि पर अतिक्रमण पाया गया। इस पर तत्काल कार्रवाई करते हुए क्षेत्रीय वन अधिकारी, जैसलमेर को अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए। निर्देशों की पालना में क्षेत्रीय वन अधिकारी, जैसलमेर मय जाब्ता एवं तहसीलदार (भू.अ.) जैसलमेर की टीम के संयुक्त तत्वावधान में ग्राम हमीरा में स्थित उक्त वनभूमि पर पहुंचकर नियमानुसार अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई और 30 बीघा वनभूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। उप वन संरक्षक ने बताया कि वनखण्ड कराहजोड़ चार राजस्व ग्रामों से घिरा हुआ विस्तृत क्षेत्र है। इस क्षेत्र में वनभूमि के साथ-साथ निजी काश्तकारों की भूमि भी आती है, जिससे अतिक्रमण की संभावना बनी रहती है। इसे देखते हुए क्षेत्रीय वन अधिकारी, जैसलमेर को नियमित गश्त करने एवं वनभूमि की सतत निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि भविष्य में किसी प्रकार का अतिक्रमण न हो सके। उन्होंने कहा कि वनभूमि की सुरक्षा एवं संरक्षण के लिए विभाग द्वारा निरंतर कार्रवाई जारी रहेगी और किसी भी प्रकार के अतिक्रमण को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।2
- Post by Jitesh1
- Jodhpur :- जोधपुर से बड़ी खबर, अजमेर जिले की भिनाय तहसील के ग्राम पंचायत लामगरा में सरपंच की कमी के कारण रोड़ों की हो रही दुर्दशा ।1