लखीसराय उत्पाद थाना पुलिस ने एक पार्सल वहां से भारी मात्रा में विदेशी शराब के साथ दो लोगों को किया गिरफ्तार। लखीसराय। बड़हिया उत्पाद पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर डाक पार्सल वैन से लगभग एक सौ कार्टून से विदेशी शराब बरामद किया है। साथ ही चालक सुरज कुमार और तस्कर मुन्ना कुमार को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार दोनों पटना का रहने वाला बताया जा रहा है।जब्त शराब की कीमत लगभग बीस लाख बताई जा रही है। उत्पाद अधीक्षक दीपक कुमार ने बताया कि बड़हिया उत्पाद थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी डाक पार्सल वैन से भारी मात्रा में शराब की खेप ले जाई जा रही है। पुलिस को देखते ही वैन चालक भागने का प्रयास किया। खदेड़कर पुलिस ने जब वैन को पकड़ा तो चालक ने भागलपुर से समस्तीपुर दवा ले जाने की बात कही।जब वैन की सघन तलाशी ली गई तो वैन में लगभग सौ कार्टून से अधिक विदेशी शराब जब्त किया गया। फिलहाल पुलिस चालक और तस्कर से पूछताछ में जूटी है।और बैकवर्ड और फारवर्ड की जांच कर रही है।
लखीसराय उत्पाद थाना पुलिस ने एक पार्सल वहां से भारी मात्रा में विदेशी शराब के साथ दो लोगों को किया गिरफ्तार। लखीसराय। बड़हिया उत्पाद पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर डाक पार्सल वैन से लगभग एक सौ कार्टून से विदेशी शराब बरामद किया है। साथ ही चालक सुरज कुमार और तस्कर मुन्ना कुमार को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार दोनों पटना का रहने वाला बताया जा रहा है।जब्त शराब की कीमत लगभग बीस लाख बताई जा रही है। उत्पाद अधीक्षक दीपक कुमार ने बताया कि बड़हिया उत्पाद थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी डाक पार्सल वैन से भारी मात्रा में शराब की खेप ले जाई जा रही है। पुलिस को देखते ही वैन चालक भागने का प्रयास किया। खदेड़कर पुलिस ने जब वैन को पकड़ा तो चालक ने भागलपुर से समस्तीपुर दवा ले जाने की बात कही।जब वैन की सघन तलाशी ली गई तो वैन में लगभग सौ कार्टून से अधिक विदेशी शराब जब्त किया गया। फिलहाल पुलिस चालक और तस्कर से पूछताछ में जूटी है।और बैकवर्ड और फारवर्ड की जांच कर रही है।
- बेगूसराय में बाढ़ ग्रस्त घोषित करने को लेकर अब राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज। बिहार सरकार बेगूसराय को बार घोषित करें को लेकर कांग्रेस पार्टी के जिला प्रवक्ता रंजीत कुमार मुखिया ने बाढ़ क्षेत्र बेगूसराय डूबा हुआ है और यहां के सांसद और यहां के प्रभारी मंत्री पर भी बड़ा बयान देते हुए क्या कुछ कहे। बाढ़ क्षेत्र का निरीक्षण बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मटियानी विधानसभा क्षेत्र का भी बाढ़ ग्रस्त इलाके का निरीक्षण किया।3
- वत्स सेवा समिति के पांचवे स्थापना दिवस पर भव्य कार्यक्रम आयोजित1
- अभी सिर्फ एक पार्टी सड़क पर है | बाढ़ खत्म होगा तो क्या बाढ़ पीड़ित हक़ नहीं मानेंगे ? । बेगूसराय बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के लिए विशाल सड़क मार्च । Begusarai | Mobile Tv News1
- खैरा (जमुई): नरियाना पुल ठप, डायवर्सन सिर्फ कागजों में! प्रशासन की अनदेखी से भड़की जनता खैरा (जमुई): नरियाना पुल ठप, डायवर्सन सिर्फ कागजों में! प्रशासन की अनदेखी से भड़की जनता1
- बेगूसराय- कार्यालय कक्ष में SP ने लगाया जनता दरबार, 18 फरियादियों की सुनी फरियाद कार्यालय कक्ष में SP मनीष ने जनता दरबार का आयोजन किया. इस दौरान कुल 18 फरियादियों की फरियाद सुनी. इस बात की जानकारी शनिवार की देर रात 10:00 बजे एसपी मनीष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी. एक-एक फरियादियों की फरियाद सुनते हुए संबंधीत पुलिस पदाधिकारी को मामलों के निष्पादन के लिए निर्देश किया. इस मौके पर SP ने कहा कि जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखना पुलिस प्रशासन की प्राथमिकता है. इसके लिए सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं.1
- अलीगंज की जनसमस्याओं को लेकर कांग्रेस नेता ने बीडीओ को सौंपा 16 सूत्री मांगपत्र अलीगंज की जनसमस्याओं को लेकर कांग्रेस नेता ने बीडीओ को सौंपा 16 सूत्री मांगपत्र गंदगी, जलजमाव, जाम और बिजली की समस्या से निजात की मांग, समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी अलीगंज। अलीगंज प्रखंड क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग को लेकर जमुई जिला कांग्रेस कमिटी के पूर्व महासचिव राजेश पासवान ने प्रखंड विकास पदाधिकारी, अलीगंज को 16 सूत्री मांगपत्र सौंपा। उन्होंने जनहित से जुड़ी समस्याओं पर तत्काल कार्रवाई करने की मांग की है। मांगपत्र में गणेशोत्सव को लेकर अलीगंज बाजार की मुख्य सड़क पर फैली गंदगी की अविलंब सफाई, बाजार के बीचोंबीच लगने वाले जाम को देखते हुए बस स्टैंड को बाजार से बाहर स्थानांतरित करने तथा वर्षा के मौसम को देखते हुए पंचायत क्षेत्र के गांवों की मुख्य नालियों की सफाई कराने की मांग की गई है। कई महीनों से नाले का गंदा पानी जमा वहीं, अलीगंज अंदर बाजार में कई महीनों से गंदे नाले का पानी जमा रहने से स्थानीय लोगों और दुकानदारों को काफी परेशानी हो रही है। जलजमाव के कारण दुर्गंध और गंदगी की समस्या बनी हुई है। लोगों को आवागमन में भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कांग्रेस नेता ने इस समस्या का तत्काल समाधान कर जलनिकासी की समुचित व्यवस्था कराने की मांग की है। इसके अलावा किसानों के हित और सिंचाई व्यवस्था को देखते हुए 24 घंटे बिजली आपूर्ति, अलीगंज बाजार में सार्वजनिक शौचालय का निर्माण, लोहिया स्वच्छता अभियान से जुड़े स्वच्छता कर्मियों के कई महीनों से लंबित मानदेय का भुगतान तथा बिजली की आंख-मिचौली और लो-वोल्टेज की समस्या दूर करने की मांग की गई है। मांगपत्र में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अलीगंज में विशेषज्ञ चिकित्सकों की व्यवस्था, 24 घंटे आपातकालीन चिकित्सा सेवा शुरू करने तथा चिकित्सकों की जवाबदेही तय करने की मांग भी प्रमुखता से रखी गई है। राजेश पासवान ने कहा कि अलीगंज क्षेत्र की कई समस्याओं से आम लोग लंबे समय से परेशान हैं। जनहित से जुड़े इन मुद्दों पर प्रशासन को गंभीरता से विचार करते हुए शीघ्र कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई और समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो जनहित के मुद्दों को लेकर जोरदार आंदोलन किया जाएगा।3
- बेगूसराय लायंस क्लब ऑफ लायंस क्लब ने अंगदान के प्रति जागरूकता फैलाई* *बेगूसराय, 13 सितम्बर 2026:* लायंस क्लब ऑफ बेगूसराय द्वारा IMA बेगूसराय के सहयोग से एवं स्टेट ऑर्गन एंड टिश्यू ट्रांसप्लांट ऑर्गेनाइजेशन (SOTTO), बिहार के संयुक्त तत्वावधान में आज अंगदान जागरूकता हेतु प्रभात फेरी एवं जागरूकता सेमिनार का आयोजन किया गया। प्रभात फेरी प्रातः 7:00 बजे मस्करा धर्मशाला, नौरंगा पूल से प्रारंभ होकर काली स्थान एवं टी.वी. टावर होते हुए IMA हॉल, परमिला चौक पर संपन्न हुई। बेगूसराय लायंस क्लब ऑफ लायंस क्लब ने अंगदान के प्रति जागरूकता फैलाई* *बेगूसराय, 13 सितम्बर 2026:* लायंस क्लब ऑफ बेगूसराय द्वारा IMA बेगूसराय के सहयोग से एवं स्टेट ऑर्गन एंड टिश्यू ट्रांसप्लांट ऑर्गेनाइजेशन (SOTTO), बिहार के संयुक्त तत्वावधान में आज अंगदान जागरूकता हेतु प्रभात फेरी एवं जागरूकता सेमिनार का आयोजन किया गया। प्रभात फेरी प्रातः 7:00 बजे मस्करा धर्मशाला, नौरंगा पूल से प्रारंभ होकर काली स्थान एवं टी.वी. टावर होते हुए IMA हॉल, परमिला चौक पर संपन्न हुई। इसमें लायंस क्लब के सदस्यों, IMA व IDA के चिकित्सकों, मारवाड़ी सम्मेलन एवं अन्य सामाजिक संगठनों के सदस्यों ने बैनर-पोस्टर के साथ "अंगदान महादान है" के नारों के साथ बड़ी संख्या में भाग लिया। तत्पश्चात IMA हॉल में प्रातः 10:30 बजे से सेमिनार का आयोजन किया गया। सेमिनार को मुख्य वक्ता *SOTTO बिहार के चेयरमैन प्रो. डॉ. मनीष मंडल* ने संबोधित किया। उन्होंने अंगदान की प्रक्रिया, उससे जुड़ी भ्रांतियों एवं उसके महत्व के बारे में विस्तार से बताया तथा सभी को अंगदान का संकल्प लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि एक अंगदाता 8 लोगों का जीवन बचा सकता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता IMA सचिव डॉ. पंकज कुमार ने की, जबकि धन्यवाद ज्ञापन लायंस क्लब के सचिव ला. सुमित अग्रवाल ने किया। इस अवसर पर लायंस क्लब, IMA, IDA एवं मारवाड़ी सम्मेलन के सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित थे, जिनमें प्रमुख रूप से *ला. रवि रुंगटा, ला. संजीव मस्करा, ला. शंभू मेगोतिया, ला. मनोज हिसारिया, ला. अभिषेक सिंह, ला. रवि मस्करा, ला. पवन मस्करा, ला. प्रेम मेगोतिया, ला. प्रेम रुंगटा, IMA से डॉ. अशोक कुमार गुप्ता, डॉ. आयुषी, डॉ. रूपक, डॉ. रमाश्रय, डॉ. शैलेंद्र लाल, डॉ. आशीष सुमन* एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।1
- बाढ़ग्रस्त #शाम्हो दियारा का जीवन सामान्य करने के लिए ठेकेदार जनप्रतिनिधि तैयार रहें | Begusarai | Mobile Tv News1
- अस्थावां में छात्र-छात्राओं को साइबर अपराध व गुड टच-बैड टच के प्रति किया जागरूक। अस्थावां में छात्र-छात्राओं को साइबर अपराध व गुड टच-बैड टच के प्रति किया जागरूक। गौरतलब है कि करंडे थाना क्षेत्र के अस्थावां गांव स्थित शारदा कोचिंग सेंटर में शनिवार की रात छात्र-छात्राओं के बीच साइबर अपराध और गुड टच-बैड टच को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में करंडे थानाध्यक्ष ममता गिरी ने विद्यार्थियों को साइबर अपराध से बचने के लिए जरूरी सावधानियों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में मोबाइल और इंटरनेट का इस्तेमाल बढ़ने के साथ साइबर अपराध के मामले भी सामने आ रहे हैं। ऐसे में बच्चों और युवाओं को विशेष रूप से सतर्क रहने की जरूरत है।उन्होंने छात्र-छात्राओं को अनजान नंबर से आने वाले फोन, मैसेज और लिंक से सावधान रहने की सलाह दी। किसी भी व्यक्ति के साथ ओटीपी, पासवर्ड, बैंक संबंधी जानकारी या अन्य निजी जानकारी साझा नहीं करने को कहा गया। सोशल मीडिया का इस्तेमाल करते समय भी सावधानी बरतने और किसी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिलने पर अभिभावक अथवा पुलिस को सूचित करने की अपील की गई।कार्यक्रम के दौरान थानाध्यक्ष ममता गिरी ने बच्चों को गुड टच और बैड टच के बारे में भी विस्तार से समझाया। उन्होंने कहा कि बच्चों को अपने शरीर की सुरक्षा के प्रति जागरूक होना चाहिए। यदि कोई व्यक्ति ऐसा व्यवहार करता है जिससे बच्चा असहज महसूस करे, तो ऐसी स्थिति में चुप रहने के बजाय तत्काल अपने माता-पिता, शिक्षक या किसी भरोसेमंद व्यक्ति को इसकी जानकारी देनी चाहिए।शनिवार की रात करीब 8 बजे कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस दौरान शारदा कोचिंग सेंटर के संचालक सुनील कुमार सहित कोचिंग के छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को साइबर अपराध से बचाव के साथ-साथ व्यक्तिगत सुरक्षा के प्रति जागरूक करना रहा।1