प्रकृति पर्व सरहुल पर चारलू सरना स्थल में उमड़ा जनसैलाब, पूर्व मंत्री गीताश्री उरांव ने दिया संदेश सिल्ली: हाकेदाग पंचायत के टेटेबन्दा टोला चारलू स्थित ग्राम थान सरना स्थल में पारंपरिक हर्षोल्लास के साथ सरहुल मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पूर्व शिक्षा मंत्री गीताश्री उरांव शामिल हुईं। उन्होंने समाज को संबोधित करते हुए कहा कि आदिवासियों का अस्तित्व उनकी जमीन से जुड़ा है। अपनी धर्म, संस्कृति और परंपरा को जीवित रखने के लिए जमीन बचाना अनिवार्य है। उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले समय में 'आदिवासी धर्म कोड' के जरिए समाज अपनी विशिष्ट पहचान दर्ज करा सकेगा। विशिष्ट अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति समारोह में आदिवासी जन परिषद के केंद्रीय अध्यक्ष प्रेमशाही मुंडा, जिला परिषद सदस्य रेखा सोरेन, भारत आदिवासी महासभा के प्रदेश अध्यक्ष सावन सिंह मुंडा, टाटी मुखिया रामानंद बेदिया एवं हाकेदाग मुखिया हरिपद मांझी समेत कई गांवों के ग्राम प्रधान व पाहन शामिल हुए। सभी अतिथियों का स्वागत पारंपरिक रीति-रिवाज से किया गया। मांदर की थाप पर थिरके हजारों ग्रामीण सरहुल मिलन समारोह के दौरान पूरा क्षेत्र मांदर और ढोल की गूंज से सराबोर रहा। विभिन्न गांवों और टोलों से आए हजारों ग्रामीण पारंपरिक वेशभूषा में नाचते-गाते सरना स्थल पहुंचे। पाहन द्वारा गांव की सुख-समृद्धि और सुरक्षा की कामना के साथ विधिवत पूजा-अर्चना की गई। विरासत को सहेजने का संकल्प समारोह के संरक्षक सह ग्राम प्रधान धीरेंद्र बेदिया ने धन्यवाद ज्ञापन करते हुए कहा कि हमारे पूर्वजों ने ग्राम थान और जाहेर थान जैसी जो विरासत हमें सौंपी है, वह इस बात का प्रमाण है कि हम आदिकाल से प्रकृति के सच्चे पूजक रहे हैं। इस विरासत को अक्षुण्ण रखना ही हमारा मुख्य ध्येय है।

- बोकारो : ग्रामीणों ने कहा अपराधिओं को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाय1
- सुरेंद्र ठाकुर नामकुम रामनवमी के शुभ अवसर पर भव्य आयोजन नामकुम: श्री श्री हनुमान मंदिर नामकुम बाजार समिति द्वारा भी राम भक्तों व अखाड़ेधारियों के लिए स्वागत शिविर लगाया गया था।वह अंग वस्त्र,तलवार भेंट कर सम्मानित किया गया।इस शुभ अवसर मुख्य रूप से विधायक के निजी सहायक दिनेश प्रमाणिक,पार्षद कविता सांगा,किरण सांगा,आशा सांगा,मुखिया अनिता तिर्की,रामपाल सिंह इत्यादि गणमान्य लोग उपस्थित थे।इस कार्यक्रम को सफल बनाने में लाल कालीशरण नाथ सहदेव,सर्वजीत सिंह, डॉक्टर देवचंद कोडियार,निलेश झा इत्यादि का महत्वपूर्ण योगदान रहा। वही महावीर मंडल केंद्रीय समिति द्वारा नामकुम बाजार मैदान में भी विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों से आए अखाड़ेधारियों को पट्टा,ट्रॉफी, तलवार,डंडा देकर, माला पहनाकर स्वागत किया गया।इस अवसर पर मुख्य रूप से मुख्य अतिथि खिजरी विधायक राजेश कच्छप,विशिष्ट अतिथि बी बी प्रधान,बीडीओ विजय कुमार,अंचलाधिकारी कमल किशोर सिंह,निदेशक अभिजीत कर,आईपीएस राकेश किरण,संजय श्रीवास्तव,महिला नेत्री आरती सिंह,आरती कुजूर, मुखिया अनिता तिर्की,पार्षद कविता सांगा,इत्यादि गणमान्य लोग उपस्थित थे। विधायक ने अपने संबोधन में कहा कि रामनवमी हमे शांति सद्भाव भाईचारे का संदेश देता है।इसके सफल आयोजन में समिति के अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह,अखाड़ा अध्यक्ष अनिल वर्मा,बिरसा पाहन, विक्कू सिंह,रिंकू राय,संजीव सिंह, अनिल सिंह,विकास सिंह,पृथ्वीराज चौहान, इत्यादि का महत्वपूर्ण योगदान रहा।आकर्षण का केंद्र राम बानर सेना का अद्भुत झांकी व विशाल शोभा यात्रा रहा।जिसका नेतृत्व समाजसेवी विनोद सिंह,रमेश पांडे,ज्ञान मुंडा कर रहे थे। चुटिया महावीर मंडल द्वारा भी अखाड़ेधारियों को अंगवस्त्र व तलवार देकर सम्मानित किया गया।इस को सफल बनाने में मुख्य रूप से अध्यक्ष स्वागत अनिल कुमार गोप,जितेन्द्र खन्ना,अनूप केशरी, इत्यादि का महत्वपूर्ण योगदान रहा।स्वास्तिक महिला ग्रुप द्वारा चना गुड शरबत के साथ फूल माला से स्वागत किया गया।इस कार्य में नीता शर्मा,सरिता,गुड़िया,पिंकी अनिता, रूपा,अंजू,मंजू,सरोज इत्यादि का महत्वपूर्ण योगदान रहा।1
- लातेहार खेल स्टेडियम में झारखण्ड के 25 वां स्थापना दिवस मनाया गया विशाल कार्यक्रम रखा गया एक से बढ़कर एक कलाकार आये Ground Report लक्ष्मी के द्वारा किया गया1
- हैदराबाद के गोशा महल इलाके से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है… जहां करीब 200 किलो आम जब्त किए गए हैं… जिन्हें कृत्रिम तरीके से पकाया जा रहा था।1
- Post by Nation24 news1
- फुल बॉडी चेकअप फ्री आपके शहर बैंक मोड़ धनबाद में प्रत्येक रविवार प्रातः 11 बजे से 2 बजे तक गंभीर से गंभीर बीमारियों का हो रहा है ईलाज और जड़ से समाधान विस्तृत जानकारी के लिए करें कॉल 87 89 366 223. क्लीनिक का एड्रेस ए सी मार्केट फर्स्ट फ्लोर मटकुरिया रोड बैंक मोड़ धनबाद मरीज को दिखाने के लिए किसी भी दिन आने से पहले कॉल जरूर करें । क्लीनिक में अपॉइंटमेंट लेकर ही आएं ।1
- Post by संतोष कुमार दे1
- सिर्फ सिर्फ गिरफ्तारी नहीं न्याय जरूरी है आरोपियों को फांसी की सजा दी जाए यह है हजारीबाग के विष्णुगढ़ की महिलाओं की मां विष्णुगढ़ में अभी महिलाओं और स्थानीय लोगों का आक्रोश नहीं थम है अभी वह सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन करते नजर आ रहे हैं1