Shuru
Apke Nagar Ki App…
*आमतौर पर कहा जाता है कि नशा सिर चढ़कर बोलता है। लेकिन यहां तो नशा कार पर चढ़कर बोल रहा है साहब....* नशा मुक्ति केंद्र से पहले ऐसे रीलबाजो से मुक्ति का पुनर्वास केंद्र खोलना चाहिए
Kanhaiya lal
*आमतौर पर कहा जाता है कि नशा सिर चढ़कर बोलता है। लेकिन यहां तो नशा कार पर चढ़कर बोल रहा है साहब....* नशा मुक्ति केंद्र से पहले ऐसे रीलबाजो से मुक्ति का पुनर्वास केंद्र खोलना चाहिए
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- दामाद संग भागी सास अब जीजा संग फरार#up#news#alighar#questionsnews#sasbahu#pkcrimestory#hindinews#bjp#up#news#questionsnews#bagladesh#hindinews#elaction2026#pkcrimestory#shivpalyadav#akhileshyadav#prayagraj#highcourt#advocate#jobs1
- 15 फरवरी को देवकरन संग संपन्न होगा शुभ-विवाह, गृह उपयोगी सामग्री व आर्थिक सहयोग से खिले चेहरे औरैया. समाजसेवी संगठन विचित्र पहल सेवा समिति द्वारा आर्थिक रूप से कमजोर परिवार की बेटी किरन के विवाह में सराहनीय पहल की गई। शुक्रवार प्रातः 10 बजे समिति की टीम औरैया शहर से लगभग 4 किलोमीटर पश्चिम स्थित ग्राम धीरजपुर पहुंची, जहां हरिजन समाज के तारावती एवं कमल शंकर की पुत्री किरन का विवाह 15 फरवरी 2026 को बबीना-औरैया निवासी देवकरन के साथ होना निर्धारित है। परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण समिति ने पूर्व में विवाह में सहयोग का आश्वासन दिया था। निर्धारित कार्यक्रम के तहत “सखी ग्रुप” की अध्यक्ष लक्ष्मी बिश्नोई एवं सदस्यों ने किरन के मस्तक पर रोली-चावल से तिलक कर, माल्यार्पण एवं पुष्पवर्षा कर भावपूर्ण अभिनंदन किया। समिति एवं जनसहयोग से किरन को साड़ियां, ज्वेलरी, सूट, 10 किलो गेहूं का आटा, स्टील के बर्तन, ऊनी कंबल, बेडशीट, केसरोल, कुकर, नाश्ता किट, सीलिंग फैन, कटोरी सेट, प्रेस, चूड़ी-कंगन सेट, पुडिंग सेट, जेंट्स-लेडीज घड़ी, चाय कप सेट, कांच की कटोरी, टिफिन, बिछिया एवं श्रृंगार सामग्री सहित अनेक गृह उपयोगी वस्तुएं एवं आर्थिक सहायता प्रदान की गई। सहयोग पाकर परिवार के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी। समिति के अध्यक्ष राजीव पोरवाल (रानू) ने बताया कि अब तक शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों की 68 जरूरतमंद बेटियों के विवाह में सहयोग किया जा चुका है। किरन इस पहल की 69वीं लाभार्थी हैं। समिति के संस्थापक “औरैया रत्न” आनंद नाथ गुप्ता एडवोकेट ने कहा कि सर्वसमाज के जरूरतमंदों की सेवा आगे भी निरंतर जारी रहेगी। कार्यक्रम में संजय अग्रवाल, बबिता गुप्ता, सीता पोरवाल, संगीता भदौरिया, सतीश पोरवाल सहित समिति के सदस्य, महिलाएं एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।5
- दिल्ली के शास्त्री नगर मैं चुन्नी पार्क मैं बंदरों का बड़ा ही तगड़ा प्रदर्शन देखने को मिला...✍️🙊1
- दलीप नगर मढैयन तहसील चकर नगर इटावा उ प्र1
- जसवंतनगर क्षेत्र के ग्राम खंडिया में सड़क पार कर रहे 13 वर्षीय दिनेश कुमार पुत्र रामहंस (निवासी ग्राम बीरबलपुरा) को अज्ञात बाइक सवार ने टक्कर मार दी। घायल किशोर को पहले सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर एंबुलेंस से जिला अस्पताल रेफर किया गया। घटना के बाद बाइक सवार मौके से फरार हो गया।1
- थाना क्षेत्र में आठ वर्षीय किशोर से कुकर्म के आरोपी चाचा को पुलिस ने गुरुवार दोपहर 1 बजे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी नेक्से उर्फ राजकिशोर कठेरिया को करहल रोड पर लोहिया आवास,समान के पास से पकड़ा गया। पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश किया है। यह कार्रवाई किशोर की मां द्वारा दर्ज कराई गई प्राथमिकी के आधार पर की गई। महिला ने पुलिस को बताया कि मंगलवार शाम करीब 7:30 बजे उनकी छोटी बेटी ने उन्हें सूचित किया कि रोहित को नेक्से चाचा तालाब की ओर ले गए हैं। कुछ देर बाद जब मां ने अपने बेटे को आवाज दी, तो कोई जवाब नहीं मिला। थोड़ी देर बाद बेटा गांव के ही नेक्से उर्फ राजकिशोर पुत्र रामपाल कठेरिया के साथ तालाब की तरफ से आता दिखा। वापस आकर किशोर ने बताया कि चाचा नेक्से उसे शौच के बहाने जंगल में बने तालाब पर ले गया और उसके साथ कुकर्म किया। किशोर ने बताया कि दर्द से चीखने पर नेक्से ने उसका मुंह दबा दिया था। उसे मां की आवाज सुनाई दे रही थी, लेकिन मुंह दबा होने के कारण वह बोल नहीं पा रहा था। जब मां ने नेक्से के घर जाकर शिकायत की, तो उसने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। थाना प्रभारी निरीक्षक छत्रपाल सिंह ने मामले की गंभीरता को देखते हुए किशोर का मेडिकल करवाया और नामजद आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की। उन्होंने बताया था कि आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस टीम लगाई गई थी।1
- *"मेरी शादी करा दो, नहीं तो कूद जाऊंगा और मर जाऊंगा"* एक युवक प्रेमिका से शादी कराने की जिद में टावर पर चढ़ा हुआ था. नीचे लोग उसे टावर से उतरने की मिन्नतें कर रहे थे. तभी युवक का बैलेंस बिगड़ा और 100 फीट ऊंचे मोबाइल टावर से नीचे आ गिरा और मौत हो गई. घटना यूपी के कन्नोज की है.1
- बाग्लादेश में BNP को बहुमत मिली#up#news#questionsnews#bagladesh#hindinews#elaction2026#pkcrimestory#shivpalyadav#akhileshyadav#prayagraj#highcourt#advocate#jobs1
- औरैया से लापता 21 वर्षीय युवती रीना को लेकर फैली ‘नागिन’ बनने की अफवाहों पर आखिरकार विराम लग गया है। युवती ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो जारी कर साफ किया है कि वह अपनी मर्जी से घर से गई है और उसने वीडियो में दिख रहे युवक से शादी कर ली है। दरअसल, युवती के घर से गायब होने के बाद उसके बिस्तर पर सांप की केंचुली मिलने से इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई थीं। कुछ लोगों ने अंधविश्वास के चलते यह तक कहना शुरू कर दिया था कि युवती ‘नागिन’ बन गई है। सोशल मीडिया पर भी यह मामला तेजी से वायरल हो रहा था। अब वायरल हो रहे इंस्टाग्राम वीडियो में युवती ने खुद सामने आकर सच्चाई बताई है। उसने कहा कि वह अपनी इच्छा से अपने प्रेमी के साथ गई है और दोनों ने विवाह कर लिया है। वीडियो में युवक को अपना पति बताते हुए उसने परिवार से अपील की है कि उसके ससुराल पक्ष या पति के खिलाफ कोई कानूनी कार्रवाई न की जाए और किसी को परेशान न किया जाए। बताया जा रहा है कि युवती पहले से ही इंस्टाग्राम पर नागिन गीतों पर रील्स बनाती थी, जिसके कारण अफवाहों को और हवा मिल गई। हालांकि, उसके वीडियो सामने आने के बाद स्थिति स्पष्ट हो गई है। इधर युवती के पिता ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का मुकदमा दर्ज कराया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तीन टीमें गठित की हैं। पुलिस इंस्टाग्राम आईडी के माध्यम से युवती की लोकेशन ट्रेस करने में जुटी है, ताकि तथ्यात्मक स्थिति स्पष्ट की जा सके और कानूनी प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा सके। फिलहाल, युवती का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और अंधविश्वास की जगह अब वास्तविकता सामने आ चुकी है।1