विपक्ष का 'नारी विरोधी' चेहरा बेनकाब, रीती पाठक का कांग्रेस और इंडी गठबंधन पर तीखा प्रहार! विधेयक गिराने पर विपक्ष का जश्न हर महिला का अपमान: सीधी विधायक "शर्मनाक! प्रियंका गांधी ने महिलाओं के लिए किया 'इस्तेमाल' शब्द का प्रयोग" सीधी | विंध्य बलराम न्यूज़ भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित 'महिला आक्रोश प्रेस कॉन्फ्रेंस' में सीधी विधायक और पूर्व सांसद रीती पाठक ने विपक्ष के 'इंडी गठबंधन' पर जमकर आग उगली। विधायक पाठक ने दो टूक शब्दों में कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम के मार्ग में रोड़े अटकाकर कांग्रेस, डीएमके और सपा ने भारत की आधी आबादी के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया है। उन्होंने इस गठबंधन को 'एंटी वूमेन एलायंस' करार देते हुए कहा कि जब यह ऐतिहासिक विधेयक गिरा, तब विपक्ष का मेज थपथपाकर जश्न मनाना देश की हर महिला का अपमान है। राहुल गांधी की मानसिकता हुई उजागर पत्रकारों को संबोधित करते हुए विधायक पाठक ने कहा, "राहुल गांधी और उनके सहयोगियों ने सिद्ध कर दिया है कि उनके लिए महिला सशक्तिकरण सिर्फ एक चुनावी नारा है। कांग्रेस का इतिहास महिलाओं के हक को कुचलने का रहा है, चाहे वह शाहबानो प्रकरण हो, ट्रिपल तलाक हो या अनुच्छेद 370 से प्रभावित कश्मीरी महिलाओं के अधिकार।" उन्होंने प्रियंका गांधी वाड्रा द्वारा महिलाओं के लिए 'इस्तेमाल' जैसे शब्द के प्रयोग पर कड़ी आपत्ति जताते हुए कहा कि जिस संस्कृति में नारी को दुर्गा और लक्ष्मी माना जाता है, वहां ऐसी भाषा का उपयोग उनकी निकृष्ट मानसिकता को दर्शाता है। मोदी सरकार के संकल्प और सीधी का विकास विधायक पाठक ने हुंकार भरते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण दिलाने के लिए कृत संकल्पित है और आने वाले चुनावों में देश की नारी शक्ति इस गठबंधन को आईना दिखाएगी। स्थानीय मुद्दों पर चर्चा करते हुए विधायक ने उपभोक्ताओं और शादी-ब्याह वाले घरों में हो रही घरेलू गैस की किल्लत पर तत्काल संज्ञान लिया और मौके पर ही कलेक्टर को व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए। उन्होंने सीधी के सर्वांगीण विकास के तहत: गोपाल दास बांध और गोरियारा बांध की प्रगति। शहर की सड़कों का सौंदर्यीकरण। अतिक्रमण हटाओ अभियान और बुनियादी ढांचे में सुधार की उपलब्धियां गिनाईं। प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिग्गजों की मौजूदगी जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान की अध्यक्षता में आयोजित इस वार्ता का संचालन जिला मीडिया प्रभारी सुरेंद्र मणि दुबे ने किया। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष मंजू रामजी सिंह, महिला मोर्चा अध्यक्ष पूनम सोनी, जिला उपाध्यक्ष विश्व बंधुधर द्विवेदी, जिला महामंत्री अनिल पाण्डेय, मंडल अध्यक्ष पंकज पाण्डेय और सोशल मीडिया प्रभारी जितेन तिवारी सहित भारी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं पत्रकार जगत के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। विंध्य बलराम न्यूज़ - सच के साथ, बेबाक अंदाज़!
विपक्ष का 'नारी विरोधी' चेहरा बेनकाब, रीती पाठक का कांग्रेस और इंडी गठबंधन पर तीखा प्रहार! विधेयक गिराने पर विपक्ष का जश्न हर महिला का अपमान: सीधी विधायक "शर्मनाक! प्रियंका गांधी ने महिलाओं के लिए किया 'इस्तेमाल' शब्द का प्रयोग" सीधी | विंध्य बलराम न्यूज़ भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित 'महिला आक्रोश प्रेस कॉन्फ्रेंस' में सीधी विधायक और पूर्व सांसद रीती पाठक ने विपक्ष के 'इंडी गठबंधन' पर जमकर आग उगली। विधायक पाठक ने दो टूक शब्दों में कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम के मार्ग में रोड़े अटकाकर कांग्रेस, डीएमके और सपा ने भारत की आधी आबादी के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया है। उन्होंने इस गठबंधन को 'एंटी वूमेन एलायंस' करार देते हुए कहा कि जब यह ऐतिहासिक विधेयक गिरा, तब विपक्ष का मेज थपथपाकर जश्न मनाना देश की हर महिला का अपमान है। राहुल गांधी की मानसिकता हुई उजागर पत्रकारों को संबोधित करते हुए विधायक पाठक ने कहा, "राहुल गांधी और उनके सहयोगियों ने सिद्ध कर दिया है कि उनके लिए महिला सशक्तिकरण सिर्फ एक चुनावी नारा है। कांग्रेस का इतिहास महिलाओं के हक को कुचलने का रहा है, चाहे वह शाहबानो प्रकरण हो, ट्रिपल तलाक हो या अनुच्छेद 370 से प्रभावित कश्मीरी महिलाओं के अधिकार।" उन्होंने प्रियंका गांधी वाड्रा द्वारा महिलाओं के लिए 'इस्तेमाल' जैसे शब्द के प्रयोग पर कड़ी आपत्ति जताते हुए
कहा कि जिस संस्कृति में नारी को दुर्गा और लक्ष्मी माना जाता है, वहां ऐसी भाषा का उपयोग उनकी निकृष्ट मानसिकता को दर्शाता है। मोदी सरकार के संकल्प और सीधी का विकास विधायक पाठक ने हुंकार भरते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण दिलाने के लिए कृत संकल्पित है और आने वाले चुनावों में देश की नारी शक्ति इस गठबंधन को आईना दिखाएगी। स्थानीय मुद्दों पर चर्चा करते हुए विधायक ने उपभोक्ताओं और शादी-ब्याह वाले घरों में हो रही घरेलू गैस की किल्लत पर तत्काल संज्ञान लिया और मौके पर ही कलेक्टर को व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए। उन्होंने सीधी के सर्वांगीण विकास के तहत: गोपाल दास बांध और गोरियारा बांध की प्रगति। शहर की सड़कों का सौंदर्यीकरण। अतिक्रमण हटाओ अभियान और बुनियादी ढांचे में सुधार की उपलब्धियां गिनाईं। प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिग्गजों की मौजूदगी जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान की अध्यक्षता में आयोजित इस वार्ता का संचालन जिला मीडिया प्रभारी सुरेंद्र मणि दुबे ने किया। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष मंजू रामजी सिंह, महिला मोर्चा अध्यक्ष पूनम सोनी, जिला उपाध्यक्ष विश्व बंधुधर द्विवेदी, जिला महामंत्री अनिल पाण्डेय, मंडल अध्यक्ष पंकज पाण्डेय और सोशल मीडिया प्रभारी जितेन तिवारी सहित भारी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं पत्रकार जगत के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। विंध्य बलराम न्यूज़ - सच के साथ, बेबाक अंदाज़!
- Post by Rajendra rajak1
- सिंगरौली/चितरंगी। विंध्य क्षेत्र की एक साहसी बेटी का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तूफान मचा रहा है। बघेली भाषा में अपनी बात रखते हुए इस महिला ने सीधे तौर पर उन लोगों को चुनौती दी है जो उसकी आवाज को दबाना चाहते हैं। वीडियो में महिला ने साफ कहा है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ उसकी यह जंग तब तक जारी रहेगी, जब तक गांव के आखिरी घर तक सरकारी सुविधाओं का लाभ नहीं पहुंच जाता। "साजिशों से नहीं डरती बघेलखंड की शेरनी" महिला ने वीडियो में आरोप लगाया है कि जब से उसने जनता के अधिकारों के लिए आवाज उठानी शुरू की है, तब से उसके खिलाफ साजिशें रची जा रही हैं। उसने कहा, "जब जनता की आवाज उठती है, तो किसी न किसी को मिर्ची जरूर लगती है।" महिला ने स्पष्ट किया कि वह कोई डॉक्टर या इंजीनियर नहीं है, बल्कि एक साधारण ग्रामीण महिला है जो अपने क्षेत्र में व्याप्त भ्रष्टाचार और विकास की कमी को देख रही है। डॉ. मोहन यादव की सरकार और जमीनी हकीकत महिला ने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का जिक्र करते हुए कहा कि सरकार ऊपर से तो सुविधाएं भेज रही है, लेकिन भ्रष्टाचार की वजह से वह आम जनता तक नहीं पहुंच पा रही हैं। उसने कहा कि डिजिटल इंडिया के इस दौर में वह सोशल मीडिया का उपयोग कर सच्चाई को सबके सामने लाएगी। संविधान की धारा 19 का दिया हवाला अपने तेवरों से विरोधियों को पस्त करते हुए महिला ने भारतीय संविधान के अनुच्छेद 19 का जिक्र किया। उसने कहा कि संविधान ने उसे बोलने, लड़ने और संघर्ष करने की आजादी दी है। बघेली अंदाज में उसने चेतावनी दी, "अपना पचे चाहे जितना साजिश कर लेई, लेकिन हमार मुंह बंद न होई।" विंध्य बलराम न्यूज ऐसी जांबाज आवाजों का समर्थन करता है जो समाज में बदलाव और विकास के लिए खड़ी होती हैं।1
- कांग्रेस को अपने कर्मों की कीमत चुकानी होगी। इस पार्टी ने हमारी बहनों के अधिकार छीनने का काम किया है। नारी शक्ति वंदन विधेयक को जिस तरह से सदन में गिराया गया, उससे स्पष्ट है कि वे नहीं चाहते कि हमारी बहनों को उनका अधिकार मिले, लेकिन अब हमारी बहनें चुप नहीं बैठेंगी। हम लोकतांत्रिक तरीके से, सड़क से लेकर संसद तक अपनी बहनों के साथ मिलकर कांग्रेस का विरोध करेंगे। *- डॉ. मोहन यादव, मुख्यमंत्री*1
- Post by पब्लिक मीडिया न्यूज़ चैनल1
- Post by Bablu Namdev1
- ब्रेकिंग न्यूज़ | मऊगंज रेलबाजी के चक्कर में जानलेवा स्टंट, तीन युवकों की दर्दनाक मौत। बाइक पर सवार तीन युवक हाथ में कट्टा लेकर स्टंट करते हुए नजर आए। कुछ ही दूरी पर चलती ट्रक से भिड़ंत, मौके पर ही तीनों की मौत। घटना के बाद इलाके में सनसनी, पुलिस जांच में जुटी।1
- NDTV की खबर का असर: DEO समेत कई अधिकारी पर FIR, सिंगरौली शिक्षा विभाग में करोड़ों के घोटाले पर लोकायुक्त सख्त #singraulinews #MPNews #CrimeNews #school1
- सीधी। जिले के आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र कुसमी जनपद के पोड़ी बस्तुआ में उस समय एक सुखद और भावुक दृश्य देखने को मिला, जब जिले के मुखिया कलेक्टर विकास मिश्रा ने सादगी की मिसाल पेश की। कलेक्टर ने न केवल छात्रावास का औचक निरीक्षण किया, बल्कि वहां रह रहे छात्रों के साथ जमीन पर बैठकर भोजन भी साझा किया। छात्र की प्रतिभा देख गदगद हुए कलेक्टर निरीक्षण के दौरान कलेक्टर विकास मिश्रा ने छात्रावास में रह रहे छात्र सत्यम से बातचीत की। छात्र की बुद्धिमत्ता और पढ़ाई के प्रति उसकी लगन देखकर कलेक्टर इतने प्रभावित हुए कि उन्होंने तुरंत सत्यम के पिता को फोन लगाया। पिता से बोले- "आपका बेटा बहुत होशियार है" फोन पर बातचीत के दौरान कलेक्टर ने खुद का परिचय देते हुए कहा, “नमस्ते, मैं सीधी कलेक्टर बोल रहा हूं। मैं आज आपके बेटे सत्यम से मिलने आया था। आपका बेटा पढ़ाई में बहुत होशियार है, इसे आप अच्छे से पढ़ाते रहना।” कलेक्टर ने छात्र के पिता को ढांढस बंधाते हुए कहा कि वे बिल्कुल भी चिंता न करें और बच्चे की पढ़ाई में किसी भी प्रकार की समस्या आने पर उन्हें सीधे सूचित करें। उन्होंने आश्वासन दिया कि प्रशासन छात्र की पढ़ाई के लिए हर संभव मदद करेगा। सादगी ने जीता सबका दिल पूरी बातचीत के दौरान कलेक्टर विकास मिश्रा जमीन पर बैठकर भोजन करते रहे। उनकी इस संवेदनशीलता और सादगी की चर्चा पूरे क्षेत्र में हो रही है। लोगों का कहना है कि एक प्रशासनिक अधिकारी का इस तरह बच्चों के बीच जाकर उनसे जुड़ना और उनके अभिभावकों को प्रोत्साहित करना, जिले में शिक्षा के स्तर को नई ऊंचाई प्रदान करेगा। अंत में कलेक्टर ने सत्यम की बात उसके पिता से कराई और बच्चे को उज्जवल भविष्य के लिए आशीर्वाद दिया। मुख्य बातें: स्थान: पोड़ी बस्तुआ छात्रावास, कुसमी जनपद। उद्देश्य: छात्रों का मनोबल बढ़ाना और शिक्षा व्यवस्था का जायजा लेना। संदेश: "बच्चा बहुत आगे जाएगा, बस आप मेहनत करते रहें और उसकी पढ़ाई मत रुकने दें।"1