हरपुर बुदहट पुलिस की त्वरित कार्रवाई: ऑनलाइन धोखाधड़ी के 14,608 रुपये पीड़ित को लौटाए हरपुर बुदहट पुलिस की त्वरित कार्रवाई: ऑनलाइन धोखाधड़ी के 14,608 रुपये पीड़ित को लौटाए हरपुर-बुदहट सहजनवा थाना हरपुर बुदहट पुलिस ने साइबर अपराधियों के खिलाफ सख्ती दिखाते हुए एक पीड़ित को उसकी खोई हुई राशि 14,608 रुपये सफलतापूर्वक वापस दिलाई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर के नेतृत्व में चल रहे साइबर अपराध रोकथाम अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। पुलिस अधीक्षक उत्तरी के निर्देशन, पुलिस अधीक्षक अपराध के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी गीडा के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष विवेक कुमार मिश्रा के नेतृत्व वाली टीम ने साइबर सेल के सहयोग से त्वरित एक्शन लिया। 26 अक्टूबर 2025 को पीड़ित के बैंक खाते से हुई धोखाधड़ी की राशि आज रिफंड कर दी गई। कार्रवाई में शामिल टीम: थानाध्यक्ष विवेक कुमार मिश्रा, थाना हरपुर बुदहट उ0नि0 सुमित कुमार, थाना हरपुर बुदहट का0 प्रकाश खरवार, थाना हरपुर बुदहट

- Post by Vipin Rai Journalist1
- ग्राम वासियों के सहयोग से जिला पंचायत पद के प्रत्याशी ने कराया शिव दुर्गा मंदिर की स्थापना, गांव में उल्लास का माहौल भक्ति भावना होगी मजबूत।1
- ✍️ #आशुसिंह संतकबीरनगर। जनपद के प्रमुख शैक्षणिक संस्थानों में शामिल सूर्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल, खलीलाबाद में नए शैक्षणिक सत्र की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। विद्यालय प्रबंधन द्वारा घोषणा की गई है कि कक्षा 11 (प्रथम वर्ष) की नियमित कक्षाएं आगामी 24 अप्रैल से प्रारंभ होंगी। सीबीएसई बोर्ड हाईस्कूल परीक्षा में विद्यालय के छात्रों के उत्कृष्ट प्रदर्शन के बाद संस्थान में नामांकन को लेकर अभिभावकों और विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। वर्तमान में प्रवेश प्रक्रिया तेजी से चल रही है और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं अपना पंजीकरण कराकर सीटें सुनिश्चित कर रहे हैं। विद्यालय की ओर से इस वर्ष भी एक विशेष पहल के तहत 11वीं कक्षा में प्रवेश लेने वाले सभी विद्यार्थियों को निशुल्क टैबलेट प्रदान किया जाएगा। प्रबंधन का उद्देश्य छात्रों को डिजिटल शिक्षा से जोड़ते हुए आधुनिक शिक्षण प्रणाली को बढ़ावा देना है। प्रधानाचार्य रविनेश श्रीवास्तव ने बताया कि विद्यालय में शैक्षणिक गतिविधियां 2 अप्रैल से ही सुचारू रूप से संचालित हो रही हैं और प्रवेश प्रक्रिया अपने अंतिम चरण में है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि जो छात्र अभी तक नामांकन नहीं करा सके हैं, वे शीघ्र प्रवेश प्रक्रिया पूरी करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि 24 अप्रैल से कक्षाएं नियमित रूप से संचालित होंगी, इसलिए समय पर प्रवेश लेना आवश्यक है ताकि छात्र सत्र के पहले दिन से ही अपनी पढ़ाई बिना किसी व्यवधान के शुरू कर सकें। #liveuponenews2
- Post by Abc Hindustan1
- असदुद्दीन ओवैसी का कांग्रेस पर हमला: “बंटवारे के लिए मुसलमान नहीं, कांग्रेस जिम्मेदार” | गुजरात निकाय चुनाव 20261
- सांसद रवि किशन ने स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से की मुलाकात, गोरखपुर एम्स के विस्तार पर चर्चा गोरखपुर से भाजपा सांसद रवि किशन शुक्ला ने गुरुवार (16 अप्रैल) को दिल्ली में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा से मुलाकात कर गोरखपुर एम्स के द्वितीय चरण के विस्तार का मुद्दा उठाया. इस मुलाकात में उन्होंने एम्स से जुड़े कई अहम बिंदुओं पर चर्चा की और विस्तार की जरूरत को विस्तार से समझाया.सांसद रवि किशन ने बताया कि उन्होंने एम्स के दूसरे चरण में ट्रामा सेंटर के निर्माण पर विशेष जोर दिया. उनका कहना है कि बढ़ती आबादी और मरीजों की संख्या को देखते हुए यह बेहद जरूरी हो गया है. इसके अलावा उन्होंने अस्पताल में नई सुविधाएं जोड़ने की भी मांग रखी, ताकि मरीजों को बेहतर इलाज मिल सके. रवि किशन उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री ने उनकी मांगों को गंभीरता से सुना और सकारात्मक रुख दिखाया. मंत्री ने भरोसा दिलाया कि यह सभी मांगें आम लोगों के हित में हैं और इन पर गहन विचार किया जाएगा1
- *पब्लिक का भी ग़ज़ब हाल है!* *हापुड में रेलवे लाइन के पास पालीथीन में महिला की हेयर विग पड़ी थीं।* *किसी ने पुलिस को सूचना सरका दी,रेलवे लाइन के पास "महिला का सिर कटा पड़ा है"।* *पुलिस पहुंची,जांच की तो कटे सर का रहस्य पुलिस की समझ में आ गया।* *मौके पर बरामद स्टाइलिश हेयर विग को देखकर पुलिस भी हंसी नहीं रोक पाई।*1
- गोरखपुर में नाबालिग के साथ रेप; युवक और किशोर गिरफ्तार जिले के थाना खजनी क्षेत्र में एक 16 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ दरिंदगी का मामला सामने आया है. इस मामले में आरोपी युवक और एक किशोर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी विपिन गुप्ता ने पूछताछ में पुलिस को बताया है कि वह किशोरी को को बहला-फुसलाकर सुनसान मकान में ले गया और दुष्कर्म किया. इसके बाद उसे जान से मारने की धमकी दी. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ के के निर्देश पर खजनी थाना पुलिस ने आरोपी विपिन को गिरफ्तार कर लिया. जबकि किशोर को बाल सुधार गृह भेजा गया है. पुलिस के मुताबिक, थाना खजनी में इस मामले में मुकदमा भी दर्ज कर लिया गया है. आरोपी विपिन गुप्ता (20) मिश्रौलिया गांव, थाना खजनी का निवासी है. जबकि यह घटना 14 अप्रैल की रात में घटी. आरोपी विपिन और उसके एक नाबालिग साथी ने किशोरी को बहकाया. रास्ते में अंधेरी गली में दोनों ने उसे पकड़ लिया और विपिन के पुराने सुनसान मकान ले गए. वहां विपिन ने नाबालिग के साथ बलात्कार किया.1