अमेठी जिले में गुरुवार को पुलिस विभाग द्वारा सेवानिवृत्त हो रहे पुलिस अधिकारियों को सम्मानपूर्वक विदाई दी गई। अमेठी जिले में गुरुवार को पुलिस विभाग द्वारा सेवानिवृत्त हो रहे पुलिस अधिकारियों को सम्मानपूर्वक विदाई दी गई। पुलिस कार्यालय गौरीगंज में आयोजित कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह ने सेवानिवृत्त उपनिरीक्षक हरिशंकर वर्मा, धर्मेन्द्र व शबीब खां को प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक ने तीनों अधिकारियों की सेवाओं की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने अपने पूरे कार्यकाल में ईमानदारी, निष्ठा और समर्पण के साथ विभाग की सेवा की है। उन्होंने सेवानिवृत्त अधिकारियों के उज्ज्वल भविष्य एवं स्वस्थ जीवन की शुभकामनाएं भी दीं। कार्यक्रम में मौजूद पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी सेवानिवृत्त कर्मियों के साथ अपने अनुभव साझा किए और उनके योगदान को याद किया। भावुक माहौल के बीच सभी ने उन्हें सम्मानपूर्वक विदाई दी। इस अवसर पर पुलिस विभाग की ओर से साइबर अपराधों को लेकर जागरूकता भी फैलायी गई। अधिकारियों ने बताया कि इन दिनों साइबर ठग खुद को ट्रेजरी अधिकारी या पुलिस कर्मचारी बताकर सेवानिवृत्त कर्मचारियों को फोन करते हैं और पेंशन संबंधी दस्तावेज अधूरे होने का झांसा देकर उनकी निजी जानकारी और ओटीपी हासिल करने की कोशिश करते हैं। पुलिस अधिकारियों ने लोगों से अपील की कि किसी भी अनजान कॉल पर अपनी गोपनीय जानकारी, बैंक विवरण या ओटीपी साझा न करें। किसी भी संदिग्ध कॉल या संदेश मिलने पर तुरंत पुलिस को सूचना दें और सतर्क रहकर साइबर ठगी से बचें।
अमेठी जिले में गुरुवार को पुलिस विभाग द्वारा सेवानिवृत्त हो रहे पुलिस अधिकारियों को सम्मानपूर्वक विदाई दी गई। अमेठी जिले में गुरुवार को पुलिस विभाग द्वारा सेवानिवृत्त हो रहे पुलिस अधिकारियों को सम्मानपूर्वक विदाई दी गई। पुलिस कार्यालय गौरीगंज में आयोजित कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह ने सेवानिवृत्त उपनिरीक्षक हरिशंकर वर्मा, धर्मेन्द्र व शबीब खां को प्रशस्ति पत्र और
स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक ने तीनों अधिकारियों की सेवाओं की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने अपने पूरे कार्यकाल में ईमानदारी, निष्ठा और समर्पण के साथ विभाग की सेवा की है। उन्होंने सेवानिवृत्त अधिकारियों के उज्ज्वल भविष्य एवं स्वस्थ जीवन की शुभकामनाएं भी दीं। कार्यक्रम में मौजूद पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी सेवानिवृत्त कर्मियों के
साथ अपने अनुभव साझा किए और उनके योगदान को याद किया। भावुक माहौल के बीच सभी ने उन्हें सम्मानपूर्वक विदाई दी। इस अवसर पर पुलिस विभाग की ओर से साइबर अपराधों को लेकर जागरूकता भी फैलायी गई। अधिकारियों ने बताया कि इन दिनों साइबर ठग खुद को ट्रेजरी अधिकारी या पुलिस कर्मचारी बताकर सेवानिवृत्त कर्मचारियों को फोन करते हैं और पेंशन संबंधी
दस्तावेज अधूरे होने का झांसा देकर उनकी निजी जानकारी और ओटीपी हासिल करने की कोशिश करते हैं। पुलिस अधिकारियों ने लोगों से अपील की कि किसी भी अनजान कॉल पर अपनी गोपनीय जानकारी, बैंक विवरण या ओटीपी साझा न करें। किसी भी संदिग्ध कॉल या संदेश मिलने पर तुरंत पुलिस को सूचना दें और सतर्क रहकर साइबर ठगी से बचें।
- अमेठी में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। ऑपरेशन चक्रव्यूह के अंतर्गत थाना मोहनगंज पुलिस ने 5 चोरी की मोटरसाइकिलों के साथ 4 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अमेठी सरवणन टी. के के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में की गई। क्षेत्राधिकारी तिलोई दिनेश कुमार मिश्र के नेतृत्व में पुलिस टीम संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु और वाहनों की चेकिंग कर रही थी, तभी यह सफलता मिली है। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान नावेद, बबलू, छेद्दू उर्फ दन्दू और वीरेन्द्र के रूप में की है। तलाशी के दौरान इनके पास से 5 मोटरसाइकिलें बरामद हुईं, जिनके वैध कागजात ये नहीं दिखा सके। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे एक गिरोह बनाकर अलग-अलग जगहों से बाइक चोरी करते थे। बरामद मोटरसाइकिलों में कुछ लखनऊ और मोहनगंज क्षेत्र के विभिन्न स्थानों से चोरी की गई थीं, जिनमें बारात स्थल और कब्रिस्तान के पास खड़ी बाइक भी शामिल हैं। बरामदगी के आधार पर संबंधित मामलों में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गई है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। अमेठी पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में बाइक चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगने की उम्मीद है, वहीं अपराधियों में भी पुलिस का खौफ देखने को मिल रहा है।1

- Post by Rakesh Rawat1
- प्रतापगढ़। ट्रैफिक पुलिस पर ट्रक चालक ने किया हमला, धारदार हथियार से सिपाही अरुण मौर्य पर हमला, रॉन्ग साइड ट्रक घुसने पर सिपाही ने रोका, बातचीत के दौरान हुआ विवाद, चालक ने किया हमला, घायल सिपाही को मेडिकल कॉलेज में कराया भर्ती, एसपी दीपक भूकर, ASP आलोक कुमार, सीओ सिटी मौके पर पहुंचे, फरार ट्रक चालक की तलाश में जुटी पुलिस, नगर कोतवाली के चिलबिला इलाके का मामला,1
- Post by RAMA SHANKAR SHUKLA1
- प्रतापगढ़ विकास भवन सभागार में भावुक वातावरण के बीच 60 वर्ष की अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त हुये वरिष्ठ सहायक लालमणि पाण्डेय को सम्मानपूर्वक विदाई दी गई। इस अवसर पर जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी, मुख्य विकास अधिकारी डा0 दिव्या मिश्रा, अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) आदित्य प्रजापति, उपजिलाधिकारी सदर अनुष्का शर्मा, परियोजना निदेशक डीआरडीए दयाराम यादव, डीसी मनरेगा सन्तोष कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उन्हें माल्यार्पण, अंगवस्त्र व स्मृति चिन्ह भेंट किया और उनके दीर्घ एवं उत्कृष्ट सेवाकाल को याद किया।1
- पूर्व विधायक धीरज ओझा के पुत्र जीवेश ओझा ने CISCE 12 वीं की परीक्षा में 96% मार्क्स लाकर सामान्य वर्ग का सिर किया ऊँचा... काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) ने 30 अप्रैल 2026 को सुबह 11बजे कक्षा 12वीं (ISC) के परिणाम घोषित कर दिए हैं। CISCE कक्षा- 12 की परीक्षा में जीवेश वर्धन ओझा सक्षम पुत्र अभय कुमार ओझा "धीरज ओझा" नें 96% मार्क्स से ऊपर लाकर अपने माता-पिता व परिवार का तो मान बढ़ाया ही है। साथ ही अपने गुरुजनों एवं शैक्षणिक संस्थान सहित जनपद प्रतापगढ़ का भी मान बढ़ाया है।1
- थाना लीलापुर पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान हुई मुठभेड़ में 02 अभियुक्तों 1- अरमान शेख, 2- अफजल उर्फ जानी के पैरों में गोली लगने से घायल अवस्था में गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही के संबंध में-अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) बृजनन्दन राय ने क्या कुछ कहा देखें।1
- *ब्रेकिंग न्यूज* अयोध्या में एक श्रद्धालु के साथ मारपीट की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि मौर्या मिष्ठान भण्डार के सामने किसी छोटी सी बात को लेकर कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते विवाद में बदल गई। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर कुछ लोगों ने श्रद्धालु को लाठी-डंडों से बेरहमी से पीट दिया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की पहचान की जा रही है। सवाल उठता है — धार्मिक नगरी में श्रद्धालु भी सुरक्षित नहीं?1