कुएं में मिला लापता किसान का शव, गिरने से मौत की आशंका बिल्हौर (कानपुर नगर)। बिल्हौर थाना क्षेत्र के महिगवां गांव में लापता किसान का शव सोमवार को खेत में बने कुएं में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को कुएं से बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार महिगवां गांव निवासी करीब 50 वर्षीय महाराज सिंह यादव पुत्र स्व. जय नारायण सिंह यादव खेती-बाड़ी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनके परिवार में पत्नी रजनी, तीन बेटियां कल्पना, मोहिनी, रानी और एक बेटा छोटू हैं। परिजनों के मुताबिक महाराज सिंह रविवार को अपने खेत की ओर गए थे, लेकिन देर शाम तक घर वापस नहीं लौटे। काफी देर तक घर न पहुंचने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की, मगर उनका कोई पता नहीं चल सका। सोमवार सुबह उनकी पत्नी और बेटियां खेतों की ओर पहुंचीं। इस दौरान खेत में बने कुएं में झांककर देखा तो उसमें महाराज सिंह का शव पड़ा दिखाई दिया। यह देख परिजनों के होश उड़ गए और उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को कुएं से बाहर निकलवाया और जांच-पड़ताल की। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इंस्पेक्टर सुधीर कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया कुएं में गिरने से चोट लगने के कारण मौत होने की आशंका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण स्पष्ट हो सकेगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

- हूटिंग हुड़दंग मस्ती कानपुर गंगा मेला 20261
- जति प्रमाणपत्र खारिज किये जाने से नाराज खटिक समाज ने किया प्रदर्शन1
- दहेज के लिए प्रताड़ित कर बहू को घर से निकाला, पुलिस ने पति-सास-ससुर व जेठ पर दर्ज किया मुकदमा राजेन्द्र सिंह धुऑंधार कन्नौज। दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुरालियों द्वारा विवाहिता को मारपीट कर घर से निकालने का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पति, सास, ससुर और जेठ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ठठिया थाना क्षेत्र के हमीरपुर गांव निवासी एक विवाहिता ने थाना प्रभारी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसके पति योगेन्द्र, ससुर महेश, जेठ शिवम और सास शकुंतला उस पर लगातार दहेज की मांग को लेकर दबाव बना रहे थे। आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोग तीन लाख रुपये नगद और सोने की चेन की मांग कर रहे थे। पीड़िता के अनुसार जब उसने इतनी बड़ी रकम देने में असमर्थता जताई तो सभी ने मिलकर उसके साथ लाठी-डंडों से मारपीट की और उसे घर से निकाल दिया। पीड़िता ने बताया कि लगभग छह वर्ष पहले उसके परिजनों ने शादी के समय अपनी क्षमता के अनुसार पर्याप्त दान-दहेज देकर विवाह किया था, लेकिन इसके बावजूद ससुराल पक्ष की मांगें लगातार बढ़ती रहीं। विवाहिता का आरोप है कि अब ससुराल वाले उसके पति की दूसरी शादी कराने की बात भी कह रहे हैं। इस संबंध में ठठिया थाना प्रभारी देवेश कुमार ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर पति, सास, ससुर और जेठ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।1
- Post by अर्चना अर्चना1
- जय श्री श्याम1
- रसूलाबाद कानपुर देहात।नवविवाहिता दुल्हन को विदा करा कर ले जा रहे दूल्हा व दुल्हन के साथ मारपीट व लूट की घटना निकली फर्जी प्रशासन ने ली राहत की सांस रसूलाबाद क्षेत्र के कठिका गांव से मंगलवार को दुल्हन को विदा करा कर ले जा रहे युवक ने भवनपुर भट्ठा के नजदीक बाइक सवारों द्वारा गाड़ी रोक कर लूटपाट करने की सूचना पुलिस को दी जिससे प्रशासन हरकत में आया और जांच पड़ताल शुरू कर दी। जब पुलिस ने मामले की गहराई से जांच की तो पता चला की लूट की घटना फर्जी है ओवरटेक को लेकर कुछ लोगों को कार चालक से विवाद हुआ था। प्रभारी निरीक्षक रसूलाबाद शिवनारायण सिंह में बताया की लूट की घटना बिल्कुल फर्जी है। वहीं औरैया निवासी दूल्हा और दुल्हन ने वीडियो जारी कर घटना की सच्चाई बयान की है।2
- दिल्ली का सवर्ण समाज अब जाग चुका है RSS के मुख्य चेहरे राज्यसभा सांसद के PS भी इस्तीफा देकर हमारे साथ दिल्ली में आंदोलन कॊ तैय्यार है। हम इस लड़ाई कॊ आर पार की करेंगे। लगातार दिल्ली के मुख्य लोग आंदोलन कॊ समर्थन देने एवं RSP कॊ दिल्ली में मजबूत करने आ रहे है।1
- जय श्री श्याम1