Shuru
Apke Nagar Ki App…
नहर पुलिया की बाउंड्री वॉल टूटी, हादसे की आशंका, बनवाने की मांग तेज पिनाहट। ब्लॉक क्षेत्र के भदरौली मार्ग स्थित चंबल नहर पर बनी पुलिया की बाउंड्री वॉल एक तरफ से लगभग दो साल से टूटी हुई है, जिससे हादसे की आशंका बनी हुई है। विभागीय लापरवाही के चलते अब तक टूटी हुई बाउंड्री वॉल का निर्माण नहीं कराया गया है। ग्रामीणों का कहना है कि नहर में पानी चलने के कारण और रात के समय रास्ते से गुजरने वाले वाहनों के गिरने का खतरा बना रहता है। इसके बावजूद संबंधित विभाग इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पुलिया की टूटी बाउंड्री वॉल का जल्द निर्माण कराने की मांग की है, ताकि किसी संभावित हादसे को रोका जा सके।
धर्मेंद्र चौहान -संवाददाता अमर
नहर पुलिया की बाउंड्री वॉल टूटी, हादसे की आशंका, बनवाने की मांग तेज पिनाहट। ब्लॉक क्षेत्र के भदरौली मार्ग स्थित चंबल नहर पर बनी पुलिया की बाउंड्री वॉल एक तरफ से लगभग दो साल से टूटी हुई है, जिससे हादसे की आशंका बनी हुई है। विभागीय लापरवाही के चलते अब तक टूटी हुई बाउंड्री वॉल का निर्माण नहीं कराया गया है। ग्रामीणों का कहना है कि नहर में पानी चलने के कारण और रात के समय रास्ते से गुजरने वाले वाहनों के गिरने का खतरा बना रहता है। इसके बावजूद संबंधित विभाग इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पुलिया की टूटी बाउंड्री वॉल का जल्द निर्माण कराने की मांग की है, ताकि किसी संभावित हादसे को रोका जा सके।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- बाह क्षेत्र स्थित बटेश्वरनाथ मंदिर में होली पर्व के अवसर पर बुधवार सुबह 8 बजे विशेष सजावट की गई। मंदिर परिसर को फूल बंगला सजाकर आकर्षक रूप दिया गया, जिससे श्रद्धालुओं में उत्साह देखने को मिला। मंदिर पुजारी जय प्रकाश गोस्वामी ने बताया कि होली के उपलक्ष्य में बाबा बटेश्वरनाथ का विशेष श्रृंगार किया गया है। शाम के समय विधि-विधान के साथ भगवान को 56 प्रकार के भोग अर्पित किए जाएंगे। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन एवं पूजा-अर्चना के लिए पहुंचेंगे। मंदिर में भक्तिमय माहौल बना हुआ है और पूरे दिन धार्मिक आयोजन जारी रहेंगे।1
- थाना शाहगंज क्षेत्र में बीते 26 फरवरी को ऑटो चालक चांद को जलाने का मामला सामने आया था। आरोप था कि चांद को उसकी प्रेमिका और उसके परिजनों ने जलाया है, जिसके बाद उसको इलाज के लिए SN मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया था, अब इलाज के दौरान देर रात को प्रेमी चांद की मौत हो गई। चांद की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। मृतक ऑटो चालक था, आरोप है कि प्रेमिका और चांद कई महीनों से लिव इन में रह रहे थे। चांद जब ऑटो लेकर जा रहा था, आरोप है कि तभी प्रेमिका ने रास्ते में उसे रोक लिया, साथियों के साथ मिलकर केरोसिन डालकर आग लगा दी। युवक 80 प्रतिशत तक झुलस गया था। उसको इलाज के लिए अस्पताल के भर्ती कराया, लेकिन बीती देर रात को उसकी मौत हो गई। चांद की मौत के बाद परिजनों के शव को पृथ्वीनाथ फाटक पर रखकर हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच कर कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले में मुकदमा दर्ज कर जा शुरू कर दी गई है।2
- मिडिल ईस्ट युद्ध पर सपा प्रमुख अखलेश यादव का बड़ा बयान!1
- जसवंतनगर। थाना क्षेत्र के ग्राम कैस्त निवासी सर्वेश कुमार पुत्र बालकराम को कुछ अज्ञात दबंगों ने मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल सर्वेश कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह गांव के पास स्थित एक दुकान पर पहुंचा था, जहां कुछ लोग आपस में झगड़ा कर रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान वहां मौजूद दबंगों ने सर्वेश कुमार को घेर लिया और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। मारपीट के दौरान आरोपियों ने उसके सिर पर चाकू से वार कर दिया, जिससे वह घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घायल अवस्था में सर्वेश कुमार ने थाना पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजकर चिकित्सीय परीक्षण कराया। पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है और आरोपियों की पहचान कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।2
- फतेहाबाद-बाह मार्ग पर सड़क हादसा, बाइक सवार गंभीर घायल फतेहाबाद। कस्बा फतेहाबाद के बाह मार्ग स्थित बाबा की तिबारियां के पास गुरुवार को एक सड़क हादसा हो गया, जिसमें एक बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार फतेहाबाद से अपने गांव जरारि जा रहा एक युवक बाइक संख्या UP 80 HS 7698 से जा रहा था। जैसे ही वह बाबा की तिबारियां के पास पहुंचा, तभी पीछे से आ रही एक चार पहिया कार ने टकर मार दी गाड़ी का नबर(UP 80 HL 2853) से उसकी जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा होते ही आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए और घायल युवक को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और घटना की जानकारी जुटाने के साथ ही जांच पड़ताल शुरू कर दी। हादसे के बाद कुछ देर के लिए फतेहाबाद-बाह मार्ग पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।3
- फिरोजाबाद के सिरसागंज में स्थित सामौर बाबा धाम में 5 मार्च से 11 मार्च 2026 तक महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम, विशाल देवी जागरण, कवि सम्मेलन, और भजन संध्या जैसे कार्यक्रम आयोजित होंगे। विभिन्न स्कूलों के छात्र भी इसमें भाग लेंगे। *तारीखें:* 5-11 मार्च 2026 *स्थान:* सामौर बाबा धाम, करहरा, सिरसागंज, फिरोजाबाद *कार्यक्रम:* सांस्कृतिक कार्यक्रम सायं 7:00 बजे से1
- चंबल घाट स्थित शिव मंदिर परिसर के जीर्णोद्धार की मांग तेज पिनाहट। कस्बा पिनाहट के चंबल घाट पर स्थित प्राचीन शिव मंदिर परिसर व स्नान स्थल की सीढ़ियां जर्जर अवस्था में पहुंच गई हैं, जिससे श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बताया गया है कि बरसात के दिनों में चंबल नदी का जलस्तर बढ़ने और तेज बहाव के कारण मंदिर परिसर के किनारे बनी सीढ़ियों व चबूतरे के आसपास की मिट्टी बह गई है। इससे वहां खतरनाक कटान हो चुका है और सीढ़ियां भी जर्जर हो गई हैं। दशहरा सहित अन्य प्रमुख त्योहारों पर यहां सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु स्नान करने और पूजा-अर्चना के लिए पहुंचते हैं। मंदिर के पास कटान होने से हादसे की आशंका बनी हुई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से शिव मंदिर परिसर, चबूतरे और सीढ़ियों के शीघ्र जीर्णोद्धार कराने की मांग की है, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा या खतरे का सामना न करना पड़े।1
- होली को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के बाद आगरा पुलिस ने जमकर खेली होली पुलिस लाइन से लेकर थानों और चौकियों में होली की मस्ती में डूबे नजर आए पुलिसकर्मी,पुलिस लाइन स्थित ग्राउंड पर पुलिसकर्मियों की होली में पहुंचे अपर पुलिस आयुक्त राम बदन सिंह सहित कई अधिकारी,पुलिस कर्मियों ने अधिकारियों को गुलाल लगाकर दी होली की शुभकामनाएं,अधिकारियों ने भी सभी को गुलाल लगाकर दी होली की बधाई,पुलिस लाइन में पहुंचे जवानों ने खूब खेली होली,एक दूसरे को रंग लगाने के साथ पानी से भी खेली गई होली,परंपरागत तरीके से खूब हुई कपड़ा फाड़ होली2
- मारपीट में युवक घायल, पुलिस ने मेडिकल के लिए भेजा फतेहाबाद (आगरा) थाना फतेहाबाद क्षेत्र के गांव गुबरौठ में आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में एक युवक घायल हो गया। घटना के बाद गांव में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को मेडिकल परीक्षण के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहाबाद भेज दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव गुबरौठ में किसी बात को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। मारपीट के दौरान एक युवक को चोटें आईं और वह घायल हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने किसी तरह बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जानकारी ली। पुलिस ने घायल युवक को उपचार और मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल भेज दिया। ग्रामीणों के अनुसार घटना के बाद गांव में कुछ समय के लिए तनाव का माहौल बन गया था, हालांकि बाद में स्थिति सामान्य हो गई। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। यदि किसी पक्ष की ओर से तहरीर दी जाती है तो उसके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं पुलिस ने लोगों से आपसी विवाद को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाने और कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है।1