बांदीकुई के NSS स्वयंसेवकों ने विधानसभा को देखा,प्रश्न काल' और 'शून्य काल' की प्रक्रिया जानी, लोकतंत्र की व्यवस्था के बारे में जाना बांदीकुई के राजेश पायलट राजकीय पीजी कॉलेज के राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) की तीनों इकाइयों के 16 चयनित स्वयंसेवकों ने राजस्थान विधानसभा का शैक्षणिक भ्रमण किया। विधायक भागचंद टाकड़ा के नेतृत्व में हुए इस भ्रमण का उद्देश्य लोकतांत्रिक प्रणाली को करीब से समझना था।भ्रमण के दौरान, विद्यार्थियों ने सदन की दीर्घा में बैठकर विधानसभा की कार्यवाही देखी। स्वयंसेवकों ने सदन में होने वाले 'प्रश्न काल' और 'शून्य काल' की प्रक्रिया को प्रत्यक्ष रूप से देखा।लोकतंत्र की व्यवस्था के बारे में जाना उन्होंने समझा कि किस प्रकार जनहित के मुद्दों पर सदन में चर्चा होती है और नीति निर्धारण किया जाता है। विद्यार्थियों ने संसदीय कार्यप्रणाली, अनुशासन और लोकतांत्रिक व्यवस्था की बारीकियों को गहराई से जाना।यह भ्रमण कॉलेज प्राचार्य डॉ. बजरंग लाल सैनी के संरक्षण में तथा कार्यक्रम अधिकारी डॉ. विष्णु कुमार शर्मा व हरिकिशन मीना के निर्देशन में आयोजित किया गया। कार्यक्रम अधिकारियों ने विद्यार्थियों को विधानसभा की संरचना और विधायी प्रक्रियाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। प्राचार्य डॉ. सैनी ने बताया कि इस प्रकार के शैक्षणिक भ्रमणों से विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता का विकास होता है और वे देश की प्रशासनिक एवं लोकतांत्रिक व्यवस्था के प्रति जागरूक होते हैं।
बांदीकुई के NSS स्वयंसेवकों ने विधानसभा को देखा,प्रश्न काल' और 'शून्य काल' की प्रक्रिया जानी, लोकतंत्र की व्यवस्था के बारे में जाना बांदीकुई के राजेश पायलट राजकीय पीजी कॉलेज के राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) की तीनों इकाइयों के 16 चयनित स्वयंसेवकों ने राजस्थान विधानसभा का शैक्षणिक भ्रमण किया। विधायक भागचंद टाकड़ा के नेतृत्व में हुए इस भ्रमण का उद्देश्य लोकतांत्रिक प्रणाली को करीब से समझना था।भ्रमण के दौरान, विद्यार्थियों ने सदन की दीर्घा में बैठकर विधानसभा की कार्यवाही देखी। स्वयंसेवकों ने सदन में होने वाले 'प्रश्न काल' और 'शून्य काल' की प्रक्रिया को प्रत्यक्ष रूप से देखा।लोकतंत्र की व्यवस्था के बारे में जाना उन्होंने समझा कि किस प्रकार जनहित के मुद्दों पर सदन में चर्चा होती है और नीति निर्धारण किया जाता है। विद्यार्थियों ने संसदीय कार्यप्रणाली, अनुशासन और लोकतांत्रिक व्यवस्था की बारीकियों को गहराई से जाना।यह भ्रमण कॉलेज प्राचार्य डॉ. बजरंग लाल सैनी के संरक्षण में तथा कार्यक्रम अधिकारी डॉ. विष्णु कुमार शर्मा व हरिकिशन मीना के निर्देशन में आयोजित किया गया। कार्यक्रम अधिकारियों ने विद्यार्थियों को विधानसभा की संरचना और विधायी प्रक्रियाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। प्राचार्य डॉ. सैनी ने बताया कि इस प्रकार के शैक्षणिक भ्रमणों से विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता का विकास होता है और वे देश की प्रशासनिक एवं लोकतांत्रिक व्यवस्था के प्रति जागरूक होते हैं।
- Post by Pãndít MoHit ShaRma1
- बांदीकुई विधायक भागचंद सैनी टांकडा द्वारा विधानसभा में उठाई गई मांग1
- सरिस्का के सिलीबेरी गेट को खोलने की मांग विधानसभा में उठे, भक्तों की आवाज़ तेज। अलवर- श्री पांडुपोल हनुमान मंदिर में दर्शन के लिए आने वाले हजारों श्रद्धालुओं ने सरिस्का के सिलीबेरी गेट को शीघ्र खोलने की मांग तेज कर दी है। गेट बंद होने के कारण श्रद्धालुओं को मंदिर तक पहुंचने में भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। दूर-दराज़ से आने वाले कई भक्तों को निराश होकर लौटना पड़ रहा है। यह मंदिर सरिस्का टाइगर रिजर्व क्षेत्र में स्थित है, जहां वन्यजीव सुरक्षा और प्रशासनिक कारणों से समय-समय पर प्रवेश द्वार बंद किए जाते हैं। हालांकि स्थानीय निवासी गोविन्द जोशी और अन्य श्रद्धालुओं का कहना है कि नियमित दर्शन व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए सिलीबेरी गेट को निर्धारित समय पर खोला जाना आवश्यक है। भक्तों की मुख्य मांगें: सिलीबेरी गेट मंगलवार-शनिवार को नियमित समयानुसार खोला जाए। मंदिर दर्शन के लिए विशेष पास या अलग से व्यवस्था की जाए। प्रशासन द्वारा स्पष्ट सूचना एवं समय-सारिणी जारी की जाए। श्रद्धालु गोविन्द जोशी ने बताया कि स्थानीय जनप्रतिनिधियों और सामाजिक संगठनों ने इस मुद्दे को राजस्थान विधानसभा में उठाने की मांग की है, ताकि सरकार इस विषय पर स्थायी समाधान निकाल सके। भक्तों का मानना है कि धार्मिक आस्था से जुड़े इस मामले में सरकार को संवेदनशीलता दिखानी चाहिए और विपक्ष को भी इस मुद्दे को जोर-शोर से उठाना चाहिए। बताया जा रहा है कि सिलीबेरी गेट करीब तीन महीने से अधिक समय से बंद है। कई बार संबंधित अधिकारियों को अवगत कराने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्यवाही नहीं की गई है। श्रद्धालुओं ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन का रास्ता अपनाया जाएगा। अब देखना यह है कि प्रशासन और जनप्रतिनिधि इस मांग पर क्या कदम उठाते हैं।4
- अलवर में हाल ही में आयोजित एक पारिवारिक समारोह ने राजनीतिक सीमाओं से परे आत्मीयता और अपनापन का सुंदर संदेश दिया। प्रतिपक्ष नेता टीकाराम जूली की बेटी के विवाह समारोह में वन एवं पर्यावरण मंत्री संजय शर्मा की उपस्थिति ने आयोजन की गरिमा और बढ़ा दी। समारोह के दौरान दोनों नेता खुशी के माहौल में आमजन और परिजनों के साथ थिरकते नज़र आए। यह दृश्य सिर्फ एक पारिवारिक उत्सव ही नहीं, बल्कि सामाजिक सौहार्द और मानवीय संबंधों की गर्मजोशी का भी प्रतीक बना। स्थानीय लोगों ने इस आत्मीय पल को सराहते हुए कहा कि ऐसे अवसर समाज में सकारात्मक संदेश और आपसी सम्मान की भावना को मजबूत करते हैं।1
- ग्राम छोकरवाड़ा कलां आठ विशा अम्बेडकर कॉलोनी सड़क नहीं बन रही है 25 साल हो गई है आपसे निवेदन है कि जल्द जल्द बनबाने कि कृपा करें2
- Post by Public Power मजदूर की आवाज1
- भिवाड़ी में प्रशासन की सख्ती, जांच के दौरान दो अवैध पटाखा फैक्ट्री पकड़ी मंगलवार को संयुक्त दल ने 315 औद्योगिक इकाइयों का किया निरीक्षण जयबीर सिंह ब्यूरो रिपोर्ट खैरथल तिजारा। खैरथल-तिजारा, 17 फरवरी। कारौली-भिवाड़ी स्थित रीको औद्योगिक क्षेत्र में हाल ही में हुई आगजनी की गंभीर घटना के बाद जिला प्रशासन द्वारा शुरू किए गए व्यापक जांच अभियान के तहत मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए जांच टीम ने दो अवैध पटाखा निर्माण फैक्ट्री को सीज किया। यह मैसर्स कात्याल लॉजिस्टिक और लक्ष्मी एलॉयज के नाम पर संचालित की जा रही थी, जबकि अंदर बड़े पैमाने पर पटाखों का निर्माण और भंडारण किया जा रहा था। सीज कि गई औद्योगिक प्लॉट का आईजी रेंज जयपुर एच.जी. राघवेंद्र सुहास ने निरीक्षण कर पुलिस अधिकारियों को जब्ती प्रक्रिया को नियमानुसार पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों से की गई कार्रवाई की जानकारी भी ली। जिला कलेक्टर डॉ. आर्तिका शुक्ला के निर्देशानुसार गठित जांच दल जब रीको प्लॉट संख्या जी-1/682 एंव जी 1- 538ए पर पहुंचा तो दोनों फैक्ट्री बंद मिली और मालिक मौके से फरार था। टीम द्वारा कई बार संपर्क करने के बावजूद मालिक के नहीं पहुंचने पर प्रशासन, पुलिस एवं रीको अधिकारियों की मौजूदगी में फैक्ट्री का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया गया। निरीक्षण के दौरान परिसर से भारी मात्रा में पटाखे, कच्चा माल एवं निर्माण में प्रयुक्त उपकरण बरामद किए गए। अतिरिक्त जिला कलेक्टर सुमित्रा मिश्र ने बताया कि सूचना मिलने पर टीम तुरंत मौके पर पहुंची और नियमानुसार कार्रवाई करते हुए दोनों फैक्ट्री की जांच की गई। प्रथम दृष्टया फैक्ट्री में विस्फोटक सामग्री का अवैध निर्माण एवं भंडारण पाया गया है, जो सुरक्षा मानकों का गंभीर उल्लंघन है। एहतियातन फैक्ट्री की बिजली आपूर्ति भी तत्काल प्रभाव से काट दी गई है, ताकि किसी भी संभावित दुर्घटना को रोका जा सके। पहली कार्रवाई में खुशखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र के भूखण्ड संख्या G1-682 पर अतिरिक्त जिला कलेक्टर एवं तहसीलदार टपूकड़ा की टीम ने निरीक्षण किया। यह भूखण्ड मैसर्स कात्याल लॉजिस्टिक के नाम आवंटित है, लेकिन मौके पर फैक्ट्री बंद मिली। प्रशासन द्वारा निर्देश देने के बाद जब गेट नहीं खोला गया, तो अधिकारियों ने अंदर प्रवेश कर निरीक्षण किया, जहां जिप्सम, सिलिका सैंड, नाइट्रिक एसिड, पत्थर, रेशा सहित पटाखा निर्माण से संबंधित मशीनें और रासायनिक पदार्थ पाए गए। पुलिस द्वारा मौके पर सामग्री जब्त करने की कार्रवाई की जा रही है तथा मामले में FIR दर्ज करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। फैक्ट्री संचालक ने बताया कि इकाई को मैसर्स शिवशक्ति इंडस्ट्रीज को किराये पर दिया गया था। प्रशासन ने सभी संबंधित विभागों को अपने-अपने स्तर पर नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। जांच में उक्त भूखण्ड को बिना रीको की अनुमति किराये पर दिया गया था, जो रीको भू-निपटान नियम 1979 और लीज शर्तों का उल्लंघन है। इस पर रीको द्वारा 45 दिवस का कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए भूखण्ड निरस्तीकरण की कार्रवाई शुरू कर दी गई। दुसरी कार्रवाई में रीको क्षेत्र स्थित एक भूखण्ड, जो वर्तमान में मैसर्स लक्ष्मी अलॉयज के नाम दर्ज है, पर प्रशासनिक टीम ने मौके पर पहुंचकर फैक्ट्री को बंद और ताला लगा हुआ पाया। प्रोपराइटर कृष्ण कुमार के अनुपस्थित होने पर प्रशासन की उपस्थिति में ताला तोड़कर निरीक्षण किया गया, जहां बड़ी मात्रा में पटाखे निर्माण से संबंधित सामग्री बरामद हुई। जांच में उक्त भूखण्ड को बिना रीको की अनुमति किराये पर दिया गया था, जो रीको भू-निपटान नियम 1979 और लीज शर्तों का उल्लंघन है। इस पर रीको द्वारा 90 दिवस का कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए भूखण्ड निरस्तीकरण की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। जांच के दौरान मौके पर पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अतुल साहू, उपखंड अधिकारी टपूकडा लाखन सिंह गुर्जर, तिजारा डीएसपी शिवराज सिंह, तहसीलदार, नगर परिषद, फायर विभाग एवं रीको के अधिकारी मौजूद रहे। प्रशासन द्वारा पूरे परिसर की गहन जांच की गई तथा संबंधित फैक्ट्री संचालक के विरुद्ध विस्फोटक अधिनियम सहित अन्य प्रासंगिक धाराओं में कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि भिवाड़ी, खुशखेड़ा, टपूकड़ा, चौपानकी एवं फेज-3 सहित सभी औद्योगिक क्षेत्रों में संचालित इकाइयों की सघन जांच जारी रहेगी। जांच दल द्वारा मंगलवार को रीको यूनिट प्रथम ने 170 एवं रीको यूनिट द्वितीय ने 145 इकाइयों के निरीक्षण कर सुरक्षा मानकों कि जांच सुनिश्चित की गई।4
- मौनी बाबा की पुण्यस्मृति में अखंड रामायण पाठ व विशाल भंडारे का हुआ आयोजन। माचाड़ी- प्राचीन काल में अलवर जिले की राजधानी रहे माचाड़ी कस्बे के वनखंडी महादेव रामभजो गौशाला पर गौपुत्र श्री श्री 1008 श्री रामदास जी महाराज (मौनी बाबा) के साकेतवास होने पर उनकी पुण्यस्मृति में धार्मिक आयोजन किया गया। श्रद्धांजलि स्वरूप 15 फरवरी से 17 फरवरी 2026 तक अखंड रामायण पाठ एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। आयोजन समिति के अनुसार 15 फरवरी को प्रातः 08:15 बजे विधि-विधान से अखंड रामायण पाठ का शुभारंभ किया गया जिसमें क्षेत्र के संत-महात्मा एवं श्रद्धालुजनो ने भाग लिया। इसके उपरांत 17 फरवरी को हवन-पूजन के साथ विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें सभी श्रद्धालुओं के लिए प्रसादी की व्यवस्था की गई । भंडारे के आयोजन में अधिक से अधिक संत महात्मा व श्रद्धालु महिला पुरुष व बच्चों ने भाग लिया। संतों की ओर से श्रीमहंत माधव दास महाराज,।भजेड़ा बालक दास महाराज,राजगढ़ अवधूत आश्रम के महंत स्वामी श्री अमन भारती जी महाराज, ठिकाना गंगाबाग के महंत प्रकाश दास महाराज राजगढ़ सहित सभी संतों की ओर से रामकृष्ण दास महाराज को संतों की ओर से चादर ओढ़ाकर संतों की रस्म पुरी की गई तथा गांव व ग्रामीण की और से कोई चादर ओढ़ाई की रस्म दोपहर दो बजे तक पूरी नहीं की गई कुछ ग्रामीण व गौ सेवकों ने बताया कि गांव की ओर से चादर ओढ़ाई की रस्म भी की जाएगी। इस अवसर पर भोंरगीं गोशाला के गौ सेवक माचाड़ी गौसेवक राजगढ़ मिनरल कंपनी के डायरेक्टर वीरेंद्र दाधीच, श्रमजीवी पत्रकार संघ के तहसील उपाध्यक्ष नागपाल शर्मा माचाड़ी,मातादीन बोहरा,नवल रावत,धर्मी यादव, सरपंच प्रतिनिधि आनंद सिंह, रतन लाल सैनी,पूर्व सरपंच प्रभाती लाल शर्मा,हीरालाल सैनी,जगदीश शर्मा,बाबूलाल बोहरा, विपिन शर्मा,दिनेश यादव सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे इस दौरान महिला पुरुष व बच्चों ने पंगत बैठकर प्रसाद ग्रहण किया।4