*एटा: हिरनों के झुंड से किसानों की फसल को नुकसान, गेहूं के खेतों में मचा रहे उत्पात।* अवागढ़/एटा: जनपद एटा की जलेसर तहसील क्षेत्र में पहले से ही आवारा गोवंश से परेशान किसानों की मुश्किलें अब और बढ़ गई हैं। अब हिरनों के झुंड भी किसानों की खड़ी फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। ताजा मामला अवागढ़ क्षेत्र के नू खेड़ा मार्ग से जुड़े गांव मीशा कला का है, जहां खेतों में हिरनों के झुंड देखे गए। बताया जा रहा है कि इन दिनों गेहूं की फसल पकने की ओर है, ऐसे में हिरनों के झुंड खेतों में घुसकर फसल में उछल-कूद करते नजर आ रहे हैं। ग्रामीणों के अनुसार कई बार एक साथ कई हिरन खेतों में पहुंच जाते हैं, जिससे फसल रौंदकर बर्बाद हो रही है। किसानों का कहना है कि आवारा गोवंश के बाद अब हिरनों के झुंड भी उनकी मेहनत पर पानी फेर रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि सुबह और शाम के समय हिरनों के झुंड खेतों की ओर आते देखे जा रहे हैं। इससे गेहूं सहित अन्य फसलों को काफी नुकसान पहुंच रहा है। किसानों ने प्रशासन और वन विभाग से मांग की है कि इस समस्या का समाधान कराया जाए, ताकि उनकी फसल को नुकसान से बचाया जा सके। स्थानीय किसानों का कहना है कि यदि समय रहते कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया तो उन्हें भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है।

- बिग ब्रेकिंग न्यूज़ एटा /जलेसर जैनपुरा में चल रही श्रीमद्भागवत कथा में सरस कथा वाचक श्री राघवेन्द्राचार्य के मुखारविंद से अमृतमायी कथा का रसपान करते श्रृद्धालु अपने आपको धन्य बनाते हुए।3
- *पहलवान के अवैध खनन का अखाड़ा बनी मार्का खदान खण्ड तीन* *👉🏼 बब्लू और अशोक की जोड़ी ने फतेहपुर व बांदा जिले में बना रखा है भौकाल!* *👉🏼फतेहपुर एवं बांदा के दोनों जिलों के अधिकारियों में नहीं है इतनी हिम्मत की रोक सके इनके खंड की गाड़ियां-सूत्र!?* *👉🏼बांदा के ओवरलोड ट्रकों से फतेहपुर के असोथर व थरियांव के ग्रामीण हो रहे परेशान!?* *फतेहपुर।* कई वर्षों से जनपद के लाल सोने के वैध पट्टे की आड़ में अवैध तरीके से खनन कराने का माहिर खिलाड़ी पहलवान यादव के अवैध पहलवानी दांव-पेंच का सबसे बड़ा अखाड़ा बबेरू तहसील क्षेत्र के मार्का खण्ड तीन की खदान बनकर रह गयी है। इस खदान में वैध पट्टे की आड़ में अवैध तरीके से खनन और ओवरलोड वाहनों का परिवहन होना आम बात हो गयी है। पहलवान प्रदेश की राजधानी में बैठकर जहां अपनी सेटिंग बैठाता है तो वहीं दूसरी ओर जनपद में उसके दो कारखास अशोक और बब्लू के द्वारा अवैध खनन कराने की कमान संभाली जा रही है। मार्का के ओवरलोड बालू भरे ट्रकों से पड़ोसी जनपद फतेहपुर के असोथर बाशिंदों का जीना दूभर कर दिया है। *बताते चलें कि फतेहपुर जनपद के असोथर में थाना क्षेत्र अंतर्गत बांदा जनपद के मार्का मोरम खदान संख्या 03 से इन दिनों नियम कानून को ताख में रखकर संचालित हो रही है। पहलवान ट्रेडर्स प्राइवेट लिमिटेड के पहलवानी रसूख के आगे स्थानीय प्रशासन और संबंधित विभाग पूरी तरह फेल नज़र आ रहा है। आलम यह है कि ओवरलोड मोरम लदे ट्रक, डंफर ,व ट्रैक्टर फर्राटा भर रहे हैं जिससे न केवल सरकार को करोड़ों का चुना लग रहा है बल्कि क्षेत्र सड़कें भी समय से पहले दम तोड रही हैं।* ये वाहन असोथर से शुरू होकर थरियांव फतेहपुर रायबरेली सहित अन्य जिलों के लिए चुनौती बने हुए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि ओवर लोड वाहनों के कारण धूल का गुब्बार घरों व खेतों में जमा हो रहा है जिससे सांस लेना भी मुश्किल हो रहा है सड़कों की हालत इतनी जर्जर हो गई है कि आए दिन राहगीर चोटिल हो रहे हैं और छोटे वाहनों का चलना मुश्किल हो गया है रात भर होने वाले शोर और कम्पन से लोगों की नींद हराम हो गई है लेकिन सुनने वाला कोई नहीं है!? प्रशासन की सांकेतिक कार्यवाही से खनन माफियाओं के हौसल पस्त होने के बजाय और बुलंद हो रहे हैं जो सीधे तौर पर सरकार की जीरो टालरेंस नीति को मुंह चिढ़ा रहा है।पहलवान दो खास गुर्गें बब्लू और अशोक अवैध खनन के कार्य में चार चांद लगा रहे हैं।1
- एक गुरू न अपने भक्त को पारसमणिदिया1
- गोमती एक्सप्रेस हाथरस से अलीगढ़ की दूरी पर आप ट्रेन का महल देख सकते हो कितनी भीड़ है पब्लिक गेट्स गेट से लेकर गली तक कितनी भीड़ है आप सबका क्या रहा है कमेंट में जरूर बताएं #javidali1
- 1 sal ek sal se is nale ki koi Safai nahin hui hai aur Na koi nar Nigam ki taraf se Na kisi Pradhan ki taraf se idhar koi karmchari nahin aaya hai Safai karne ke liye aadhe gaon mein Safai karke nikal jata hai village nagla Bandi post nagla khili block nidhauli Kala district ETA idhar saamp kide makode din per din badhate ja rahe Hain nikalne pareshani Hoti hai idhar koi kaarvayi nahin Hui hai nikalne mein bahut dikkat hoti hai aap Maine photo bheja hai aur video bheja hai aap isko dekh kar kuchh Andaaz Laga sakte hain anuman Laga kar aapki kripa ho to meherbani kar sakte hain ya FIR ham koi apna Naya kadam uthae5
- Post by समीम खान1
- हाथरस के सिकंदराराऊ क्षेत्र में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। थाना सिकंदराराऊ क्षेत्र के गांव बाजिदपुर में मामूली विवाद के चलते पिता ने अपने ही बेटे को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और हालात का जायजा लिया। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मॉर्चरी भेज दिया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।1
- कानपुर देहात में विदाई के बाद गांव से निकलते ही बाइक सवार बदमाशों ने कार को आगे से रोककर लूट की वारदात को अंजाम दिया, ड्राइवर के साथ मारपीट की गई और दूल्हे के बचाने उतरने पर उसके साथ भी मारपीट की गई, बदमाश दुल्हन के जेवर लेकर फरार हो गए, घटना के बाद पूरी बारात सीधे रसूलाबाद कोतवाली पहुंची, दूल्हा-दुल्हन ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।1