पुलिस अधीक्षक ने रिजर्व पुलिस लाइन में फहराया तिरंगा, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मी हुए सम्मानित पुलिस अधीक्षक ने रिजर्व पुलिस लाइन में फहराया तिरंगा, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मी हुए सम्मानित हरदोई। देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर रिजर्व पुलिस लाइन हरदोई में गरिमापूर्ण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक हरदोई द्वारा राष्ट्रध्वज फहराया गया। ध्वजारोहण के पश्चात समस्त पुलिस कर्मियों को राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं कर्तव्यनिष्ठा की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों का पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से निर्वहन करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान पुलिस कर्मियों में देशभक्ति और उत्साह का माहौल देखने को मिला। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस कर्मियों को मिष्ठान वितरित कर 80वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं। साथ ही अपने कर्तव्यों का उत्कृष्ट निर्वहन करने वाले पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारीगण को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मौजूद पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने देश के वीर शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों को नमन करते हुए राष्ट्र की सेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। रिपोर्टर : कृष्ण मोहन बाजपेयी आगाज टाइम्स न्यूज़ चैनल संपर्क : 9651868065
पुलिस अधीक्षक ने रिजर्व पुलिस लाइन में फहराया तिरंगा, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मी हुए सम्मानित पुलिस अधीक्षक ने रिजर्व पुलिस लाइन में फहराया तिरंगा, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मी हुए सम्मानित हरदोई। देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर रिजर्व पुलिस लाइन हरदोई में गरिमापूर्ण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक हरदोई द्वारा राष्ट्रध्वज फहराया गया। ध्वजारोहण के पश्चात समस्त पुलिस कर्मियों को राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं कर्तव्यनिष्ठा की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों का पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से निर्वहन करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान पुलिस कर्मियों में देशभक्ति और उत्साह का माहौल देखने को मिला। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस कर्मियों को मिष्ठान वितरित कर 80वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं। साथ ही अपने कर्तव्यों का उत्कृष्ट निर्वहन करने वाले पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारीगण को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मौजूद पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने देश के वीर शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों को नमन करते हुए राष्ट्र की सेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। रिपोर्टर : कृष्ण मोहन बाजपेयी आगाज टाइम्स न्यूज़ चैनल संपर्क : 9651868065
- 15 अगस्त क्यों मनाया जाता है, छात्र को नहीं पता कक्षा 9 के सुमित को यह तक पता नहीं कि 15 अगस्त क्यों मनाया जाता है। यह स्थिति शिक्षा व्यवस्था और बच्चों में देश के इतिहास के प्रति जागरूकता को लेकर गंभीर सवाल खड़े करती है।1
- #दबंग #युवकों #पर #एक #युवक को घेरकर मारपीट करने व तमंचे की बट से सिर पर चोट पहुंचाने का आरोप #शाहजहांपुर। #आरसी #मिशन #थाना #क्षेत्र #के #लालबाग चौराहा स्थित पेट्रोल पंप पर एक युवक ने तीन लोगों पर मारपीट, गाली-गलौज और जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है। पीड़ित का कहना है कि आरोपियों में से एक ने तमंचे की बट से उसके सिर पर वार कर दिया, जिससे वह घायल हो गया। घटना के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। #ग्राम #चौड़ेरा #निवासी #अमर #पाल #पुत्र #लालाराम के मुताबिक, वह शुक्रवार शाम मोटरसाइकिल में पेट्रोल डलवाने के लिए लालबाग चौराहा स्थित पेट्रोल पंप पर गया था। आरोप है कि वहां #राहुल, #बृजपाल #और #छूक्कू नाम #के #तीन #युवक #मौजूद #थे। तीनों ने उसकी मोटरसाइकिल की चाबी निकाल ली और उसके साथ जातिसूचक गालियां देने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। पीड़ित का आरोप है कि इसी दौरान एक आरोपी ने जेब से तमंचा निकालकर उसकी बट से सिर पर वार कर दिया। इससे उसके सिर में चोट लग गई। शोर मचाने और लोगों को बुलाने की कोशिश करने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग गए। अमर पाल का आरोप है कि घटना के संबंध में कार्रवाई की मांग को लेकर वह आरसी मिशन थाने पहुंचा, लेकिन पुलिस ने उसकी शिकायत पर कार्रवाई करने के बजाय तहरीर बदलकर लाने की बात कही। पीड़ित का कहना है कि उसे थाने से उचित सुनवाई नहीं मिली। पीड़ित ने अब पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाने की बात कही है। उसका आरोप है कि घटना के बाद से आरोपी लगातार उसे जान से मारने की धमकी दे रहे हैं और पुलिस में शिकायत करने पर दोबारा मारपीट करने की धमकी दी जा रही है। हालांकि, मामले में लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस की जांच और दोनों पक्षों के तथ्यों के सामने आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।2
- राष्ट्रगान के सम्मान पर सवाल, तहसीलदार की तस्वीर से तिलहर में मचा बवाल बार एसोसिएशन ने दी तहरीर, ध्वजारोहण कार्यक्रम की दूसरी तस्वीर भी चर्चा में शाहजहांपुर। तिलहर तहसील में स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान राष्ट्रगान के समय सामने आई एक तस्वीर को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। तस्वीर में तहसीलदार अजहर अंसारी राष्ट्रगान के दौरान हाथ जेब में रखे नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर को लेकर तिलहर बार एसोसिएशन ने कड़ी आपत्ति जताते हुए तहसीलदार के खिलाफ शिकायती पत्र/तहरीर दी है। बार एसोसिएशन ने मामले को राष्ट्रगान और राष्ट्रध्वज के सम्मान से जुड़ा गंभीर विषय बताते हुए कार्रवाई की मांग की है। अधिवक्ताओं का कहना है कि राष्ट्रीय पर्व के दौरान राष्ट्रगान के समय गरिमा और निर्धारित मर्यादाओं का विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए। वहीं, समारोह की एक अन्य तस्वीर भी चर्चा का विषय बनी हुई है। इसमें उपजिलाधिकारी तिलहर ध्वज चबूतरे पर जूते पहने हुए तिरंगे को सलामी देती दिखाई दे रही हैं। इन दोनों तस्वीरों को लेकर सोशल मीडिया और स्थानीय स्तर पर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। मामले ने अब प्रशासनिक अधिकारियों की भूमिका और राष्ट्रीय प्रतीकों के सम्मान को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। हालांकि, तस्वीरों की परिस्थितियों और पूरे घटनाक्रम को लेकर संबंधित अधिकारियों का आधिकारिक पक्ष अभी सामने नहीं आया है। प्रशासन की ओर से स्पष्टीकरण मिलने के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी।2
- शाहजहांपुर के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना की मौजूदगी में शहीदों को किया गया माल्यार्पण शाहजहांपुर में 80वां स्वतंत्रता दिवस परंपरागत गरिमा, उत्साह और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। जिलेभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने महात्मा गांधी, लाल बहादुर शास्त्री, नेताजी सुभाष चंद्र बोस समेत कई महापुरुषों और शहीदों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। शाहजहांपुर के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना की मौजूदगी में शहीदों को किया गया माल्यार्पण शाहजहांपुर में 80वां स्वतंत्रता दिवस परंपरागत गरिमा, उत्साह और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। जिलेभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने महात्मा गांधी, लाल बहादुर शास्त्री, नेताजी सुभाष चंद्र बोस समेत कई महापुरुषों और शहीदों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।1
- लोदीपुर में कलश यात्रा में शामिल हुए श्रद्धालु शिव पुराण कथा लोदीपुर में कलश यात्रा में शामिल हुए श्रद्धालु लोदीपुर में आयोजित कलश यात्रा में महिला अध्यक्ष वर्षा बस्ती, राजेश अवस्थी, हरि शरण मिश्रा, नीरज मिश्रा समेत कई श्रद्धालु शामिल हुए। इस दौरान श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक कलश यात्रा में सहभागिता की और धार्मिक आयोजन को सफल बनाने में सहयोग किया।1
- कश्यप स्वाभिमान संगठन ने मनाया स्वतंत्रता दिवस कश्यप स्वाभिमान संगठन ने धूमधाम से स्वतंत्रता दिवस मनाया। कार्यक्रम में संगठन के लोगों ने ध्वजारोहन किया और देश के वीर शहीदों को याद किया। वक्ताओं ने समाज में एकता, शिक्षा और अधिकारों के प्रति जागरूक रहने का संकल्प लिया। संगठन के मुख्य कार्यालय और पदाधिकारियों की उपस्थिति में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया।शहीदों को नमन: देश के लिए जान देने वाले अमर शहीदों को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई।विचार गोष्ठी: वक्ताओं ने स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्षों को याद किया और युवाओं को देशहित में काम करने की प्रेरणा दी।संकल्प: समाज के पिछड़ा वर्ग को आगे बढ़ाने और आपसी भाईचारा बनाए रखने पर जोर दिया गया।1
- थाना प्रभारी विजय कुमार मिश्रा ने पुलिस स्टाफ के साथ फहराया तिरंगा थाना प्रभारी विजय कुमार मिश्रा ने पुलिस स्टाफ के साथ फहराया तिरंगा पाली। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर थाना पाली परिसर में थाना प्रभारी विजय कुमार मिश्रा ने समस्त पुलिस स्टाफ के साथ विधिवत ध्वजारोहण किया। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगान के साथ हुई। इस दौरान थाना प्रभारी एवं पुलिसकर्मियों ने राष्ट्रध्वज को सलामी देते हुए देश के वीर शहीदों एवं स्वतंत्रता सेनानियों को नमन किया। थाना परिसर में स्वतंत्रता दिवस को लेकर देशभक्ति और उत्साह का माहौल देखने को मिला। थाना प्रभारी विजय कुमार मिश्रा ने पुलिसकर्मियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा के प्रति अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करने का संदेश दिया। इस अवसर पर थाना पाली का समस्त स्टाफ मौजूद रहा। रिपोर्टर : कृष्ण मोहन बाजपेयी आगाज टाइम्स न्यूज़ चैनल संपर्क : 96518680651
- कलश यात्रा के बाद खिरनी बाग में शुरू हुई शिव महापुराण कथा रैली के बाद खिरनी बाग रामलीला मैदान पहुंचीं सभी माताओं-बहनों ने विधि-विधान से अपने कलश रखे। इसके बाद शिव महापुराण कथा का शुभारंभ हुआ। इस दौरान राजेश अवस्थी ने कथा और भगवान शिव की महिमा को लेकर सुंदर विचार व्यक्त किए। सुनिए उनके विचार।1
- Post by ब्यूरो चीफ एवीपी न्यूज चैनल4