ट्रेन से उतरते ही युवती से गैंगरेप, 10 संदिग्ध हिरासत में गया-पटना रेलखंड के बेला और चाकन्द स्टेशन के बीच बेलागंज थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम एक युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म की गंभीर घटना सामने आई है। पीड़िता जहानाबाद जिले की रहने वाली है, जो ट्रेन से अपने ननिहाल बेलागंज के एक गांव आ रही थी। बताया जाता है कि यात्रा के दौरान कुछ अज्ञात युवकों ने ट्रेन की चेन पुलिंग कर दी, जिसके बाद युवती नीचे उतर गई। इसी दौरान चार युवकों ने उसे जबरन पकड़ लिया और सुनसान इलाके में ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। बेलागंज थाना अध्यक्ष मनोज कुमार पांडे दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और संदेह के आधार पर 10 युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की गई है। शनिवार को पीड़िता के आवेदन के आधार पर बेलागंज थाने में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया है और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के लिए फॉरेंसिक टीम की मदद ली जा रही है। पुलिस का कहना है कि घटना सुनसान इलाके और अंधेरे का फायदा उठाकर की गई। सभी आरोपियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित करने का प्रयास जारी है।

- बख्तियारपुर : प्रखंड के मिसी गांव स्थित प्राचीन धरोहर 'उदासीन कुटिया सिद्ध बाबा भगत राम दास जी मठ' में चार दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान का भव्य समापन हुआ। 28 अप्रैल की दोपहर 12:30 बजे से शुरू हुआ 48 घंटे का अखंड कीर्तन 1 मई को दोपहर 12:30 बजे जयकारों के साथ संपन्न हुआ। इस आयोजन ने पूरे क्षेत्र को आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर कर दिया। कीर्तन के समापन के उपरांत प्रसाद वितरण शुरू हुआ, जिसने संध्या काल तक एक विशाल भंडारे का रूप ले लिया। महंत श्री सागर दास जी महाराज के संरक्षण और कुशल निर्देशन में आयोजित इस भंडारे में आस्था का अद्भुत दृश्य देखने को मिला। भंडारे में हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और कतारबद्ध होकर प्रसाद ग्रहण किया। इस पावन अवसर पर केवल स्थानीय ग्रामीण ही नहीं, बल्कि दूर-दराज से आए बड़े-बड़े संत, महंत और विरक्त साधु-संतों का समागम हुआ। धार्मिक आयोजन की गरिमा तब और बढ़ गई जब अरवल के एसपी नित्यानंद राय, डीएसपी राज किशोर प्रसाद, रामेश्वर प्रसाद मुखिया, धनंजय प्रसाद दरोगा सहित कई गणमान्य व्यक्तियों ने कुटिया पहुँचकर माथा टेका और बाबा का आशीर्वाद प्राप्त किया। अतिथियों और ग्रामीणों ने एक साथ बैठकर प्रसाद ग्रहण किया, जो सामाजिक समरसता की एक नई मिसाल पेश कर रहा था। इस विशाल आयोजन की सफलता में ग्राम मिसी के उत्साही युवाओं और ग्रामीणों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। श्याम प्रसाद, अंगद प्रसाद, मंटू जी, अनंत, रोशन, नीरज, विक्रम जैसे कई कार्यकर्ताओं ने दिन-रात सेवा कर व्यवस्था को सुचारू बनाए रखा। महंत श्री सागर दास जी महाराज ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि भक्तों के प्रेम और श्रद्धा ने इस कीर्तन को एक विशाल यज्ञ और महाभंडारे में परिवर्तित कर दिया। मिसी कुटिया में उमड़ी यह श्रद्धा ग्रामीणों के दिलों में बाबा भगत राम दास जी के प्रति अटूट विश्वास का प्रतीक है। आयोजन के समापन पर संपूर्ण मिसी पंचायत भक्तिमय नजर आई।1
- बिहार समस्तीपुर बंगाल चुनाव के नतीजों पर बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय चौधरी का बयान।1
- अंचलाधिकारी की मनमानी, न्यायालय की अवहेलना कर दिया NOC न्यायलय में विचाराधीन जमीन पर, मानक के विपरीत, समस्तीपुर जिले के,खानपुर प्रखंड के कानूविशनपुर पंचायत स्थित मोईन में , जबरन कराया जारहा है, पंचायत सरकार भवन का निर्माण.1
- Post by Dheeraj Kumar1
- Post by S.K SINGH1
- Post by Vaanishree News1
- Post by JMBNEWS1
- बिहार समस्तीपुर उप मुख्यमंत्री विजय चौधरी ने जीरो टॉलरेंस पर बात करते हुए कहा कि अब बिहार में अपराधियों को खैर नहीं पुलिस कर रही है बेहतर प्रदर्शन और सीधा एनकाउंटर।1
- पत्नी पर पति की हत्या कर गाँव के नहर किनारे दफनाने का आरोप. रसूलपुर फतह पंचायत के चेहरा काला गांव में वैशाली पुलिस ने दफनाए गए शव को खोद कर निकला.1