logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बिहार के गया जिले के बाराचट्टी में एक किशोर की बिजली का करंट लगने से मौत हो गई है। इस दर्दनाक हादसे के बाद से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

21 hrs ago
user_Ganesh Prasad  Ganesh Prasad
Ganesh Prasad Ganesh Prasad
पत्रकारिता बाराचट्टी, गया, बिहार•
21 hrs ago

बिहार के गया जिले के बाराचट्टी में एक किशोर की बिजली का करंट लगने से मौत हो गई है। इस दर्दनाक हादसे के बाद से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

More news from Manpur and nearby areas
  • गया में NEET पेपर लीक मामले को लेकर छात्रों का भारी आक्रोश एक बार फिर सड़क पर देखने को मिला है। शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के विरोध में प्रदर्शन करते हुए छात्रों ने एक मशाल जुलूस निकाला और इस दौरान सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारी छात्रों ने इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। छात्रों का कहना है कि पेपर लीक जैसी घटनाओं से लाखों मेहनती छात्रों का भविष्य प्रभावित होता है। उन्होंने परीक्षा प्रणाली को पूरी तरह से पारदर्शी बनाने की जोरदार मांग की है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हों।
    1
    गया में NEET पेपर लीक मामले को लेकर छात्रों का भारी आक्रोश एक बार फिर सड़क पर देखने को मिला है। शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के विरोध में प्रदर्शन करते हुए छात्रों ने एक मशाल जुलूस निकाला और इस दौरान सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

प्रदर्शनकारी छात्रों ने इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। छात्रों का कहना है कि पेपर लीक जैसी घटनाओं से लाखों मेहनती छात्रों का भविष्य प्रभावित होता है। उन्होंने परीक्षा प्रणाली को पूरी तरह से पारदर्शी बनाने की जोरदार मांग की है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हों।
    user_Ashutosh kumar
    Ashutosh kumar
    Lawyer Lakhibag, Manpur•
    5 hrs ago
  • चतरा के प्रतापपुर अंतर्गत घोड़दौड़ गांव में सोमवार को एक ऐतिहासिक पल देखा गया, जहां भारतीय सेना में चयनित होकर पहली बार अपने घर लौटे संदीप कुमार का ग्रामीणों ने भव्य स्वागत किया। मध्य प्रदेश के जबलपुर में अपना प्रशिक्षण पूरा कर पहली बार सेना की वर्दी में घर लौटे संदीप, घोड़दौड़ गांव के पहले भारतीय सैनिक हैं। उनके घर आगमन पर समूचे क्षेत्र में भारी उत्साह देखा गया। संदीप के स्वागत में पांडेयपुरा गेजना मोड़ से घोड़दौड़ तक एक भव्य रैली निकाली गई। इस दौरान हाथों में लहराते तिरंगे, डीजे पर बजती देशभक्ति की धुनें और "भारत माता की जय" व "वंदे मातरम्" के नारों से पूरा इलाका गूंज उठा। ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक जगह-जगह फूल-मालाएं पहनाकर देश के इस नए प्रहरी का अभिनंदन किया। उपेन्द्र यादव के पुत्र संदीप कुमार ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा पांडेपुरा से और उच्च शिक्षा चतरा कॉलेज से हासिल की है। संदीप की इस सफलता के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में पूर्व मुखिया रामजी भुइयां, पंचायत समिति सदस्य अशोक भारती, मनोज यादव और उपमुखिया सुदेश यादव सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे। समारोह के दौरान वक्ताओं ने कहा कि संदीप ने अपनी मेहनत और अनुशासन से परिवार व जिले का नाम रोशन किया है और उनकी यह सफलता क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा है।
    1
    चतरा के प्रतापपुर अंतर्गत घोड़दौड़ गांव में सोमवार को एक ऐतिहासिक पल देखा गया, जहां भारतीय सेना में चयनित होकर पहली बार अपने घर लौटे संदीप कुमार का ग्रामीणों ने भव्य स्वागत किया। मध्य प्रदेश के जबलपुर में अपना प्रशिक्षण पूरा कर पहली बार सेना की वर्दी में घर लौटे संदीप, घोड़दौड़ गांव के पहले भारतीय सैनिक हैं। उनके घर आगमन पर समूचे क्षेत्र में भारी उत्साह देखा गया।

संदीप के स्वागत में पांडेयपुरा गेजना मोड़ से घोड़दौड़ तक एक भव्य रैली निकाली गई। इस दौरान हाथों में लहराते तिरंगे, डीजे पर बजती देशभक्ति की धुनें और "भारत माता की जय" व "वंदे मातरम्" के नारों से पूरा इलाका गूंज उठा। ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक जगह-जगह फूल-मालाएं पहनाकर देश के इस नए प्रहरी का अभिनंदन किया।

उपेन्द्र यादव के पुत्र संदीप कुमार ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा पांडेपुरा से और उच्च शिक्षा चतरा कॉलेज से हासिल की है। संदीप की इस सफलता के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में पूर्व मुखिया रामजी भुइयां, पंचायत समिति सदस्य अशोक भारती, मनोज यादव और उपमुखिया सुदेश यादव सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे। समारोह के दौरान वक्ताओं ने कहा कि संदीप ने अपनी मेहनत और अनुशासन से परिवार व जिले का नाम रोशन किया है और उनकी यह सफलता क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा है।
    user_Headline jharkhand
    Headline jharkhand
    Press-Media प्रतापपुर, चतरा, झारखंड•
    7 hrs ago
  • sgghjjjhhvvvvhjujhhgvvvbbbbjjhhhhggggggggfggfhijjjjjhgfh
    1
    sgghjjjhhvvvvhjujhhgvvvbbbbjjhhhhggggggggfggfhijjjjjhgfh
    user_Md Javed Ansari
    Md Javed Ansari
    बरही, हजारीबाग, झारखंड•
    16 hrs ago
  • झारखंड के कोडरमा में पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है, जहां पुलिस ने एक अंतरराज्यीय छिनतई गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की इस बड़ी कार्रवाई के तहत उड़ीसा से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि कोडरमा से उनकी एक महिला सहयोगी को दबोचा गया है। पुलिस ने इस गिरोह के पास से लूटे गए शत-प्रतिशत आभूषणों को भी बरामद कर लिया है।
    1
    झारखंड के कोडरमा में पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है, जहां पुलिस ने एक अंतरराज्यीय छिनतई गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की इस बड़ी कार्रवाई के तहत उड़ीसा से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि कोडरमा से उनकी एक महिला सहयोगी को दबोचा गया है। पुलिस ने इस गिरोह के पास से लूटे गए शत-प्रतिशत आभूषणों को भी बरामद कर लिया है।
    user_JANATA 1 NEWS
    JANATA 1 NEWS
    Media house कोडरमा, कोडरमा, झारखंड•
    1 hr ago
  • औरंगाबाद जिले के रफीगंज थाना क्षेत्र के दनई गांव में कथित तौर पर घर में घुसकर महिलाओं के साथ छेड़छाड़, मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। इस संबंध में पीड़िता कलावती देवी के आवेदन के आधार पर रफीगंज थाने में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पीड़िता का आरोप है कि रविवार शाम वह अपनी बेटियों संध्या कुमारी और श्वेता कुमारी के साथ घर पर थीं, तभी भूमि विवाद को लेकर कई लोग लाठी-डंडा और लोहे के पाइप लेकर उनके घर में घुस आए। आवेदन के अनुसार, कुछ आरोपितों ने बाथरूम में घुसकर उनकी बेटी के साथ छेड़छाड़ की और विरोध करने पर उनके व परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मारपीट की। इस दौरान बीच-बचाव करने पहुंचे पीड़िता के पुत्र पीयूष के साथ भी मारपीट की गई, जिससे वह घायल हो गया। जाते-जाते आरोपितों ने पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी। मामले को लेकर थानाध्यक्ष शंभू कुमार ने बताया कि पीड़िता के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की सभी बिंदुओं पर गहनता से जांच कर रही है और जांच के बाद आगे की विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।
    1
    औरंगाबाद जिले के रफीगंज थाना क्षेत्र के दनई गांव में कथित तौर पर घर में घुसकर महिलाओं के साथ छेड़छाड़, मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। इस संबंध में पीड़िता कलावती देवी के आवेदन के आधार पर रफीगंज थाने में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पीड़िता का आरोप है कि रविवार शाम वह अपनी बेटियों संध्या कुमारी और श्वेता कुमारी के साथ घर पर थीं, तभी भूमि विवाद को लेकर कई लोग लाठी-डंडा और लोहे के पाइप लेकर उनके घर में घुस आए।

आवेदन के अनुसार, कुछ आरोपितों ने बाथरूम में घुसकर उनकी बेटी के साथ छेड़छाड़ की और विरोध करने पर उनके व परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मारपीट की। इस दौरान बीच-बचाव करने पहुंचे पीड़िता के पुत्र पीयूष के साथ भी मारपीट की गई, जिससे वह घायल हो गया। जाते-जाते आरोपितों ने पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी।

मामले को लेकर थानाध्यक्ष शंभू कुमार ने बताया कि पीड़िता के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की सभी बिंदुओं पर गहनता से जांच कर रही है और जांच के बाद आगे की विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।
    user_कुणाल सिंह 9304927827
    कुणाल सिंह 9304927827
    पत्रकारिता औरंगाबाद, औरंगाबाद, बिहार•
    2 hrs ago
  • मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने बाराबंकी की पहचान और भारत के विरासत के प्रतीक भगवान लोधेश्वर महादेव के पवित्र मंदिर के कॉरिडोर के लिए धनराशि स्वीकृत कर दी है।
    1
    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने बाराबंकी की पहचान और भारत के विरासत के प्रतीक भगवान लोधेश्वर महादेव के पवित्र मंदिर के कॉरिडोर के लिए धनराशि स्वीकृत कर दी है।
    user_Ashutosh kumar
    Ashutosh kumar
    Lawyer Lakhibag, Manpur•
    8 hrs ago
  • चतरा के प्रतापपुर प्रखंड कार्यालय परिसर में लगा वाटर कूलर पिछले कई महीनों से खराब पड़ा है, जिससे कार्यालय आने वाले आम लोगों को पेयजल की गंभीर समस्या का सामना करना पड़ रहा है। विभिन्न पंचायतों से रोजाना सैकड़ों लोग अपने सरकारी कार्यों के लिए प्रखंड कार्यालय पहुंचते हैं, लेकिन उन्हें पीने के लिए ठंडा और स्वच्छ पानी उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। कार्यालय कर्मियों के अनुसार, वाटर कूलर का पाइप फट जाने के कारण यह लंबे समय से बंद पड़ा है। फिलहाल लोगों की सुविधा के लिए कार्यालय में दो घड़ों में पानी की व्यवस्था की गई है, लेकिन भीषण गर्मी और उमस के बीच यह अस्थायी व्यवस्था पर्याप्त साबित नहीं हो रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सरकारी कार्यालय में पेयजल जैसी बुनियादी सुविधा का इतने लंबे समय तक बंद रहना प्रशासनिक उदासीनता को दर्शाता है। लोगों ने संबंधित अधिकारियों से मांग की है कि इस वाटर कूलर की जल्द से जल्द मरम्मत कराई जाए ताकि आमजन को पेयजल की इस समस्या से राहत मिल सके।
    1
    चतरा के प्रतापपुर प्रखंड कार्यालय परिसर में लगा वाटर कूलर पिछले कई महीनों से खराब पड़ा है, जिससे कार्यालय आने वाले आम लोगों को पेयजल की गंभीर समस्या का सामना करना पड़ रहा है। विभिन्न पंचायतों से रोजाना सैकड़ों लोग अपने सरकारी कार्यों के लिए प्रखंड कार्यालय पहुंचते हैं, लेकिन उन्हें पीने के लिए ठंडा और स्वच्छ पानी उपलब्ध नहीं हो पा रहा है।

कार्यालय कर्मियों के अनुसार, वाटर कूलर का पाइप फट जाने के कारण यह लंबे समय से बंद पड़ा है। फिलहाल लोगों की सुविधा के लिए कार्यालय में दो घड़ों में पानी की व्यवस्था की गई है, लेकिन भीषण गर्मी और उमस के बीच यह अस्थायी व्यवस्था पर्याप्त साबित नहीं हो रही है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि सरकारी कार्यालय में पेयजल जैसी बुनियादी सुविधा का इतने लंबे समय तक बंद रहना प्रशासनिक उदासीनता को दर्शाता है। लोगों ने संबंधित अधिकारियों से मांग की है कि इस वाटर कूलर की जल्द से जल्द मरम्मत कराई जाए ताकि आमजन को पेयजल की इस समस्या से राहत मिल सके।
    user_Headline jharkhand
    Headline jharkhand
    Press-Media प्रतापपुर, चतरा, झारखंड•
    22 hrs ago
  • कोडरमा के सतगावां थाना क्षेत्र के ढाब गांव में अवैध महुआ शराब के कारोबार और बिहार से आने वाले शराबियों के जमावड़े का विरोध करने पर दबंगों ने एक युवक की बेरहमी से पिटाई कर दी। इस हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसके बाद से पूरे क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है। स्थानीय लोगों के अनुसार ढाब गांव में लंबे समय से अवैध महुआ शराब का निर्माण और बिक्री हो रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि बिहार से बड़ी संख्या में लोग यहां शराब पीने पहुंचते हैं, जिससे गांव का माहौल खराब हो रहा है। इसी बात का विरोध करने पर युवक और आरोपियों के बीच विवाद हुआ, जिसके बाद आरोपियों ने लाठी-डंडों और मुक्कों से युवक पर हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल युवक को स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया है और पुलिस को मामले की सूचना दे दी गई है। इस घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने प्रशासन से अवैध महुआ शराब के धंधे पर तत्काल रोक लगाने, आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और गांव में नियमित पुलिस गश्त की मांग की है। वहीं, पुलिस का कहना है कि शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।
    1
    कोडरमा के सतगावां थाना क्षेत्र के ढाब गांव में अवैध महुआ शराब के कारोबार और बिहार से आने वाले शराबियों के जमावड़े का विरोध करने पर दबंगों ने एक युवक की बेरहमी से पिटाई कर दी। इस हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसके बाद से पूरे क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है।

स्थानीय लोगों के अनुसार ढाब गांव में लंबे समय से अवैध महुआ शराब का निर्माण और बिक्री हो रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि बिहार से बड़ी संख्या में लोग यहां शराब पीने पहुंचते हैं, जिससे गांव का माहौल खराब हो रहा है। इसी बात का विरोध करने पर युवक और आरोपियों के बीच विवाद हुआ, जिसके बाद आरोपियों ने लाठी-डंडों और मुक्कों से युवक पर हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल युवक को स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया है और पुलिस को मामले की सूचना दे दी गई है।

इस घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने प्रशासन से अवैध महुआ शराब के धंधे पर तत्काल रोक लगाने, आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और गांव में नियमित पुलिस गश्त की मांग की है। वहीं, पुलिस का कहना है कि शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।
    user_कौशल कुमार पाण्डेय
    कौशल कुमार पाण्डेय
    Media company कोडरमा, कोडरमा, झारखंड•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.