Shuru
Apke Nagar Ki App…
विश्वकर्मा पूजा पंडाल पहुंचे पूर्व मंत्री आलमगीर आलम, कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत बगोदर: बगोदर बस स्टैंड परिसर में मोटर कामगार यूनियन द्वारा आयोजित विश्वकर्मा पूजा महोत्सव में पूर्व मंत्री आलमगीर आलम पहुंचे। दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के श्राद्ध कार्यक्रम में शामिल होकर लौटने के दौरान उन्होंने पूजा पंडाल में भगवान विश्वकर्मा का दर्शन किया। इस दौरान स्थानीय कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। आलमगीर आलम ने कार्यकर्ताओं से मुलाकात भी की। उनके साथ इंटक के राजकिशोर सिंह भी मौजूद थे। पूजा पंडाल में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी रही और प्रसाद का वितरण किया गया।
BITTU JOURNALIST
विश्वकर्मा पूजा पंडाल पहुंचे पूर्व मंत्री आलमगीर आलम, कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत बगोदर: बगोदर बस स्टैंड परिसर में मोटर कामगार यूनियन द्वारा आयोजित विश्वकर्मा पूजा महोत्सव में पूर्व मंत्री आलमगीर आलम पहुंचे। दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के श्राद्ध कार्यक्रम में शामिल होकर लौटने के दौरान उन्होंने पूजा पंडाल में भगवान विश्वकर्मा का दर्शन किया। इस दौरान स्थानीय कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। आलमगीर आलम ने कार्यकर्ताओं से मुलाकात भी की। उनके साथ इंटक के राजकिशोर सिंह भी मौजूद थे। पूजा पंडाल में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी रही और प्रसाद का वितरण किया गया।
More news from झारखंड and nearby areas
- घनी आबादी के ऊपर मंडरा रहा बड़ा खतरा! ट्रैक्टर पर गिरा 11 हजार वोल्ट का हाईटेंशन तार करंट दौड़ते ही धू-धू कर जला ट्रैक्टर का टायर बड़ा हादसा टला, बिजली विभाग पर उठे सवाल1
- तिसरी प्रखण्ड के खटपॉक पंचायत अंतर्गत दलपटडीह गाव में शनिवार को घटवार/घटवाल आदिवासी महासभा द्वारा सामूहिक करम परब अखाड़ा का भव्य आयोजन, तिसरी प्रखण्ड के खटपॉक पंचायत अंतर्गत दलपटडीह गाव में शनिवार को घटवार/घटवाल आदिवासी महासभा द्वारा सामूहिक करम परब अखाड़ा का भव्य आयोजन, पारंपरिक वेशभूषा और नृत्य के साथ दिया सांस्कृतिक एकता व सामाजिक विकास का संदेश खटपॉक पंचायत के दलपतडीह बेहराटांड मैदान में घटवार/घटवाल आदिवासी महासभा (युवा मोर्चा तिसरी) के तत्वावधान में सामूहिक करम परब अखाड़ा का गरिमामय आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रकृति पर्व करम को पूरे हर्षोल्लास, परंपरा और सांस्कृतिक रीति-रिवाजों के साथ धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान समाज की समृद्ध संस्कृति और परंपरा की अनुपम झलक देखने को मिली। पुरुषों ने अपने पारंपरिक पहनावे—धोती, कमीज, गंजी और पीला पगड़ी—तथा महिलाओं एवं बच्चियों ने लाल, पीला व हरा पाड़ी वाली साड़ियां पहनकर जावा एवं करम डाल के साथ झूमर, मांदर और नगाड़े की थाप पर शानदार सामूहिक नृत्य प्रस्तुत किया। समारोह को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने समाज की एकता, अखंडता, संस्कृति की रक्षा, शिक्षा के विस्तार, महिला सम्मान, युवा सशक्तिकरण और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य पर विशेष बल दिया। इस भव्य आयोजन में संगठन के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे, जिनमें मुख्य रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्णा सिंह घटवार, जिलाध्यक्ष उदय राय, प्रखंड अध्यक्ष ठाकुर राय, युवा प्रखंड अध्यक्ष बालेश्वर राय और सचिव प्रद्युम्न राय शामिल थे। इसके अलावा वासुदेव राय, बाबूराम राय, भीम राय, दुरोम राय, पुनिम राय, उमेश राय, राजकुमार राय और ललन राय सहित अनेक गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम का सफल आयोजन युवा मोर्चा तिसरी और विभिन्न प्रखंड समितियों (राजधनवार, देवरी, बिरनी, जमुआ, गावां) के आपसी सहयोग से संपन्न हुआ। समारोह में पहुंचे सभी स्वजाति बंधुओं व कुटुंबों का 'सगुण जोहार' के साथ आदर-सत्कार किया गया। 4
- हजारीबाग में बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश, 7 आरोपी गिरफ्तार; 17 चोरी की बाइक और टोटो बरामद 🔥 टैगलाइन चोरी की बाइक का खेल खत्म! पुलिस ने खोला पूरा नेटवर्क, कई ठिकानों से बरामद हुआ चोरी का माल1
- ब्रेकिंग न्यूज़ | इचाक में अज्ञात महिला हत्याकांड का खुलासा ब्रेकिंग न्यूज़ | इचाक में अज्ञात महिला हत्याकांड का खुलासा1
- ग्राम बासौबार में गणपति पूजा के अवसर पर जागरूकता अभियान ग्राम बासौबार में आयोजित गणपति पूजा के अवसर पर भक्ति जागरण कार्यक्रम के दौरान उपस्थित श्रद्धालुओं एवं ग्रामीणों को नशा मुक्ति, मानव तस्करी तथा अन्य सामाजिक विषयों के प्रति जागरूक किया गया। ग्राम बासौबार में गणपति पूजा के अवसर पर जागरूकता अभियान ग्राम बासौबार में आयोजित गणपति पूजा के अवसर पर भक्ति जागरण कार्यक्रम के दौरान उपस्थित श्रद्धालुओं एवं ग्रामीणों को नशा मुक्ति, मानव तस्करी तथा अन्य सामाजिक विषयों के प्रति जागरूक किया गया। इस अवसर पर लोगों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए नशे से दूर रहने और स्वस्थ एवं सुरक्षित जीवन जीने का संदेश दिया गया। साथ ही मानव तस्करी जैसी गंभीर सामाजिक समस्या के प्रति सतर्क रहने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना संबंधित अधिकारियों को देने की अपील की गई।1
- #सतगावां सड़क हादसे में घायल #महेश रविदास की भी रिम्स में #मौत के बाद उनके #पिता और #गांव वाले ने क्या कुछ मांग किया। #सतगावां सड़क हादसे में घायल #महेश रविदास की भी रिम्स में #मौत के बाद उनके #पिता और #गांव वाले ने क्या कुछ मांग किया।1
- कतरास के भण्डारीडीह में बीसीसीएल के जारी नोटिस को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश अब खुलकर सामने आने लगा है। भण्डारीडीह अस्तित्व बचाओ कमेटी के नेतृत्वकर्ता छोटू पासवान की अगुवाई में आज आमसभा बुलाई गई, जहां बड़ी संख्या में ग्रामीण जुटे और बीसीसीएल के रवैये पर अपनी नाराजगी जाहिर की। ग्रामीणों का कहना है कि किसी भी तरह का कदम उठाने से पहले प्रभावित इलाके का सर्वे कराया जाना चाहिए। ग्रामीणों के मुताबिक, बिना स्थिति स्पष्ट किए नोटिस जारी होने से लोगों के बीच डर और असमंजस का माहौल बना हुआ है। वहीं छोटू पासवान ने बीसीसीएल प्रबंधन को साफ शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा कि पहले नीचे का सर्वे कराया जाए। उन्होंने कहा कि ग्रामीण नोटिस से डरने वाले नहीं हैं और जरूरत पड़ी तो अपने अधिकार और अस्तित्व की लड़ाई के लिए बड़ा आंदोलन किया जाएगा। इसी बीच, दो दिन बाद धनबाद सांसद ढुल्लू महतो और बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो भण्डारीडीह अस्तित्व बचाओ कमेटी के ग्रामीणों से बातचीत करेंगे। बैठक में ग्रामीण सांसद और विधायक के सामने अपनी समस्याएं और अपना पक्ष रखेंगे। इसके बाद ग्रामीणों के साथ विचार-विमर्श कर आगे की रणनीति तय की जाएगी। कतरास के भण्डारीडीह में बीसीसीएल के जारी नोटिस को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश अब खुलकर सामने आने लगा है। भण्डारीडीह अस्तित्व बचाओ कमेटी के नेतृत्वकर्ता छोटू पासवान की अगुवाई में आज आमसभा बुलाई गई, जहां बड़ी संख्या में ग्रामीण जुटे और बीसीसीएल के रवैये पर अपनी नाराजगी जाहिर की। ग्रामीणों का कहना है कि किसी भी तरह का कदम उठाने से पहले प्रभावित इलाके का सर्वे कराया जाना चाहिए। ग्रामीणों के मुताबिक, बिना स्थिति स्पष्ट किए नोटिस जारी होने से लोगों के बीच डर और असमंजस का माहौल बना हुआ है। वहीं छोटू पासवान ने बीसीसीएल प्रबंधन को साफ शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा कि पहले नीचे का सर्वे कराया जाए। उन्होंने कहा कि ग्रामीण नोटिस से डरने वाले नहीं हैं और जरूरत पड़ी तो अपने अधिकार और अस्तित्व की लड़ाई के लिए बड़ा आंदोलन किया जाएगा। इसी बीच, दो दिन बाद धनबाद सांसद ढुल्लू महतो और बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो भण्डारीडीह अस्तित्व बचाओ कमेटी के ग्रामीणों से बातचीत करेंगे। बैठक में ग्रामीण सांसद और विधायक के सामने अपनी समस्याएं और अपना पक्ष रखेंगे। इसके बाद ग्रामीणों के साथ विचार-विमर्श कर आगे की रणनीति तय की जाएगी।1
- तिसरी प्रखण्ड अंतर्गत सिंघो पंचायत के उत्क्रमित बिद्यालय गोसाई महरी जाने के लिए रास्ता नही बच्चे पगडण्डी से करते है आवागमन2
- दारू बासोबार में गणपति पूजा के चौथे दिन की रात्रि में जागरण कार्यक्रम की एक झलक।1