logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मोबाइल कम, पौष्टिक आहार अधिक अपनाएं छात्राएं- कुलपति अयोध्या छात्राओं के लिए पोषण जागरूकता कार्यक्रम में कुलपति ने छात्राओं को दिए कई अहम टिप्स  कुमारगंजअयोध्या आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय में  कुलाधिपति आनंदी बेन पटेल के दिशा-निर्देशन में 10 अगस्त को आयोजित होने वाले “मां-बेटी सम्मेलन” से पूर्व पोषण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर कुलपति डॉ ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने बतौर मुख्यअतिथि कहा कि छात्राओं की स्वास्थ्य जांच सदैव समय-समय पर होना चाहिए। उन्होंने छात्राओं को नसीहत दिया कि मोबाइल का उपयोग कम से कम करें। कुलपति ने कुछ छात्राओं के कम ब्लड सुगर पर चिंता जताते हुए कहा कि छात्राओं को अपने खान-पान और रोजाना के दिनचर्या में बदलाव लाने की जरूरत है। बीमारियां बढ़ेंगी तो पढ़ाई के साथ-साथ अन्य कार्यों को करने की क्षमता भी घटेगी।  उन्होंने कहा कि छात्राएं विवि की सुविधाओं का लाभ उठाएं, जिम करें और शरीर को फिट रखें। कुलपति ने महिला छात्रावास के वार्डनों को नसीहत दिया कि वे छात्रावासों में आटे में सहजन का पावडर मिलाकर खिलाएं जिससे इम्युनिटी सिस्टम मजबूत होगा। उन्होंने कहा कि कुपोषण के प्रति सरकार पूरी तरह से सख्त है और इसके लिए कई अभियान भी चलाए जा रहे हैं।  अधिष्ठाता डा. साधना सिंह ने बताया कि लगभग आधा दर्जन छात्रावासों के 350 छात्राओं का रक्त परीक्षण एवं स्वास्थ्य जांच की गई है। जांच में लगभग 48 प्रतिशत छात्राओं का सुगर सामान्य पाया गया जबकि 50.15 प्रतिशत महिलाओं में मध्यम एनीमिया की शिकायत पाई गई। 82.07 प्रतिशत छात्राओं में रक्त चाप व ब्लड प्रेशर सामान्य पाया गया।  डा. नेहा सिंह ने एनीमिया के लक्षण व रोकथाम को लेकर विस्तार से छात्राओं को जानकारी दी। अधिष्ठाता डा. साधना सिंह के संयोजन में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का संचालन डा. अनीशा वर्मा व अधिष्ठाता डा. नमिता जोशी ने सभी अतिथियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। इस मौके पर डीएसडब्ल्यू डा. डी. नियोगी, अधिष्ठाता डा. सी.पी सिंह, सचिव डा. जसवंत सिंह, डा. सत्यव्रत सिंह, महिला छात्रावास की वार्डन व छात्राएं मौजूद रहीं।

5 hrs ago
user_Dharmendra Chaurasia
Dharmendra Chaurasia
Varanasi, Uttar Pradesh•
5 hrs ago
28411861-61f0-46f5-a522-fe605e7b64ff

मोबाइल कम, पौष्टिक आहार अधिक अपनाएं छात्राएं- कुलपति अयोध्या छात्राओं के लिए पोषण जागरूकता कार्यक्रम में कुलपति ने छात्राओं को दिए कई अहम टिप्स  कुमारगंजअयोध्या आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय में  कुलाधिपति आनंदी बेन पटेल के दिशा-निर्देशन में 10 अगस्त को आयोजित होने वाले “मां-बेटी सम्मेलन” से पूर्व पोषण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर कुलपति डॉ ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने बतौर मुख्यअतिथि कहा कि छात्राओं की स्वास्थ्य जांच सदैव समय-समय पर होना चाहिए। उन्होंने छात्राओं को नसीहत दिया कि मोबाइल का उपयोग कम से कम करें। कुलपति ने कुछ छात्राओं के कम ब्लड सुगर पर चिंता जताते हुए कहा कि छात्राओं को अपने खान-पान और

2de05cfa-b1e3-42d3-8ca8-ed619d39958c

रोजाना के दिनचर्या में बदलाव लाने की जरूरत है। बीमारियां बढ़ेंगी तो पढ़ाई के साथ-साथ अन्य कार्यों को करने की क्षमता भी घटेगी।  उन्होंने कहा कि छात्राएं विवि की सुविधाओं का लाभ उठाएं, जिम करें और शरीर को फिट रखें। कुलपति ने महिला छात्रावास के वार्डनों को नसीहत दिया कि वे छात्रावासों में आटे में सहजन का पावडर मिलाकर खिलाएं जिससे इम्युनिटी सिस्टम मजबूत होगा। उन्होंने कहा कि कुपोषण के प्रति सरकार पूरी तरह से सख्त है और इसके लिए कई अभियान भी चलाए जा रहे हैं।  अधिष्ठाता डा. साधना सिंह ने बताया कि लगभग आधा दर्जन छात्रावासों के 350 छात्राओं का रक्त परीक्षण एवं स्वास्थ्य जांच की गई

9568e1d4-d743-4dfc-9f71-d89a422cfb8f

है। जांच में लगभग 48 प्रतिशत छात्राओं का सुगर सामान्य पाया गया जबकि 50.15 प्रतिशत महिलाओं में मध्यम एनीमिया की शिकायत पाई गई। 82.07 प्रतिशत छात्राओं में रक्त चाप व ब्लड प्रेशर सामान्य पाया गया।  डा. नेहा सिंह ने एनीमिया के लक्षण व रोकथाम को लेकर विस्तार से छात्राओं को जानकारी दी। अधिष्ठाता डा. साधना सिंह के संयोजन में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का संचालन डा. अनीशा वर्मा व अधिष्ठाता डा. नमिता जोशी ने सभी अतिथियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। इस मौके पर डीएसडब्ल्यू डा. डी. नियोगी, अधिष्ठाता डा. सी.पी सिंह, सचिव डा. जसवंत सिंह, डा. सत्यव्रत सिंह, महिला छात्रावास की वार्डन व छात्राएं मौजूद रहीं।

More news from Varanasi and nearby areas
  • वाराणसी आज मुंशी प्रेमचंद जी की जयंती 146 वन लौरा स्थित उनके मूर्ति के पास जनकल्याण परिषद द्वारा बनाया गया ब्रेकिंग न्यूज़ उपन्यास सम्राट मुंशी प्रेमचंद जी की जयंती आज वाराणसी में लौरा वीर स्थित उनके मूर्ति पर मालिया अर्पण कल्याण परिषद द्वारा मनाया गया इस अवसर पर डॉक्टर सतीश कुमार कसेरा डॉक्टर अंजनी मिश्रा एसपी श्रीवास्तव आदि लोगों ने दीप प्रचलित किया कार्यक्रम की अध्यक्षता पार्षद बृजेश श्रीवास्तव ने किया अध्यक्षता श्रीगंगा सहाय पांडे जी ने किया संचालन प्रसिद्ध कवि भुलक्कड़ बनारसी ने किया इस अवसर पर काव्य रचनाओं द्वारा मुंशी प्रेमचंद जी के बारे में लोगों ने बताया रिमझिम फुहार के बीच कार्यक्रम अदिति Satta bikher rahi thi
    1
    वाराणसी आज मुंशी प्रेमचंद जी की जयंती 146 वन लौरा स्थित उनके मूर्ति के पास जनकल्याण परिषद द्वारा बनाया गया
ब्रेकिंग न्यूज़ उपन्यास सम्राट मुंशी प्रेमचंद जी की जयंती आज वाराणसी में लौरा वीर स्थित उनके मूर्ति पर मालिया अर्पण कल्याण परिषद द्वारा मनाया गया इस अवसर पर  डॉक्टर सतीश कुमार कसेरा डॉक्टर अंजनी मिश्रा एसपी श्रीवास्तव आदि लोगों ने दीप प्रचलित किया कार्यक्रम की अध्यक्षता पार्षद बृजेश श्रीवास्तव ने किया अध्यक्षता श्रीगंगा सहाय पांडे जी ने किया संचालन प्रसिद्ध कवि भुलक्कड़ बनारसी ने किया इस अवसर पर काव्य रचनाओं द्वारा मुंशी प्रेमचंद जी के बारे में लोगों ने बताया रिमझिम फुहार के बीच कार्यक्रम अदिति Satta bikher rahi thi
    user_डॉ सतीश कुमार कसेरा
    डॉ सतीश कुमार कसेरा
    Grain Wholesaler Sadar, Varanasi•
    3 hrs ago
  • मार्कण्डेय महादेव मंदिर के आचार्य सत्यम गिरी का सम्मान, दो गोल्ड मेडल से नवाजा गया
    1
    मार्कण्डेय महादेव मंदिर के आचार्य सत्यम गिरी का सम्मान, दो गोल्ड मेडल से नवाजा गया
    user_Laik AFTAB
    Laik AFTAB
    Grain Trader सदर, वाराणसी, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • कैथी के आचार्य सत्यम गिरी काजू बाबा' को राज्यपाल ने दिए दो गोल्ड मेडल आप देख रहे हैं न्यूज टू इंडिया से सम्पादक हाजी हफीजुल्ला वारसी की खास रिपोर्ट चौबेपुर क्षेत्र वाराणसी कैथी स्थित मार्कण्डेय महादेव मंदिर के आचार्य शास्त्री सत्यम गिरी उर्फ काजू बाबा को बृहस्पतिवार को संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में आयोजित समारोह में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल द्वारा दो गोल्ड मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया।आचार्य सत्यम गिरी शिक्षा के साथ-साथ कैथी मार्कण्डेय महादेव मंदिर में पुजारी के रूप में भी अपनी सेवाएं दे रहे हैं। सम्मान मिलने पर उन्होंने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता, मंदिर समिति के अध्यक्ष बजरंगी गिरी सहित सहयोग करने वाले सभी लोगों को दिया गोल्ड मेडल मिलने की खबर से मंदिर समिति और क्षेत्रीय लोगों में खुशी का माहौल है इसी दौरान श्रावण माह में लगने वाले मेले को लेकर मंदिर परिसर में व्यवस्थाओं पर भी चर्चा की गई। विश्व हिंदू महासंघ के उपाध्यक्ष एवं कैथी मार्कण्डेय महादेव मंदिर समिति के अध्यक्ष बजरंगी गिरी ने मंदिर की व्यवस्थाओं को लेकर समिति के पदाधिकारियों के साथ विचार-विमर्श किया बैठक में श्रावण मेले के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा को प्राथमिकता देने पर जोर दिया गया। श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए उचित बैरिकेडिंग बिजली, यातायात व्यवस्था और मंदिर परिसर में अन्य आवश्यक इंतजाम करने पर चर्चा हुई। समिति का उद्देश्य है कि श्रावण माह में आने वाले श्रद्धालुओं को सुगम दर्शन और पूजन की सुविधा मिल सके इस दौरान उमेश गिरी, सोनू गिरी, विराट गिरी, सत्यम गिरी उर्फ काजू बाबा, गौरव, दिलीप गिरी, श्यामू गिरी सहित मंदिर समिति के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
    1
    कैथी के आचार्य सत्यम गिरी काजू बाबा' को राज्यपाल ने दिए दो गोल्ड मेडल
आप देख रहे हैं न्यूज टू इंडिया से सम्पादक हाजी हफीजुल्ला वारसी की खास रिपोर्ट  चौबेपुर क्षेत्र वाराणसी कैथी स्थित मार्कण्डेय महादेव मंदिर के आचार्य शास्त्री सत्यम गिरी उर्फ काजू बाबा को बृहस्पतिवार को संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में आयोजित समारोह में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल द्वारा दो गोल्ड मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया।आचार्य सत्यम गिरी शिक्षा के साथ-साथ कैथी मार्कण्डेय महादेव मंदिर में पुजारी के रूप में भी अपनी सेवाएं दे रहे हैं। सम्मान मिलने पर उन्होंने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता, मंदिर समिति के अध्यक्ष बजरंगी गिरी सहित सहयोग करने वाले सभी लोगों को दिया गोल्ड मेडल मिलने की खबर से मंदिर समिति और क्षेत्रीय लोगों में खुशी का माहौल है इसी दौरान श्रावण माह में लगने वाले मेले को लेकर मंदिर परिसर में व्यवस्थाओं पर भी चर्चा की गई। विश्व हिंदू महासंघ के उपाध्यक्ष एवं कैथी मार्कण्डेय महादेव मंदिर समिति के अध्यक्ष बजरंगी गिरी ने मंदिर की व्यवस्थाओं को लेकर समिति के पदाधिकारियों के साथ विचार-विमर्श किया बैठक में श्रावण मेले के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा को प्राथमिकता देने पर जोर दिया गया। श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए उचित बैरिकेडिंग बिजली, यातायात व्यवस्था और मंदिर परिसर में अन्य आवश्यक इंतजाम करने पर चर्चा हुई। समिति का उद्देश्य है कि श्रावण माह में आने वाले श्रद्धालुओं को सुगम दर्शन और पूजन की सुविधा मिल सके इस दौरान उमेश गिरी, सोनू गिरी, विराट गिरी, सत्यम गिरी उर्फ काजू बाबा, गौरव, दिलीप गिरी, श्यामू गिरी सहित मंदिर समिति के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
    user_NEWS 2 INDIA
    NEWS 2 INDIA
    TV News Anchor सदर, वाराणसी, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • खजरा गाँव मेँ विधायक निधि से बनी सड़क 16 वर्ष में हुई जर्जर धीना। बरहनी विकासखंड के खजरा गांव में लगभग 16 वर्ष पूर्व तत्कालीन विधायक शारदा प्रसाद की विधायक निधि से निर्मित 700 मीटर लंबी सड़क अब पूरी तरह जर्जर हो चुकी है। सड़क जगह-जगह टूटकर गड्ढों में तब्दील हो गई है, जिससे ग्रामीणों और स्कूली बच्चों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण गौरीशंकर गुप्ता और दिनेश मिश्रा ने बताया कि इसी सड़क से होकर जल निगम की पानी की टंकी, कंपोजिट विद्यालय तथा राजकीय हाईस्कूल के छात्र-छात्राएं प्रतिदिन आवागमन करते हैं। बरसात के दिनों में सड़क पर कीचड़ और गहरे गड्ढों के कारण बच्चों को विद्यालय आने-जाने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क का निर्माण हुए लगभग 16 वर्ष बीत चुके हैं, लेकिन समय पर मरम्मत न होने के कारण इसकी हालत बेहद खराब हो गई है। पिछले करीब तीन वर्षों से सड़क पूरी तरह गड्ढायुक्त बनी हुई है। कई बार शिकायत करने के बावजूद न तो संबंधित विभाग और न ही जनप्रतिनिधियों द्वारा इसकी मरम्मत कराई गई।
    2
    खजरा गाँव मेँ विधायक निधि से बनी सड़क 16 वर्ष में हुई जर्जर
धीना। बरहनी विकासखंड के खजरा गांव में लगभग 16 वर्ष पूर्व तत्कालीन विधायक शारदा प्रसाद की विधायक निधि से निर्मित 700 मीटर लंबी सड़क अब पूरी तरह जर्जर हो चुकी है। सड़क जगह-जगह टूटकर गड्ढों में तब्दील हो गई है, जिससे ग्रामीणों और स्कूली बच्चों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीण गौरीशंकर गुप्ता और दिनेश मिश्रा ने बताया कि इसी सड़क से होकर जल निगम की पानी की टंकी, कंपोजिट विद्यालय तथा राजकीय हाईस्कूल के छात्र-छात्राएं प्रतिदिन आवागमन करते हैं। बरसात के दिनों में सड़क पर कीचड़ और गहरे गड्ढों के कारण बच्चों को विद्यालय आने-जाने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।
ग्रामीणों का कहना है कि सड़क का निर्माण हुए लगभग 16 वर्ष बीत चुके हैं, लेकिन समय पर मरम्मत न होने के कारण इसकी हालत बेहद खराब हो गई है। पिछले करीब तीन वर्षों से सड़क पूरी तरह गड्ढायुक्त बनी हुई है। कई बार शिकायत करने के बावजूद न तो संबंधित विभाग और न ही जनप्रतिनिधियों द्वारा इसकी मरम्मत कराई गई।
    user_Faridu ddin
    Faridu ddin
    Local News Reporter चंदौली, चंदौली, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • चन्दौली क्षेत्र के चहनियां आज 11 से 5 बजे तक बिजलीं की सप्लाई रहेगी बन्द आप देख रहे हैं न्यूज टू इंडिया से विनीत कुमार गुप्ता जिला चीफ ब्यूरो की खास रिपोर्ट चहनियां क्षेत्र चहनियां क्षेत्र में बिजली उपकेंद्र से जुड़ी कस्बा और गांवो में बिजली की सप्लाई शनिवार को बन्द रहेगी । यह जानकारी देते हुए बिजली विभाग के जेई सुभाष यादव ने बताया कि शनिवार को धानापुर से आयी तैतीस हजार की मेन सप्लाई पर कटिंग होगी । बरसात के दिनों में आये दिन तेज हवा चलने,बारिश से पेड़ तार पर लटक जाता है । जिससे बिजली की सप्लाई ठप्प हो जाती है । जो पेड़ो की डहन की छटाई होगी । इसके अलावा तारो को दुरुस्त किया जायेगा । सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली की सप्लाई ठप्प रहेगी
    1
    चन्दौली क्षेत्र के चहनियां आज 11 से 5 बजे तक बिजलीं की सप्लाई रहेगी बन्द
आप देख रहे हैं न्यूज टू इंडिया से विनीत कुमार गुप्ता जिला चीफ ब्यूरो की खास रिपोर्ट 
चहनियां क्षेत्र चहनियां क्षेत्र में बिजली उपकेंद्र से जुड़ी कस्बा और गांवो में बिजली की सप्लाई शनिवार को बन्द रहेगी । यह जानकारी देते हुए बिजली विभाग के जेई सुभाष यादव ने बताया कि शनिवार को धानापुर से आयी तैतीस हजार की मेन सप्लाई पर कटिंग होगी । बरसात के दिनों में आये दिन तेज हवा चलने,बारिश से पेड़ तार पर लटक जाता है । जिससे बिजली की सप्लाई ठप्प हो जाती है । जो पेड़ो की डहन की छटाई होगी । इसके अलावा तारो को दुरुस्त किया जायेगा । सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली की सप्लाई ठप्प रहेगी
    user_NEWS 2 INDIA
    NEWS 2 INDIA
    TV News Anchor सदर, वाराणसी, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • वाराणसी: पत्रकार के पुत्र पर जानलेवा हमला, वाहन में भी की गई तोड़फोड़ जनता न्यूज़ टीवी संवाददाता गुलशन कुमार वाराणसी
    1
    वाराणसी: पत्रकार के पुत्र पर जानलेवा हमला, वाहन में भी की गई तोड़फोड़
जनता न्यूज़ टीवी संवाददाता गुलशन कुमार वाराणसी
    user_जनता न्यूज टीवी
    जनता न्यूज टीवी
    TV News Anchor सदर, वाराणसी, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.