logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

1 hr ago
user_AASHIQ ALI
AASHIQ ALI
Amariya, Pilibhit•
1 hr ago

More news from Udam Singh Nagar and nearby areas
  • Post by अशोक सरकार
    1
    Post by अशोक सरकार
    user_अशोक सरकार
    अशोक सरकार
    Khatima, Udam Singh Nagar•
    23 hrs ago
  • छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर पीएम मोदी से माफी की मांग तेज छात्र आंदोलन पर कार्रवाई को लेकर विपक्ष ने सरकार को घेरा छात्रों पर हुए कथित लाठीचार्ज को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। विपक्षी नेताओं और छात्र संगठनों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से इस घटना पर माफी मांगने और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। वहीं, सरकार की ओर से इस संबंध में अभी तक प्रधानमंत्री द्वारा कोई आधिकारिक माफी या बयान जारी नहीं किया गया है। मामला राजनीतिक बहस का विषय बना हुआ है।
    1
    छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर पीएम मोदी से माफी की मांग तेज
छात्र आंदोलन पर कार्रवाई को लेकर विपक्ष ने सरकार को घेरा
छात्रों पर हुए कथित लाठीचार्ज को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। विपक्षी नेताओं और छात्र संगठनों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से इस घटना पर माफी मांगने और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। वहीं, सरकार की ओर से इस संबंध में अभी तक प्रधानमंत्री द्वारा कोई आधिकारिक माफी या बयान जारी नहीं किया गया है। मामला राजनीतिक बहस का विषय बना हुआ है।
    user_फास्ट न्यूज इंडिया पीलीभीत
    फास्ट न्यूज इंडिया पीलीभीत
    Media house Puranpur, Pilibhit•
    10 min ago
  • Puranpur: व्यापारियों की बैठक में शेरपुर रोड फ्लाइओवर को लेकर उठी माँग, 11 मीटर की जगह 8 मीटर चौड़ाई करने पर जोर। उत्तर प्रदेश के पूरनपुर में शेरपुर रोड पर प्रस्तावित फ्लाइओवर के निर्माण को लेकर स्थानीय व्यापारियों ने बैठक की। बैठक में व्यापारियों ने केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र प्रसाद को ज्ञापन सौंपकर फ्लाइओवर की चौड़ाई 11 मीटर से घटाकर 8 मीटर करने की मांग की है। इस दौरान हंसराज गुलाटी और व्यापार मंडल की नई टीम का स्वागत भी किया गया।
    1
    Puranpur: व्यापारियों की बैठक में शेरपुर रोड फ्लाइओवर को लेकर उठी माँग, 11 मीटर की जगह 8 मीटर चौड़ाई करने पर जोर।


उत्तर प्रदेश के पूरनपुर में शेरपुर रोड पर प्रस्तावित फ्लाइओवर के निर्माण को लेकर स्थानीय व्यापारियों ने बैठक की। बैठक में व्यापारियों ने केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र प्रसाद को ज्ञापन सौंपकर फ्लाइओवर की चौड़ाई 11 मीटर से घटाकर 8 मीटर करने की मांग की है। इस दौरान हंसराज गुलाटी और व्यापार मंडल की नई टीम का स्वागत भी किया गया।
    user_SARFRAZ KHAN
    SARFRAZ KHAN
    रिपोटिंग upnewstv24 पूरनपुर पीलीभीत उप पूरनपुर, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • जवाहर नवोदय विद्यालय में छात्रों का हंगामा, शिक्षकों पर मारपीट व अभद्र भाषा के आरोप पीलीभीत जवाहर नवोदय विद्यालय में छात्रों का हंगामा, शिक्षकों पर मारपीट व अभद्र भाषा के आरोप एंकर :बीसलपुर। तहसील क्षेत्र के ग्राम शिवपुरी नवदिया स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में शुक्रवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब विद्यालय के सैकड़ों छात्र अचानक परिसर से बाहर निकलकर रोहनिया चौराहे पर एकत्र हो गए। छात्रों ने विद्यालय के कुछ शिक्षकों पर मारपीट करने, मां-बहन की गालियां देने और अमानवीय व्यवहार करने के गंभीर आरोप लगाए। घटना की सूचना मिलते ही एसडीएम नागेंद्र पांडेय और थाना प्रभारी संजीव शुक्ला पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और छात्रों से बातचीत कर पूरे मामले को शांत कराया। छात्रों का आरोप है कि विद्यालय में मोबाइल मिलने के बाद शिक्षकों ने उनके साथ मारपीट की और अभद्र भाषा का प्रयोग किया। इससे आक्रोशित होकर बड़ी संख्या में छात्र विद्यालय छोड़कर बाहर निकल आए और रोहनिया चौराहे पर विरोध प्रदर्शन करने लगे। सूचना मिलते ही प्रशासन हरकत में आया और अधिकारियों ने छात्रों को समझा-बुझाकर दोबारा विद्यालय पहुंचाया। मौके पर एसडीएम नागेंद्र पांडेय ने छात्रों से अलग-अलग बातचीत कर उनकी शिकायतें सुनीं। इसके बाद विद्यालय प्रशासन के साथ भी बैठक कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। प्रशासन ने छात्रों को भरोसा दिलाया कि मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाएगी और जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके अनुरूप कार्रवाई की जाएगी। उधर विद्यालय प्रशासन ने छात्रों के आरोपों से अलग पक्ष रखते हुए बताया कि जवाहर नवोदय विद्यालय के नियमों के अनुसार छात्र-छात्राओं के पास मोबाइल फोन रखना पूरी तरह प्रतिबंधित है। जांच के दौरान कुछ छात्रों के पास मोबाइल मिलने पर विद्यालय की गाइडलाइन के अनुरूप सख्ती बरती गई, जिसके विरोध में छात्रों ने प्रदर्शन किया। विद्यालय प्रबंधन का कहना है कि घटना की जानकारी संबंधित छात्रों के अभिभावकों को भी दे दी गई है। फिलहाल पूरे घटनाक्रम को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल है। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जांच रिपोर्ट के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि छात्रों के आरोपों में कितनी सच्चाई है और विद्यालय प्रशासन की कार्रवाई नियमों के अनुरूप थी या नहीं।
    4
    जवाहर नवोदय विद्यालय में छात्रों का हंगामा, शिक्षकों पर मारपीट व अभद्र भाषा के आरोप
पीलीभीत
जवाहर नवोदय विद्यालय में छात्रों का हंगामा, शिक्षकों पर मारपीट व अभद्र भाषा के आरोप
एंकर :बीसलपुर। तहसील क्षेत्र के ग्राम शिवपुरी नवदिया स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में शुक्रवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब विद्यालय के सैकड़ों छात्र अचानक परिसर से बाहर निकलकर रोहनिया चौराहे पर एकत्र हो गए। छात्रों ने विद्यालय के कुछ शिक्षकों पर मारपीट करने, मां-बहन की गालियां देने और अमानवीय व्यवहार करने के गंभीर आरोप लगाए। घटना की सूचना मिलते ही एसडीएम नागेंद्र पांडेय और थाना प्रभारी संजीव शुक्ला पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और छात्रों से बातचीत कर पूरे मामले को शांत कराया।
छात्रों का आरोप है कि विद्यालय में मोबाइल मिलने के बाद शिक्षकों ने उनके साथ मारपीट की और अभद्र भाषा का प्रयोग किया। इससे आक्रोशित होकर बड़ी संख्या में छात्र विद्यालय छोड़कर बाहर निकल आए और रोहनिया चौराहे पर विरोध प्रदर्शन करने लगे। सूचना मिलते ही प्रशासन हरकत में आया और अधिकारियों ने छात्रों को समझा-बुझाकर दोबारा विद्यालय पहुंचाया।
मौके पर एसडीएम नागेंद्र पांडेय ने छात्रों से अलग-अलग बातचीत कर उनकी शिकायतें सुनीं। इसके बाद विद्यालय प्रशासन के साथ भी बैठक कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। प्रशासन ने छात्रों को भरोसा दिलाया कि मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाएगी और जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके अनुरूप कार्रवाई की जाएगी।
उधर विद्यालय प्रशासन ने छात्रों के आरोपों से अलग पक्ष रखते हुए बताया कि जवाहर नवोदय विद्यालय के नियमों के अनुसार छात्र-छात्राओं के पास मोबाइल फोन रखना पूरी तरह प्रतिबंधित है। जांच के दौरान कुछ छात्रों के पास मोबाइल मिलने पर विद्यालय की गाइडलाइन के अनुरूप सख्ती बरती गई, जिसके विरोध में छात्रों ने प्रदर्शन किया। विद्यालय प्रबंधन का कहना है कि घटना की जानकारी संबंधित छात्रों के अभिभावकों को भी दे दी गई है।
फिलहाल पूरे घटनाक्रम को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल है। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जांच रिपोर्ट के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि छात्रों के आरोपों में कितनी सच्चाई है और विद्यालय प्रशासन की कार्रवाई नियमों के अनुरूप थी या नहीं।
    user_HARUN KHAN
    HARUN KHAN
    News Anchor Kalinagar, Pilibhit•
    14 hrs ago
  • Post by अशोक सरकार
    1
    Post by अशोक सरकार
    user_अशोक सरकार
    अशोक सरकार
    Khatima, Udam Singh Nagar•
    23 hrs ago
  • #पीलीभीत पीलीभीत पेट्रोल पंप कर्मचारी को धमकाने वाला आरोपी गिरफ्तार तमंचा बरामद जेल भेजा गया सीसीटीवी फुटेज के आधार पर गजरौला कला पुलिस की कार्रवाई घटना में प्रयुक्त तमंचा बरामद बाइक सीज। पीलीभीत। थाना गजरौला कला क्षेत्र के सकरिया स्थित पेट्रोल पंप पर कर्मचारी के साथ मारपीट कर तमंचा दिखाते हुए जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त तमंचा बरामद किया गया है जबकि उसकी मोटरसाइकिल भी सीज कर दी गई। पेट्रोल पंप पर बाइक में उधार पेट्रोल डलवाने को लेकर विवाद हो गया था। विवाद के दौरान पेट्रोल पंप कर्मचारी परमजीत यादव के साथ मारपीट की गई। आरोप है कि कुछ देर बाद आरोपी दोबारा पेट्रोल पंप पर पहुंचा और तमंचा दिखाकर कर्मचारी को जान से मारने की धमकी देते हुए दहशत फैलाने का प्रयास किया। पीड़ित की तहरीर पर थाना गजरौला कला में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने मामले की गंभीरता से जांच शुरू की। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में पुलिस टीम ने घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपी तरनवीर सिंह निवासी ग्राम सकरिया की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त बारह बोर का तमंचा बरामद किया। वहीं घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल के वैध दस्तावेज प्रस्तुत न किए जाने पर उसे भी सीज कर दिया गया। पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ पूर्व से भी आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। अवैध तमंचा बरामद होने पर संबंधित धाराओं में अलग से अभियोग पंजीकृत किया गया। आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी बुजवीर सिंह, उपनिरीक्षक सौरभ धामा, हेड कांस्टेबल नवीन कुमार तथा कांस्टेबल मोहित कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
    1
    #पीलीभीत पीलीभीत पेट्रोल पंप कर्मचारी को धमकाने वाला आरोपी गिरफ्तार तमंचा बरामद जेल भेजा गया
सीसीटीवी फुटेज के आधार पर गजरौला कला पुलिस की कार्रवाई घटना में प्रयुक्त तमंचा बरामद बाइक सीज।
पीलीभीत। थाना गजरौला कला क्षेत्र के सकरिया स्थित पेट्रोल पंप पर कर्मचारी के साथ मारपीट कर तमंचा दिखाते हुए जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त तमंचा बरामद किया गया है जबकि उसकी मोटरसाइकिल भी सीज कर दी गई।
पेट्रोल पंप पर बाइक में उधार पेट्रोल डलवाने को लेकर विवाद हो गया था। विवाद के दौरान पेट्रोल पंप कर्मचारी परमजीत यादव के साथ मारपीट की गई। आरोप है कि कुछ देर बाद आरोपी दोबारा पेट्रोल पंप पर पहुंचा और तमंचा दिखाकर कर्मचारी को जान से मारने की धमकी देते हुए दहशत फैलाने का प्रयास किया।
पीड़ित की तहरीर पर थाना गजरौला कला में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने मामले की गंभीरता से जांच शुरू की। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में पुलिस टीम ने घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपी तरनवीर सिंह निवासी ग्राम सकरिया की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ के दौरान पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त बारह बोर का तमंचा बरामद किया। वहीं घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल के वैध दस्तावेज प्रस्तुत न किए जाने पर उसे भी सीज कर दिया गया।
पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ पूर्व से भी आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। अवैध तमंचा बरामद होने पर संबंधित धाराओं में अलग से अभियोग पंजीकृत किया गया। आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी बुजवीर सिंह, उपनिरीक्षक सौरभ धामा, हेड कांस्टेबल नवीन कुमार तथा कांस्टेबल मोहित कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
    user_Bharat Public Samachar Up
    Bharat Public Samachar Up
    Local News Reporter पीलीभीत, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.