पानी की नाली और हैंडपंप को लेकर दो पक्ष कर रहे थे विवाद, मौके पर पहुंची लक्सर पुलिस ने शांति भंग में दोनों पक्षों के 05 व्यक्तियों का चालान। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार द्वारा जनपद में शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा शांति व्यवस्था प्रभावित करने वाले संदिग्ध व्यक्तियों एवं असामाजिक तत्वों पर सतर्क दृष्टि रखते हुए आवश्यक कार्रवाई करने हेतु समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है। उक्त निर्देशों के अनुपालन में दिनांक 02.11.2026 को कोतवाली लक्सर क्षेत्रांतर्गत पानी की नाली एवं हैंडपंप को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। दोनों पक्षों द्वारा आपस में लड़ाई-झगड़ा कर शांति व्यवस्था प्रभावित की जा रही थी। सूचना पर लक्सर पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों के कुल 05 व्यक्तियों को हिरासत में लिया। सभी के विरुद्ध धारा 170 बीएनएसएस के अंतर्गत कार्रवाई की जा रही है। *नाम पता आरोपित* 1. सुन्दर पुत्र कीरत रामनिवासी दाबकी, कोतवाली लक्सर, हरिद्वार 2. आदेश पुत्र सुन्दर निवासी दाबकी, कोतवाली लक्सर, हरिद्वार। 3. हर्ष कुमार पुत्र सुन्दर लाल निवासी दाबकी, कोतवाली लक्सर, हरिद्वार। 4. श्याम कुमार पुत्र कीरत राम निवासी दाबकी कला, कोतवाली लक्सर, हरिद्वार। 5. सोनू पुत्र चमन सिंह निवासी प्रहलादपुर, थाना खानपुर, हरिद्वार। *पुलिस टीम* 1. उ0नि0 शहजाद अली 2. हे0कानि0 स्वदेश कुमार 3. कानि0 संदीप रावत 4. कानि0 सतपाल राणा

- लक्सर हरिद्वार हाईवे पर फिर पहुंचे गजराज सड़कों पर आ जा रहे वाहनों को किसानों ने रुकवा कर बड़ी दुर्घटना होने से बचाई।1
- भारतीय नौसेना को बड़ी सफलता, हथियारबंद समुद्री लुटेरों के चंगुल से जहाज Azini को कराया मुक्त, 48 घंटे चला ऑपरेशन भारतीय नौसेना को बड़ी सफलता, हथियारबंद समुद्री लुटेरों के चंगुल से जहाज Azini को कराया मुक्त, 48 घंटे चला ऑपरेशन भारतीय नौसेना ने मछली पकड़ने वाले जहाज Azini को हथियारबंद समुद्री लुटेरों के चंगुल से सफलतापूर्वक मुक्त करा लिया है। 48 घंटे तक चले तेज और सुनियोजित ऑपरेशन के बाद नौसेना को यह सफलता मिली। ऑपरेशन के दौरान जहाज पर सवार चालक दल के सभी 20 सदस्यों को सुरक्षित बचा लिया गया। किसी के हताहत होने या घायल होने की कोई खबर नहीं है। बताया गया है कि पिछले महीने सोमालिया के उत्तर-पूर्वी तट के पास हथियारबंद समुद्री लुटेरों के एक समूह ने मछली पकड़ने वाले इस जहाज को अगवा कर लिया था। यह अपहरण समुद्री सुरक्षा के लिए एक बड़ा खतरा था, क्योंकि इसका इस्तेमाल क्षेत्र में व्यापारिक जहाजों पर हमले के लिए 'मदर शिप' के रूप में किया जा सकता था। जहाज को मुक्त कराने के लिए भारतीय नौसेना ने अपने एक युद्धपोत को कार्रवाई के लिए तैनात किया, जिसे समुद्री निगरानी विमान का भी सहयोग मिला। इन सभी ने आपसी तालमेल के साथ लगातार निगरानी करते हुए पहले जहाज का पता लगाया, फिर उसकी गतिविधियों पर नजर रखी और बिना किसी हिंसक बल प्रयोग के सोची-समझी रणनीति अपनाते हुए जहाज की आवाजाही रोक दी, ताकि लुटेरे भाग न सकें। इसके बाद भारतीय वायु सेना (IAF) के C-17 विमान के जरिए समुद्री कमांडो को सटीक तरीके से मौके पर उतारा गया। एक तेज और सुनियोजित कार्रवाई के जरिए भारतीय नौसेना ने जहाज को अपने नियंत्रण में लिया और समुद्री लुटेरों के खतरे को खत्म करते हुए चालक दल के सभी 20 सदस्यों को सुरक्षित बचा लिया।1
- राष्ट्रीय हॉपकिडो मार्शल आर्ट प्रतियोगिता में उत्तराखंड का जलवा! हरियाणा के फरीदाबाद में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए देशभर में प्रदेश का परचम लहराया। करीब 300 खिलाड़ियों के बीच उत्तराखंड ने दूसरा स्थान हासिल किया। टीम ने 6 स्वर्ण, 3 रजत और 2 कांस्य पदक जीतकर प्रदेश को गौरवान्वित किया। 🏅 11 पदकों के साथ उत्तराखंड ने राष्ट्रीय स्तर पर दर्ज कराई अपनी मजबूत उपस्थिति। सच के साथ, जनता की आवाज़। समाचार क्रांति इंडिया1
- वसंत विहार में चोरी की तीन घटनाओं का 24 घंटे में खुलासा, शातिर चोर गिरफ्तार** **The Aman Times | देहरादून** 🚨 **वसंत विहार में चोरी की तीन घटनाओं का 24 घंटे में खुलासा, शातिर चोर गिरफ्तार** देहरादून। वसंत विहार क्षेत्र में दुकानों में हुई चोरी की तीन अलग-अलग घटनाओं का दून पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। पुलिस ने एक शातिर चोर को मलिक चौक के पास से गिरफ्तार किया है। एसएसपी देहरादून के निर्देश पर गठित पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज खंगालने और मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपी को दबोचा। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किया गया सामान भी बरामद किया है।1
- आबकारी निरीक्षक प्रेरणा बिष्ट के नेतृत्व में बड़ी कार्रवाई, दो दिन में करीब 5 पेटी शराब बरामद आबकारी आयुक्त महोदया देहरादून के आदेश के क्रम में दिनांक दिनांक 2 एवं 3 नवंबर 2026 को अवैध शराब की रोकथाम हेतु आबकारी विभाग ऋषिकेश टीम द्वारा आबकारी निरीक्षक श्रीमती प्रेरणा बिष्ट के नेतृत्व मे हरिपुर कलां , कृष्णा नगर कॉलोनी , छिदरवाला गुमानीवाला क्षेत्र में अवैध शराब के विरुद्ध सघन प्रवर्तन अभियान चलाया गया, प्रथम कार्यवाही दिनांक 02 नवंबर को रात्रि में हरिपुर कलां में दबिश के दौरान 01 महिला एवं 01 पुरुष को 02 पेटी हरियाणा ब्रांड की अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया पुनः आज दिनांक 3 नवंबर 2026 को 02 अभियुक्तों को अवैध शराब बिक्री करते हुए गिरफ्तार किया गया जिनके कब्जे से 40 बियर 60 पव्वे एवं 10 हाफ अंग्रेजी शराब बरामद की गई । संपूर्ण कार्यवाही में लगभग 05 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की गई गिरफ्तार किये अभियुक्तों का विवरण निम्न प्रकार है 01 सागर पुत्र हरीश निवासी हिसार हरियाणा 02 प्रीति पत्नी सुनील निवासी हरिपुर कलां ऋषिकेश (3) चंद्रप्रकाश कांता प्रसाद निवासी हरिपुर कलां देहरादून ( 4) ओमप्रकाश पुत्र दिलीप सिंह निवासी थानों रायवाला देहरादून दोनों अभियुकताओ के विरुद्ध धारा 60/63आबकारी अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया गया टीम में निम्न स्टाफ मौजूद रहे उप आबकारी निरीक्षक- आशीष प्रकाश, अर्जुन सिंह,प्रधान आबकारी सिपाही दीपा डोबरियाल,आबकारी सिपाही अंकित कुमार आशीष चौहान, सोनम पवार ,रेशमा चौहान सम्मिलित रहे।4
- केदारताल ट्रेक पर बड़ा रेस्क्यू अभियान जारी, 8 लोग अब भी दुर्गम इलाके में फंसे; SDRF की टीमें जुटीं भारी बर्फबारी और हिमस्खलन ने रोका रास्ता, अब तक 5 लोगों को सुरक्षित खोजा गया उत्तरकाशी। उत्तरकाशी के केदारताल ट्रेक पर लापता और फंसे ट्रेकर्स को सुरक्षित निकालने के लिए SDRF उत्तराखंड पुलिस का सर्च एवं रेस्क्यू अभियान लगातार जारी है। दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र, भारी बर्फबारी और खराब मौसम के बीच रेस्क्यू टीमें आठ लोगों तक पहुंचने के लिए लगातार प्रयास कर रही हैं। जानकारी के अनुसार, 27 अक्टूबर को 7 ट्रेकर्स और 6 सपोर्टिंग स्टाफ सहित कुल 13 सदस्यीय दल गंगोत्री से केदारताल ट्रेक के लिए रवाना हुआ था। इस दौरान मौसम खराब होने, भारी बर्फबारी और ग्लेशियर के चलते रास्ता अवरुद्ध हो गया, जिसके कारण दल निर्धारित समय पर वापस नहीं लौट सका। रेस्क्यू अभियान के दौरान कच्ची ढांग के आसपास पांच लोगों को सुरक्षित खोज लिया गया है, जबकि शेष आठ लोग भोजखड़क से आगे हिमस्खलन प्रभावित क्षेत्र में फंसे हुए हैं। सेनानायक SDRF अर्पण यदुवंशी के दिशा-निर्देशों में जवान बेहद चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में अभियान चला रहे हैं। अत्यधिक ठंड, खराब मौसम और कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद SDRF की टीमें फंसे लोगों तक पहुंचने और उन्हें सुरक्षित बाहर निकालने में जुटी हैं। रेस्क्यू अभियान में अन्य संबंधित एजेंसियों के साथ भी समन्वय बनाया गया है। सभी आठ लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए सर्च एवं रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी है।1
- Noha1
- सिडकुल थाना क्षेत्र से एक वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ था तेजी से वायरल जिसमें युवक जातिसूचक शब्द का प्रयोग करते दिख रहे थे वही आज सोशल मीडिया पर युवकों द्वारा माफी मांगते हुए वीडियो हो रहा वायरल।1