कौशांबी: शादी से पहले जमीन विवाद ने बढ़ाई चिंता, संदीपन घाट क्षेत्र में पीड़िता ने लगाई न्याय की गुहार कौशांबी। Uttar Pradesh के Kaushambi जनपद के थाना संदीपन घाट क्षेत्र अंतर्गत ग्राम आलमचंद पिपरहटा में जमीन विवाद का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। पीड़िता आशा देवी ने आरोप लगाया है कि विपक्षी पक्ष द्वारा लगातार अवैध कब्जे का प्रयास किया जा रहा है और विरोध करने पर उन्हें प्रताड़ित किया जा रहा है। पीड़िता के अनुसार, पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर समझाने के बावजूद विपक्षी पक्ष ने पुलिस पर ही झूठे आरोप लगाकर उच्च अधिकारियों को गुमराह करने की कोशिश की। इतना ही नहीं, घटना स्थल पर पुलिस के पहुंचने पर विपक्षी द्वारा अभद्र भाषा का प्रयोग करने का भी आरोप लगाया गया है। बताया जा रहा है कि आशा देवी के बेटे की शादी आगामी 24 तारीख 2025 को निर्धारित है। ऐसे समय में विपक्षी द्वारा घर के सामने गंदा पानी बहाने और मकान पर जबरन कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा है, जिससे परिवार में भय और तनाव का माहौल बना हुआ है। जहां शादी की तैयारियां होनी चाहिए, वहां परिवार न्याय की गुहार लगाने को मजबूर है। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि विपक्षी शीतला देवी, मनीषा और वीरेंद्र हिंशु द्वारा पूर्व में मारपीट की जा चुकी है, जिसके संबंध में थाना संदीपन घाट में मुकदमा भी दर्ज है। इसके बावजूद लगातार धमकी दिए जाने की बात सामने आ रही है। आशा देवी ने प्रशासन से मांग की है कि मामले में ठोस और निष्पक्ष कार्रवाई की जाए ताकि शादी का कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके और परिवार को न्याय मिल सके। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

- Post by कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज1
- कौशाम्बी - शनिवार को चायल सम्पूर्ण समाधान दिवस पर फरियादियों की फरियाद सुनते जिलाधिकारी अमित पाल शर्मा और उपजिलाधिकारी अरुण कुमार। समाधान दिवस पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ संजय कुमार क्षेत्राधिकारी अभिषेक सिंह सहित जिले के सभी अधिकारी और तहसील के अधिकारी मौजूद रहे । शुभम पांडेय ब्यूरो चीफ़ श्रेय टीवी 9737416155 श्रेय टीवी कौशाम्बी1
- *पुलिस कार्यालय के दुर्गा भाभी सभागार में छात्र/छात्राओं को SPEL के तहत पुलिस की दैनिक कार्यवाही के बारे मे अनुभव कराने हेतु कार्यशाला का आयोजन किया गया* पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी श्री राजेश कुमार के निर्देशन मे पुलिस कार्यालय के दुर्गा भाभी सभागार में अपर पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी श्री राजेश कुमार सिंह एवं क्षेत्राधिकारी मंझनपुर श्री शिवांक सिंह की उपस्थिति में छात्र/छात्राओं को *Student Police Experiential Learning (SPEL)* प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत पुलिस की दैनिक कार्यवाही के बारे मे अनुभव कराने हेतु कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें उनको यातायात के नियमों,थानों के अभिलेख, सीसीटीएनएस, साइबर अपराध/फ्रॉड से बचाव के तरीकों,मिशन शक्ति कार्यक्रम, दुर्घटना में पीड़ित व्यक्तियों के फर्स्ट एड तथा अन्य विभिन्न पुलिस प्रणाली के बारे में बताया गया तथा कार्यशाला के पश्चात छात्र छात्राओं से उनके अनुभव जाने गए।1
- कौशाम्बी - शनिवार को चायल सम्पूर्ण समाधान दिवस पर फरियादियों की फरियाद सुनते जिलाधिकारी अमित पाल शर्मा और उपजिलाधिकारी अरुण कुमार। समाधान दिवस पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ संजय कुमार क्षेत्राधिकारी अभिषेक सिंह सहित जिले के सभी अधिकारी और तहसील के अधिकारी मौजूद रहे । ब्यूरो रिपोर्ट सुनील साहू वैधयत ख़बर हिन्दी दैनिक PRIME 18 NEWS1
- support bhai ji ka1
- Post by Devendra Kumar3
- Post by D.D.NEWS UTTER PRADESH1
- Post by कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज1
- *कौशांबी में ओवरलोड डंपरों व अवैध खनन को लेकर गंभीर आरोप* *कौशांबी संदेश संवाददाता* कौशांबी | जनपद के थाना सैनी क्षेत्र में ओवरलोड डंपरों के संचालन को लेकर स्थानीय लोगों ने गंभीर आरोप लगाए हैं। आरोप है कि बालू एवं मिट्टी से लदे ओवरलोड वाहन तेज रफ्तार में सड़कों पर दौड़ रहे हैं, जिससे आम जनता की सुरक्षा पर खतरा बना हुआ है। एक व्यक्ति द्वारा वीडियो बनाए जाने पर कथित रूप से सुनील तिवारी नामक व्यक्ति द्वारा धमकी दिए जाने का भी आरोप लगाया गया है। शिकायतकर्ताओं का कहना है कि संबंधित व्यक्ति ने “सब सेटिंग से चलता है” जैसी बात कही। हालांकि इन आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है। वहीं थाना कोखराज के अंतर्गत भरवारी चौकी क्षेत्र में भी अवैध मिट्टी खनन जारी होने की शिकायत सामने आई है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि बिना वैध अनुमति के लगातार खनन कार्य किया जा रहा है।क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि ओवरलोडिंग और अवैध खनन की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि संभावित दुर्घटनाओं को रोका जा सके और कानून व्यवस्था बनी रहे। समाचार लिखे जाने तक संबंधित विभागों की ओर से कोई आधिकारिक बयान प्राप्त नहीं हुआ था।1