महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर जिलाधिकारी ने परमट मंदिर मे की पूजा अर्चना* कानपुर जनपद में महाशिवरात्रि का पावन पर्व पारंपरिक हर्षोल्लास और श्रद्धाभाव के साथ मनाया जा रहा है। प्रातः काल से ही शिवालयों में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं। हर-हर महादेव के उद्घोष से वातावरण गुंजायमान रहा और मंदिर परिसरों में भक्ति, अनुशासन और उत्साह का संगम दिखाई दिया। इसी क्रम में जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने परमट स्थित बाबा आनंदेश्वर मंदिर पहुंचकर विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया और जनपदवासियों के सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की। उन्होंने भगवान शिव से प्रार्थना की कि जनपद निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर रहे और सभी नागरिक स्वस्थ एवं सुरक्षित रहें। मंदिर परिसर में प्रशासन द्वारा सुरक्षा, स्वच्छता, पेयजल, प्रकाश एवं बैरिकेडिंग की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी मौके पर तैनात हैं और व्यवस्थाओं की सतत निगरानी की जा रही है। महाशिवरात्रि के अवसर पर पूरे जनपद में आध्यात्मिक वातावरण बना हुआ है और श्रद्धालु उपवास, रुद्राभिषेक तथा रात्रि जागरण के माध्यम से भगवान शिव की आराधना कर रहे हैं।
महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर जिलाधिकारी ने परमट मंदिर मे की पूजा अर्चना* कानपुर जनपद में महाशिवरात्रि का पावन पर्व पारंपरिक हर्षोल्लास और श्रद्धाभाव के साथ मनाया जा रहा है। प्रातः काल से ही शिवालयों में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं। हर-हर महादेव के उद्घोष से वातावरण गुंजायमान रहा और मंदिर परिसरों में भक्ति, अनुशासन और उत्साह का संगम दिखाई दिया। इसी क्रम में जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने परमट स्थित बाबा आनंदेश्वर मंदिर पहुंचकर विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया और जनपदवासियों के सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की। उन्होंने भगवान शिव से प्रार्थना की कि जनपद निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर रहे और सभी नागरिक स्वस्थ एवं सुरक्षित रहें। मंदिर परिसर में प्रशासन द्वारा सुरक्षा, स्वच्छता, पेयजल, प्रकाश एवं बैरिकेडिंग की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी मौके पर तैनात हैं और व्यवस्थाओं की सतत निगरानी की जा रही है। महाशिवरात्रि के अवसर पर पूरे जनपद में आध्यात्मिक वातावरण बना हुआ है और श्रद्धालु उपवास, रुद्राभिषेक तथा रात्रि जागरण के माध्यम से भगवान शिव की आराधना कर रहे हैं।
- कानपुर नगर, सोशल मीडिया पर फॉलोअर्स बढ़ाने और रातों-रात मशहूर होने की चाह ने आठ युवकों को अपराध की राह पर ला खड़ा किया। मामला कानपुर के गुजैनी थाना क्षेत्र का है, जहाँ पुलिस ने एक ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया है जो राह चलते लोगों को डरा-धमकाकर उनके वीडियो बनाता और उन्हें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपलोड करता था, पुलिस ने इस मामले में 5 बालिग और 3 नाबालिग समेत कुल 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार 11 फरवरी को गुजैनी क्षेत्र का एक 10 वर्षीय मासूम बच्चा सब्जी लेने बर्रा-8 मंडी गया था, रास्ते में कुछ युवकों ने उसे रोक लिया और डरा-धमकाकर केडीएमए स्कूल के पास ले गए आरोप है कि वहाँ बच्चे का आपत्तिजनक वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी गई तथा घर से पैसे लाने के लिए दबाव बनाया गया, डरा-सहमा बच्चा घर पहुँचा और परिजनों को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया। सीसीटीवी फुटेज से खुलासा, मामले की गंभीरता को देखते हुए कानपुर पुलिस ने जांच शुरू की पुलिस टीम ने क्षेत्र के लगभग 100 से 150 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, जिसके आधार पर आरोपियों की पहचान हुई, 14 फरवरी को पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 5 मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि 3 नाबालिगों के नाम भी प्रकाश में आए हैं। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे सोशल मीडिया पर वायरल होने और फॉलोअर्स बढ़ाने के उद्देश्य से इस तरह के वीडियो बनाते थे, उनका मानना था कि विवादित वीडियो से उन्हें लोकप्रियता और भविष्य में आर्थिक लाभ मिल सकता है, पुलिस के अनुसार मुख्य आरोपी पर पूर्व में वाहन चोरी के दो मुकदमे दर्ज हैं। आरोपियों के पास से अतिरिक्त सिम कार्ड भी बरामद किए गए हैं। अन्य वीडियो की भी जांच पुलिस अब आरोपियों द्वारा सोशल मीडिया पर अपलोड किए गए लगभग 150 से 200 वीडियो की भी जांच कर रही है, यदि अन्य मामलों में भी लोगों को परेशान या धमकाने की पुष्टि होती है तो आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस की अपील पुलिस ने अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने बच्चों की सोशल मीडिया गतिविधियों पर नजर रखें, किसी भी प्रकार की रील या वीडियो बनाने के नाम पर कानून हाथ में लेना गंभीर अपराध है, जिसके परिणामस्वरूप कठोर कार्रवाई हो सकती है..??1
- योगी आदित्यनाथ को महंत की गद्दी और मुख्यमंत्री का पद दोनों रिश्तेदारी की वजह से मिला है: स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद https://www.facebook.com/share/v/18LPBwjjWK/ #CMYogiAdityaNath #YogiAdityanath #AvimukteshwaraNand #UPPolitics #BJP #Shankarcharya #upsanharnews @topfans1
- कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश किशोर की किडनैपिंग का प्रैंक वीडियो शूट का मामला , गुजैनी पुलिस ने मामले में 8 लोगों को किया गिरफ्तार ।। मामले में 3 नाबालिक समेत 8 आरोपित हुए अरेस्ट गिरफ्तार आरोपितों ने किशोर को किडनैप कर प्रैंक वीडियो किया था शूट किशोर की माँ को फ़ोन कर रुपयों की की थी डिमांड पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल शोसल मीडिया में फेमस होने के लिए किडनैप का प्रैंक वीडियो बनाया गुजैनी के बर्रा 8 इलाके में किशोर के साथ हुई थी घटना डीसीपी साउथ दीपेंद्रनाथ चौधरी ने प्रेस वार्ता कर दी जानकारी बाइट दीपेंद्रनाथ चौधरी(डीसीपी साउथ)1
- कानपुर' वेलेंटाइन डे' के दिन IIT Kanpur में आत्महत्या जूनियर लैब टेक्नीशियन ने की आत्महत्या झारखंड की थी जूनियर लैब टेक्नीशियन कुछ दिनों में मृतका की होनी थी सगाई मंगेतर से बातचीत के बाद दी जान पुलिस को कमरे से मिली मृतका की डायरी1
- कानपुर व्यूरो रिपोर्ट कानपुर में गंगापुल में अखिलेश यादव का काफिला जाम में फस गया ।1
- घाटमपुर मे नीमेस्वर में बिराजे बरमदेव महाराज घाटमपुर मे नीमेस्वर में बिराजे बरमदेव महाराज-कुष्मांडा देवी परिक्रमा मार्ग में लगे नीम के पेड़ पर बरगद का पेड़ अवतरित हो गया। जिसको देखने के लिए बहुत से लोग मंदिर पहुंचने हैं और यह पेड़ लोगों के बीच कौतूहल का विषय बना हुआ है। लोगों का कहना है कि निमेस्वर में बरमदेव महाराज विराज गए हैं। हालांकि नीम के पेड़ में बरगद के पेड़ के अंकुरित होने के क्या कारण है इसका कहीं कोई पता नहीं चल सका है। परंतु अदभुत पेड़ की लोग परिक्रमा करते समय पूजा पाठ भी कर रहे हैं।1
- कानपुर से लेकर पूरे देश तक टीम इंडिया की जीत के लिए हवन, प्रार्थना, दुआएं। T20 World Cup में पाकिस्तान को हराकर इतिहास रचो,जय हो।1
- कोतवाली क्षेत्र का मामला है कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश यूपी, कानपुर : ब्लू चिप कंपनी में निवेश के नाम पर की थी ठगी, 700 से अधिक लोगों से करीब 1500 करोड़ की थी ठगी।। दो पत्नियों के नाम पर है करोड़ों रूपए की संपत्तियां ,रविन्द्र सोनी पर 27 केस है दर्ज,पहली पत्नी स्वेता के नाम की संपत्तियां होगी कुर्क.1
- स्थान — ( वार्ड 57 सी ब्लॉक स्वराज नगर पनकी कानपुर ) शहर में साफ-सफाई के दावों की पोल एक बार फिर खुलती नजर आ रही है, क्षेत्र में मात्र तीन दिन पहले कूड़ा उठाया गया था, लेकिन हालात फिर से बदतर हो गए हैं। सड़कों और खाली पड़े प्लॉटों में दोबारा कूड़े का ढेर लग गया है, जिससे स्थानीय लोगों में नाराज़गी बढ़ रही है, मौके पर बने वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कूड़े के ढेर पर आवारा जानवर भोजन की तलाश में मंडरा रहे हैं, और उसी कूड़े को खाने पर मजबूर हैं, आसपास दुर्गंध फैल रही है, जिससे राहगीरों और क्षेत्रवासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि नियमित सफाई और कूड़ा उठान की व्यवस्था नहीं होने के कारण यह समस्या बार-बार पैदा हो रही है। कई बार शिकायत करने के बावजूद स्थायी समाधान नहीं हो पा रहा है, लोगों ने नगर निगम प्रशासन से नियमित कूड़ा उठान, कूड़ेदान की व्यवस्था और सख्त निगरानी की मांग की है, ताकि क्षेत्र को स्वच्छ और सुरक्षित बनाया जा सके..??1