logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*मुख्य विकास अधिकारी ने कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय का किया आकस्मिक निरीक्षण।* *मुख्य विकास अधिकारी ने कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय का किया आकस्मिक निरीक्षण।* मऊ- मुख्य विकास अधिकारी श्री विवेक कुमार श्रीवास्तव द्वारा आज विकास खण्ड मुहम्मदाबाद गोहना स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय में छात्राएं, अध्यापिकाएं एवं रसोइया उपस्थित पाए गए। निरीक्षण के समय विद्यालय में निर्धारित मीनू के अनुसार सब्जी, चावल एवं दाल तैयार की गई थी तथा छात्राएं भोजन कर रही थीं। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा भोजन की गुणवत्ता की जांच की गई, जो संतोषजनक पाई गई। इसके साथ ही किचन की साफ-सफाई एवं वहां रखी खाद्य सामग्री का भी निरीक्षण किया गया। मुख्य विकास अधिकारी ने रसोइया को निर्देशित किया कि खाद्य पदार्थों का प्रयोग करने से पूर्व उनकी एक्सपायरी तिथि अवश्य जांची जाए तथा किसी भी दशा में एक्सपायर खाद्य सामग्री का प्रयोग न किया जाए। उन्होंने किचन एवं स्टोर को सदैव साफ-सुथरा एवं व्यवस्थित रखने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने छात्राओं से संवाद कर उनके रहने, खाने एवं सोने आदि से संबंधित व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। छात्राओं द्वारा किसी भी प्रकार की समस्या नहीं होना बताया गया। उन्होंने छात्राओं से पढ़ाई से संबंधित प्रश्न भी किए, जिनका छात्राओं द्वारा संतोषजनक एवं सही उत्तर दिया गया। मुख्य विकास अधिकारी ने अध्यापिकाओं एवं वार्डन को निर्देशित किया कि छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के साथ-साथ उनके स्वास्थ्य, सुरक्षा एवं समुचित देखभाल पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने कहा कि विद्यालय में अध्ययनरत बालिकाओं को बेहतर शैक्षणिक वातावरण एवं आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाए तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए।

2 hrs ago
user_Vinay Kumar Journalist
Vinay Kumar Journalist
Lawyer मऊ, मऊ, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago
c1280624-e082-40ed-b963-da1e991719ed

*मुख्य विकास अधिकारी ने कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय का किया आकस्मिक निरीक्षण।* *मुख्य विकास अधिकारी ने कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय का किया आकस्मिक निरीक्षण।* मऊ- मुख्य विकास अधिकारी श्री विवेक कुमार श्रीवास्तव द्वारा आज विकास खण्ड मुहम्मदाबाद गोहना स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय में छात्राएं, अध्यापिकाएं एवं रसोइया उपस्थित पाए गए। निरीक्षण के समय विद्यालय में निर्धारित मीनू के अनुसार सब्जी, चावल एवं दाल तैयार की गई थी तथा छात्राएं भोजन कर रही थीं। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा भोजन की गुणवत्ता की

7ea31ef7-c1bc-4856-86ad-b1ee5987d2dd

जांच की गई, जो संतोषजनक पाई गई। इसके साथ ही किचन की साफ-सफाई एवं वहां रखी खाद्य सामग्री का भी निरीक्षण किया गया। मुख्य विकास अधिकारी ने रसोइया को निर्देशित किया कि खाद्य पदार्थों का प्रयोग करने से पूर्व उनकी एक्सपायरी तिथि अवश्य जांची जाए तथा किसी भी दशा में एक्सपायर खाद्य सामग्री का प्रयोग न किया जाए। उन्होंने किचन एवं स्टोर को सदैव साफ-सुथरा एवं व्यवस्थित रखने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने छात्राओं से संवाद कर उनके रहने, खाने एवं सोने आदि से संबंधित व्यवस्थाओं के

b1f3a3ef-dbd8-42f5-a5e6-13882a9aa2a0

बारे में जानकारी ली। छात्राओं द्वारा किसी भी प्रकार की समस्या नहीं होना बताया गया। उन्होंने छात्राओं से पढ़ाई से संबंधित प्रश्न भी किए, जिनका छात्राओं द्वारा संतोषजनक एवं सही उत्तर दिया गया। मुख्य विकास अधिकारी ने अध्यापिकाओं एवं वार्डन को निर्देशित किया कि छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के साथ-साथ उनके स्वास्थ्य, सुरक्षा एवं समुचित देखभाल पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने कहा कि विद्यालय में अध्ययनरत बालिकाओं को बेहतर शैक्षणिक वातावरण एवं आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाए तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • गरीब समाज पार्टी का तहसील पर प्रदर्शन, 10 सूत्रीय मांगों को लेकर जमकर नारेबाजी बेरोजगारी और महंगाई के मुद्दे पर सरकार के खिलाफ जताई नाराजगी गरीब समाज पार्टी ने तहसील परिसर में 10 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने बेरोजगारी और लगातार बढ़ती महंगाई को लेकर जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि महंगाई बढ़ने से गरीब परिवारों के सामने आर्थिक संकट गहरा गया है। बेरोजगारी के कारण बड़ी संख्या में लोगों के पास आय का कोई स्थायी स्रोत नहीं है, जिससे परिवार का खर्च चलाना मुश्किल हो रहा है। पार्टी कार्यकर्ताओं ने सरकार से 10 सूत्रीय मांगों पर गंभीरता से विचार करते हुए गरीब, मजदूर और बेरोजगार वर्ग के हित में ठोस कदम उठाने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान तहसील परिसर में काफी देर तक नारेबाजी होती रही।
    1
    गरीब समाज पार्टी का तहसील पर प्रदर्शन, 10 सूत्रीय मांगों को लेकर जमकर नारेबाजी
बेरोजगारी और महंगाई के मुद्दे पर सरकार के खिलाफ जताई नाराजगी
गरीब समाज पार्टी ने तहसील परिसर में 10 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने बेरोजगारी और लगातार बढ़ती महंगाई को लेकर जमकर नारेबाजी की।
प्रदर्शनकारियों का कहना है कि महंगाई बढ़ने से गरीब परिवारों के सामने आर्थिक संकट गहरा गया है। बेरोजगारी के कारण बड़ी संख्या में लोगों के पास आय का कोई स्थायी स्रोत नहीं है, जिससे परिवार का खर्च चलाना मुश्किल हो रहा है।
पार्टी कार्यकर्ताओं ने सरकार से 10 सूत्रीय मांगों पर गंभीरता से विचार करते हुए गरीब, मजदूर और बेरोजगार वर्ग के हित में ठोस कदम उठाने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान तहसील परिसर में काफी देर तक नारेबाजी होती रही।
    user_विनय कुमार श्रीवास्तव
    विनय कुमार श्रीवास्तव
    मऊ, मऊ, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • *कक्षा-1 की छात्रा समारा नाज की शिकायत पर पूर्ण हुआ रास्ते का निर्माण।* *कक्षा-1 की छात्रा समारा नाज की शिकायत पर पूर्ण हुआ रास्ते का निर्माण।* *जिलाधिकारी ने भटकुला पट्टी पहुंचकर सड़क की गुणवत्ता का किया स्थलीय निरीक्षण।* *समस्याओं के त्वरित निस्तारण के साथ जनसुविधाओं का ध्यान रखना जिला प्रशासन की प्राथमिकता : जिलाधिकारी।* नगर पालिका परिषद मऊ के अंतर्गत भटकुला पट्टी स्थित वार्ड नंबर-17 में रास्ता निर्माण को लेकर कक्षा-1 की छात्रा समारा नाज द्वारा जनसुनवाई के दौरान जिलाधिकारी महोदय के समक्ष शिकायत की गई थी। जिला प्रशासन द्वारा शिकायत का तत्काल संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए, जिसके क्रम में रास्ता निर्माण का कार्य पूर्ण करा लिया गया। आज जिलाधिकारी श्री आनंद वर्द्धन द्वारा मौके पर पहुंचकर नवनिर्मित रास्ते का स्थलीय निरीक्षण किया गया तथा निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जांच की गई। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से निर्माण कार्य की गुणवत्ता एवं अन्य आवश्यक बिंदुओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की तथा आवश्यक निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने आसपास की गलियों का भी सर्वे कराकर आवश्यकतानुसार कार्रवाई करने के निर्देश अधिशासी अधिकारी नगरपालिका को दिए। उन्होंने स्थानीय लोगों से संवाद कर क्षेत्र की अन्य समस्याओं एवं मूलभूत सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली तथा प्राप्त समस्याओं के नियमानुसार एवं समयबद्ध ढंग से समाधान के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। निरीक्षण के उपरांत जिलाधिकारी ने छात्रा समारा नाज से मुलाकात की तथा उसे साइकिल एवं चॉकलेट उपहार स्वरूप भेंट की। रास्ते का निर्माण पूर्ण होने और उपहार पाकर समारा नाज काफी प्रसन्न हुई। बच्ची एवं उसके परिजनों द्वारा जिला प्रशासन की त्वरित कार्रवाई के लिए जिलाधिकारी के प्रति आभार व्यक्त किया गया। इस दौरान आसपास के स्थानीय लोगों ने भी क्षेत्र में कराए गए कार्यों तथा जिलाधिकारी द्वारा मौके पर पहुंचकर समस्याओं का जायजा लेने और उनके समाधान के लिए दिए गए निर्देशों की सराहना की। निरीक्षण के दौरान अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद मऊ सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
    2
    *कक्षा-1 की छात्रा समारा नाज की शिकायत पर पूर्ण हुआ रास्ते का निर्माण।*
*कक्षा-1 की छात्रा समारा नाज की शिकायत पर पूर्ण हुआ रास्ते का निर्माण।*
*जिलाधिकारी ने भटकुला पट्टी पहुंचकर सड़क की गुणवत्ता का किया स्थलीय निरीक्षण।*
*समस्याओं के त्वरित निस्तारण के साथ जनसुविधाओं का ध्यान रखना जिला प्रशासन की प्राथमिकता : जिलाधिकारी।*
नगर पालिका परिषद मऊ के अंतर्गत भटकुला पट्टी स्थित वार्ड नंबर-17 में रास्ता निर्माण को लेकर कक्षा-1 की छात्रा समारा नाज द्वारा जनसुनवाई के दौरान जिलाधिकारी महोदय के समक्ष शिकायत की गई थी। जिला प्रशासन द्वारा शिकायत का तत्काल संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए, जिसके क्रम में रास्ता निर्माण का कार्य पूर्ण करा लिया गया। 
आज जिलाधिकारी श्री आनंद वर्द्धन द्वारा मौके पर पहुंचकर नवनिर्मित रास्ते का स्थलीय निरीक्षण किया गया तथा निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जांच की गई। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से निर्माण कार्य की गुणवत्ता एवं अन्य आवश्यक बिंदुओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की तथा आवश्यक  निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने आसपास की गलियों का भी सर्वे कराकर आवश्यकतानुसार कार्रवाई करने के निर्देश अधिशासी अधिकारी नगरपालिका को दिए। उन्होंने स्थानीय लोगों से संवाद कर क्षेत्र की अन्य समस्याओं एवं मूलभूत सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली तथा प्राप्त समस्याओं के नियमानुसार एवं समयबद्ध ढंग से समाधान के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। निरीक्षण के उपरांत जिलाधिकारी ने छात्रा समारा नाज से मुलाकात की तथा उसे साइकिल एवं चॉकलेट उपहार स्वरूप भेंट की। रास्ते का निर्माण पूर्ण होने और उपहार पाकर समारा नाज काफी प्रसन्न हुई। बच्ची एवं उसके परिजनों द्वारा जिला प्रशासन की त्वरित कार्रवाई के लिए जिलाधिकारी के प्रति आभार व्यक्त किया गया। इस दौरान आसपास के स्थानीय लोगों ने भी क्षेत्र में कराए गए कार्यों तथा जिलाधिकारी द्वारा मौके पर पहुंचकर समस्याओं का जायजा लेने और उनके समाधान के लिए दिए गए निर्देशों की सराहना की।   
निरीक्षण के दौरान अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद मऊ सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
    user_KHABARE ABHI TAK
    KHABARE ABHI TAK
    पत्रकारिता मऊ, मऊ, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • जनसुनवाई में पुलिस अधीक्षक ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं मऊ। जनशिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित कराने के क्रम में मंगलवार को पुलिस अधीक्षक मऊ श्री कमलेश बहादुर ने पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई की। इस दौरान उन्होंने पुलिस कार्यालय पहुंचे फरियादियों की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरता से सुना। पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को प्राप्त शिकायतों का नियमानुसार त्वरित एवं निष्पक्ष निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनशिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और फरियादियों को अनावश्यक रूप से परेशान न होना पड़े। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतों की जांच निष्पक्षता के साथ करते हुए निर्धारित समयावधि में कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। जनसुनवाई के दौरान पुलिस कार्यालय के संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे।
    4
    जनसुनवाई में पुलिस अधीक्षक ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं
मऊ। जनशिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित कराने के क्रम में मंगलवार को पुलिस अधीक्षक मऊ श्री कमलेश बहादुर ने पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई की। इस दौरान उन्होंने पुलिस कार्यालय पहुंचे फरियादियों की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरता से सुना।
पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को प्राप्त शिकायतों का नियमानुसार त्वरित एवं निष्पक्ष निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनशिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और फरियादियों को अनावश्यक रूप से परेशान न होना पड़े।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतों की जांच निष्पक्षता के साथ करते हुए निर्धारित समयावधि में कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। जनसुनवाई के दौरान पुलिस कार्यालय के संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे।
    user_RISHI RAI
    RISHI RAI
    घोसी, मऊ, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • गाजीपुर 375 सदर विधानसभा के विधायक जय किशन साहू ने समाजवादी PDA कार्यकर्ता सम्मान समारोह के बाद प्रेसवार्ता की। आज 13 सितंबर 2026 को विधानसभा सदर गाजीपुर में बूथ, सेक्टर, जोनल, ब्लॉक संगठन के पदाधिकारी, विधानसभा के पदाधिकारी, विधानसभा व जनपद के वरिष्ठ नेतागण का सम्मान समारोह कार्यक्रम शहनाई पैलेस गाजीपुर में सपा जिलाध्यक्ष गोपाल सिंह यादव की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। सम्मान समारोह कार्यक्रम के संयोजक सदर के विधायक श्री जैकिशन साहू जी बड़ी संख्या में आए कार्यकर्ताओं को अंग वस्त्र पेन व डायरी देकर स्वागत व सम्मान किया करते हुए आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक जंगीपुर डॉ वीरेंद्र यादव ने सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर पीडीए समाज के अधिकारों ,लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए 2027 में समाजवादी पार्टी के माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी को उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने का आवाह्न किया। सम्मान समारोह का संचालन विधानसभा अध्यक्ष तहसीन अहमद ने किया। कार्यक्रम में सर्वश्री पूर्व सांसद श्री जगदीश कुशवाहा ,पूर्व विधायक श्री खुर्शीद अहमद, पूर्व जिला अध्यक्षगण श्री रामधारी यादव श्री सुदर्शन यादव, डॉक्टर नन्हकू यादव, बलिराम पटेल, मुन्नन यादव, आमिर अली, सीमा यादव, कन्हैयालाल विश्वकर्मा, डॉ समीर सिंह, आत्मा, सदानंद, राजेश, रमेश, सुशील जायसवाल, कमलेश, सूरज रामबिंद, परशुराम बिंद, विभा पाल, बिंदु वाला बिन्द, पुनीता सिंह, शौर्या सिंह, रीना रीता विश्वकर्मा सुषमा बिन्द, धनु, राकेश यादव फेकन राजेंद्र यादव, कन्हैया यादव, फेकू यादव, अजय, अभिषेक कुशवाहा अमित ठाकुर संतोष देवेंद्र, महेंद्र बिंद, शिशु रजनीकांत, पंकज जिला पंचायत, भीम यादव, धर्मदेव, रमेश गोड़, राहुल निषाद, जगत मोहन एडवोकेट, विजय शंकर एडवोकेट, गोपाल एडवोकेट, बचनू, अमन, बाबी चौधरी, असलम खान, तिलक प्रधान, सरदार प्रधान, प्रदीप प्रधान, बलराम यादव सहित बड़ी संख्या में बूथ, सेक्टर, जोनल के पदाधिकारी उपस्थितरहे।
    1
    गाजीपुर 375 सदर विधानसभा के विधायक जय किशन साहू ने समाजवादी PDA कार्यकर्ता सम्मान समारोह के बाद प्रेसवार्ता की।
आज 13 सितंबर 2026 को विधानसभा सदर गाजीपुर में बूथ, सेक्टर, जोनल, ब्लॉक संगठन के पदाधिकारी, विधानसभा के पदाधिकारी, विधानसभा व जनपद के वरिष्ठ नेतागण का सम्मान समारोह कार्यक्रम शहनाई पैलेस गाजीपुर में सपा जिलाध्यक्ष गोपाल सिंह यादव की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। सम्मान समारोह कार्यक्रम के संयोजक सदर के विधायक श्री जैकिशन साहू जी बड़ी संख्या में आए कार्यकर्ताओं को अंग वस्त्र पेन व डायरी देकर स्वागत व सम्मान किया करते हुए आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक जंगीपुर डॉ वीरेंद्र यादव ने सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर पीडीए समाज के अधिकारों ,लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए 2027 में समाजवादी पार्टी के माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी को उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने का आवाह्न किया। सम्मान समारोह का संचालन विधानसभा अध्यक्ष तहसीन अहमद ने किया। कार्यक्रम में सर्वश्री पूर्व सांसद श्री जगदीश कुशवाहा ,पूर्व विधायक श्री खुर्शीद अहमद, पूर्व जिला अध्यक्षगण श्री रामधारी यादव श्री सुदर्शन यादव, डॉक्टर नन्हकू यादव, बलिराम पटेल, मुन्नन यादव, आमिर अली, सीमा यादव, कन्हैयालाल विश्वकर्मा, डॉ समीर सिंह, आत्मा, सदानंद, राजेश, रमेश, सुशील जायसवाल, कमलेश, सूरज रामबिंद, परशुराम बिंद, विभा पाल, बिंदु वाला बिन्द, पुनीता सिंह, शौर्या सिंह, रीना रीता विश्वकर्मा सुषमा बिन्द, धनु, राकेश यादव फेकन राजेंद्र यादव, कन्हैया यादव, फेकू यादव, अजय, अभिषेक कुशवाहा अमित ठाकुर संतोष देवेंद्र, महेंद्र बिंद, शिशु रजनीकांत, पंकज जिला पंचायत, भीम यादव, धर्मदेव, रमेश गोड़, राहुल निषाद, जगत मोहन एडवोकेट, विजय शंकर एडवोकेट, गोपाल एडवोकेट, बचनू, अमन, बाबी चौधरी, असलम खान, तिलक प्रधान, सरदार प्रधान, प्रदीप प्रधान, बलराम यादव सहित बड़ी संख्या में बूथ, सेक्टर, जोनल के  पदाधिकारी उपस्थितरहे।
    user_Prahlad Baudh
    Prahlad Baudh
    News Anchor गाजीपुर, गाजीपुर, उत्तर प्रदेश•
    50 min ago
  • ड्यूटी के दौरान गोली लगने से जान गंवाने वाली महिला सिपाही प्रियंका का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार, अंतिम यात्रा में उमड़ा जन सैलाब। कौशांबी में ड्यूटी के दौरान राइफल से गोली लगने से जान गंवाने वाली गाजीपुर की 28 वर्षीय महिला सिपाही प्रियंका यादव बुधवार को पंचतत्व में विलीन हो गईं। दुल्लहपुर क्षेत्र के सिखड़ी गांव में तड़के करीब चार बजे प्रियंका का पार्थिव शरीर पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया और अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण उमड़ पड़े। मां प्रमिला यादव और बहन प्रीति ने प्रियंका के पार्थिव शरीर को कंधा दिया, जबकि पिता रविंद्र यादव बेटी की अंतिम यात्रा में खुद को संभाल नहीं सके। गांव से निकली अंतिम यात्रा में सड़क के दोनों ओर लोगों की भीड़ जुटी रही। गाजीपुर के गंगा घाट पर प्रियंका का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। पिता रविंद्र यादव ने नम आंखों से मुखाग्नि दी। कौशांबी से पहुंचे पुलिसकर्मियों ने शोक सलामी देकर अपनी साथी महिला सिपाही को अंतिम विदाई दी।
    1
    ड्यूटी के दौरान गोली लगने से जान गंवाने वाली महिला सिपाही प्रियंका का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार, अंतिम यात्रा में उमड़ा जन सैलाब। 
कौशांबी में ड्यूटी के दौरान राइफल से गोली लगने से जान गंवाने वाली गाजीपुर की 28 वर्षीय महिला सिपाही प्रियंका यादव बुधवार को पंचतत्व में विलीन हो गईं। दुल्लहपुर क्षेत्र के सिखड़ी गांव में तड़के करीब चार बजे प्रियंका का पार्थिव शरीर पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया और अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण उमड़ पड़े। मां प्रमिला यादव और बहन प्रीति ने प्रियंका के पार्थिव शरीर को कंधा दिया, जबकि पिता रविंद्र यादव बेटी की अंतिम यात्रा में खुद को संभाल नहीं सके। गांव से निकली अंतिम यात्रा में सड़क के दोनों ओर लोगों की भीड़ जुटी रही। गाजीपुर के गंगा घाट पर प्रियंका का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। पिता रविंद्र यादव ने नम आंखों से मुखाग्नि दी। कौशांबी से पहुंचे पुलिसकर्मियों ने शोक सलामी देकर अपनी साथी महिला सिपाही को अंतिम विदाई दी।
    user_Anubha tiwari
    Anubha tiwari
    गाजीपुर, गाजीपुर, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • पूर्व मंत्री उपेंद्र तिवारी ने प्रेसवार्ता कर बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा में 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
    1
    पूर्व मंत्री उपेंद्र तिवारी ने प्रेसवार्ता कर बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा में 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
    user_Sadik Ahmad Journalist
    Sadik Ahmad Journalist
    Local News Reporter रसड़ा, बलिया, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर ने सुनीं जनशिकायतें, प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण के निर्देश जनशिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक मऊ कमलेश बहादुर द्वारा पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई की गई। इस दौरान फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को शिकायतों के शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए गए। एसपी ने कहा कि जनसुनवाई के दौरान प्राप्त प्रत्येक शिकायत का नियमानुसार निस्तारण कराया जाए तथा पीड़ितों को अनावश्यक रूप से परेशान न होना पड़े। अधिकारियों को शिकायतों के निस्तारण में समयबद्धता और पारदर्शिता बनाए रखने के भी निर्देश दिए गए।
    2
    पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर ने सुनीं जनशिकायतें, प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण के निर्देश
जनशिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक मऊ कमलेश बहादुर द्वारा पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई की गई। इस दौरान फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को शिकायतों के शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए गए।
एसपी ने कहा कि जनसुनवाई के दौरान प्राप्त प्रत्येक शिकायत का नियमानुसार निस्तारण कराया जाए तथा पीड़ितों को अनावश्यक रूप से परेशान न होना पड़े। अधिकारियों को शिकायतों के निस्तारण में समयबद्धता और पारदर्शिता बनाए रखने के भी निर्देश दिए गए।
    user_विनय कुमार श्रीवास्तव
    विनय कुमार श्रीवास्तव
    मऊ, मऊ, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • 🚨 ब्रेकिंग न्यूज | राम लगन मौर्य के परिवार की हत्या मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग, अपनी जनता पार्टी के जिला मीडिया प्रभारी जितेंद्र सिंह कुशवाहा ने उठाए सवाल गाजीपुर/अयोध्या। अयोध्या में राम लगन मौर्य के परिवार की हत्या के मामले में अब तक आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर अपनी जनता पार्टी गाजीपुर के जिला मीडिया प्रभारी जितेंद्र सिंह कुशवाहा ने पुलिस-प्रशासन की कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए मामले में आरोपित व्यक्तियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है। जितेंद्र सिंह कुशवाहा ने कहा कि परिवार की हत्या जैसी गंभीर घटना के बाद पीड़ित परिजनों को न्याय और सुरक्षा का भरोसा मिलना जरूरी है। उन्होंने पुलिस-प्रशासन से मामले की निष्पक्ष एवं प्रभावी जांच करते हुए जिन लोगों पर हत्या में शामिल होने के आरोप हैं, उनकी शीघ्र गिरफ्तारी करने की मांग की। उन्होंने कहा कि घटना के वास्तविक तथ्यों की जांच कर दोषियों के खिलाफ साक्ष्यों के आधार पर कानून के अनुसार कठोर कार्रवाई होनी चाहिए। साथ ही पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए प्रशासन को मामले में तेजी से कार्रवाई करनी चाहिए। जितेन्द्र सिंह कुशवाहा ने सवाल उठाया कि यदि हत्या के मामले में आरोपितों के खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य उपलब्ध हैं तो उनकी गिरफ्तारी में देरी क्यों हो रही है? उन्होंने पुलिस-प्रशासन से कार्रवाई की स्थिति स्पष्ट करने की मांग की। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार को न्याय मिलने तक इस मुद्दे को लेकर आवाज उठाई जाती रहेगी। उन्होंने मांग की कि मामले की निष्पक्ष जांच, आरोपियों की गिरफ्तारी और दोष सिद्ध होने पर न्यायिक प्रक्रिया के तहत कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। नोट: घटना और आरोपों से संबंधित अंतिम तथ्य पुलिस/जांच एजेंसी की आधिकारिक कार्रवाई तथा न्यायालय के निर्णय के अधीन हैं।
    3
    🚨 ब्रेकिंग न्यूज | राम लगन मौर्य के परिवार की हत्या मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग, अपनी जनता पार्टी के जिला मीडिया प्रभारी जितेंद्र सिंह कुशवाहा ने उठाए सवाल
गाजीपुर/अयोध्या। अयोध्या में राम लगन मौर्य के परिवार की हत्या के मामले में अब तक आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर अपनी जनता पार्टी गाजीपुर के जिला मीडिया प्रभारी जितेंद्र सिंह कुशवाहा ने पुलिस-प्रशासन की कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए मामले में आरोपित व्यक्तियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है।
जितेंद्र सिंह कुशवाहा ने कहा कि परिवार की हत्या जैसी गंभीर घटना के बाद पीड़ित परिजनों को न्याय और सुरक्षा का भरोसा मिलना जरूरी है। उन्होंने पुलिस-प्रशासन से मामले की निष्पक्ष एवं प्रभावी जांच करते हुए जिन लोगों पर हत्या में शामिल होने के आरोप हैं, उनकी शीघ्र गिरफ्तारी करने की मांग की।
उन्होंने कहा कि घटना के वास्तविक तथ्यों की जांच कर दोषियों के खिलाफ साक्ष्यों के आधार पर कानून के अनुसार कठोर कार्रवाई होनी चाहिए। साथ ही पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए प्रशासन को मामले में तेजी से कार्रवाई करनी चाहिए।
जितेन्द्र सिंह कुशवाहा ने सवाल उठाया कि यदि हत्या के मामले में आरोपितों के खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य उपलब्ध हैं तो उनकी गिरफ्तारी में देरी क्यों हो रही है? उन्होंने पुलिस-प्रशासन से कार्रवाई की स्थिति स्पष्ट करने की मांग की।
उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार को न्याय मिलने तक इस मुद्दे को लेकर आवाज उठाई जाती रहेगी। उन्होंने मांग की कि मामले की निष्पक्ष जांच, आरोपियों की गिरफ्तारी और दोष सिद्ध होने पर न्यायिक प्रक्रिया के तहत कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
नोट: घटना और आरोपों से संबंधित अंतिम तथ्य पुलिस/जांच एजेंसी की आधिकारिक कार्रवाई तथा न्यायालय के निर्णय के अधीन हैं।
    user_Jitendra
    Jitendra
    Local Politician गाजीपुर, गाजीपुर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.