Shuru
Apke Nagar Ki App…
sakshisanstoshi
Sakshi Sahtosh
sakshisanstoshi
More news from मणिपुर and nearby areas
- sakshisanstoshi2
- पाकुड़ नगर थाना क्षेत्र में अवैध लॉटरी कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में एसडीपीओ दयानंद आजाद ने प्रेस वार्ता कर जानकारी दी।उन्होंने बताया कि 18 अप्रैल 2026 को गुप्त सूचना मिली थी कि गोविंदपुर मोड़ के पास स्थित एक चाय दुकान में कुछ लोग अवैध लॉटरी का कारोबार चला रहे हैं। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम का गठन कर छापेमारी की गई।छापेमारी के दौरान मौके से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया, जबकि अन्य लोग पुलिस को देख फरार हो गए। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मोहम्मद हासिम हुसैन के रूप में हुई है, जो पाकुड़ नगर थाना क्षेत्र का रहने वाला है।पुलिस ने आरोपी के पास से भारी मात्रा में अवैध लॉटरी टिकट बरामद किए हैं। बरामद सामानों में नागालैंड स्टेट लॉटरी के 110 टिकट, नर्मदा लिखित 50 टिकट और सिक्किम स्टेट लॉटरी के 50 टिकट शामिल हैं।इस मामले में पाकुड़ नगर थाना कांड संख्या 82/2026 दर्ज कर भारतीय दंड संहिता की धारा 318(4)/3(5) एवं लॉटरी रेगुलेशन एक्ट 1998 की धारा 7(3) के तहत मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है।छापेमारी टीम में थाना प्रभारी अनिल कुमार गुप्ता, अवर निरीक्षक अखिलेश राम सहित सशस्त्र बल के जवान शामिल थे। पुलिस अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। बाइट- दयानंद आजाद,एसडीपीओ पाकुड़।4
- Post by Satyjit Kumar saha1
- Post by Muddin Press1
- बरहरवा। कोटालपोखर थाना क्षेत्र के बड़ा सोनाकड़–पेट्रोल पंप रोड स्थित संथाली टोला में रविवार को तेज रफ्तार बालू लदा ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार बड़ा सोनाकड़ निवासी समीम अंसारी (45) बाइक से कोटालपोखर की ओर से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान हिरणपुर की ओर से आ रहे तेज रफ्तार बालू लदे ट्रैक्टर ने अनियंत्रित होकर उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि समीम अंसारी ट्रैक्टर की चपेट में आ गए और घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही कोटालपोखर थाना के एसआई प्रदीप महतो, एएसआई सुभाष दास व एएसआई गुलनाज बेगम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए राजमहल अनुमंडल अस्पताल भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। इधर घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।1
- आजम नगर प्रखंड क्षेत्र में 5 पंचायतों में आज पैक्स चुनाव अध्यक्ष पद के लिए शांतिपूर्ण तरीके से मतदान शुरू होते ही सभी बूथों पर मतदाताओं की लंबी कतारें लग गईं महिला और पुरुष मतदाता बड़े उत्साह के साथ लोकतंत्र के इस पर्व में हिस्सा ले रहे हैं आजम नगर प्रखंड के मलिकपुर, मुकुरिया तेघरा पंचायत, बैरिया पंचायत और हरनागर पंचायत में पैक्स के अध्यक्ष पद और प्रबंध कार्यकारिणी सदस्य पदों के लिए वोट डाले जा रहे हैं इन पदों के लिए कई उम्मीदवार मैदान में हैं और मतदाता अपने अपने क्षेत्र के उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला कर रहे हैं ग्रामीण इलाकों से मतदाता बूथों पर पहुंचने लगे महिला मतदाताओं की भी अच्छी खासी संख्या बूथों पर नजर आई शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है सभी मतदान केंद्रों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है।और प्रखंड विकास पदाधिकारी सह प्रखंड निर्वाचित पदाधिकारी लगातार बूथों का जायजा ले रहे हैं। पैक्स चुनाव को लेकर पूरे प्रखंड की पांचों पंचायतों में चुनावी माहौल बना हुआ है। ग्रामीण अपने-अपने उम्मीदवारों की जीत-हार को लेकर चर्चा करते नजर आए।1
- jila Kishanganj Kshetra ke Rahane wale1
- झालसा रांची के निर्देश पर पाकुड़ मंडलकारा में जेल अदालत और स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। डीएलएसए सचिव रूपा बंदना किरो ने बंदियों को मुफ्त कानूनी सहायता और 'प्ली-बार्गेनिंग' जैसे अधिकारों की जानकारी दी। इसका मुख्य उद्देश्य विचाराधीन कैदियों को त्वरित न्याय दिलाना है। शिविर में डिफेंस काउंसिल के सदस्यों ने मध्यस्थता के जरिए केस सुलझाने के तरीके बताए। साथ ही, डॉक्टरों की टीम ने कैदियों के स्वास्थ्य की जांच भी की। इस मौके पर विधिक सेवा प्राधिकार के अधिकारी और जेल प्रशासन के लोग मुख्य रूप से मौजूद रहे।1