logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

शादी के एक साल बाद नवविवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान, पति और सास हिरासत में रोहतास के नटवार थाना क्षेत्र के रामपुर टोला गांव में शादी के महज एक वर्ष बाद एक नवविवाहिता द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतका की पहचान गांव निवासी अखिलेश चौधरी की लगभग 25 वर्षीय पत्नी गायत्री देवी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार गायत्री देवी की शादी बीते वर्ष 7 अप्रैल को अखिलेश चौधरी से हुई थी। दोनों की अभी कोई संतान नहीं थी। विवाह के एक साल के भीतर हुई इस घटना से परिवार और गांव के लोग स्तब्ध हैं। मृतका के मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है। परिजनों का कहना है कि शादी के बाद से ही गायत्री को मानसिक रूप से परेशान किया जा रहा था, जिससे तंग आकर उसने यह कदम उठाया। मामले को लेकर थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है। घटना की सूचना मिलते ही नटवार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सासाराम भेज दिया। पुलिस ने पूछताछ के लिए पति अखिलेश चौधरी और उसकी मां को हिरासत में लिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

2 hrs ago
user_BIHAR TV  LIVE
BIHAR TV LIVE
बिक्रमगंज, रोहतास, बिहार•
2 hrs ago

शादी के एक साल बाद नवविवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान, पति और सास हिरासत में रोहतास के नटवार थाना क्षेत्र के रामपुर टोला गांव में शादी के महज एक वर्ष बाद एक नवविवाहिता द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतका की पहचान गांव निवासी अखिलेश चौधरी की लगभग 25 वर्षीय पत्नी गायत्री देवी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार गायत्री देवी की शादी बीते वर्ष 7 अप्रैल को अखिलेश चौधरी से हुई थी। दोनों की अभी कोई संतान नहीं थी। विवाह के एक साल के भीतर हुई इस घटना से परिवार और गांव के लोग

स्तब्ध हैं। मृतका के मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है। परिजनों का कहना है कि शादी के बाद से ही गायत्री को मानसिक रूप से परेशान किया जा रहा था, जिससे तंग आकर उसने यह कदम उठाया। मामले को लेकर थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है। घटना की सूचना मिलते ही नटवार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सासाराम भेज दिया। पुलिस ने पूछताछ के लिए पति अखिलेश चौधरी और उसकी मां को हिरासत में लिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.