भोपाल में अपराधियों पर पुलिस का बड़ा प्रहार: निशातपुरा पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, ‘डीसीपी मयूर खंडेलवाल’ के नेतृत्व में चला विशेष अभियान मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में तेजी से बढ़ते अपराधों पर लगाम कसने के लिए पुलिस ने अब पूरी तरह आक्रामक रुख अपना लिया है। शहर में आए दिन सामने आ रही चाकूबाजी, महिलाओं से छेड़छाड़, छीनाझपटी, लूटपाट और गन प्वाइंट पर बंधक बनाकर मारपीट जैसी गंभीर घटनाओं ने आमजन में भय का माहौल बना दिया था। इसी के मद्देनज़र भोपाल पुलिस कमिश्नर संजय कुमार के सख्त निर्देश पर शहरभर में व्यापक स्तर पर विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत थाना निशातपुरा पुलिस ने बड़ी और निर्णायक कार्रवाई करते हुए अपराधियों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। “लेडी सिंघम” के नाम से पहचान बना चुकीं तेजतर्रार थाना प्रभारी सरस्वती तिवारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने देर रात और तड़के सुबह तक लगातार दबिश दी। इस दौरान थाना प्रभारी मनोज पटवा भी अपनी टीम के साथ पूरी तरह सक्रिय नजर आए। घर-घर दबिश, चौराहों पर सघन चेकिंग पुलिस टीम ने क्षेत्र के चिन्हित बदमाशों, हिस्ट्रीशीटरों और संदिग्ध अपराधियों के घरों पर एक साथ छापेमारी की। कई स्थानों पर पुलिस की अचानक मौजूदगी से हड़कंप मच गया। वहीं दूसरी ओर शहर के प्रमुख चौराहों, बाजारों और संवेदनशील इलाकों में सघन चेकिंग अभियान चलाकर संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की जांच की गई। अपराधियों में दहशत, कई रडार पर अचानक हुई इस ताबड़तोड़ कार्रवाई से अपराधियों में डर का माहौल बन गया है। पुलिस ने कई संदिग्धों से पूछताछ की है और कुछ को निगरानी में भी लिया गया है। सूत्रों के मुताबिक, पुलिस ने ऐसे अपराधियों की सूची तैयार की है जो लगातार वारदातों में शामिल रहे हैं और उन पर कड़ी नजर रखी जा रही है। ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति पर काम कर रही पुलिस पुलिस अधिकारियों ने साफ संदेश दिया है कि अब अपराध और अपराधियों के प्रति किसी भी तरह की नरमी नहीं बरती जाएगी। “जीरो टॉलरेंस” नीति के तहत अपराध करने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। महिलाओं की सुरक्षा पर विशेष फोकस पुलिस का विशेष ध्यान महिलाओं की सुरक्षा पर केंद्रित है। छेड़छाड़ और महिला उत्पीड़न की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए ऐसे मामलों में त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। थाना प्रभारी सरस्वती तिवारी की सक्रियता को देखते हुए क्षेत्र में महिलाओं में सुरक्षा की भावना मजबूत हुई है। जनता का मिल रहा समर्थन, अभियान रहेगा जारी निशातपुरा पुलिस की इस कार्रवाई को स्थानीय लोगों का भी भरपूर समर्थन मिल रहा है। लोगों का कहना है कि इस तरह की सख्ती से ही अपराधों पर लगाम लगाई जा सकती है। पुलिस विभाग का कहना है कि यह अभियान केवल एक दिन की कार्रवाई नहीं, बल्कि लगातार चलने वाली प्रक्रिया है। आने वाले दिनों में भी इसी तरह से अपराधियों के खिलाफ दबिश, चेकिंग और निगरानी अभियान जारी रहेंगे, ताकि भोपाल में कानून व्यवस्था को मजबूत बनाया जा सके और आम नागरिकों को सुरक्षित माहौल मिल सके।
भोपाल में अपराधियों पर पुलिस का बड़ा प्रहार: निशातपुरा पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, ‘डीसीपी मयूर खंडेलवाल’ के नेतृत्व में चला विशेष अभियान मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में तेजी से बढ़ते अपराधों पर लगाम कसने के लिए पुलिस ने अब पूरी तरह आक्रामक रुख अपना लिया है। शहर में आए दिन सामने आ रही चाकूबाजी, महिलाओं से छेड़छाड़, छीनाझपटी, लूटपाट और गन प्वाइंट पर बंधक बनाकर मारपीट जैसी गंभीर घटनाओं ने आमजन में भय का माहौल बना दिया था। इसी के मद्देनज़र भोपाल पुलिस कमिश्नर संजय कुमार के सख्त निर्देश पर शहरभर में व्यापक स्तर पर विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत थाना निशातपुरा पुलिस ने बड़ी और निर्णायक कार्रवाई करते हुए अपराधियों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया।
“लेडी सिंघम” के नाम से पहचान बना चुकीं तेजतर्रार थाना प्रभारी सरस्वती तिवारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने देर रात और तड़के सुबह तक लगातार दबिश दी। इस दौरान थाना प्रभारी मनोज पटवा भी अपनी टीम के साथ पूरी तरह सक्रिय नजर आए। घर-घर दबिश, चौराहों पर सघन चेकिंग पुलिस टीम ने क्षेत्र के चिन्हित बदमाशों, हिस्ट्रीशीटरों और संदिग्ध अपराधियों के घरों पर एक साथ छापेमारी की। कई स्थानों पर पुलिस की अचानक मौजूदगी से हड़कंप मच गया। वहीं दूसरी ओर शहर के प्रमुख चौराहों, बाजारों और संवेदनशील इलाकों में सघन चेकिंग अभियान चलाकर संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की जांच की गई। अपराधियों में दहशत, कई रडार पर अचानक हुई इस ताबड़तोड़ कार्रवाई से अपराधियों में डर का माहौल बन गया है। पुलिस
ने कई संदिग्धों से पूछताछ की है और कुछ को निगरानी में भी लिया गया है। सूत्रों के मुताबिक, पुलिस ने ऐसे अपराधियों की सूची तैयार की है जो लगातार वारदातों में शामिल रहे हैं और उन पर कड़ी नजर रखी जा रही है। ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति पर काम कर रही पुलिस पुलिस अधिकारियों ने साफ संदेश दिया है कि अब अपराध और अपराधियों के प्रति किसी भी तरह की नरमी नहीं बरती जाएगी। “जीरो टॉलरेंस” नीति के तहत अपराध करने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। महिलाओं की सुरक्षा पर विशेष फोकस पुलिस का विशेष ध्यान महिलाओं की सुरक्षा पर केंद्रित है। छेड़छाड़ और महिला उत्पीड़न की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए ऐसे मामलों में त्वरित कार्रवाई के
निर्देश दिए गए हैं। थाना प्रभारी सरस्वती तिवारी की सक्रियता को देखते हुए क्षेत्र में महिलाओं में सुरक्षा की भावना मजबूत हुई है। जनता का मिल रहा समर्थन, अभियान रहेगा जारी निशातपुरा पुलिस की इस कार्रवाई को स्थानीय लोगों का भी भरपूर समर्थन मिल रहा है। लोगों का कहना है कि इस तरह की सख्ती से ही अपराधों पर लगाम लगाई जा सकती है। पुलिस विभाग का कहना है कि यह अभियान केवल एक दिन की कार्रवाई नहीं, बल्कि लगातार चलने वाली प्रक्रिया है। आने वाले दिनों में भी इसी तरह से अपराधियों के खिलाफ दबिश, चेकिंग और निगरानी अभियान जारी रहेंगे, ताकि भोपाल में कानून व्यवस्था को मजबूत बनाया जा सके और आम नागरिकों को सुरक्षित माहौल मिल सके।
- Post by शाहिद खान रिपोर्टर1
- Post by Naved khan1
- कांग्रेस को अपने कर्मों की कीमत चुकानी होगी। इस पार्टी ने हमारी बहनों के अधिकार छीनने का काम किया है। नारी शक्ति वंदन विधेयक को जिस तरह से सदन में गिराया गया, उससे स्पष्ट है कि वे नहीं चाहते कि हमारी बहनों को उनका अधिकार मिले, लेकिन अब हमारी बहनें चुप नहीं बैठेंगी। हम लोकतांत्रिक तरीके से, सड़क से लेकर संसद तक अपनी बहनों के साथ मिलकर कांग्रेस का विरोध करेंगे। *- डॉ. मोहन यादव, मुख्यमंत्री*1
- Post by D K G Pradesh Prasar7
- प्रेस नोट, भोपाल पुलिस, कमिश्नरेट🚔 *रातीबड़ बना भोपाल पुलिस कमिश्नरेट का तीसरा ISO 9001:2015 सर्टिफाइड थाना* भोपाल कमिश्नरेट के थाना रातीबड़ को ISO की टीम द्वारा मूल्यांकन, गुणवत्ता एवं मानकों के आधार पर ISO अवार्ड के लिए चयनित किया गयाl पुलिस आयुक्त श्री संजय कुमार एवं अन्य अधिकारियों की मौजूदगी में आज दिनाँक 19 अप्रैल 2026 को ISO 9001:2015 सर्टिफिकेट प्रदान किया गयाl यह भोपाल पुलिस कमिश्नरेट का तीसरा ISO 9001:2015 सर्टिफाइड थाना बन चुका है I इसके पहले थाना मिसरोद एवं महिला थाना को भी ISO सर्टिफाइड किया जा चुका हैl उक्त अवार्ड के लिए पुलिस आयुक्त श्री संजय कुमार द्वारा थाना रातीबड़ स्टाफ को बधाई दी गईl इस अवसर पर एडिशनल कमिश्नर श्रीमती मोनिका शुक्ला, एडिशनल कमिश्नर श्री अवधेश गोस्वामी, डीआईजी श्री रियाज इकबाल, डिप्टी कमिश्नर श्री अखिल पटेल, ISO से श्री योगेन्द्र द्विवेदी,एसीपी श्री दीपक नायक, एसीपी श्रीमती अंकिता खातरकर एवं ISO की टीम तथा थाना स्टाफ मौजूद रहा l1
- Post by मो। शादाब पत्रकार1
- *सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को नोटिस जारी कर पूछा* 👇👇👇 क्या किसानों को उनकी फसल का सही दाम मिल रहा है? *सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार से पूछा है कि क्यों न MSP तय करने के लिए C2 फॉर्मूला अपनाया जाए.*1
- Post by Naved khan1