logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बाबागंज में जश्ने मिलादुन्नबी के अवसर पर निकली बाइक जुलूस यात्रा, सरकार की आमद मरहबा के नारो से गूंज क्षेत्र  बाबागंज। थाना रुपईडीहा क्षेत्र के बाबागंज चौकी अंतर्गत बाबा कुटी क्षेत्र से रवि अव्वल जश्ने ईद मिलादुन्नबी के मौके पर क्षेत्र के सैकड़ो मुस्लिम संप्रदाय के लोगों द्वारा बाइक जुलुस निकाला गया। जुलूस के दौरान सरकार की आमद मरहबा व हिंदुस्तान जिंदाबाद के जमकर नारे लगे। जुलुस के दौरान बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी रही। इस दौरान बाइक जुलुस के आगे बढ़ने के साथ ही क्षेत्रीय मुस्लिम संप्रदाय के लोगों का कारवां बढ़ता गया। जुलूस के दौरान चौकी प्रभारी बाबागंज मानवेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में भारी सुरक्षा बल सुरक्षा व्यवस्था को लेकर तैनात रहा।  संवाददाता — शाहिद हुसैन

2 hrs ago
user_शाहिद हुसैन रिपोर्टर
शाहिद हुसैन रिपोर्टर
नानपारा, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago
78675306-eb7b-40fa-9531-c0df0c4cc8ac
15376020-9d86-4933-ab5a-eea979c5a7a7

बाबागंज में जश्ने मिलादुन्नबी के अवसर पर निकली बाइक जुलूस यात्रा, सरकार की आमद मरहबा के नारो से गूंज क्षेत्र  बाबागंज। थाना रुपईडीहा क्षेत्र के बाबागंज चौकी अंतर्गत बाबा कुटी क्षेत्र से रवि अव्वल जश्ने ईद मिलादुन्नबी के मौके पर क्षेत्र के सैकड़ो मुस्लिम संप्रदाय के लोगों द्वारा बाइक जुलुस निकाला गया। जुलूस के दौरान सरकार की आमद मरहबा व हिंदुस्तान जिंदाबाद के जमकर नारे लगे। जुलुस के दौरान बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी रही। इस दौरान बाइक जुलुस के आगे बढ़ने के साथ ही क्षेत्रीय मुस्लिम संप्रदाय के लोगों का कारवां बढ़ता गया। जुलूस के दौरान चौकी प्रभारी बाबागंज मानवेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में भारी सुरक्षा बल सुरक्षा व्यवस्था को लेकर तैनात रहा।  संवाददाता — शाहिद हुसैन

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • Uttar Pradesh Nanpara mein 12 Ravi avval ka juloos ka khas report Uttar Pradesh Nanpara mein 12 Ravi avval ka juloos ka khas report
    1
    Uttar Pradesh Nanpara mein 12 Ravi avval ka juloos ka  khas report 
Uttar Pradesh Nanpara mein 12 Ravi avval ka juloos ka khas report
    user_Sameer Khan press
    Sameer Khan press
    Local News Reporter नानपारा, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    56 min ago
  • नानपारा में गूंजे नारे-ए-तकबीर, जश्न-ए-ईद-ए-मिलादुन्नबी पर निकला भव्य जुलूसपरंपरागत मार्गों से होकर दूसरे दिन शाम दरगाह-ए-गौसिया पहुंचा जुलूस, काबा शरीफ व मदीना शरीफ की झांकियां रहीं आकर्षण का केंद्र नानपारा, बहराइच। जश्न-ए-ईद-ए-मिलादुन्नबी के अवसर पर हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी नानपारा नगर में आस्था, उल्लास और भाईचारे का अद्भुत नजारा देखने को मिला। मंगलवार की रात दरगाह-ए-गौसिया, मोहल्ला तोपखाना से भव्य जुलूस निकाला गया। जुलूस नगर के निर्धारित एवं परंपरागत मार्गों से होकर गुजरा और पूरी रात अपनी रौनक बिखेरता रहा। अगले दिन शाम को जुलूस पुनः दरगाह-ए-गौसिया पहुंचा, जहां सलातो-सलाम के बाद देश में अमन-चैन, खुशहाली और आपसी भाईचारे की दुआ की गई। जुलूस में बड़ी संख्या में नबी-ए-करीम हजरत मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम के चाहने वाले शामिल हुए। विभिन्न स्थानों पर लोगों ने एकत्र होकर सलातो-सलाम पेश किया। इस दौरान ‘नारे तकबीर, अल्लाहु अकबर’ और ‘सरकार की आमद मरहबा’ जैसे नारों से पूरा वातावरण गूंजता रहा। लोगों के हाथों में इस्लामी झंडे नजर आए और नगर की सड़कों पर श्रद्धा व उत्साह का माहौल बना रहा। जुलूस में नगर के विभिन्न मोहल्लों से आकर्षक झांकियां शामिल हुईं। इनमें काबा शरीफ और मदीना शरीफ की झांकियां लोगों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र रहीं। झांकियों को देखने के लिए जगह-जगह लोगों की भीड़ उमड़ी। वहीं नगर की सड़कों, गलियों और मस्जिदों को रोशनी से सजाया गया, जिससे पूरा शहर रात में रोशनी से जगमगाता नजर आया। जुलूस के मार्ग में स्थानीय लोगों ने श्रद्धालुओं और जुलूस में शामिल लोगों के लिए जगह-जगह मिष्ठान्न, पेयजल और बोतलबंद पानी का वितरण किया। कई स्थानों पर चाय की व्यवस्था भी की गई। इस दौरान आदर्श नगर पालिका परिषद नानपारा के अध्यक्ष अब्दुल वहीद ने जुलूस पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। विभिन्न स्थानों पर लोगों ने जुलूस का स्वागत करते हुए सलातो-सलाम पढ़ा। अंजुमन जुलूसे मोहम्मदी कमेटी के सदर मौलाना मोइनुद्दीन कादरी ने बताया कि नानपारा में नबी-ए-करीम हजरत मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम की पैदाइश की खुशी में रात्रिकालीन जुलूस निकालने की परंपरा वर्ष 1955 से चली आ रही है। उन्होंने कहा कि यह आयोजन वर्षों से धार्मिक आस्था के साथ आपसी भाईचारे और सौहार्द का संदेश भी देता आ रहा है। जुलूस के आयोजन में मौलाना मोइनुद्दीन कादरी के अलावा अख्तर हुसैन जाफरी, नगर पालिका अध्यक्ष अब्दुल वहीद, उद्योग व्यापार मंडल नानपारा के सुहैल अहमद, मोहम्मद अरशद खान, सभासद समीउल्ला खान, सुऐब, मास्टर अकील, सैयद अब्दुल वली, शकील अंसारी, राजा खान, जिशान, जावेद, सालिम, मिथुन, आमिर, जाकिर नसीम, मुस्तफा अली खान,राज, रेहान सहित बड़ी संख्या में लोगों का सहयोग रहा। जुलूस के रवाना होने के दौरान पूर्व विधायक शब्बीर वाल्मीकि, पूर्व ब्लॉक प्रमुख जैनकर सिंह, पूर्व चेयरमैन अब्दुल मोहीद राजू, मुन्ना मारिया, मुन्ना रायनी सहित अन्य लोग भी मौजूद रहे। पूरी रात चले इस भव्य जुलूस ने नानपारा की धार्मिक और सामाजिक एकजुटता की तस्वीर पेश की। जुलूस के समापन अवसर पर देश में शांति, तरक्की, आपसी भाईचारे और खुशहाली की दुआ की गई। आयोजन में उमड़ी भीड़ और लोगों के उत्साह ने एक बार फिर नानपारा की गंगा-जमुनी तहजीब और सामाजिक सौहार्द की मिसाल पेश की।
    4
    नानपारा में गूंजे नारे-ए-तकबीर, जश्न-ए-ईद-ए-मिलादुन्नबी पर निकला भव्य जुलूसपरंपरागत मार्गों से होकर दूसरे दिन शाम दरगाह-ए-गौसिया पहुंचा जुलूस, काबा शरीफ व मदीना शरीफ की झांकियां रहीं आकर्षण का केंद्र
नानपारा, बहराइच। जश्न-ए-ईद-ए-मिलादुन्नबी के अवसर पर हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी नानपारा नगर में आस्था, उल्लास और भाईचारे का अद्भुत नजारा देखने को मिला। मंगलवार की रात दरगाह-ए-गौसिया, मोहल्ला तोपखाना से भव्य जुलूस निकाला गया। जुलूस नगर के निर्धारित एवं परंपरागत मार्गों से होकर गुजरा और पूरी रात अपनी रौनक बिखेरता रहा। अगले दिन शाम को जुलूस पुनः दरगाह-ए-गौसिया पहुंचा, जहां सलातो-सलाम के बाद देश में अमन-चैन, खुशहाली और आपसी भाईचारे की दुआ की गई।
जुलूस में बड़ी संख्या में नबी-ए-करीम हजरत मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम के चाहने वाले शामिल हुए। विभिन्न स्थानों पर लोगों ने एकत्र होकर सलातो-सलाम पेश किया। इस दौरान ‘नारे तकबीर, अल्लाहु अकबर’ और ‘सरकार की आमद मरहबा’ जैसे नारों से पूरा वातावरण गूंजता रहा। लोगों के हाथों में इस्लामी झंडे नजर आए और नगर की सड़कों पर श्रद्धा व उत्साह का माहौल बना रहा।
जुलूस में नगर के विभिन्न मोहल्लों से आकर्षक झांकियां शामिल हुईं। इनमें काबा शरीफ और मदीना शरीफ की झांकियां लोगों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र रहीं। झांकियों को देखने के लिए जगह-जगह लोगों की भीड़ उमड़ी। वहीं नगर की सड़कों, गलियों और मस्जिदों को रोशनी से सजाया गया, जिससे पूरा शहर रात में रोशनी से जगमगाता नजर आया।
जुलूस के मार्ग में स्थानीय लोगों ने श्रद्धालुओं और जुलूस में शामिल लोगों के लिए जगह-जगह मिष्ठान्न, पेयजल और बोतलबंद पानी का वितरण किया। कई स्थानों पर चाय की व्यवस्था भी की गई। इस दौरान आदर्श नगर पालिका परिषद नानपारा के अध्यक्ष अब्दुल वहीद ने जुलूस पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। विभिन्न स्थानों पर लोगों ने जुलूस का स्वागत करते हुए सलातो-सलाम पढ़ा।
अंजुमन जुलूसे मोहम्मदी कमेटी के सदर मौलाना मोइनुद्दीन कादरी ने बताया कि नानपारा में नबी-ए-करीम हजरत मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम की पैदाइश की खुशी में रात्रिकालीन जुलूस निकालने की परंपरा वर्ष 1955 से चली आ रही है। उन्होंने कहा कि यह आयोजन वर्षों से धार्मिक आस्था के साथ आपसी भाईचारे और सौहार्द का संदेश भी देता आ रहा है।
जुलूस के आयोजन में मौलाना मोइनुद्दीन कादरी के अलावा अख्तर हुसैन जाफरी, नगर पालिका अध्यक्ष अब्दुल वहीद, उद्योग व्यापार मंडल नानपारा के सुहैल अहमद, मोहम्मद अरशद खान, सभासद समीउल्ला खान, सुऐब, मास्टर अकील, सैयद अब्दुल वली, शकील अंसारी, राजा खान, जिशान, जावेद, सालिम, मिथुन, आमिर, जाकिर नसीम, मुस्तफा अली खान,राज, रेहान सहित बड़ी संख्या में लोगों का सहयोग रहा।
जुलूस के रवाना होने के दौरान पूर्व विधायक शब्बीर वाल्मीकि, पूर्व ब्लॉक प्रमुख जैनकर सिंह, पूर्व चेयरमैन अब्दुल मोहीद राजू, मुन्ना मारिया, मुन्ना रायनी सहित अन्य लोग भी मौजूद रहे।
पूरी रात चले इस भव्य जुलूस ने नानपारा की धार्मिक और सामाजिक एकजुटता की तस्वीर पेश की। जुलूस के समापन अवसर पर देश में शांति, तरक्की, आपसी भाईचारे और खुशहाली की दुआ की गई। आयोजन में उमड़ी भीड़ और लोगों के उत्साह ने एक बार फिर नानपारा की गंगा-जमुनी तहजीब और सामाजिक सौहार्द की मिसाल पेश की।
    user_Arvind Kumar Chaudhari
    Arvind Kumar Chaudhari
    Teacher नानपारा, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • मस्जिद फैजने मदीना हकीम कैसर नानपारा ईद मिलादुन्नबी ् नानपारा में अकीदत के साथ मनाई गई ईद मिलादुन्नबी नानपारा (बहराइच), 26 अगस्त 2026। नानपारा में ईद मिलादुन्नबी का पर्व अकीदत और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मुहम्मद ﷺ की यौमे पैदाइश की खुशी में विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। कार्यक्रम के दौरान नात-ए-पाक, सलातो-सलाम और दुरूद शरीफ के नजराने पेश किए गए। लोगों ने पैगंबर-ए-इस्लाम ﷺ की शिक्षाओं को याद करते हुए आपसी भाईचारे, प्रेम और अमन का संदेश दिया। ईद मिलादुन्नबी के मौके पर शहर में धार्मिक माहौल दिखाई दिया और लोगों ने एक-दूसरे को मुबारकबाद दी।
    4
    मस्जिद  फैजने मदीना हकीम कैसर

नानपारा ईद मिलादुन्नबी ्
नानपारा में अकीदत के साथ मनाई गई ईद मिलादुन्नबी
नानपारा (बहराइच), 26 अगस्त 2026।
नानपारा में ईद मिलादुन्नबी का पर्व अकीदत और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मुहम्मद ﷺ की यौमे पैदाइश की खुशी में विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लिया।
कार्यक्रम के दौरान नात-ए-पाक, सलातो-सलाम और दुरूद शरीफ के नजराने पेश किए गए। लोगों ने पैगंबर-ए-इस्लाम ﷺ की शिक्षाओं को याद करते हुए आपसी भाईचारे, प्रेम और अमन का संदेश दिया।
ईद मिलादुन्नबी के मौके पर शहर में धार्मिक माहौल दिखाई दिया और लोगों ने एक-दूसरे को मुबारकबाद दी।
    user_Shafeeq khan
    Shafeeq khan
    Voice of people नानपारा, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • गाजे-बाजे के साथ निकला बारह वफात का जुलूस, सुरक्षा के रहे कड़े इंतजाम बहराइच। बारह वफात (ईद मिलाद-उन-नबी) के पवित्र अवसर पर बुधवार दोपहर करीब दो बजे खैरीघाट थाना क्षेत्र में जुलूस-ए-मोहम्मदी पूरी अकीदत, उत्साह और शांतिपूर्ण माहौल में निकाला गया। नकहा, बरदहा, अलीनगर, बसंतापुर, संकल्पा और चौंगाई समेत विभिन्न गांवों से निकले जुलूस का इमामगंज में मिलान हुआ। गाजे-बाजे के साथ निकले जुलूस में बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। जुलूस के दौरान नात-ओ-कलाम और धार्मिक नारों से पूरा क्षेत्र गूंजता रहा। श्रद्धालुओं में पर्व को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। वहीं, जुलूस को लेकर पुलिस-प्रशासन पूरी तरह अलर्ट रहा। संवेदनशील स्थानों और निर्धारित मार्गों पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया। क्षेत्राधिकारी महसी पवन कुमार और प्रभारी निरीक्षक प्रदीप सिंह भारी पुलिस बल के साथ क्षेत्र में भ्रमणशील रहे और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहे। पुलिस अधिकारियों ने जुलूस के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार निगरानी की। अधिकारियों की सक्रियता के बीच जुलूस शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।
    4
    गाजे-बाजे के साथ निकला बारह वफात का जुलूस, सुरक्षा के रहे कड़े इंतजाम
बहराइच। बारह वफात (ईद मिलाद-उन-नबी) के पवित्र अवसर पर बुधवार दोपहर करीब दो बजे खैरीघाट थाना क्षेत्र में जुलूस-ए-मोहम्मदी पूरी अकीदत, उत्साह और शांतिपूर्ण माहौल में निकाला गया। नकहा, बरदहा, अलीनगर, बसंतापुर, संकल्पा और चौंगाई समेत विभिन्न गांवों से निकले जुलूस का इमामगंज में मिलान हुआ। गाजे-बाजे के साथ निकले जुलूस में बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों ने बड़ी संख्या में भाग लिया।
जुलूस के दौरान नात-ओ-कलाम और धार्मिक नारों से पूरा क्षेत्र गूंजता रहा। श्रद्धालुओं में पर्व को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। वहीं, जुलूस को लेकर पुलिस-प्रशासन पूरी तरह अलर्ट रहा। संवेदनशील स्थानों और निर्धारित मार्गों पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया। क्षेत्राधिकारी महसी पवन कुमार और प्रभारी निरीक्षक प्रदीप सिंह भारी पुलिस बल के साथ क्षेत्र में भ्रमणशील रहे और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहे। पुलिस अधिकारियों ने जुलूस के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार निगरानी की। अधिकारियों की सक्रियता के बीच जुलूस शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।
    user_Anurag Sharma
    Anurag Sharma
    नानपारा, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • सिलेटन गंज मैं 12 रवि उल अव्वल जश्ने ईद मिलादुन्नबी के जन्मोत्सव पर जुलूस निकाला गया जनपद बहराइच के तहसील नानपारा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा सिलेटन गंज मैं बुधवार को जश्ने ईद मिलादुन्नबी का मुस्लिम समुदाय के लोगों ने निकाले गाजे- बाजे के साथ निकाले जुलूस। वही ईद मिलादुन्नबी 12 रबी उल अव्वल के अवसर पर जुलूस ए मोहम्मदी निकाला गया। जुलूस ए मोहम्मदी मोहम्मद पैगंबर साहब का 1456 वा जन्म उत्सव मनाया गया। या जुलूस दोपहर लगभग 3:00 बजे गाजे बाजे के साथ निकाला गया। जुलूस जश्ने ईद मिलादुन्नबी में मुस्लिम समुदाय के बड़ी संख्या में धर्म गुरुओं और अन्य लोग शामिल हुए इस अवसर पर मुस्लिम समुदाय के मस्जिदों और घरों को भव्यता से सजाया कुरान की तिलावत की गई नाथ भी पढ़ी गई। और पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब की शिक्षाओं को याद किया गया। जुलूसए मोहम्मदी में उपस्थित धर्म गुरुओं ने मोहम्मद साहब के जीवन से दया शांति और भाईचारे की सीख लेने की अपील की वहीं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए स्थानीय पुलिस बल मौजूद रही
    1
    सिलेटन गंज मैं 12 रवि उल अव्वल जश्ने ईद मिलादुन्नबी के जन्मोत्सव पर जुलूस निकाला गया
जनपद बहराइच के तहसील नानपारा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा सिलेटन गंज मैं बुधवार को जश्ने ईद मिलादुन्नबी का मुस्लिम समुदाय के लोगों ने निकाले गाजे- बाजे के साथ निकाले जुलूस। वही ईद मिलादुन्नबी 12 रबी उल अव्वल के अवसर पर जुलूस ए मोहम्मदी निकाला गया। जुलूस ए मोहम्मदी मोहम्मद पैगंबर साहब का 1456 वा जन्म उत्सव मनाया गया। या जुलूस दोपहर लगभग 3:00 बजे गाजे बाजे के साथ निकाला गया। जुलूस जश्ने ईद मिलादुन्नबी में मुस्लिम समुदाय के बड़ी संख्या में धर्म गुरुओं और अन्य लोग शामिल हुए इस अवसर पर मुस्लिम समुदाय के मस्जिदों और घरों को भव्यता से सजाया कुरान की तिलावत की गई नाथ भी पढ़ी गई। और पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब की शिक्षाओं को याद किया गया। जुलूसए मोहम्मदी में उपस्थित धर्म गुरुओं ने मोहम्मद साहब के जीवन से दया शांति और भाईचारे की सीख लेने की अपील की वहीं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए स्थानीय पुलिस बल मौजूद रही
    user_Firoj Ahmad
    Firoj Ahmad
    Local News Reporter नानपारा, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • बहराइच नवाबगंज जमुनहा नौबस्ता में 11 हजार वोल्ट लाइन से खतरा पेड़ों की शाखाएं छू रहीं तार
    1
    बहराइच नवाबगंज जमुनहा नौबस्ता में 11 हजार वोल्ट लाइन से खतरा पेड़ों की शाखाएं छू रहीं तार
    user_Satyam Sharma
    Satyam Sharma
    नानपारा, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • इस वीडियो में नेपाल के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दृश्य दिखाया गया है, जहां कुछ लोग अपनी जान की परवाह किए बिना उफनती नदी में उतरकर बहकर आ रहे सामान और गैस सिलिंडरों को निकालते हुए नजर आ रहे हैं। #NepalFloods #DisasterNews #RescueOrLoot …
    1
    इस वीडियो में नेपाल के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दृश्य दिखाया गया है, जहां कुछ लोग अपनी जान की परवाह किए बिना उफनती नदी में उतरकर बहकर आ रहे सामान और गैस सिलिंडरों को निकालते हुए नजर आ रहे हैं।
 #NepalFloods #DisasterNews #RescueOrLoot …
    user_आशीष मिश्र बहराइच
    आशीष मिश्र बहराइच
    TV News Anchor महासी, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • रामपुर धोबिया हार में पैगंबर मोहम्मद साहब का जन्म उत्सव 1456वे जन्मदिवस पर निकली गई जुलूस से मोहम्मदी जनपद बहराइच के ब्लाक शिवपुर क्षेत्र अंतर्गत रामपुर धोबिया हार में बुधवार को मुस्लिम समुदाय द्वारा ईद मिलादुन्नबी 12 रबी उल अव्वल के अवसर पर जुलूस से मोहम्मदी निकल गया। यह जुलूस दोपहर लगभग 1:00 गाजियाबाद के साथ निकल गया जुलूस जश्ने ईद मिलादुन्नबी में मुस्लिम समुदाय के बड़ी संख्या में धर्मगुरुओं और अन्य लोग शामिल हुए। इस अवसर पर मुस्लिम समुदाय के मस्जिदों और घरों को भव्यता से सजाया कुरान की तिलावत की गई नात भी पढ़ी गई और पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब की शिक्षाओं को याद किया गया जुलूस ए मोहम्मदी में उपस्थित धर्म गुरुओं ने मोहम्मद साहब के जीवन से दया शांति और भाईचारे की सीख लेने की अपील की वहीं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए चौकी वैवाही प्रभारी शशि प्रताप सिंह के नेतृत्व में पुलिस बल तैनात रहा।
    3
    रामपुर धोबिया हार में पैगंबर मोहम्मद साहब का जन्म उत्सव 

1456वे जन्मदिवस पर निकली गई जुलूस से मोहम्मदी 

जनपद बहराइच के ब्लाक शिवपुर क्षेत्र अंतर्गत रामपुर धोबिया हार में बुधवार को मुस्लिम समुदाय द्वारा ईद मिलादुन्नबी 12 रबी उल अव्वल के अवसर पर जुलूस से मोहम्मदी निकल गया। 
यह जुलूस दोपहर लगभग 1:00 गाजियाबाद के साथ निकल गया जुलूस जश्ने ईद मिलादुन्नबी में मुस्लिम समुदाय के बड़ी संख्या में धर्मगुरुओं और अन्य लोग शामिल हुए। इस अवसर पर मुस्लिम समुदाय के मस्जिदों और घरों को भव्यता से सजाया कुरान की तिलावत की गई नात भी पढ़ी गई और पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब की शिक्षाओं को याद किया गया जुलूस ए मोहम्मदी में उपस्थित धर्म गुरुओं ने मोहम्मद साहब के जीवन से दया शांति और भाईचारे की सीख लेने की अपील की
वहीं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए चौकी वैवाही प्रभारी शशि प्रताप सिंह के नेतृत्व में पुलिस बल तैनात रहा।
    user_Firoj Ahmad
    Firoj Ahmad
    Local News Reporter नानपारा, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.