साइकिल से जा रहे व्यक्ति को फोरलेन पर बाइक सवार बदमाशों ने मारी गोली बाढ़ अनुमंडल के बख्तियारपुर थाना अंतर्गत पटना बख्तियारपुर फोरलेन पर आकाश होटल के समीप बाइक पर सवार दो बदमाशों ने साइकिल से जा रहे एक व्यक्ति को गोली मार दी। गोली व्यक्ति के सिर के पिछले हिस्से में लगी है, व्यक्ति को गोली लगते ही बदमाश मौके से फरार हो गए। इसके बाद स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में व्यक्ति को इलाज हेतु सीएचसी बख्तियारपुर पहुंचाया, जिसके बाद पुलिस को मामले की सूचना दी गई पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुटी है। वहीं घायल व्यक्ति को सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज हेतु पटना रेफर कर दिया गया है। घायल ब्यक्ति की पहचान चंपापुर गांव निवासी रविन्द्र यादव के तौर पर हुई है। घायल ने बताया कि उसकी किसी से कोई विवाद नहीं थी वह बदमाशों को नहीं पहचानते हैं। बाइक पर दो युवक सवार पहले से फोरलेन स्थित पुल पर खड़ा था, वह साइकिल से ग्रामीण सड़क से फोरलेन पर चढे, जिसके बाद वह साइकिल पर बैठकर जैसे ही आगे बढ़ने लगे तो बदमाशों ने पीछे से गोली मार दी। इसके बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। बख्तियारपुर थाना अध्यक्ष देवानंद शर्मा के अनुसार घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद पटना रेफर कर दिया गया है, मामले की जांच की जा रही है। दोनों बदमाश की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाला जा रहा है, जल्द ही दोनों की गिरफ्तारी की जाएगी।
साइकिल से जा रहे व्यक्ति को फोरलेन पर बाइक सवार बदमाशों ने मारी गोली बाढ़ अनुमंडल के बख्तियारपुर थाना अंतर्गत पटना बख्तियारपुर फोरलेन पर आकाश होटल के समीप बाइक पर सवार दो बदमाशों ने साइकिल से जा रहे एक व्यक्ति को गोली मार दी। गोली व्यक्ति के सिर के पिछले हिस्से में लगी है, व्यक्ति को गोली लगते ही बदमाश मौके से फरार हो गए। इसके बाद स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में व्यक्ति को इलाज हेतु सीएचसी बख्तियारपुर पहुंचाया, जिसके बाद पुलिस को मामले की सूचना दी गई पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुटी है। वहीं घायल व्यक्ति को सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज हेतु पटना रेफर कर दिया गया है। घायल ब्यक्ति की पहचान चंपापुर गांव निवासी रविन्द्र यादव के तौर पर हुई है। घायल ने बताया कि उसकी किसी से कोई विवाद नहीं थी वह बदमाशों को नहीं पहचानते हैं। बाइक पर दो युवक सवार पहले से फोरलेन स्थित पुल पर खड़ा था, वह साइकिल से ग्रामीण सड़क से फोरलेन पर चढे, जिसके बाद वह साइकिल पर बैठकर जैसे ही आगे बढ़ने लगे तो बदमाशों ने पीछे से गोली मार दी। इसके बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। बख्तियारपुर थाना अध्यक्ष देवानंद शर्मा के अनुसार घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद पटना रेफर कर दिया गया है, मामले की जांच की जा रही है। दोनों बदमाश की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाला जा रहा है, जल्द ही दोनों की गिरफ्तारी की जाएगी।
- बाढ़ नगर परिषद के सफाई कर्मियों की हड़ताल से चरमराई सफाई व्यवस्था, शहर में कचरे का अंबार1
- मोहिउद्दीन नगर प्रखंड क्षेत्र के सरकारी स्कूलों में वित्तीय अनियमितता मामले में अनुमंडल प्रशासन ने लिया संज्ञान । मोहिउद्दीन नगर प्रखंड क्षेत्र के कथित सरकारी स्कूलों में वित्तीय अनियमितता मामले में अनुमंडल प्रशासन ने लिया संज्ञान । कड़े शब्दों में कार्रवाई करने यू दिया आश्वासन। जी हां आपने सही सुना। थे यह ताजा समाचार आपके ही क्षेत्र समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीन नगर प्रखंड क्षेत्र में आने वाले उन विद्यालयों का है जहां मिड डे मील से लेकर वित्तीय घोटाले एवं उपस्थिति पंजी में कथित हेराफेरी करने का मामला उजागर हुआ है। जिसे लेकर शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया । यह विद्यालय मोहिउद्दीन नगर प्रखंड क्षेत्र के मदुदाबाद पंचायत अंतर्गत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय, हनुमाननगर , और राजकीय कन्या प्राथमिक विद्यालय शिवना का हैं। जहां कथित रूप से किए गए अनिमियतता पर गंभीर सवाल सामने उभर कर आ रही है। जिसे लेकर उक्त विद्यालय के ही शिक्षक सुमित सुमन शिक्षिका मीना कुमारी, एवं पुष्पा मौर्या ने अपने ही प्रधानाध्यापक पर उपस्थिति पंजी में कथित हेराफेरी करने का आरोप लगाते हुए प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को लिखित आवेदन देते हुए कई बातों को उल्लेख कर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग कि गई थी। जहां विभागीय प्रशिक्षण से लौटने के बाद उपस्थिति पंजी बदली हुई प्राप्त हुई। वहीं दूसरी ओर राजकीय कन्या प्राथमिक विद्यालय का है जहां शिक्षा समिति द्वारा वित्तीय अनिमियता का बात कही गई है इस संबंध में एसडीएम पटोरी विकास कुमार पांडे ने कहा कि यह दोनों घटनाएं मेरे संज्ञान में है जिसकी जांच की जा रही है जांच रिपोर्ट आने पर विधि संवत कार्रवाई की जाएगी उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि विद्यालय में पढ़ाई करने वाले छात्राएं के मध्यान भोजन से संबंधित कोई भी समस्या या गड़बड़ियां पाई जाएगी तो प्रधान अध्यापक एवं मध्यान भोजन प्रभारी के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी वैसे पटोरी अनुमंडल क्षेत्र के सभी सरकारी विद्यालय में चल रही मध्यान भोजन की संचालन मेरे संज्ञान में है इन्हीं समस्याओं एवं मिली शिकायतों को लेकर श्री पाण्डे ने क्या कुछ कहा देखें इस खास रिपोर्ट।1
- मोहिउद्दीन नगर प्रखंड क्षेत्र के सरकारी स्कूलों में वित्तीय अनियमितता मामले में अनुमंडल प्रशासन ने लिया संज्ञान । कड़े शब्दों में कार्रवाई करने का दिया आश्वासन। जी हां आपने सही सुना। यह ताजा समाचार आपके ही क्षेत्र समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीन नगर प्रखंड क्षेत्र में आने वाले उन विद्यालयों का है जहां मिड डे मील से लेकर वित्तीय घोटाले एवं उपस्थिति पंजी में कथित हेराफेरी करने का मामला उजागर हुआ है। जिसे लेकर शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया । यह विद्यालय मोहिउद्दीन नगर प्रखंड क्षेत्र के मदुदाबाद पंचायत अंतर्गत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय, हनुमाननगर , और राजकीय कन्या प्राथमिक विद्यालय शिवना का हैं। जहां कथित रूप से किए गए अनिमियतता पर गंभीर सवाल सामने उभर कर आ रही है। जिसे लेकर उक्त विद्यालय के ही शिक्षक सुमित सुमन शिक्षिका मीना कुमारी, एवं पुष्पा मौर्या ने अपने ही प्रधानाध्यापक पर उपस्थिति पंजी में कथित हेराफेरी करने का आरोप लगाते हुए प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को लिखित आवेदन देते हुए कई बातों को उल्लेख कर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग कि गई थी। जहां विभागीय प्रशिक्षण से लौटने के बाद उपस्थिति पंजी बदली हुई प्राप्त हुई। वहीं दूसरी ओर राजकीय कन्या प्राथमिक विद्यालय का है जहां शिक्षा समिति द्वारा वित्तीय अनिमियता का बात कही गई है इस संबंध में एसडीएम पटोरी विकास कुमार पांडे ने कहा कि यह दोनों घटनाएं मेरे संज्ञान में है जिसकी जांच की जा रही है जांच रिपोर्ट आने पर विधि संवत कार्रवाई की जाएगी उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि विद्यालय में पढ़ाई करने वाले छात्राएं के मध्यान भोजन से संबंधित कोई भी समस्या या गड़बड़ियां पाई जाएगी तो प्रधान अध्यापक एवं मध्यान भोजन प्रभारी के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी वैसे पटोरी अनुमंडल क्षेत्र के सभी सरकारी विद्यालय में चल रही मध्यान भोजन की संचालन मेरे संज्ञान में है इन्हीं समस्याओं एवं मिली शिकायतों को लेकर श्री पाण्डे ने क्या कुछ कहा देखें इस खास रिपोर्ट।1
- जंदाहा के लोमा पंचायत में खुली कच्ची घानी सरसों तेल फैक्ट्री, अब मिलेगा शुद्ध तेल1
- जनभागीदारी से बनेगा स्वच्छ समस्तीपुर, ODF स्थायित्व पर अधिकारियों का प्रशिक्षण1
- विधायक अनंत सिंह के बयान का समर्थन, जेपी सिंह ने कहा - बहुत कम नेता ऐसे जो सत्य बोले1
- करोड़ों का नाला भी नहीं सुलझा सका गुरुदेव टोला का जलजमाव, वर्षों से नरकीय जीवन जीने को मजबूर ग्रामीण मोकामा: मोकामा के गुरुदेव टोला में वर्षों से जलजमाव की समस्या बनी हुई है। करोड़ों रुपये की लागत से बुडको द्वारा नाले का निर्माण कराया गया, लेकिन आज तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका। हालत यह है कि सड़कें और कई घर पानी से घिरे हुए हैं। लगातार जलभराव के कारण अब बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है। ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने कई बार प्रशासन और संबंधित विभाग को आवेदन दिया, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। मजबूरी में कई परिवारों ने अपने घर से बाहर निकलने के लिए हजारों रुपये खर्च कर बांस का अस्थायी पुल बना लिया है। बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं हर दिन जान जोखिम में डालकर इसी रास्ते से आने-जाने को मजबूर हैं। कई स्थानों पर दो-दो फीट तक पानी जमा है, जिससे लोगों का सामान्य जीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि जलजमाव की समस्या को लेकर कई बार प्रदर्शन और विरोध किया गया। लोगों ने सड़क पर जमा पानी में धान की रोपनी कर प्रशासन का ध्यान आकर्षित करने की कोशिश भी की, लेकिन इसके बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका। ग्रामीणों ने प्रशासन से अविलंब स्थायी समाधान की मांग करते हुए कहा कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे। उनका कहना है कि विकास के दावों के बीच गुरुदेव टोला के लोग आज भी जलजमाव और बदहाल व्यवस्था के बीच जीवन जीने को मजबूर हैं।1
- स्वच्छ बिहार की दिशा में बड़ा कदम, समस्तीपुर में ODF स्थायित्व पर जिला स्तरीय कार्यशाला1
- 200 मीटर बिजली का तार चोरी, विभाग बेखबर; खुद कनेक्शन जोड़ने गए 42 वर्षीय नंदन सिंह की करंट से मौत 200 मीटर बिजली का तार चोरी, विभाग बेखबर; खुद कनेक्शन जोड़ने गए 42 वर्षीय नंदन सिंह की करंट से मौत मोकामा (पटना): मोकामा थाना क्षेत्र के चिंतामणि चक में गुरुवार को बिजली का कनेक्शन जोड़ने के दौरान करंट लगने से 42 वर्षीय नंदन सिंह की दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना ने बिजली विभाग की कार्यप्रणाली और निगरानी व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। मृतक नंदन सिंह मूल रूप से चितौरा गांव, थाना मेहुस, जिला शेखपुरा के निवासी थे। वे वर्तमान में मोकामा के चिंतामणि चक स्थित एक किराये के मकान में रहकर सीमेंट का सोखता (सोख्ता गड्ढा) बनाने का काम करते थे। स्थानीय लोगों के अनुसार, चिंतामणि चक इलाके से करीब 200 मीटर बिजली का तार चोरी हो गया था। आरोप है कि तार चोरी होने के बाद भी बिजली विभाग को इसकी जानकारी नहीं थी या समय पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। कई दिनों तक बिजली आपूर्ति बाधित रहने के कारण उपभोक्ता मजबूरी में स्वयं बिजली का कनेक्शन जोड़ने का प्रयास कर रहे थे। इसी दौरान नंदन सिंह करंट की चपेट में आ गए। घटना के तुरंत बाद आसपास के लोगों ने उन्हें उठाकर मोकामा के नजारथ अस्पताल पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में कई जगह बिजली के तार खुले, ढीले और लटकते हुए हैं, लेकिन बिजली विभाग समय रहते उनकी मरम्मत नहीं करता। लोगों का आरोप है कि यदि चोरी हुए तार को समय पर बदला जाता और बिजली व्यवस्था दुरुस्त रहती, तो नंदन सिंह की जान बच सकती थी। घटना की सूचना पर मोकामा थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं स्थानीय लोगों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई तथा बिजली व्यवस्था में सुधार की मांग की है।1