बच्चों के विकास में मां का महत्वपूर्ण योगदान - मनोज कुमार तिवारी तेरईफाटक( ललितपुर)- वीणा वादिनी बालिका इण्टर कॉलेज तेरईफाटक ललितपुर में अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर मातृसम्मेलन का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। बच्चों के द्वारा सरस्वती वन्दना व स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया।इस अवसर पर बच्चों ने अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि राष्ट्र सेविका समिति ललितपुर की जिला कार्यवाहिका श्रीमती राधिका तिवारी, मुख्य वक्ता के रूप में विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री मनोज कुमार तिवारी, विशिष्ट अतिथि श्रीमती संगीता उपाध्याय, श्रीमती प्रीति साहू, श्रीमती सुखदेवी कुशवाहा उपस्थित रहीं।इस अवसर पर कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्य वक्ता मनोज कुमार तिवारी ने कहा कि डिजिटल शिक्षा जितनी उपयोगी है उतना ही उससे सतर्क रहने की भी जरूरत है।आज बच्चों से लेकर बड़ों तक में स्मार्टफोन पर रील्स देखने की आदत तेजी से बढ़ रही है।रील्स कभी खत्म नहीं होती और इसमें काफी समय व्यर्थ हो जाता है जिससे पढ़ाई पर असर पड़ता है इसलिए बच्चों को रील्स देखने की आदत सीमित कर किताबों से जुड़ना चाहिए मुख्य अतिथि राधिका तिवारी ने कहा हमें शिक्षा के साथ साथ संस्कार पर विशेष ध्यान देना चाहिए।जब बच्चे पढ़कर आगे बढ़ेंगे तो भारत आगे बढ़ेगा और भारत आगे बढ़ेगा तो विश्व भी आगे बढ़ेगा। विशिष्ट अतिथि संगीता उपाध्याय ने कहा कि बच्चे कच्चे घड़े के समान होते हैं हम जैसा चाहेंगे वैसा ही बालक बनेगा। उन्होंने शिवाजी महाराज का उदाहरण भी प्रस्तुत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही रमा तिवारी ने मातृशक्ति से आवाहन किया कि अपने बच्चों को धार्मिक व आध्यात्मिक ज्ञान भी दें क्योंकि जो बालक धार्मिक होता है वो अपने माता-पिता का पूरा ध्यान रखता है। इस अवसर पर श्रेया तिवारी , अर्चना राजा, सुभद्रा परिहार, ओमप्रकाश,रामजीवन, महेंद्र सिंह परिहार, सृष्टि तिवारी,रिषव कौशिक,राजा जी, समृद्धि तिवारी, समेत सैकड़ों की संख्या में माताये व बहनें उपस्थित रहीं। पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा चीफ एडिटर टाइम्स नाउ बुन्देलखण्ड

- अश्लीलता का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है #हिन्दी_खबर #हिन्दी_न्यूज #viralpost #latestnews @Jaybajnibabakhadowara subscribe/share करें1
- ललितपुर स्थित राखपंचमपुर मेले में श्री सिद्ध बाबा मन्दिर पर रंगपंचमी के दिन लाखों श्रद्धालुओं ने टेका मत्था सुबह से लेकर शाम तक लगते रहे श्री सिद्ध बाबा के जयकारे यहां राम जानकी मन्दिर से धूमधाम व गाजे बाजे के साथ निकली विमान की शोभायात्रा.1
- 27 फरवरी से लापता मूक बधिर युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, थाना मदनपुर अंतर्गत ग्राम उल्दनाखुर्द में 16 वर्षीय रामेश्वर का शव जंगल में मिलने से गांव में मातम छा गया मृतक के परिजनों ने शव की स्थिति मौके पर मिले साक्ष्यों एवं पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं टाइम्स नाउ बुन्देलखण्ड के लिए रामजी तिवारी मड़ावरा की रिपोर्ट1
- Post by Jamil khan1
- सेल्समेन डकार रहा है तिग्रहियों का राशन आखिर कब होगी कार्यवाही//Khaniyadhana News शिवपुरी जिले के जनपद पंचायत खनियाधाना के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत काली पहाड़ी में सेल्समैन के भ्रष्टाचार से ग्रामीण परेशान जिला कलेक्टर से लगाई गुहार कहां हमारे ग्राम पंचायत में सेल्समैन द्वारा लगातार कई महीनो से हमारा राशन नहीं दे रहा लेकिन भ्रष्टाचार सेल्समैन के ऊपर कोई भी कार्रवाई नहीं हो रही है आखिर इस पर प्रशासन कार्रवाई क्यों नहीं कर रही..1
- Post by ललित दुबे (न्यूज दिगौड़ा)1
- मुंगावली शहर में मल्हारगढ़ रोड स्थित एक दुकानदार द्वारा अपने ग्राहक को प्लास्टिक का पोहा बेचा गया जब ग्राहक ने अपने घर पर जाकर पोहे को धो कर देखा तब उसने पाया कि इसमें प्लास्टिक है जो रबड़ की तरह खींच रहा है साथियों मुंगावली शहर में खुलेआम काला कारोबार चल रहा है इस तरह के खाक सामग्री खुलेआम बिकना एवं इससे आम आदमी के स्वास्थ्य को हानि पहुंचाना बहुत ही परेशानी का विषय है इस तरह खुलेआम प्लास्टिक के पोहे का व्यापार होना एवं ग्राहक द्वारा जब इस बात को दुकानदार से बोला गया तो दुकानदार का कहना है कि इसमें हमारी कोई गलती नहीं है मेरा प्रशासन के अधिकारियों से अनुरोध है ऐसे खाद्य पदार्थ खुलेआम बेचना कानून अपराध है ऐसे दुकानदारों को इस तरह के पदार्थ बेचे एवं खरीदने पर रोक लगाई एवं सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए2
- दिल्ली के उत्तम नगर की JJ कॉलोनी में 4 मार्च की रात होली खेलने के दौरान शुरू हुआ हिंसक विवाद, बताया जा रहा है, कि छत पर खेल रही 11 साल की एक बच्ची से रंग गुब्बारा गलती से नीचे से गुजर रही पड़ोसी महिला पर गिर गया, जिसके बाद दोनों परिवारों के बीच बहस और मारपीट शुरू हो गई। इसी दौरान घर लौट रहे तरुण पर दूसरे पक्ष के 8-10 लोगों ने लाठी, डंडों और पत्थरों से हमला कर दिया, जिससे युवक को सीने में गंभीर चोटें आईं। जिससे तरुण मूर्छित हो गया और अस्पताल ले जाया गया तथापि अस्पताल में इलाज के दौरान तरुण की मौत हो गई। पुलिस ने मामले की जांच करने बाद कार्यवाही के दौरान 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, यद्यपि जांच जारी है। प्रशासन ने मर्डर के मुख्य आरोपी के घर ऊपर बुलडोजर चलाया, और स्थानीय लोगों ने हत्या के बाद न्याय की मांग को लेकर पुलिस थाने के बाहर प्रदर्शन किया और आक्रोश रैली निकाली। #हिन्दी_न्यूज #हिन्दी_खबर #viralpost #latestnews #uttamnagar #delhi @Jaybajnibabakhadowara subscribe/share करें1