नाबालिग का अपहरण कर हत्या की घटना का खुलासा, घटना में शामिल एक अभियुक्त गिरफ्तार- दिनांक 28.03.2026 को थाना कोतवाली हाटा क्षेत्रान्तर्गत ग्राम गोपाल बिरैचा से एक नाबालिग लडके उम्र करीब 12 वर्ष के अपहरण/गायब होने के सम्बन्ध में थाना पर मु0अ0सं0 128/2026 पंजीकृत किया गया। अपृहत की बरामदगी व अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक कुशीनगर श्री केशव कुमार द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर श्री सिध्दार्थ वर्मा के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी कसया श्री कुन्दन कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीमों का गठन किया गया था। जिसके क्रम में दिनांक 29.03.2026 को थाना को0 हाटा पुलिस टीम द्वारा घटना का अनावरण करते हुए मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त डब्लू गौड पुत्र गामा गौड निवासी गोपालपुर विरैचा वार्ड नं0 18 हनुमान नगर थाना को0हाटा जनपद कुशीनगर को गिरफ्तार किया गया तथा अभियुक्त की निशानदेही पर मृतक राजवीर के शव की बरामदगी करते हुए अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है । *पूछताछ का विवरण-* अभियुक्त डब्लू गौड़ पुत्र गामा गौड़ ने पूछताछ के दौरान बताया कि मृतक बच्चे की माँ के साथ उसका प्रेम प्रसंग (अवैध संबंध) चल रहा था। इस संबंध की जानकारी बच्चे को हो गई थी। बच्चा इस बात को किसी और व्यक्ति को बता दे, इस आशंका से अभियुक्त डब्लू गौड़ ने बच्चे का अपहरण कर लिया और उसकी हत्या कर दी। इसके बाद अभियुक्त ने शव को छिपा दिया। *पंजीकृत अभियोग-* मु0अ0स0 128/2026 धारा 137(2)/103(1)/238 बीएनएस थाना को0 हाटा जनपद कुशीनगर *गिरफ्तार अभियुक्त* डब्लू गौड पुत्र गामा गौड निवासी गोपालपुर विरैचा वार्ड नं0 18 हनुमान नगर थाना को0हाटा जनपद कुशीनगर *बरामदगी का विवरण* 1- गमछे का टुकड़ा(अपराध में प्रयुक्त) 2- एक अदद मोबाइल *गिरफ्तार करने वाली टीम का विवरण-* 1. प्र0नि0 श्री संजय दूबे थाना को0 हाटा जनपद कुशीनगर 2. अप0नि0 श्री हरेराम यादव थाना को0 हाटा जनपद कुशीनगर 3. व0उ0नि0 श्री रामचरन सरोज थाना को0 हाटा जनपद कुशीनगर 4. उ0नि0 श्री रुपेन्द्र पाल सिंह चौकी प्रभारी कस्बा हाटा कुशीनगर 5. उ0नि0 श्री चन्द्रभूषण पाण्डेय चौकी प्रभारी सुकरौली हाटा कुशीनगर 6. उ0नि0 श्री अतुल तिवारी थाना को0 हाटा जनपद कुशीनगर 7. का0 चन्द्रमा बिन्द थाना को0 हाटा जनपद कुशीनगर 8. का0 विन्देश्वरी राय थाना को0 हाटा जनपद कुशीनगर 9. का0 विनोद कुमार थाना को0 हाटा जनपद कुशीनगर 10. का0 रंजीत कुमार थाना को0 हाटा जनपद कुशीनगर 11. का0 ज्ञानप्रकाश सूर्यवंशी थाना को0 हाटा जनपद कुशीनगर 12. का0 नेबूलाल थाना को0 हाटा जनपद कुशीनगर *सोशल मीडिया सेल* *जनपद कुशीनगर*

- Post by Neeraj Saha Journalist1
- कुशीनगर के फाजिलनगर CHC की बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं पर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक का सख्त रुख सामने आया है। निरीक्षण के दौरान अस्पताल में गंदगी और खराब मेंटेनेंस देखकर डिप्टी CM ने अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई। उन्होंने जिलाधिकारी को निर्देश दिए हैं कि क्रिटिकल गैप फंड के जरिए CHC का जल्द जीर्णोद्धार कराया जाए, ताकि मरीजों को बेहतर इलाज मिल सके। वहीं कुशीनगर जनपद स्थित फाजिलनगर पहुंचे डिप्टी CM ब्रजेश पाठक ने जब सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का जायजा लिया, तो वहां की बदहाल व्यवस्था पर नाराजगी जताई। अस्पताल परिसर में फैली गंदगी और रखरखाव की कमी को उन्होंने गंभीर लापरवाही बताया और तत्काल सुधार के निर्देश दिए। उन्होंने जिलाधिकारी को स्पष्ट आदेश दिया कि क्रिटिकल गैप फंड के तहत अस्पताल का जीर्णोद्धार कराया जाए, जिससे स्वास्थ्य सेवाएं दुरुस्त हो सकें। वहीं मेडिकल कॉलेज में CRM मशीन पिछले दो वर्षों से खराब होने के मामले पर उन्होंने कहा कि इसे विशेषज्ञों से दिखवाकर जल्द ठीक कराया जाए। हालांकि, मरीजों के लगातार रेफर किए जाने के सवाल पर डिप्टी CM ने गोलमोल जवाब दिया। #kushinagar #news #up #FAZILNAGAR #CHC1
- आयोजक करता नर्सिंग चौहान के अगुवाई में पडरौना में चौहान समाज के लोगों ने निकाला शांति केंडिल मार्च यह केंडिल मार्च बावली चौक से हो कर सुभाष चौक तक आया कार्यक्रम के अध्यक्षता नरसिंह चौहान ने किया इनके साथ मौजूद रहे विजय राज चौहान राजेश चौहान जगदीश चौहान सहित दर्जनों चौहान समाज के लोग मौजूद रहे4
- SLUG: कुशीनगर में अंतरराष्ट्रीय बुद्धिस्ट कॉन्क्लेव एंकर - तथागत गौतम बुद्ध की महापरिनिर्वाण स्थली कुशीनगर एक बार फिर वैश्विक आध्यात्मिक केंद्र बनने जा रही है… जहां मंगलवार से अंतरराष्ट्रीय बुद्धिस्ट कॉन्क्लेव का भव्य आगाज होगा… तीन दिन तक चलने वाले इस आयोजन में दुनिया भर से शांति, करुणा और मैत्री का संदेश गूंजेगा… विओ - धम्म की धरती कुशीनगर सजकर तैयार है… अंतरराष्ट्रीय बुद्धिस्ट कॉन्क्लेव को लेकर तैयारियां अब अंतिम चरण में हैं…देश ही नहीं बल्कि वियतनाम, थाईलैंड, जापान, श्रीलंका और नेपाल समेत कई बौद्ध देशों से हजारों श्रद्धालु यहां जुटेंगे…यह आयोजन आस्था के साथ-साथ वैश्विक एकता का भी प्रतीक बनने जा रहा है…कॉन्क्लेव के लिए चार प्रमुख स्थलों को तैयार किया गया है…निर्माणाधीन कृषि विश्वविद्यालय परिसर में भव्य उद्घाटन होगा… जहां पांच हजार लोगों की क्षमता वाला आधुनिक जर्मन हैंगर टेंट तैयार है…वहीं महापरिनिर्वाण मंदिर परिसर में धम्म डायलॉग का आयोजन होगा…जहां दुनिया भर के बौद्ध भिक्षु शांति का संदेश देंगे…शांति वन में पेंटिंग प्रतियोगिता और साधना शिविर का आयोजन भी किया जाएगा…इसके साथ ही विभिन्न मठों और मोनॉस्ट्री द्वारा चैत्य निर्माण से पूरा क्षेत्र आध्यात्मिक रंग में रंग चुका है…प्रशासन भी इस आयोजन को ऐतिहासिक बनाने में जुटा है…विदेशी मेहमानों को आमंत्रित इस कार्यक्रम में किया गया है…सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस भी अलर्ट मोड में है… ट्रैफिक और पार्किंग की व्यवस्था को दुरुस्त किया जा रहा है...सांस्कृतिक कार्यक्रम भी इस कॉन्क्लेव की खास पहचान होंगे… मशहूर गायक कैलाश खेर और लोकगायक रितेश पांडेय समेत कई कलाकार अपनी प्रस्तुतियों से समां बांधेंगे…कुल मिलाकर… बुद्ध की इस पावन नगरी से एक बार फिर पूरी दुनिया को शांति, करुणा और भाईचारे का संदेश जाएगा… और कुशीनगर… वैश्विक आध्यात्मिक मानचित्र पर और मजबूत पहचान बनाएगा…अब तो देखना दिलचस्प होगा कि ये अंतरराष्ट्रीय बुद्धिस्ट कॉन्क्लेव… दुनिया को कितना बड़ा संदेश दे पाता है… बाइट - महेंद्र तंवर,डीएम,कुशीनगर4
- Raebareli जनपद में दबंगई का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां कुछ लोगों ने मिलकर एक युवक और उसके परिवार पर बर्बर हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि युवक ट्रैक्टर लेकर जा रहा था, तभी रास्ते में दबंगों ने उसे रोक लिया और धमकाने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने युवक की पिटाई शुरू कर दी। इसी दौरान जब पिता को बचाने के लिए उसकी बेटियां मौके पर पहुंचीं, तो दबंगों ने उनके साथ भी अमानवीय व्यवहार करते हुए उन्हें जमीन पर गिराकर बेरहमी से पीटा। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे इलाके में आक्रोश का माहौल है। स्थानीय लोगों ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। मामले को लेकर Uttar Pradesh Police से अपील की जा रही है कि दोषियों को जल्द गिरफ्तार कर कानून के तहत कड़ी सजा दी जाए, ताकि इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।1
- ब्रेकिंग - कुशीनगर • डिप्टी सी एम बृजेश पाठक ने किया फाजिलनगर सी एच सी का किया निरीक्षण •निरीक्षण के दौरान भवनों रखरखाव और साफ सफाई पर जताई नाराजगी •रोगी कल्याण के मद में आए रुपयों को खर्च करने की दी नसीहत •सरकारी अस्पतालों में चिकित्सकों के कमी की मानी बात ,समीक्षा बैठक कर शीघ्र भरे जायेंगे चिकित्सकों के पद •जनपद में अवैध रूप से संचालित अस्पतालों की मांगी लिस्ट,कार्यवाही करने का दिया भरोसा • बंगाल चुनाव में बह रही बदलाव की बयार, चुनाव में ममता दीदी की बिदाई तय,मोदी जी के कार्यों से बंगाल की जनता है खुश1
- नाबालिग का अपहरण कर हत्या करने वाला गिरफ्तार खबर का असर संवाददाता थाना कोतवाली हाटा क्षेत्रान्तर्गत ग्राम गोपाल बिरैचा से एक नाबालिग लडके उम्र करीब 12 वर्ष के अपहरण/गायब होने के सम्बन्ध में थाना पर मु0अ0सं0 128/2026 पंजीकृत किया गया। अपृहत की बरामदगी व अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक केशव कुमार द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक सिध्दार्थ वर्मा के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी कसया कुन्दन कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीमों का गठन किया गया था। जिसके क्रम में थाना को0 हाटा पुलिस टीम द्वारा घटना का अनावरण करते हुए मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त डब्लू गौड पुत्र गामा गौड निवासी गोपालपुर विरैचा वार्ड नं0 18 हनुमान नगर थाना को0हाटा जनपद कुशीनगर को गिरफ्तार किया गया तथा अभियुक्त की निशानदेही पर मृतक राजवीर के शव की बरामदगी करते हुए अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।2
- Post by Neeraj Saha Journalist1