लीड कॉन्वेंट स्कूल में फ्रेंडशिप डे का पर्व अत्यंत हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया लीड कॉन्वेंट स्कूल में मनाया फ्रेंडशिप डे का पर्व शाहजहांपुर। लीड कॉन्वेंट स्कूल में फ्रेंडशिप डे का पर्व अत्यंत हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती तराना जमाल और निदेशक मोहम्मद जमाल ने सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं को फ्रेंडशिप बैंड बांधकर किया। निदेशक मो. जमाल ने बच्चों को मित्रता का वास्तविक अर्थ समझाते हुए जीवन में इसके महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने बच्चों को 'फ्रेंडशिप विद एनिमल', 'फ्रेंडशिप विद क्लीनलीनेस', 'फ्रेंडशिप विद बुक्स', 'फ्रेंडशिप विद स्कूल' और 'फ्रेंडशिप विद गुड फ्रेंड्स' का अनूठा संदेश दिया। प्रधानाचार्या तराना जमाल ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए बताया कि एक सच्चा दोस्त सबसे कीमती उपहार होता है। उन्होंने मित्रता के बारे में विस्तार से बताते हुए कहा कि भगवान श्रीकृष्ण और सुदामा की मित्रता भी पूरी दुनिया के लिए एक मिसाल है। इसके पश्चात, यलो हाउस के छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। बच्चों द्वारा फ्रेंडशिप डे पर आधारित एक लघु नाटिका (प्ले) प्रस्तुत की गई, और 'फ्रेंडशिप विद हेल्दी रिलेशन' विषय पर आधारित नृत्य ने सभी का मन मोह लिया। मित्रता को समर्पित एक शानदार नुक्कड़ नाटक भी मंचित किया गया। इसके अलावा, छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत मॉडलिंग शो और कविताओं ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए।कार्यक्रम का सफल संचालन यलो हाउस के शिक्षक और शिक्षिकाओं द्वारा किया गया। इस आयोजन को सफल बनाने में छात्र-छात्राओं—अशर खान, अर्णव, अक्षत, कुशाग्र सक्सेना, जोया, आयरीन, उमेर, आयजा खान, हरम, मोहम्मद अरमान याफी, मोहम्मद हुसैन, नंदिनी रॉय, रमशा, सृष्टि मौर्य, मोहम्मद अजैन, हम्द, मोहम्मद हसनैन, जैना अंसारी, व्योम बाजपाई, सैयद मुज्तबा रयान, अब्दुल रहमान, अभिराम अग्निहोत्री, नोमान हुसैन खान, रहम फातिमा, मोहम्मद अफ्फान, सनाया, सात्विक मिश्रा, दक्ष, दिव्यांशी, अबीरा, शानवी, आरिश, वैदिक, युबान, मामूनऔर शायान आदि का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम को भव्य बनाने में समस्त विद्यालय परिवार के शिक्षक-शिक्षिकाओं का सराहनीय योगदान रहा।

- शाहजहांपुर: भारत फैब्रिकेशन वर्कशॉप में कई ताले तोड़कर लाखों की चोरी, व्यापारियों में आक्रोश शाहजहांपुर के रोजा थाना क्षेत्र के जम्मूका स्थित भारत फैब्रिकेशन एंड वेल्डिंग रिपेयरिंग वर्कशॉप में अज्ञात चोरों ने कई ताले तोड़कर लाखों रुपये के सामान पर हाथ साफ कर दिया। घटना की जानकारी सुबह होने पर दुकानदार को मिली। पीड़ित ने पुलिस व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए रात्रि गश्त बढ़ाने, चोरी गए सामान की बरामदगी और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। देखें घटनास्थल से पूरी ग्राउंड रिपोर्ट। शाहजहांपुर: भारत फैब्रिकेशन वर्कशॉप में कई ताले तोड़कर लाखों की चोरी, व्यापारियों में आक्रोश शाहजहांपुर के रोजा थाना क्षेत्र के जम्मूका स्थित भारत फैब्रिकेशन एंड वेल्डिंग रिपेयरिंग वर्कशॉप में अज्ञात चोरों ने कई ताले तोड़कर लाखों रुपये के सामान पर हाथ साफ कर दिया। घटना की जानकारी सुबह होने पर दुकानदार को मिली। पीड़ित ने पुलिस व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए रात्रि गश्त बढ़ाने, चोरी गए सामान की बरामदगी और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। देखें घटनास्थल से पूरी ग्राउंड रिपोर्ट।1
- घंटों बाद खुला स्टेट हाईवे का जाम, SP सौरभ दीक्षित ने संभाला मोर्चा; मीडिया और जनता के सहयोग को किया सलाम1
- Post by ब्यूरो चीफ एवीपी न्यूज चैनल4
- गौतम मौर्य की हत्याकांड के बाद एसपी सिटी की नोक जोक1
- अद्वितीय समर्पण, कर्मठ और कर्तव्यपरायण है श्री मिश्र.. विनोद सहायक विकास अधिकारी पं० विश्वकांत मिश्र की सेवानिवृत्ति दी गई विदाई उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष विनोद कुमार छावला के नेतृत्व में भावलखेड़ा विकास खंड के सहायक विकास अधिकारी पं० विश्वकांत मिश्र की सेवानिवृत्ति पर भावभीनी विदाई दी गई।विकास खण्ड भावलखेड़ा में तैनात सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) श्री विश्वकांत मिश्र जी की सेवानिवृत्ति पर 'सेवानिवृत्ति सम्मान समारोह' का आयोजन किया गया। इस भावभीनी विदाई समारोह में ब्लॉक के अधिकारियों, कर्मचारियों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।1
- kele ka phool khane se kaun si bimari dur Hoti Hai video ko like karo share karo follow karo1
- *थाना कांट, जनपद शाहजहाँपुर क्षेत्रान्तर्गत एक युवक को धारदार हथियार से घायल किए जाने, उपचार हेतु अस्पताल ले जाते समय घायल की मृत्यु होने तथा पुलिस द्वारा कृत कार्यवाही के सम्बन्ध में श्रीमान पुलिस अधीक्षक, शाहजहाँपुर महोदय की बाइट।*1
- डीएम-एसपी ने पटना देवकली धाम का किया निरीक्षण, सुरक्षा और श्रद्धालुओं की सुविधाएं परखी शाहजहांपुर, 1 अगस्त। श्रावण मास और कांवड़ यात्रा को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। इसी क्रम में जिलाधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह और पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित ने प्रसिद्ध शिव मंदिर पटना देवकली स्थित दैत्य गुरु शुक्राचार्य की तपोभूमि का स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा, यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधाओं का जायजा लिया। इस दौरान दोनों अधिकारियों ने भगवान शिव का विधि-विधान से जलाभिषेक एवं पूजा-अर्चना भी की। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि सावन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आगमन को देखते हुए सुरक्षा, स्वच्छता, यातायात और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता रहे तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए। डीएम और एसपी ने मंदिर के मुख्य पुजारी अखिलेश गिरी से मेले की व्यवस्थाओं, दर्शन व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंध और मंदिर संचालन से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की। अधिकारियों ने मंदिर परिसर में साफ-सफाई, शुद्ध पेयजल, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, बैरिकेडिंग और भीड़ प्रबंधन की प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि पटना देवकली धाम पर सावन के प्रथम सोमवार सहित पूरे श्रावण मास में दूर-दराज से हजारों श्रद्धालु जलाभिषेक के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में सभी व्यवस्थाएं सुव्यवस्थित और प्रभावी रहनी चाहिए ताकि किसी भी श्रद्धालु को असुविधा का सामना न करना पड़े। उन्होंने बताया कि मेले के दौरान वाहनों के लिए सुव्यवस्थित पार्किंग की व्यवस्था की गई है, जिससे यातायात सुचारु बना रहे और जाम जैसी स्थिति उत्पन्न न हो। इसके बाद डीएम और एसपी ने कांवड़ यात्रा मार्ग का भी निरीक्षण किया तथा संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार निगरानी बनाए रखें। किसी भी आपात स्थिति या समस्या का तत्काल समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि श्रावण मास के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और व्यवस्थाओं में किसी भी प्रकार की शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी तथा सभी अधिकारी समन्वय के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें।1