विषय: ऑपरेशन “अमानत” के तहत यात्री का ट्रेन में छूटा सामान सुरक्षित सुपुर्द सवाई माधोपुर, दिनांक 30 अप्रैल 2026 पश्चिम मध्य रेल के कोटा मंडल के अंतर्गत सवाई माधोपुर पोस्ट द्वारा “ऑपरेशन अमानत” के तहत एक सराहनीय कार्य करते हुए यात्री का ट्रेन में छूटा हुआ सामान सुरक्षित बरामद कर सुपुर्द किया गया। दिनांक 30.04.2026 को गाड़ी संख्या 12955 में मुंबई से कोटा की यात्रा कर रहे यात्री श्याम चौधरी (उम्र 22 वर्ष), पुत्र राजेश कुमार चौधरी, निवासी मकान संख्या 816, शास्त्री नगर, दादाबाड़ी, कोटा (राजस्थान) का एक ब्लैक कलर का पिट्ठू बैग ट्रेन में छूट गया। उक्त बैग में दो मोबाइल चार्जर एवं ₹51,000/- नगद राशि थी। रेल मदद के माध्यम से प्राप्त शिकायत पर प्रधान आरक्षक धर्म सिंह सैनी द्वारा सवाई माधोपुर स्टेशन पर तत्परता दिखाते हुए संबंधित ट्रेन को अटेंड किया गया तथा यात्री का छूटा हुआ बैग बरामद कर पोस्ट पर सुरक्षित लाया गया। इसके उपरांत यात्री को सूचित किया गया। यात्री के अनुरोध पर उनके पिता के मित्र इरफान अली को सवाई माधोपुर पोस्ट भेजा गया। संबंधित व्यक्ति से पहचान पत्र, यात्री का टिकट एवं आधार कार्ड का सत्यापन करने तथा सामान की पुष्टि के उपरांत उपनिरीक्षक मनोज कुमार द्वारा यात्री की सहमति से गवाहों की उपस्थिति में बैग मय समस्त सामान एवं ₹51,000/- नगद राशि सुरक्षित सुपुर्द किया गया। सुपुर्दगी के समय प्राप्तकर्ता द्वारा किसी प्रकार की आपत्ति या शिकायत व्यक्त नहीं की गई। यह कार्य रेलवे सुरक्षा बल की तत्परता, ईमानदारी एवं यात्रियों की सुरक्षा एवं सेवा के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है। लोकेशन सवाई माधोपुर

- लखनऊ मौलाना सुफियान निजामी का बयान हज किराया बढ़ने पर मौलाना का बयान हाजियों के किराए में बढ़ोतरी पर जताया अफसोस 10 हजार रुपये बढ़ाने के फैसले की आलोचना की मेहनत की कमाई जोड़कर जाते हैं हाजी- निजामी1
- मेरठ CGHS आफिस में एडीशनल डायरेक्टर डॉ नताशा वर्मा को रिश्वत लेते हुए CBI ने किया गिरफ्तार। डॉ नताशा ने अपने दफ्तर के स्टाफ तरूण से तबादले के बदले 50 हजार रूपये की घूस मांगी थी और एक निजी अस्पताल को CGHS पैनल में रिन्यूवल के लिए 20 लाख रूपये की मांग की गयी थी। इन सभी मामलों को को पकड़ने के लिए CBI ने जाल बिछाकर कल शाम डॉ नताशा को रंगेहाथ पकड़ लिया। डॉ नताशा का ड्राइवर भी इस घूसखोरी में शामिल बताया जा रहा है। मेरठ के 16 निजी अस्पतालों से भी डॉ नताशा CGHS पैनल में रिन्युवल के लिए करोड़ों रूपये की डील कर रही थी। डॉ नताशा से पहले कुछ महीने पहले एक और अफसर को 5 लाख की घूस लेते CBI ने गिरफ्तार किया था।1
- Rising global tensions are beginning to impact India’s fuel economy, with commercial LPG prices increasing sharply across major cities. While domestic LPG rates remain unchanged for now, mounting pressure is raising concerns about a possible spillover effect—leaving everyday consumers wondering if their household budgets will soon take a hit. #LPGPrices #EnergyCrisis #GlobalImpact #FuelEconomy #IndiaNews #InflationAlert #BreakingNews #EconomicUpdate #PriceRise #TrendingNow1
- गोंडा में रंगेहाथ गिरफ्तार हुए सचिव साहब, बर्थ सर्टिफिकेट बनाने के एवज में दस हजार रूपए रिश्वत के साथ चढ़े ऐंटीक्रप्शन टीम के हत्थे, बभनजोत, गोण्डा उत्तर प्रदेश,,1
- जबलपुर में नर्मदा नदी में यात्रियों से भरी नाव अचानक पलट गई, जिससे हड़कंप मच गया। हादसे के बाद लोग पानी में डूबने से बचने के लिए जूझते नजर आए। कई लोगों की मौत की खबर है, जबकि कई अब भी लापता बताए जा रहे हैं। राहत और बचाव टीमें मौके पर पहुंचकर लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही हैं। घटना ने कई परिवारों की खुशियां छीन लीं और इलाके में मातम का माहौल है।1
- *ब्रेकिंग लंभुआ* *नरेंद्रापुर-रामपुर के बीच खेतों में लगी भीषण आग,गेहूं और पराली जलकर राख* *ग्रामीण रौनक सिंह की सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड,आग पर पाया काबू,बड़ी घटना टली* *लंभुआ,सुल्तानपुर।* ग्राम नरेंद्रापुर और रामपुर के बीच रविवार की रात 10 बजे अज्ञात कारणों से खेतों में भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आने से किसानों की बची हुई गेहूं की फसल और भूसे के लिए रखी पराली जलकर राख हो गई। तेज हवा के कारण आग तेजी से फैल रही थी। ग्रामीण रौनक सिंह ने तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने ग्रामीणों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। स्थानीय निवासी किसान नेता प्रभात उर्फ सूरज सिंह ने बताया कि समय पर दमकल गाड़ी पहुंचने से बड़ा हादसा टल गया। वरना आग आसपास के खेतों और आबादी तक फैल सकती थी। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।1
- Post by Sanjay Lal1
- मुरादाबाद में सुनसान गली से गुजर रही एक महिला के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई और आरोपी की तलाश शुरू की गई। पुलिस के अनुसार, आरोपी नौशाद को मुठभेड़ के बाद पकड़ लिया गया। कार्रवाई के दौरान उसके पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। बताया जा रहा है कि आरोपी ने महिला के साथ अश्लील हरकत की थी, जिससे इलाके में आक्रोश फैल गया। पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है और आरोपी से पूछताछ की जा रही है। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने सख्त कार्रवाई की मांग की है, वहीं पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।1