logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जनसमस्याओं को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन कल, विधायक ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश खानपुर में ब्लॉक कांग्रेस की बैठक आयोजित, परवन परियोजना के मुआवजे और बिजली-पानी के मुद्दे पर सरकार को घेरा खानपुर। क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं के समाधान में राज्य सरकार की विफलता के विरोध में मंगलवार को मिनी सचिवालय पर प्रस्तावित धरना-प्रदर्शन की तैयारियों को लेकर रविवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की बैठक आयोजित हुई। झालावाड़ रोड स्थित एक निजी होटल में विधायक सुरेश गुर्जर के नेतृत्व और ब्लॉक अध्यक्ष बालचंद मीणा की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में कार्यकर्ताओं को एकजुट होने का आह्वान किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए विधायक सुरेश गुर्जर ने भाजपा सरकार पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि वर्तमान शासन में आमजन त्रस्त है और सरकार समाधान निकालने में पूरी तरह विफल साबित हो रही है। उन्होंने विशेष रूप से अकावद-परवन सिंचाई परियोजना के डूब क्षेत्र के किसानों को उचित मुआवजा और पुनर्वास नहीं मिलने का मुद्दा उठाते हुए कहा कि अन्नदाता अपने हक के लिए परेशान हो रहा है। विधायक गुर्जर ने क्षेत्र की बदहाली का जिक्र करते हुए कहा कि किसानों को फसलों का एमएसपी मूल्य समय पर नहीं मिल रहा है और न ही खराबे का उचित मुआवजा दिया जा रहा है। इसके अलावा उन्होंने क्षेत्र में गहराते जल संकट, लगातार हो रही बिजली कटौती, सड़कों की जर्जर हालत और चिकित्सा व्यवस्था के चरमराने पर गहरी चिंता व्यक्त की। शिक्षा संस्थानों में शिक्षकों के रिक्त पदों के कारण विद्यार्थियों की पढ़ाई बाधित होने को भी उन्होंने सरकार की बड़ी नाकामी बताया। विधायक ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि जनहित की इन मांगों को लेकर मंगलवार को होने वाले प्रदर्शन को ऐतिहासिक बनाना है। इस अवसर पर पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष भवानीशंकर गुर्जर, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष राहुल मीणा, नगर अध्यक्ष शिवम गुप्ता, राकेश सोनी, अमरलाल जादम, ललित राठौर, हनुमान रामावत, भैरूलाल मेहरा, कमलेश बाई मेहता, महिला कांग्रेस नगर अध्यक्ष हेमलता यादव, मंडल अध्यक्ष प्रमोद सोनी, योगेंद्र सुमन, सुरेंद्र मेहता, रामचन्द्र गुर्जर और इन्द्रराज नागर सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने एक स्वर में जनहित के मुद्दों पर संघर्ष करने का संकल्प लिया।

2 hrs ago
user_खानपुर उपखंड क्षेत्र समाचार
खानपुर उपखंड क्षेत्र समाचार
Local News Reporter खानपुर, झालावाड़, राजस्थान•
2 hrs ago
05d3010c-9994-4122-964e-1430567310ed

जनसमस्याओं को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन कल, विधायक ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश खानपुर में ब्लॉक कांग्रेस की बैठक आयोजित, परवन परियोजना के मुआवजे और बिजली-पानी के मुद्दे पर सरकार को घेरा खानपुर। क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं के समाधान में राज्य सरकार की विफलता के विरोध में मंगलवार को मिनी सचिवालय पर प्रस्तावित धरना-प्रदर्शन की तैयारियों को लेकर रविवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की बैठक आयोजित हुई। झालावाड़ रोड स्थित एक निजी होटल में विधायक सुरेश गुर्जर के नेतृत्व और ब्लॉक अध्यक्ष बालचंद मीणा की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में कार्यकर्ताओं को एकजुट होने का आह्वान किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए विधायक सुरेश गुर्जर ने भाजपा सरकार पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि वर्तमान शासन में आमजन त्रस्त है और सरकार समाधान निकालने में पूरी तरह विफल साबित हो रही है। उन्होंने विशेष रूप से अकावद-परवन सिंचाई परियोजना के डूब क्षेत्र के किसानों को उचित मुआवजा और पुनर्वास नहीं मिलने का मुद्दा उठाते हुए कहा कि अन्नदाता अपने हक के लिए परेशान हो रहा है। विधायक गुर्जर ने क्षेत्र की बदहाली का

53d125a4-2129-412c-8728-5d56b2f72f16

जिक्र करते हुए कहा कि किसानों को फसलों का एमएसपी मूल्य समय पर नहीं मिल रहा है और न ही खराबे का उचित मुआवजा दिया जा रहा है। इसके अलावा उन्होंने क्षेत्र में गहराते जल संकट, लगातार हो रही बिजली कटौती, सड़कों की जर्जर हालत और चिकित्सा व्यवस्था के चरमराने पर गहरी चिंता व्यक्त की। शिक्षा संस्थानों में शिक्षकों के रिक्त पदों के कारण विद्यार्थियों की पढ़ाई बाधित होने को भी उन्होंने सरकार की बड़ी नाकामी बताया। विधायक ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि जनहित की इन मांगों को लेकर मंगलवार को होने वाले प्रदर्शन को ऐतिहासिक बनाना है। इस अवसर पर पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष भवानीशंकर गुर्जर, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष राहुल मीणा, नगर अध्यक्ष शिवम गुप्ता, राकेश सोनी, अमरलाल जादम, ललित राठौर, हनुमान रामावत, भैरूलाल मेहरा, कमलेश बाई मेहता, महिला कांग्रेस नगर अध्यक्ष हेमलता यादव, मंडल अध्यक्ष प्रमोद सोनी, योगेंद्र सुमन, सुरेंद्र मेहता, रामचन्द्र गुर्जर और इन्द्रराज नागर सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने एक स्वर में जनहित के मुद्दों पर संघर्ष करने का संकल्प लिया।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • सिबीसीआइडी का पालन नही कर रही है कोठा शहर व झालावाड शहर की पुलिस कोरोना काल में सिकार गुंडे दलाल मेगमा फाइनैंस लिमिटेड कोठा व झालावाड मे लोन बी कर के पेसे उडा दिया ओर कोरोना मे कोटा राजस्थान के अनतंपुरा कोठा शहर मे खडा कर के गांव पनवाड़ मे आया था तो मेरे गांव के लोंग व सरपंच ने बोला था की आप बिहार बंगाल से आय हो तो आपकी जांच करा कर मुझे षडयंत्र मे फसा कर पंद्रह दिन तक कमरे में बंद कर के मेरे घर पर पुलिस बी लगवा दी है जो मे कही बी जाने का नही रहा है तो गुंडे दलालो ने मेरा ट्रक को खुर्द बुर्द कर खानपुर मे रामु डीलर को बेच रखा है जिसे मे खानपुर पुलिस के चक्कर काट काट कर थक चुका हूँ साहब लेकिन पुलिस ने ट्रक को पकड कर कानूनी कार्रवाई नही की है प्रशासन ने मिली भगत कर के अबी बी पनवाड़ थाना व खानपुर के मे मेरा मुकदमा दर्ज नही कर रही है ओर पुलिस डराने मे लगी है जो कोटा पुलिस थाना उधोग नगर कोठा शहर मे सब मुलजिमो को पुलिस थाना उधोग नगर मे तलब कर पुछतास कर के मेरे सामने पुलिस थाना उधोग नगर मे हाथ जोड़कर माफी मांगी थी की हमसे गलती हो गयी है पुलिस प्रशासन गलती हुई तो सजा बुगतो नही तो जेल भेज दुंगा एेसा षडयंत्र कर मुझे पसाने की धमकीया मिल रही है पुलिस मुझे पसाने की कोशिश कर रही है मे खुद ही आत्महत्या करने की कोशिश जारी है
    1
    सिबीसीआइडी का पालन नही कर रही है कोठा शहर व झालावाड शहर की पुलिस 
कोरोना काल में सिकार गुंडे दलाल मेगमा फाइनैंस लिमिटेड कोठा व झालावाड मे लोन बी कर के पेसे उडा दिया ओर कोरोना मे कोटा राजस्थान के अनतंपुरा कोठा शहर मे खडा कर के गांव पनवाड़ मे आया था तो मेरे गांव के लोंग व सरपंच ने बोला था की आप बिहार बंगाल से आय हो तो आपकी जांच करा कर मुझे षडयंत्र मे फसा कर पंद्रह दिन तक कमरे में बंद कर के मेरे घर पर पुलिस बी लगवा दी है जो मे कही बी जाने का नही रहा है तो गुंडे दलालो ने मेरा ट्रक को खुर्द बुर्द कर खानपुर मे रामु डीलर को बेच रखा है जिसे मे खानपुर पुलिस के चक्कर काट काट कर थक चुका हूँ साहब लेकिन पुलिस ने ट्रक को पकड कर कानूनी कार्रवाई नही की है प्रशासन ने मिली भगत कर के अबी बी पनवाड़ थाना व खानपुर के मे मेरा मुकदमा दर्ज नही कर रही है ओर पुलिस डराने मे लगी है जो कोटा पुलिस थाना उधोग नगर कोठा शहर मे सब मुलजिमो को पुलिस थाना उधोग नगर मे तलब कर पुछतास कर के मेरे सामने पुलिस थाना उधोग नगर मे हाथ जोड़कर माफी मांगी थी की हमसे गलती हो गयी है पुलिस प्रशासन गलती हुई तो सजा बुगतो नही तो जेल भेज दुंगा एेसा षडयंत्र कर मुझे पसाने की धमकीया मिल रही है पुलिस मुझे पसाने की कोशिश कर रही है मे खुद ही आत्महत्या करने की कोशिश जारी है
    user_बालचंद नागर
    बालचंद नागर
    खानपुर, झालावाड़, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • आपकी छोटी सी मजाक भी किसी दिन जान लेकर बैठ जाएगी मजाक नहीं करनी चाहिए
    1
    आपकी छोटी सी मजाक भी किसी दिन जान लेकर बैठ जाएगी मजाक नहीं करनी चाहिए
    user_सचिन
    सचिन
    Farmer झालरापाटन, झालावाड़, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • छीपाबड़ौद क्षेत्र में अब शरीर और मन को लचीला बनाने का एक बेहद सरल तरीका उपलब्ध है। यह विधि इतनी आसान है कि कोई भी इसे सीखकर अपने जीवन में अपना सकता है। स्वस्थ रहने के लिए इस सरल तरीके को सीखने और साझा करने की अपील की गई है।
    1
    छीपाबड़ौद क्षेत्र में अब शरीर और मन को लचीला बनाने का एक बेहद सरल तरीका उपलब्ध है। यह विधि इतनी आसान है कि कोई भी इसे सीखकर अपने जीवन में अपना सकता है। स्वस्थ रहने के लिए इस सरल तरीके को सीखने और साझा करने की अपील की गई है।
    user_Jagdish Chandra Sharma
    Jagdish Chandra Sharma
    Video Creator छिपाबड़ौद, बारां, राजस्थान•
    12 hrs ago
  • झालावाड़ के धनवाड़ा स्थित मुख्यमंत्री पुनर्वास गृह में वृद्धजन, बेघर और दिव्यांगों के लिए रोटी बनाने वाली मशीन का उद्घाटन किया गया। इससे अब रसोई कर्मचारियों को बड़ी राहत मिलेगी और लाभार्थियों को गरमागरम रोटियां मिल सकेंगी, जो प्रेम व अपनत्व का प्रतीक है।
    1
    झालावाड़ के धनवाड़ा स्थित मुख्यमंत्री पुनर्वास गृह में वृद्धजन, बेघर और दिव्यांगों के लिए रोटी बनाने वाली मशीन का उद्घाटन किया गया। इससे अब रसोई कर्मचारियों को बड़ी राहत मिलेगी और लाभार्थियों को गरमागरम रोटियां मिल सकेंगी, जो प्रेम व अपनत्व का प्रतीक है।
    user_Hadoti samrat
    Hadoti samrat
    झालरापाटन, झालावाड़, राजस्थान•
    13 hrs ago
  • झालावाड़ के झालरापाटन में मंत्री के जन्मदिन के अवसर पर एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसमें पूर्व पालिका अध्यक्ष अखिलेश मेडतवाल भी उपस्थित रहे। यह पहल कई जरूरतमंदों की जान बचाने में सहायक होगी।
    1
    झालावाड़ के झालरापाटन में मंत्री के जन्मदिन के अवसर पर एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसमें पूर्व पालिका अध्यक्ष अखिलेश मेडतवाल भी उपस्थित रहे। यह पहल कई जरूरतमंदों की जान बचाने में सहायक होगी।
    user_पत्रकार आयुष गुप्ता
    पत्रकार आयुष गुप्ता
    Local News Reporter झालरापाटन, झालावाड़, राजस्थान•
    15 hrs ago
  • भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष अल्का मूंदड़ा ने छीपाबड़ौद में पार्टी पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने आगामी समय में संगठन को और अधिक मजबूत करने पर जोर दिया। बैठक में मंडल अध्यक्ष समेत कई वरिष्ठ पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    2
    भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष अल्का मूंदड़ा ने छीपाबड़ौद में पार्टी पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने आगामी समय में संगठन को और अधिक मजबूत करने पर जोर दिया। बैठक में मंडल अध्यक्ष समेत कई वरिष्ठ पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    user_User10561
    User10561
    छिपाबड़ौद, बारां, राजस्थान•
    17 hrs ago
  • राजस्थान के प्रभारी मंत्री ओटाराम देवासी ने झालावाड़ दौरे पर बकानी क्षेत्र के नसीराबाद में जनसुनवाई की। उन्होंने 'ग्राम रथ' अभियान के तहत ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी और उनकी बिजली-पानी समस्याओं पर अधिकारियों को तत्काल समाधान के निर्देश दिए। मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार का संकल्प है कि इस अभियान से कोई भी पात्र व्यक्ति योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे।
    4
    राजस्थान के प्रभारी मंत्री ओटाराम देवासी ने झालावाड़ दौरे पर बकानी क्षेत्र के नसीराबाद में जनसुनवाई की। उन्होंने 'ग्राम रथ' अभियान के तहत ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी और उनकी बिजली-पानी समस्याओं पर अधिकारियों को तत्काल समाधान के निर्देश दिए। मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार का संकल्प है कि इस अभियान से कोई भी पात्र व्यक्ति योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे।
    user_HARI MOHAN CHUDAWAT
    HARI MOHAN CHUDAWAT
    Local News Reporter झालरापाटन, झालावाड़, राजस्थान•
    19 hrs ago
  • बालचंद नागर पनवाड़ से ट्रक डरावर हुं जो मेरा ट्रक को खुर्द बुर्द कर खानपुर मे रामु रखा बालचंद नागर पनवाड़ थाना से विलोम करता हूँ की मे गरीब परिवार से ट्रक डरावर बना हुं जो बीस वर्ष से ट्रक चलाकर कर परिवार को गुजारा ओर घर की जमीन बेच कर ट्रक दिला दिया था जो कॉरोना काल में धोखाधड़ी का शिकार बन गया था जो प्रसाससन पुलिस थाना खानपुर मे मेरा मुकदमा दर्ज नही कर रही है कोठा शहर व झालावाड की पुलिस भ्रष्टाचार की चाल से गुंडा दल्ला ने पुलिस अधिकारी व भ्रष्टाचार कर रखा है जिसे पुलिस थाना प्रशासन भ्रष्टाचार की लड़ाई लडने के लिए पुलिस डीपाल्ट मेंट मे षडयंत्र कर मुझे पसाने की पुरा जोर लगा रखा है पुलिस थाना उधोग नगर मे मे
    1
    बालचंद नागर पनवाड़ से ट्रक डरावर हुं जो मेरा ट्रक को खुर्द बुर्द कर खानपुर मे रामु रखा 
बालचंद नागर पनवाड़ थाना से विलोम करता हूँ की मे गरीब परिवार से ट्रक डरावर बना हुं जो बीस वर्ष से ट्रक चलाकर कर परिवार को गुजारा ओर घर की जमीन बेच कर ट्रक दिला दिया था जो कॉरोना काल में धोखाधड़ी का शिकार बन गया था जो प्रसाससन पुलिस थाना खानपुर मे मेरा मुकदमा दर्ज नही कर रही है कोठा शहर व झालावाड की पुलिस भ्रष्टाचार की चाल से गुंडा दल्ला ने पुलिस अधिकारी व भ्रष्टाचार कर रखा है जिसे पुलिस थाना प्रशासन भ्रष्टाचार की लड़ाई लडने के लिए पुलिस डीपाल्ट मेंट मे षडयंत्र कर मुझे पसाने की पुरा जोर लगा रखा है पुलिस थाना उधोग नगर मे मे
    user_बालचंद नागर
    बालचंद नागर
    खानपुर, झालावाड़, राजस्थान•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.