logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

प्रेस विज्ञप्ति “छात्रों की गूंज” को लेकर विजयराघवगढ़ के कॉलेजों में जोरदार जनसंपर्क, छात्रों ने किया उत्साहपूर्वक स्वागत। आदरणीय राहुल गांधी जी के आह्वान पर 19 सितंबर को इंदौर में आयोजित होने वाले “छात्रों की गूंज” कार्यक्रम को लेकर आज कटनी जिले के विकासखंड विजयराघवगढ़ के विभिन्न महाविद्यालयों में युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव एवं पूर्व एनएसयूआई जिला अध्यक्ष दिव्यांशु मिश्रा ‘अंशु’ के नेतृत्व में छात्र-छात्राओं के बीच व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया गया। इस दौरान महाविद्यालयों में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक स्वागत किया। युवाओं को इंदौर में आयोजित “छात्रों की गूंज” कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया तथा बड़ी संख्या में छात्रों का रजिस्ट्रेशन कराया गया। पूरे प्रदेश में Gen-Z युवाओं के बीच “छात्रों की गूंज” को लेकर जबरदस्त उत्साह और ऊर्जा देखने को मिल रही है। पेपर लीक, शिक्षा के बढ़ते व्यापारीकरण, बेरोजगारी तथा KG से PG तक मुफ्त शिक्षा जैसे छात्रहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को लेकर युवा अपनी आवाज़ बुलंद करने के लिए तैयार हैं। इस अवसर पर दिव्यांशु मिश्रा ‘अंशु’ ने कहा कि, “आज का Gen-Z युवा अपने भविष्य को लेकर बेहद सजग और जागरूक है। पेपर लीक और शिक्षा के बढ़ते व्यापारीकरण ने छात्रों के सामने गंभीर चुनौतियां खड़ी की हैं। राहुल गांधी जी ने छात्रों की आवाज़ को मंच देने का जो आह्वान किया है, उसका असर पूरे प्रदेश में दिखाई दे रहा है। विजयराघवगढ़ के कॉलेजों में छात्रों का उत्साह और स्वागत इस बात का प्रमाण है कि युवा अब अपने अधिकारों और बेहतर भविष्य के लिए अपनी आवाज़ बुलंद करना चाहता है। 19 सितंबर को इंदौर में छात्रों की यह आवाज़ और मजबूती से गूंजेगी।” जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष मोहम्मद इसराइल ने कहा कि, “छात्रों की समस्याएं केवल छात्रों तक सीमित नहीं हैं, बल्कि देश के भविष्य से जुड़ी हुई हैं। पेपर लीक, बेरोजगारी और महंगी शिक्षा के खिलाफ युवाओं को एकजुट होना होगा। विजयराघवगढ़ के छात्रों में कार्यक्रम को लेकर जिस तरह का उत्साह देखने को मिल रहा है, उससे स्पष्ट है कि 19 सितंबर को इंदौर में युवाओं की बड़ी भागीदारी होगी।” वहीं एनएसयूआई जिला अध्यक्ष अजय खटिक ने कहा कि, “छात्रों की गूंज आज कॉलेज-कॉलेज तक पहुंच रही है। KG से PG तक मुफ्त शिक्षा, पेपर लीक पर रोक और शिक्षा के व्यापारीकरण के खिलाफ छात्र अपनी आवाज़ उठाने के लिए तैयार हैं। विजयराघवगढ़ के छात्र भी बड़ी संख्या में इंदौर पहुँचकर इस अभियान को मजबूती प्रदान करेंगे।” जनसंपर्क अभियान के दौरान छात्र-छात्राओं से अधिक से अधिक संख्या में 19 सितंबर को इंदौर पहुँचकर “छात्रों की गूंज” को मजबूत बनाने की अपील की गई। इस अवसर पर युवा कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष यु.का शुभम साहू,शुभम शर्मा,एनएसयूआई विधानसभा अध्यक्ष राजन साहू,अवध यादव,सौरभ पांडेय,अखिलेश द्विवेदी,विकास सिंह,अभिषेक दुबे,वैभव सिंह बघेल,अमन तिवारी,वीरेंद्र सिंह सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

3 hrs ago
user_Banty Namdeo
Banty Namdeo
Court reporter कटनी (मुरवारा), कटनी, मध्य प्रदेश•
3 hrs ago
9629b408-b01d-4eba-8015-f980fe64df82

प्रेस विज्ञप्ति “छात्रों की गूंज” को लेकर विजयराघवगढ़ के कॉलेजों में जोरदार जनसंपर्क, छात्रों ने किया उत्साहपूर्वक स्वागत। आदरणीय राहुल गांधी जी के आह्वान पर 19 सितंबर को इंदौर में आयोजित होने वाले “छात्रों की गूंज” कार्यक्रम को लेकर आज कटनी जिले के विकासखंड विजयराघवगढ़ के विभिन्न महाविद्यालयों में युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव एवं पूर्व एनएसयूआई जिला अध्यक्ष दिव्यांशु मिश्रा ‘अंशु’ के नेतृत्व में छात्र-छात्राओं के बीच व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया गया। इस दौरान महाविद्यालयों में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक स्वागत किया। युवाओं को इंदौर में आयोजित “छात्रों की गूंज” कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया तथा बड़ी संख्या में छात्रों का रजिस्ट्रेशन कराया गया। पूरे प्रदेश में Gen-Z युवाओं के बीच “छात्रों की गूंज” को लेकर जबरदस्त उत्साह और ऊर्जा देखने को मिल रही है। पेपर लीक, शिक्षा के बढ़ते व्यापारीकरण, बेरोजगारी तथा KG से PG तक मुफ्त शिक्षा जैसे छात्रहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को लेकर युवा अपनी आवाज़ बुलंद करने के लिए तैयार हैं। इस अवसर पर दिव्यांशु मिश्रा ‘अंशु’ ने कहा कि, “आज का Gen-Z युवा अपने भविष्य को लेकर बेहद सजग और जागरूक है। पेपर लीक और शिक्षा के बढ़ते व्यापारीकरण ने छात्रों के सामने गंभीर चुनौतियां खड़ी की हैं। राहुल गांधी जी ने छात्रों की आवाज़ को मंच देने का जो आह्वान किया है, उसका असर पूरे प्रदेश में दिखाई दे रहा है। विजयराघवगढ़ के कॉलेजों में छात्रों का उत्साह और स्वागत इस बात का प्रमाण है कि युवा अब अपने अधिकारों और बेहतर भविष्य के लिए अपनी आवाज़ बुलंद करना चाहता है। 19 सितंबर को इंदौर में छात्रों की यह आवाज़ और मजबूती से गूंजेगी।” जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष मोहम्मद इसराइल ने कहा कि, “छात्रों की समस्याएं केवल छात्रों तक सीमित नहीं हैं, बल्कि देश के भविष्य से जुड़ी हुई हैं। पेपर लीक, बेरोजगारी और महंगी शिक्षा के खिलाफ युवाओं को एकजुट होना होगा। विजयराघवगढ़ के छात्रों में कार्यक्रम को लेकर जिस तरह का उत्साह देखने को मिल रहा है, उससे स्पष्ट है कि 19 सितंबर को इंदौर में युवाओं की बड़ी भागीदारी होगी।” वहीं एनएसयूआई जिला अध्यक्ष अजय खटिक ने कहा कि, “छात्रों की गूंज आज कॉलेज-कॉलेज तक पहुंच रही है। KG से PG तक मुफ्त शिक्षा, पेपर लीक पर रोक और शिक्षा के व्यापारीकरण के खिलाफ छात्र अपनी आवाज़ उठाने के लिए तैयार हैं। विजयराघवगढ़ के छात्र भी बड़ी संख्या में इंदौर पहुँचकर इस अभियान को मजबूती प्रदान करेंगे।” जनसंपर्क अभियान के दौरान छात्र-छात्राओं से अधिक से अधिक संख्या में 19 सितंबर को इंदौर पहुँचकर “छात्रों की गूंज” को मजबूत बनाने की अपील की गई। इस अवसर पर युवा कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष यु.का शुभम साहू,शुभम शर्मा,एनएसयूआई विधानसभा अध्यक्ष राजन साहू,अवध यादव,सौरभ पांडेय,अखिलेश द्विवेदी,विकास सिंह,अभिषेक दुबे,वैभव सिंह बघेल,अमन तिवारी,वीरेंद्र सिंह सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • हरितालिका तीज और गणेश जी मूर्ति की स्थापना बहुत धूम धम और उत्सव से मनाया हरितालिका महिला ब्रत रखा कर और बच्चे गणेश जी की पूजा कर उमरिया नगर सहित जिले भर में हरितालिका तीज पर्व मनाने को लेकर महिलाओं में काफी उत्साह देखने को मिला मंदिरों शिवालयों एवं देवालयों भगवान भोलेनाथ माता पार्वती की पूजा अर्चना भक्ति भाव के साथ की गई । महिलाएं व्रत रखकर अपने पुत्र एवं पति की लंबी आयु की कामना के लिए यह व्रत करती है हरितालिका तीज पर्व मुख्य रूप से भगवान भोलेनाथ माता पार्वती के पुनर मिलन एवं उनके पवित्र विवाह स्मृति की याद में मनाया जाता है । तभी से सभी महिलाएं अपने पति की लंबी आयु एवं परिवार की सुख समृद्धि की कामना को लेकर यह व्रत धारण करती है ।
    1
    हरितालिका तीज और गणेश जी मूर्ति की स्थापना बहुत धूम धम और उत्सव से मनाया 
हरितालिका महिला ब्रत रखा कर और बच्चे गणेश जी की पूजा कर 
उमरिया नगर  सहित जिले भर में हरितालिका तीज पर्व मनाने को लेकर महिलाओं में काफी उत्साह देखने को मिला मंदिरों शिवालयों एवं देवालयों भगवान भोलेनाथ माता पार्वती की पूजा अर्चना भक्ति भाव के साथ की गई ।
महिलाएं व्रत रखकर अपने पुत्र एवं पति की लंबी आयु की कामना के लिए यह व्रत करती है हरितालिका तीज पर्व मुख्य रूप से भगवान भोलेनाथ माता पार्वती के पुनर मिलन एवं उनके पवित्र विवाह  स्मृति की याद में मनाया जाता है ।
तभी से सभी महिलाएं अपने पति की लंबी आयु एवं परिवार की सुख समृद्धि की कामना को लेकर यह  व्रत धारण करती है  ।
    user_Chandu Yadav
    Chandu Yadav
    बांधवगढ़, उमरिया, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • उमरिया में करणी सेना परिवार का प्रदर्शन, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन उमरिया में करणी सेना परिवार का प्रदर्शन, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन उमरिया। करणी सेना परिवार (टीम जीवन सिंह शेरपुर) के बैनर तले मंगलवार को उमरिया जिला मुख्यालय में विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन किया गया। जिला अध्यक्ष राम सिंह बघेल के नेतृत्व में संगठन के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय युवा रैली के रूप में कलेक्ट्रेट पहुंचे। इस दौरान रैली में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए और मार्ग पर भगवा ध्वज नजर आए। कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री के नाम जिला कलेक्टर को पांच सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में एट्रोसिटी एक्ट में संशोधन कर कथित दुरुपयोग रोकने के लिए निष्पक्ष एवं समयबद्ध जांच की व्यवस्था किए जाने की मांग प्रमुख रूप से शामिल रही। संगठन ने उमरिया जिले में स्थापित होने वाली नई औद्योगिक परियोजनाओं और उद्योगों में स्थानीय बेरोजगार युवाओं को नियमानुसार प्राथमिकता के आधार पर रोजगार देने की मांग भी उठाई। इसके अलावा UGC से संबंधित प्रस्तावित कानून/विधेयक के विवादित प्रावधानों पर पुनर्विचार तथा उच्च शिक्षा में विश्वविद्यालयों की स्वायत्तता, पारदर्शिता और समान अवसर सुनिश्चित करने की मांग की गई। प्रदर्शन के दौरान संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि उनकी मांगें युवाओं और आम जनता के हित से जुड़ी हैं। उन्होंने सरकार से संवैधानिक एवं कानूनी प्रक्रिया के तहत मांगों पर उचित निर्णय लेने की अपील की। साथ ही मांगें पूरी नहीं होने पर आगामी समय में आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी।
    4
    उमरिया में करणी सेना परिवार का प्रदर्शन, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
उमरिया में करणी सेना परिवार का प्रदर्शन, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
उमरिया। करणी सेना परिवार (टीम जीवन सिंह शेरपुर) के बैनर तले मंगलवार को उमरिया जिला मुख्यालय में विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन किया गया। जिला अध्यक्ष राम सिंह बघेल के नेतृत्व में संगठन के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय युवा रैली के रूप में कलेक्ट्रेट पहुंचे। इस दौरान रैली में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए और मार्ग पर भगवा ध्वज नजर आए।
कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री के नाम जिला कलेक्टर को पांच सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में एट्रोसिटी एक्ट में संशोधन कर कथित दुरुपयोग रोकने के लिए निष्पक्ष एवं समयबद्ध जांच की व्यवस्था किए जाने की मांग प्रमुख रूप से शामिल रही।
संगठन ने उमरिया जिले में स्थापित होने वाली नई औद्योगिक परियोजनाओं और उद्योगों में स्थानीय बेरोजगार युवाओं को नियमानुसार प्राथमिकता के आधार पर रोजगार देने की मांग भी उठाई। इसके अलावा UGC से संबंधित प्रस्तावित कानून/विधेयक के विवादित प्रावधानों पर पुनर्विचार तथा उच्च शिक्षा में विश्वविद्यालयों की स्वायत्तता, पारदर्शिता और समान अवसर सुनिश्चित करने की मांग की गई।
प्रदर्शन के दौरान संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि उनकी मांगें युवाओं और आम जनता के हित से जुड़ी हैं। उन्होंने सरकार से संवैधानिक एवं कानूनी प्रक्रिया के तहत मांगों पर उचित निर्णय लेने की अपील की। साथ ही मांगें पूरी नहीं होने पर आगामी समय में आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी।
    user_Deepak kumar verma
    Deepak kumar verma
    Local News Reporter बांधवगढ़, उमरिया, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा राज्य स्तरीय अभियंता दिवस समारोह का शुभारंभ l मुकेश कुमार दुबे संवाददाता की खास रिपोर्ट l मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव द्वारा राज्य स्तरीय अभियंता दिवस समारोह का शुभारंभ किया गया l
    1
    मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा राज्य स्तरीय अभियंता दिवस समारोह का शुभारंभ l
मुकेश कुमार दुबे संवाददाता की खास रिपोर्ट l
मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव द्वारा राज्य स्तरीय अभियंता दिवस समारोह का शुभारंभ किया गया l
    user_मुकेश कुमार दुबे (MJ *CC)
    मुकेश कुमार दुबे (MJ *CC)
    बांधवगढ़, उमरिया, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • खबर हम देग चित्रकूट न्यूज चैनल संपादक अरुण कुमार शर्मा खास खबर चित्रकूट मझगवां-पहाडी खेरा मार्ग के चहला नाला के पास लगा भीषण जाम, नाला में दोनों तरफ से ट्रक फंसने के कारण लगा जाम, आवागमन पूरी तरह से हुआ अवरुद्ध.. वाहन की लगी कतार... राहगीरों में फ़ैल रहा आक्रोश...। चकरा नाला में लगें जाम में स्कूल बसें भी फंसी...।
    1
    खबर हम देग चित्रकूट न्यूज चैनल संपादक अरुण कुमार शर्मा खास खबर चित्रकूट  मझगवां-पहाडी खेरा मार्ग के चहला नाला के पास लगा भीषण जाम, नाला में दोनों तरफ से ट्रक फंसने के कारण लगा जाम, आवागमन पूरी तरह से हुआ अवरुद्ध.. वाहन की लगी कतार... राहगीरों में फ़ैल रहा आक्रोश...।
चकरा नाला में लगें जाम में स्कूल बसें भी फंसी...।
    user_खबर हम देंगे चित्रकूट न्यूज़
    खबर हम देंगे चित्रकूट न्यूज़
    Local News Reporter मैहर, सतना, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • रीवा: कल्पना मिश्रा व नवजात की मौत मामला — 13वें दिन भी पिता का आमरण अनशन जारी, समर्थकों ने किया जल सत्याग्रह ​मुख्य बिंदु ​मूल घटना: 25 अगस्त को संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराई गई कल्पना मिश्रा और उनके नवजात की 26 अगस्त को इलाज के दौरान मौत हो गई थी। ​विरोध प्रदर्शन: न्याय और दोषियों पर एफआईआर की मांग को लेकर पिता का आमरण अनशन 13वें दिन जारी; समर्थकों ने पानी में उतरकर जल सत्याग्रह किया। ​प्रशासनिक कार्रवाई: डीन डॉ. सुनील अग्रवाल और अधीक्षक डॉ. राहुल मिश्रा को पद से हटाया गया; 2 डॉक्टरों व 2 स्वास्थ्यकर्मियों सहित कुल 6 पर गाज गिरी। ​मजिस्ट्रेटियल जांच: सिरमौर एसडीएम दृष्टि जायसवाल को जांच का जिम्मा सौंपा गया। ​अत्यधिक कमजोरी के बावजूद एफआईआर की मांग पर अड़े पिता रीवा के संजय गांधी अस्पताल में हुई इस दुखद घटना के बाद से परिजनों का आक्रोश लगातार बढ़ रहा है। मृतका कल्पना मिश्रा के पिता का आमरण अनशन सोमवार को 13वें दिन भी जारी रहा। लगातार भूख हड़ताल के कारण उनकी सेहत बेहद नाजुक बनी हुई है। कमजोरी के चलते वे उठकर बैठने की स्थिति में भी नहीं हैं और बिस्तर पर लेटकर ही अनशन कर रहे हैं। वहीं, न्याय की मांग को लेकर समर्थकों ने जल सत्याग्रह शुरू कर दिया है। परिजनों ने साफ कहा है कि प्रशासनिक स्थानांतरण या निलंबन पर्याप्त नहीं है; जब तक जिम्मेदार डॉक्टरों व स्टाफ पर नामजद एफआईआर दर्ज कर आपराधिक कार्रवाई नहीं होती, तब तक अनशन खत्म नहीं होगा। ​अब तक 6 जिम्मेदार अधिकारियों-कर्मचारियों पर कार्रवाई प्रशासन की ओर से अब तक कुल 6 लोगों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जा चुकी है: ​2 डॉक्टर निलंबित: ड्यूटी पर तैनात डॉ. सोनल अग्रवाल और डॉ. निधि पांडेय को निलंबित किया गया। ​2 स्वास्थ्यकर्मी निलंबित: नर्सिंग/अस्पताल स्टाफ साधना वर्मा और सीमा मुजाल्दे पर निलंबन की कार्रवाई हुई। ​अधीक्षक व डीन पर गाज: मेडिकल कॉलेज के तत्कालीन अधीक्षक डॉ. राहुल मिश्रा को पद से हटा दिया गया है। डीन डॉ. सुनील अग्रवाल को रीवा से हटाकर सतना मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। उनकी जगह डॉ. शशिधर प्रसाद गर्ग को रीवा मेडिकल कॉलेज का नया प्रभार दिया गया है। ​एसडीएम सिरमौर कर रहीं मजिस्ट्रेटियल जांच मामले में निष्पक्षता बनाए रखने के लिए प्रशासन ने मजिस्ट्रेटियल जांच के आदेश दिए हैं, जिसकी कमान एसडीएम सिरमौर दृष्टि जायसवाल को सौंपी गई है। जांच टीम इलाज के दौरान की परिस्थितियों, डॉक्टरों के ड्यूटी रोस्टर और सीसीटीवी फुटेज की पड़ताल कर रही है। परिजनों ने भी जांच अधिकारी को घटना से जुड़े साक्ष्य सौंपे हैं, हालांकि वे सख्त कानूनी धाराओं में मामला दर्ज करने की मांग पर लगातार अडिग हैं।
    1
    रीवा: कल्पना मिश्रा व नवजात की मौत मामला — 13वें दिन भी पिता का आमरण अनशन जारी, समर्थकों ने किया जल सत्याग्रह
​मुख्य बिंदु
​मूल घटना: 25 अगस्त को संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराई गई कल्पना मिश्रा और उनके नवजात की 26 अगस्त को इलाज के दौरान मौत हो गई थी।
​विरोध प्रदर्शन: न्याय और दोषियों पर एफआईआर की मांग को लेकर पिता का आमरण अनशन 13वें दिन जारी; समर्थकों ने पानी में उतरकर जल सत्याग्रह किया।
​प्रशासनिक कार्रवाई: डीन डॉ. सुनील अग्रवाल और अधीक्षक डॉ. राहुल मिश्रा को पद से हटाया गया; 2 डॉक्टरों व 2 स्वास्थ्यकर्मियों सहित कुल 6 पर गाज गिरी।
​मजिस्ट्रेटियल जांच: सिरमौर एसडीएम दृष्टि जायसवाल को जांच का जिम्मा सौंपा गया।
​अत्यधिक कमजोरी के बावजूद एफआईआर की मांग पर अड़े पिता
रीवा के संजय गांधी अस्पताल में हुई इस दुखद घटना के बाद से परिजनों का आक्रोश लगातार बढ़ रहा है। मृतका कल्पना मिश्रा के पिता का आमरण अनशन सोमवार को 13वें दिन भी जारी रहा। लगातार भूख हड़ताल के कारण उनकी सेहत बेहद नाजुक बनी हुई है। कमजोरी के चलते वे उठकर बैठने की स्थिति में भी नहीं हैं और बिस्तर पर लेटकर ही अनशन कर रहे हैं। वहीं, न्याय की मांग को लेकर समर्थकों ने जल सत्याग्रह शुरू कर दिया है। परिजनों ने साफ कहा है कि प्रशासनिक स्थानांतरण या निलंबन पर्याप्त नहीं है; जब तक जिम्मेदार डॉक्टरों व स्टाफ पर नामजद एफआईआर दर्ज कर आपराधिक कार्रवाई नहीं होती, तब तक अनशन खत्म नहीं होगा।
​अब तक 6 जिम्मेदार अधिकारियों-कर्मचारियों पर कार्रवाई
प्रशासन की ओर से अब तक कुल 6 लोगों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जा चुकी है:
​2 डॉक्टर निलंबित: ड्यूटी पर तैनात डॉ. सोनल अग्रवाल और डॉ. निधि पांडेय को निलंबित किया गया।
​2 स्वास्थ्यकर्मी निलंबित: नर्सिंग/अस्पताल स्टाफ साधना वर्मा और सीमा मुजाल्दे पर निलंबन की कार्रवाई हुई।
​अधीक्षक व डीन पर गाज: मेडिकल कॉलेज के तत्कालीन अधीक्षक डॉ. राहुल मिश्रा को पद से हटा दिया गया है। डीन डॉ. सुनील अग्रवाल को रीवा से हटाकर सतना मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। उनकी जगह डॉ. शशिधर प्रसाद गर्ग को रीवा मेडिकल कॉलेज का नया प्रभार दिया गया है।
​एसडीएम सिरमौर कर रहीं मजिस्ट्रेटियल जांच
मामले में निष्पक्षता बनाए रखने के लिए प्रशासन ने मजिस्ट्रेटियल जांच के आदेश दिए हैं, जिसकी कमान एसडीएम सिरमौर दृष्टि जायसवाल को सौंपी गई है। जांच टीम इलाज के दौरान की परिस्थितियों, डॉक्टरों के ड्यूटी रोस्टर और सीसीटीवी फुटेज की पड़ताल कर रही है। परिजनों ने भी जांच अधिकारी को घटना से जुड़े साक्ष्य सौंपे हैं, हालांकि वे सख्त कानूनी धाराओं में मामला दर्ज करने की मांग पर लगातार अडिग हैं।
    user_MADHYA BHARAT NEWS
    MADHYA BHARAT NEWS
    Local News Reporter मैहर, सतना, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
  • 💥 बड़ी खबर 💥 गुड़गांव में खुलेआम गुंडागर्दी महिला को मारी टक्कर *💥 बड़ी खबर 💥* *गुड़गांव में खुलेआम गुंडागर्दी महिला को मारी टक्कर* महिला बाइक सवार का पीछा कर कार ने मारी टक्कर, गुरुग्राम की सड़क पर हुई वारदात कैमरे में कैद. गुरुग्राम में एक महिला बाइकर के साथ हिट एंड रन का मामला सामने आया है. रविवार, 13 सितंबर को गोल्फ कोर्स रोड पर एक कार ने महिला बाइकर की स्पोर्ट्स बाइक को टक्कर मार दी, जिससे वह बाइक से गिर गई और बाइक कई मीटर तक सड़क पर घिसटती चली गई. टक्कर मारने के बाद कार सवार मौके से फरार हो गए. बाइक सवार युवती की पहचान सिया के रूप में हुई है. सड़क पर गिरने से उन्हें चोटें भी आईं. सिया ने मामले की जानकारी अपने इंस्टग्राम प्रोफाइल पर साझा की है.
    1
    💥 बड़ी खबर 💥
गुड़गांव में खुलेआम गुंडागर्दी महिला को मारी टक्कर
*💥 बड़ी खबर 💥* 
*गुड़गांव में खुलेआम गुंडागर्दी महिला को मारी टक्कर*
महिला बाइक सवार का पीछा कर कार ने मारी टक्कर, गुरुग्राम की सड़क पर हुई वारदात कैमरे में कैद.
गुरुग्राम में एक महिला बाइकर के साथ हिट एंड रन का मामला सामने आया है. रविवार, 13 सितंबर को गोल्फ कोर्स रोड पर एक कार ने महिला बाइकर की स्पोर्ट्स बाइक को टक्कर मार दी, जिससे वह बाइक से गिर गई और बाइक कई मीटर तक सड़क पर घिसटती चली गई. टक्कर मारने के बाद कार सवार मौके से फरार हो गए.
बाइक सवार युवती की पहचान सिया के रूप में हुई है. सड़क पर गिरने से उन्हें चोटें भी आईं. सिया ने मामले की जानकारी अपने इंस्टग्राम प्रोफाइल पर साझा की है.
    user_Naresh Bajaj
    Naresh Bajaj
    पत्रकार कटनी (मुरवारा), कटनी, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
  • मध्य प्रदेश सरकार का मुख्यमंत्री श्री मोहन यादव सख्त निर्देश अपराधी को बक्सा नहीं जाएगा सागर में आज हमारी पुलिस ने एनकाउंटर की कार्रवाई की है। हमारी सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि अपराधियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।कल भी अपराधियों के अवैध ठिकानों पर बुलडोजर कार्रवाई की गई थी। अपराध और अपराधियों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के लिए हमारी सरकार में कोई जगह नहीं है। - *डॉ. मोहन यादव, मुख्यमंत्री*
    1
    मध्य प्रदेश सरकार का मुख्यमंत्री श्री मोहन यादव सख्त निर्देश अपराधी को बक्सा नहीं जाएगा 
सागर में आज हमारी पुलिस ने एनकाउंटर की कार्रवाई की है। हमारी सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि अपराधियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।कल भी अपराधियों के अवैध ठिकानों पर बुलडोजर कार्रवाई की गई थी। अपराध और अपराधियों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के लिए हमारी सरकार में कोई जगह नहीं है।
- *डॉ. मोहन यादव, मुख्यमंत्री*
    user_Chandu Yadav
    Chandu Yadav
    बांधवगढ़, उमरिया, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • तू स्वर की देवी, यह संगीत तुझसे, हर शब्द तेरा है, हर गीत तुझसे। हम हैं अकेले, तू हमें प्यार दे माँ, हे शारदे माँ, हे शारदे माँ... प्रात:कालीन दिव्य श्रृंगार दर्शन, मां शारदा मैया आपकी कृपा से मेरा सब काम हो रहा है करती है मेरी मां शारदा मैया नाम मेरा हो रहा है जय मां शारदा भवानी !! जय माई ‌की!! !! जय माई की !! !! जय माई की !! !! जय माई की !! !!जय हो माई शारदा की!! !!जय हो माई शारदा की!!
    2
    तू स्वर की देवी, यह संगीत तुझसे,
हर शब्द तेरा है, हर गीत तुझसे।
हम हैं अकेले, तू हमें प्यार दे माँ,
हे शारदे माँ, हे शारदे माँ...
प्रात:कालीन दिव्य श्रृंगार दर्शन, मां शारदा मैया आपकी कृपा से मेरा सब काम हो रहा है करती है मेरी मां शारदा मैया नाम मेरा हो रहा है जय मां शारदा भवानी 
  !! जय माई ‌की!! !! जय माई की !!
  !! जय माई की !! !! जय माई की !!
       !!जय हो माई शारदा की!!
       !!जय हो माई शारदा की!!
    user_Satyanarayan tiwari
    Satyanarayan tiwari
    Local News Reporter मैहर•
    9 hrs ago
  • 🚨 निवार पुलिस का अवैध शराब के खिलाफ बड़ा एक्शन, 30 लीटर कच्ची शराब जब्त, 3 क्विंटल महुआ लाहन किया नष्ट ठरका डेम के किनारे बिचपुरा-शाहपुर-लालपुर क्षेत्र में ताबड़तोड़ दबिश से मचा हड़कंप कटनी | 14 सितंबर 2026। अवैध शराब के निर्माण और बिक्री के खिलाफ कटनी पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा (भा.पु.से.) के निर्देश पर निवार पुलिस ने सोमवार को अवैध शराब के ठिकानों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 30 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त की, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 12 हजार रुपये बताई गई है। इसके साथ ही मौके पर भारी मात्रा में रखा करीब 3 क्विंटल महुआ लाहन नष्ट किया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य एवं उप पुलिस अधीक्षक सुश्री शिवा पाठक के मार्गदर्शन तथा माधवनगर थाना प्रभारी निरीक्षक शीलेन्द्र सिंह यादव के नेतृत्व में चौकी प्रभारी निवार अंजनी कुमार मिश्रा ने पुलिस टीम के साथ यह कार्रवाई की। 💥 ठरका डेम के किनारे पुलिस की दबिश निवार पुलिस को अवैध शराब के निर्माण एवं बिक्री की गतिविधियों की सूचना मिलने के बाद ग्राम ठरका डेम के किनारे बिचपुरा, शाहपुर एवं लालपुर क्षेत्र में दबिश दी गई। कार्रवाई के दौरान सरमन उर्फ किरा लूनिया, पिता कामता उर्फ पाडा लूनिया, उम्र 30 वर्ष, निवासी बिचपुरा, चौकी निवार के ठिकाने पर पुलिस पहुंची। तलाशी के दौरान पुलिस ने 30 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद की। वहीं शराब बनाने के लिए तैयार किया गया करीब 3 क्विंटल महुआ लाहन मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) के तहत कार्रवाई की है। 🚔 अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप निवार क्षेत्र में पुलिस की लगातार कार्रवाई से अवैध शराब का कारोबार करने वालों में हड़कंप की स्थिति है। पुलिस ने क्षेत्रवासियों से नशे से दूर रहने तथा अवैध शराब एवं मादक पदार्थों का कारोबार करने वालों की जानकारी तत्काल पुलिस को देने की अपील की है। ⭐ इनकी रही महत्वपूर्ण भूमिका पूरी कार्रवाई चौकी प्रभारी निवार अंजनी कुमार मिश्रा के नेतृत्व में की गई। कार्रवाई में सहायक उप निरीक्षक राजेश कोरी, कमलेश्वर शुक्ला, प्रधान आरक्षक अंकित दुबे, संतोष प्रजापति, आरक्षक बकील यादव, अरविंद कुशवाहा सहित पुलिस स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही। निवार पुलिस की इस कार्रवाई से साफ है कि अवैध शराब के निर्माण और बिक्री के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है और ऐसे कारोबारियों पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस पूरी तरह सक्रिय है।
    3
    🚨 निवार पुलिस का अवैध शराब के खिलाफ बड़ा एक्शन, 30 लीटर कच्ची शराब जब्त, 3 क्विंटल महुआ लाहन किया नष्ट
ठरका डेम के किनारे बिचपुरा-शाहपुर-लालपुर क्षेत्र में ताबड़तोड़ दबिश से मचा हड़कंप
कटनी | 14 सितंबर 2026। अवैध शराब के निर्माण और बिक्री के खिलाफ कटनी पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा (भा.पु.से.) के निर्देश पर निवार पुलिस ने सोमवार को अवैध शराब के ठिकानों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 30 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त की, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 12 हजार रुपये बताई गई है। इसके साथ ही मौके पर भारी मात्रा में रखा करीब 3 क्विंटल महुआ लाहन नष्ट किया गया।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य एवं उप पुलिस अधीक्षक सुश्री शिवा पाठक के मार्गदर्शन तथा माधवनगर थाना प्रभारी निरीक्षक शीलेन्द्र सिंह यादव के नेतृत्व में चौकी प्रभारी निवार अंजनी कुमार मिश्रा ने पुलिस टीम के साथ यह कार्रवाई की।
💥 ठरका डेम के किनारे पुलिस की दबिश
निवार पुलिस को अवैध शराब के निर्माण एवं बिक्री की गतिविधियों की सूचना मिलने के बाद ग्राम ठरका डेम के किनारे बिचपुरा, शाहपुर एवं लालपुर क्षेत्र में दबिश दी गई। कार्रवाई के दौरान सरमन उर्फ किरा लूनिया, पिता कामता उर्फ पाडा लूनिया, उम्र 30 वर्ष, निवासी बिचपुरा, चौकी निवार के ठिकाने पर पुलिस पहुंची।
तलाशी के दौरान पुलिस ने 30 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद की। वहीं शराब बनाने के लिए तैयार किया गया करीब 3 क्विंटल महुआ लाहन मौके पर ही नष्ट कर दिया गया।
पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) के तहत कार्रवाई की है।
🚔 अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप
निवार क्षेत्र में पुलिस की लगातार कार्रवाई से अवैध शराब का कारोबार करने वालों में हड़कंप की स्थिति है। पुलिस ने क्षेत्रवासियों से नशे से दूर रहने तथा अवैध शराब एवं मादक पदार्थों का कारोबार करने वालों की जानकारी तत्काल पुलिस को देने की अपील की है।
⭐ इनकी रही महत्वपूर्ण भूमिका
पूरी कार्रवाई चौकी प्रभारी निवार अंजनी कुमार मिश्रा के नेतृत्व में की गई। कार्रवाई में सहायक उप निरीक्षक राजेश कोरी, कमलेश्वर शुक्ला, प्रधान आरक्षक अंकित दुबे, संतोष प्रजापति, आरक्षक बकील यादव, अरविंद कुशवाहा सहित पुलिस स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
निवार पुलिस की इस कार्रवाई से साफ है कि अवैध शराब के निर्माण और बिक्री के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है और ऐसे कारोबारियों पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस पूरी तरह सक्रिय है।
    user_अभिमन्यु विश्वकर्मा कटनी
    अभिमन्यु विश्वकर्मा कटनी
    कटनी (मुरवारा), कटनी, मध्य प्रदेश•
    23 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.