logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

श्री कृष्ण गौ सेवा ( ट्रस्ट) भी। गौसेवा - आस्था भी, जिम्मेदारी गौमाता के प्रति सम्मान हमारी संस्कृति की गहरी जड़ों से जुड़ा है। एक छोटा-सा सेवा भाव भी किसी गौमाता के जीवन में बड़ा बदलाव ला सकता है। आइए, गौसेवा के इस संकल्प को आगे बढ़ाएँ और सेवा की इस यात्रा का हिस्सा बनें। गौसेवा एवं श्री गोधाम के बारे में जानने के लिए संपर्क करें: 9737416155 #GauSeva #GauMata #GauRaksha #sańatandharma #pathmedagaudham less

59 min ago
user_Journalist Shubham Pandey
Journalist Shubham Pandey
Media Consultant मंझनपुर, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
59 min ago

श्री कृष्ण गौ सेवा ( ट्रस्ट) भी। गौसेवा - आस्था भी, जिम्मेदारी गौमाता के प्रति सम्मान हमारी संस्कृति की गहरी जड़ों से जुड़ा है। एक छोटा-सा सेवा भाव भी किसी गौमाता के जीवन में बड़ा बदलाव ला सकता है। आइए, गौसेवा के इस संकल्प को आगे बढ़ाएँ और सेवा की इस यात्रा का हिस्सा बनें। गौसेवा एवं श्री गोधाम के बारे में जानने के लिए संपर्क करें: 9737416155 #GauSeva #GauMata #GauRaksha #sańatandharma #pathmedagaudham less

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • लाख रुपये की रंगदारी मांगने वाला आरोपी अभियुक्त गिरफ्तार कौशाम्बी। संदीपनघाट थाना पुलिस ने धमकी देकर नौ लाख रुपये की मांग करने के आरोपित को गिरफ्तार किया है। चरवा थाना क्षेत्र के सैयद सरावां निवासी रामभवन यादव ने छह सितंबर को पुलिस को तहरीर दी थी कि पांच सितंबर को मोबाइल पर संदेश भेजकर उसके बेटे को बचाने के नाम पर नौ लाख रुपये की मांग की गई। रकम न देने पर दोनों बेटों की जान लेने की धमकी दी गई थी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस के जरिए आरोपित सत्यम यादव पुत्र स्व. गबर यादव निवासी सैयद सरावां, चरवा को सैयद सरावां मोड़ के पास से गिरफ्तार किया। विधिक कार्रवाई के बाद उसे न्यायालय भेजा गया।
    1
    लाख रुपये की रंगदारी मांगने वाला आरोपी अभियुक्त गिरफ्तार
कौशाम्बी। संदीपनघाट थाना पुलिस ने धमकी देकर नौ लाख रुपये की मांग करने के आरोपित को गिरफ्तार किया है। चरवा थाना क्षेत्र के सैयद सरावां निवासी रामभवन यादव ने छह सितंबर को पुलिस को तहरीर दी थी कि पांच सितंबर को मोबाइल पर संदेश भेजकर उसके बेटे को बचाने के नाम पर नौ लाख रुपये की मांग की गई। रकम न देने पर दोनों बेटों की जान लेने की धमकी दी गई थी।
पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस के जरिए आरोपित सत्यम यादव पुत्र स्व. गबर यादव निवासी सैयद सरावां, चरवा को सैयद सरावां मोड़ के पास से गिरफ्तार किया। विधिक कार्रवाई के बाद उसे न्यायालय भेजा गया।
    user_जर्नलिस्ट सुनील साहू PRIME 18 NEWS वैधयत ख़बर
    जर्नलिस्ट सुनील साहू PRIME 18 NEWS वैधयत ख़बर
    रिपोर्टर मंझनपुर, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • अचानक सरकारी विद्यालय में पहुंची डीएम, क्लास रूम में जाकर चुप-चाप बच्चों के पीछे बैठ गई,फिर किया कार्यवाही। अचानक सरकारी विद्यालय में पहुंची डीएम, क्लास रूम में जाकर चुप-चाप बच्चों के पीछे बैठ गई,फिर किया कार्यवाही।
    1
    अचानक सरकारी विद्यालय में पहुंची डीएम, क्लास रूम में जाकर चुप-चाप बच्चों के पीछे बैठ गई,फिर किया कार्यवाही।
अचानक सरकारी विद्यालय में पहुंची डीएम, क्लास रूम में जाकर चुप-चाप बच्चों के पीछे बैठ गई,फिर किया कार्यवाही।
    user_रफैल अहमद
    रफैल अहमद
    Media Consultant मंझनपुर, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • कौशाम्बी। दारानगर में महादेव सेवा समिति की ओर से विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में 5 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। समिति के सदस्यों ने श्रद्धालुओं को प्रेम और भक्तिभाव के साथ प्रसाद वितरित किया। भंडारे के दौरान पूरा पंडाल ‘हर-हर महादेव’ के जयकारों से गूंज उठा। कार्यक्रम में सोनू केसरवानी, दीपक मणि, अरविंद मणि, चेयरमैन रागिनी केसरवानी, अध्यक्ष अरुण केसरवानी, पंकज केसरवानी, दीपक मोदनवाल, दीपक सोनी, ऋषि नंदन साहू, नीरज केसरवानी, पतन अवस्थी, मुन्नू मौर्य, राजू यादव, अंकित श्रीवास्तव, मुन्ना साहू, बृजेश मौर्य उर्फ छोटू मौर्य, नीलकमल मिश्रा, अंकित यादव, अवनीश तिवारी समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज़ सुबह की शुरुआत हो कौशांबी एक्सप्रेस न्यूज़ के साथ। हर दिन की ताज़ा खबरें, हर सुबह आपके घर तक।
    1
    कौशाम्बी। दारानगर में महादेव सेवा समिति की ओर से विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में 5 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। समिति के सदस्यों ने श्रद्धालुओं को प्रेम और भक्तिभाव के साथ प्रसाद वितरित किया।
भंडारे के दौरान पूरा पंडाल ‘हर-हर महादेव’ के जयकारों से गूंज उठा। कार्यक्रम में सोनू केसरवानी, दीपक मणि, अरविंद मणि, चेयरमैन रागिनी केसरवानी, अध्यक्ष अरुण केसरवानी, पंकज केसरवानी, दीपक मोदनवाल, दीपक सोनी, ऋषि नंदन साहू, नीरज केसरवानी, पतन अवस्थी, मुन्नू मौर्य, राजू यादव, अंकित श्रीवास्तव, मुन्ना साहू, बृजेश मौर्य उर्फ छोटू मौर्य, नीलकमल मिश्रा, अंकित यादव, अवनीश तिवारी समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज़
सुबह की शुरुआत हो कौशांबी एक्सप्रेस न्यूज़ के साथ। हर दिन की ताज़ा खबरें, हर सुबह आपके घर तक।
    user_कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज
    कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज
    सिराथू, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • 🔴 कौशांबी: पिकअप की जोरदार टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक गंभीर घायल संदीपन घाट थाना क्षेत्र के तेरहमील तिराहा स्थित जीटी रोड पर दर्दनाक हादसा। पिकअप की टक्कर से बाइक सवार शिवप्रकाश (45) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि साथी भैयालाल गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने टक्कर मारने वाले पिकअप वाहन को पकड़ लिया है। हादसे की सूचना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। रिपोर्ट: मोहम्मद आमिर #कौशांबी #सड़कहादसा #संदीपनघाट #RoadAccident #BreakingNews #KaushambiNews
    1
    🔴 कौशांबी: पिकअप की जोरदार टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक गंभीर घायल
संदीपन घाट थाना क्षेत्र के तेरहमील तिराहा स्थित जीटी रोड पर दर्दनाक हादसा। पिकअप की टक्कर से बाइक सवार शिवप्रकाश (45) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि साथी भैयालाल गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने टक्कर मारने वाले पिकअप वाहन को पकड़ लिया है। हादसे की सूचना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
रिपोर्ट: मोहम्मद आमिर
#कौशांबी #सड़कहादसा #संदीपनघाट #RoadAccident #BreakingNews #KaushambiNews
    user_D.D.NEWS UTTER PRADESH
    D.D.NEWS UTTER PRADESH
    Journalist सिराथू, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • संदिग्ध परिस्थितियों में महिला सिपाही को लगी गोली,महिला थाना में तैनात प्रियंका यादव ने जिला अस्पताल में तोड़ा दम, कौशाम्बी👉👉👇 महिला थाना में तैनात कांस्टेबल प्रियंका यादव को मंगलवार को ड्यूटी के दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लग गई। गंभीर हालत में उन्हें जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।प्रियंका यादव मूलरूप से गाजीपुर की रहने वाली थीं और वर्ष 2025 बैच में कौशाम्बी में उनकी तैनाती हुई थी। गोली किन परिस्थितियों में लगी, इसका अभी पता नहीं चल सका है। घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
    4
    संदिग्ध परिस्थितियों में महिला सिपाही को लगी गोली,महिला थाना में तैनात प्रियंका यादव ने जिला अस्पताल में तोड़ा दम,
कौशाम्बी👉👉👇 महिला थाना में तैनात कांस्टेबल प्रियंका यादव को मंगलवार को ड्यूटी के दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लग गई। गंभीर हालत में उन्हें जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।प्रियंका यादव मूलरूप से गाजीपुर की रहने वाली थीं और वर्ष 2025 बैच में कौशाम्बी में उनकी तैनाती हुई थी। गोली किन परिस्थितियों में लगी, इसका अभी पता नहीं चल सका है। घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
    user_सन्त लाल मौर्य पत्रकार
    सन्त लाल मौर्य पत्रकार
    Media and information sciences faculty सिराथू, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • कौशांबी से बड़ी खबर....महिला थाने में इंसास रायफल से चली गोली कौशांबी के महिला थाने में संतरी ड्यूटी के दौरान सरकारी इंसास रायफल से अचानक गोली चल गई। गोली लगने से 2025 बैच की महिला सिपाही प्रियंका यादव गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना के बाद थाने में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में महिला सिपाही को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए।शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।विभागीय जांच और वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।मृतका प्रियंका यादव गाजीपुर की रहने वाली बताई जा रही हैं।ड्यूटी के दौरान हुई इस दर्दनाक घटना से पुलिस महकमे में शोक की लहर है।
    1
    कौशांबी से बड़ी खबर....महिला थाने में इंसास रायफल से चली गोली
कौशांबी के महिला थाने में संतरी ड्यूटी के दौरान सरकारी इंसास रायफल से अचानक गोली चल गई। गोली लगने से 2025 बैच की महिला सिपाही प्रियंका यादव गंभीर रूप से घायल हो गईं।
घटना के बाद थाने में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में महिला सिपाही को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए।शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।विभागीय जांच और वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।मृतका प्रियंका यादव गाजीपुर की रहने वाली बताई जा रही हैं।ड्यूटी के दौरान हुई इस दर्दनाक घटना से पुलिस महकमे में शोक की लहर है।
    user_जर्नलिस्ट सुनील साहू PRIME 18 NEWS वैधयत ख़बर
    जर्नलिस्ट सुनील साहू PRIME 18 NEWS वैधयत ख़बर
    रिपोर्टर मंझनपुर, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • महिला कांस्टेबल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत पुलिस विभाग में दौड़ी शोक की लहर *कौशाम्बी से इस वक्त की बड़ी खबर*- महिला थाना में तैनात २०२५ बैच की महिला कांस्टेबल प्रियंका यादव की संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से मौत। महिला सिपाही ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या।। महिला थाने में पहरा ड्यूटी पर तैनात थी महिला सिपाही प्रियंका यादव।। एसपी समेत पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल मे जुटी।। महिला सिपाही की आत्महत्या से तमाम सवाल।। महिला कांस्टेबल प्रियंका यादव मूलरूप से गाजीपुर जनपद की रहने वाली बताई जा रही है। पुलिस अधीक्षक ने जांच की कमान खुद सम्भाली।
    3
    महिला कांस्टेबल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत पुलिस विभाग में दौड़ी शोक की लहर 

*कौशाम्बी से इस वक्त की बड़ी खबर*-
महिला थाना में तैनात २०२५ बैच की महिला कांस्टेबल प्रियंका यादव की संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से मौत। 
महिला सिपाही ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या।।
महिला थाने में पहरा ड्यूटी पर तैनात थी महिला सिपाही प्रियंका यादव।।
एसपी समेत पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल मे जुटी।।
महिला सिपाही की आत्महत्या से तमाम सवाल।।
महिला कांस्टेबल प्रियंका यादव मूलरूप से गाजीपुर जनपद की रहने वाली बताई जा रही है। 
पुलिस अधीक्षक ने जांच की कमान खुद सम्भाली।
    user_आकाश कुमार
    आकाश कुमार
    सिराथू, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • 🚨 कौशाम्बी: पेट्रोल भरवाने गए युवक के साथ मारपीट, पेट्रोल पंप पर हंगामा ➡️ पेट्रोल पंप पर दो लोगों ने युवक को पीटा ➡️ पेट्रोल भरवाने के दौरान विवाद के बाद मारपीट का आरोप ➡️ घटना का वीडियो/मामला सामने आने के बाद जांच की मांग ➡️ संदीपन घाट थाना क्षेत्र के कोइलहा का मामला
    1
    🚨 कौशाम्बी: पेट्रोल भरवाने गए युवक के साथ मारपीट, पेट्रोल पंप पर हंगामा
➡️ पेट्रोल पंप पर दो लोगों ने युवक को पीटा
➡️ पेट्रोल भरवाने के दौरान विवाद के बाद मारपीट का आरोप
➡️ घटना का वीडियो/मामला सामने आने के बाद जांच की मांग
➡️ संदीपन घाट थाना क्षेत्र के कोइलहा का मामला
    user_कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज
    कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज
    सिराथू, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • 🔴 कौशाम्बी: महिला थाना परिसर में चली गोली, महिला सिपाही प्रियंका यादव की मौत से मचा हड़कंप कौशाम्बी। महिला थाना परिसर में मंगलवार को गोली चलने की घटना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पहरा ड्यूटी पर तैनात 2025 बैच की महिला आरक्षी प्रियंका यादव को सरकारी राइफल से गोली लग गई। घटना के बाद पुलिसकर्मी तत्काल उन्हें गंभीर हालत में जिला अस्पताल मंझनपुर लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी समेत वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और महिला थाना परिसर का स्थलीय निरीक्षण किया। बताया जा रहा है कि प्रियंका यादव गाजीपुर जनपद की रहने वाली थीं। गोली की आवाज सुनकर मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी घटनास्थल पर पहुंचे और उन्हें अस्पताल पहुंचाया। मामले की गंभीरता को देखते हुए फील्ड यूनिट और पुलिस टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए हैं। परिजनों को सूचना देने के साथ पंचनामा और पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है। क्षेत्राधिकारी मंझनपुर के नेतृत्व में घटना की विभिन्न पहलुओं से जांच की जा रही है। गोली किन परिस्थितियों में चली, यह अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस हत्या, आत्महत्या समेत सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। महिला आरक्षी की मौत की खबर से पुलिस महकमे में शोक का माहौल है। जांच पूरी होने के बाद ही घटना की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी। #कौशाम्बी #महिलाथाना #प्रियंकायादव #Police #UPPolice #BreakingNews #KaushambiNews #CrimeNews
    1
    🔴 कौशाम्बी: महिला थाना परिसर में चली गोली, महिला सिपाही प्रियंका यादव की मौत से मचा हड़कंप
कौशाम्बी। महिला थाना परिसर में मंगलवार को गोली चलने की घटना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पहरा ड्यूटी पर तैनात 2025 बैच की महिला आरक्षी प्रियंका यादव को सरकारी राइफल से गोली लग गई।
घटना के बाद पुलिसकर्मी तत्काल उन्हें गंभीर हालत में जिला अस्पताल मंझनपुर लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी समेत वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और महिला थाना परिसर का स्थलीय निरीक्षण किया।
बताया जा रहा है कि प्रियंका यादव गाजीपुर जनपद की रहने वाली थीं। गोली की आवाज सुनकर मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी घटनास्थल पर पहुंचे और उन्हें अस्पताल पहुंचाया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए फील्ड यूनिट और पुलिस टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए हैं। परिजनों को सूचना देने के साथ पंचनामा और पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है।
क्षेत्राधिकारी मंझनपुर के नेतृत्व में घटना की विभिन्न पहलुओं से जांच की जा रही है। गोली किन परिस्थितियों में चली, यह अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस हत्या, आत्महत्या समेत सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।
महिला आरक्षी की मौत की खबर से पुलिस महकमे में शोक का माहौल है। जांच पूरी होने के बाद ही घटना की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।
#कौशाम्बी #महिलाथाना #प्रियंकायादव #Police #UPPolice #BreakingNews #KaushambiNews #CrimeNews
    user_D.D.NEWS UTTER PRADESH
    D.D.NEWS UTTER PRADESH
    Journalist सिराथू, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.