आज Holi way public school (अजमतगढ़)नरा में वार्षिक परीक्षा परिणाम के घोषित होने पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होकर! छात्र-छात्राओं को संबोधित किया! और उन्हें शुभकामनाएं दी व उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। स्कूल के प्रधानाचार्य श्री पंकज धीमान जी के द्वारा बच्चों को खूब पढे आगे बढ़े व आगे भी इस प्रकार मेहनत करते रहे जिन बच्चों की पोजीशन नहीं आई है उनको भी मैं यह कहूंगा अपनी भी मेहनत करके खुद को साबित करें! वार्षिक परीक्षा परिणाम समारोह में मुख्य रूप में डॉo कीर्ति वर्धन जी (ADV manager muz,) डॉ आर के कौशिक जी (SD College muz)श्री वीरेंद्र कुमार (वहलना मंडल अध्यक्ष) श्री सागर सैनी जी (वरिष्ठ भाजप नेता) श्री संजीव कश्यप जी (MKPS प्रधानाचार्य बिगराजपुर)श्री रजनीश निर्वाल जी AVM व सम्मानित अभिभावक व ग्रामीण उपस्थित रहे! #sachinkaraniya #highlightseveryone
आज Holi way public school (अजमतगढ़)नरा में वार्षिक परीक्षा परिणाम के घोषित होने पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होकर! छात्र-छात्राओं को संबोधित किया! और उन्हें शुभकामनाएं दी व उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। स्कूल के प्रधानाचार्य श्री पंकज धीमान जी के द्वारा बच्चों को खूब पढे आगे बढ़े व आगे भी इस प्रकार मेहनत करते रहे जिन बच्चों की पोजीशन नहीं आई है उनको भी मैं यह कहूंगा अपनी भी मेहनत करके खुद को साबित करें! वार्षिक परीक्षा परिणाम समारोह में मुख्य रूप में डॉo कीर्ति वर्धन जी (ADV manager muz,) डॉ आर के कौशिक जी (SD College muz)श्री वीरेंद्र कुमार (वहलना मंडल अध्यक्ष) श्री सागर सैनी जी (वरिष्ठ भाजप नेता) श्री संजीव कश्यप जी (MKPS प्रधानाचार्य बिगराजपुर)श्री रजनीश निर्वाल जी AVM व सम्मानित अभिभावक व ग्रामीण उपस्थित रहे! #sachinkaraniya #highlightseveryone
- ईदी के विवाद ने ली 4 जिंदगियां! मुजफ्फरनगर में पति ने परिवार को खत्म कर खुद दी जान”1
- सूचना पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री संजय कुमार वर्मा, सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर, क्षेत्राधिकारी नई मण्डी, थाना सिविल लाईन पुलिस तत्काल मौके पर पहुंचे तथा घटनास्थल का बारिकी से निरीक्षण किया गया। प्रारंभिक जांच के दौरान यह तथ्य प्रकाश में आये कि मृतक इरशाद की बहन घर पर आयी हुई थी, ईदी देने को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था, इसके उपरान्त पहले पति ने जहर देकर या हत्या कर पत्नी व बच्चों का मार दिया जिसके बाद स्वंय पंखे में चादर बांधकर आत्महत्या कर ली। घटनास्थल पर फारेंसिक टीम व डॉग स्कवॉड मौजूद है तथा साक्ष्य एकत्रित किये जा रहे है। सभी बिन्दुओं पर गहनता से जांच की जा रही है तथा मृतकों के शवों का पंचायतनामा भरकर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। *मृतको के नाम-* *1.* इरशाद पुत्र जरीफ उम्र करीब 35 वर्ष *2.* नूरीन पत्नी इरशाद उम्र करीब 30 वर्ष *3.* आहिल पुत्र इरशाद उम्र करीब 2-2.5 वर्ष *4.* अक्षा पुत्री इरशाद उम्र करीब 3-4 माह *सम्पूर्ण घटनाक्रम के सम्बन्ध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर श्री संजय कुमार वर्मा की बाइट-*1
- मुज़फ्फरनगर थानां सिविल लाइन क्षेत्र के गांव सरवट में एक ही परिवार के चार शव मिलने से मचा हड़कंप ईदी के 1500 रुपये को लेकर बताया जा रहा है1
- मुजफ्फरनगर जनपद के थाना चरथावल पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक आरोपी को गिरफ्तार कर महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। पुलिस के अनुसार, दिनांक 31 मार्च 2026 को उपनिरीक्षक पुष्पेन्द्र सिंह अपनी टीम के साथ क्षेत्र में गश्त व चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर कछौली रोड स्थित एक ट्यूबवेल के पास छापेमारी की गई, जहां से मेहरबान पुत्र खलील, निवासी ग्राम निरधना थाना चरथावल को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 24 पाउच अवैध देशी शराब (चेतक मार्का) बरामद हुई। इस मामले में थाना चरथावल पर मु0अ0सं0 46/2026 धारा 60(1) आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तारी टीम में शामिल पुलिसकर्मी: उपनिरीक्षक पुष्पेन्द्र सिंह, हेड कांस्टेबल अजीत सिंह, हेड कांस्टेबल घनश्याम सिंह तथा कांस्टेबल अमित कुमार2
- स्मार्ट मीटर को लेकर की गई प्रेस वार्ता प्रेस वार्ता में बताए गए स्मार्ट मीटर के फायदे1
- आज दिनांक 31.03.2026 को समय दोपहर 12ः00 बजे थाना सिविल लाईन पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि सरवट मदीना कालोनी में एक ही परिवार के 04 सदस्यों द्वारा आत्महत्या कर ली गयी है। सूचना पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा, सहायक पुलिस अधीक्षक क्षेत्राधिकारी नगर, क्षेत्राधिकारी नई मण्डी, थाना सिविल लाईन पुलिस तत्काल मौके पर पहुंचे तथा घटनास्थल का बारिकी से निरीक्षण किया गया। प्रारंभिक जांच के दौरान यह तथ्य प्रकाश में आये कि मृतक इरशाद की बहन घर पर आयी हुई थी, ईदी देने को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था, इसके उपरान्त पहले पति ने जहर देकर या हत्या कर पत्नी व बच्चों का मार दिया जिसके बाद स्वंय पंखे में चादर बांधकर आत्महत्या कर ली। घटनास्थल पर फारेंसिक टीम व डॉग स्कवॉड मौजूद है तथा साक्ष्य एकत्रित किये जा रहे है। सभी बिन्दुओं पर गहनता से जांच की जा रही है तथा मृतकों के शवों का पंचायतनामा भरकर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। *मृतको के नाम-* *1.* इरशाद पुत्र जरीफ उम्र करीब 35 वर्ष *2.* नूरीन पत्नी इरशाद उम्र करीब 30 वर्ष *3.* आहिल पुत्र इरशाद उम्र करीब 2-2.5 वर्ष *4.* अक्षा पुत्री इरशाद उम्र करीब 3-4 माह सम्पूर्ण घटनाक्रम के सम्बन्ध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर श्री संजय कुमार वर्मा दी जानकारी4
- बाल बाल बचे बाइक सवार! यूपी के मुजफ्फरनगर में बाइक सवार को डंफर ने मारा टक्कर. भगवान भरोसे बाइक सवार युवक - युवती की बची जान यूपी के मुज़फ्फरनगर का मामला। हमारे सहारनपुर में भी मां शाकुंभरी देवी की यात्रा चलने के बावजूद भी सड़कों पर दिन-रात दौड़ रहे हैं मौत के डंपर1
- मुजफ्फरनगर:थाना चरथावल पुलिस ने सराहनीय कार्य करते हुए अवैध हथियारों के साथ दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण में की गई। दिनांक 31 मार्च 2026 को उपनिरीक्षक नन्द किशोर शर्मा अपनी टीम के साथ क्षेत्र में चेकिंग व गश्त पर थे। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पीपलशाह रोड स्थित सोमपाल के खेत के पास से दो अभियुक्तों को दबोच लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों में ललित (35 वर्ष) पुत्र विक्रम एवं कृष्ण (26 वर्ष) पुत्र बिक्रम सिंह, दोनों निवासी ग्राम पीपलशाह थाना तितावी शामिल हैं। तलाशी के दौरान ललित के कब्जे से एक 12 बोर का अवैध तमंचा व एक जिन्दा कारतूस बरामद हुआ, जबकि कृष्ण के पास से एक .315 बोर तमंचा व एक मिस कारतूस बरामद किया गया। इस संबंध में थाना चरथावल पर मु0अ0सं0 45/2026 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है तथा आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, अभियुक्त ललित के खिलाफ पूर्व में भी मारपीट व धमकी जैसे मामलों में मुकदमे दर्ज हैं, जबकि कृष्ण का नाम भी इस मामले में दर्ज किया गया है। गिरफ्तारी टीम में शामिल पुलिसकर्मी: उपनिरीक्षक नन्द किशोर, उपनिरीक्षक निक्की माहोर, हेड कांस्टेबल जोगिन्दर नागर एवं कांस्टेबल दीपक सैनी।2