नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में मरीजों की जांच, दवाइयां भी वितरित नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में मरीजों की जांच, दवाइयां भी वितरित झाँसी। आज दिनांक 16 सितंबर 2026 को जिला अस्पताल में एक नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आनंद द्वारा किया गया। यह नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर डिस्ट्रिक्ट कमेटी झाँसी के सहयोग से आयोजित किया गया। शिविर में जरूरतमंद मरीजों को नि:शुल्क दवाइयां उपलब्ध कराई गईं तथा विभिन्न प्रकार की जांचें भी मुफ्त में की गईं। शिविर में डिस्ट्रिक्ट कमेटी के अध्यक्ष श्री शैलेन्द्र अग्रवाल, सचिव श्री नितिन मोदी, संयोजक श्री ब्रजेंद्र मोदी एवं उपाध्यक्ष श्री मनोज दरियास सहित अस्पताल के RMO डॉ. के.के. साहू, ENT विशेषज्ञ डॉ. अजीत दुबे, बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. हेमंत यादव, हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. बीगोला दुबे, सर्जन डॉ. एम.एम. आनंदानी, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. आर.एस. शाक्य सहित चिकित्सकों ने अपनी सेवाएं दीं। शिविर में अस्पताल के मेडिकल एवं पैरामेडिकल स्टाफ के साथ बड़ी संख्या में अन्य कर्मचारी भी उपस्थित रहे। मरीजों की जांच कर उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श एवं दवाइयां प्रदान की गईं। शिविर के आयोजन का उद्देश्य जरूरतमंद लोगों को सुलभ एवं नि:शुल्क स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना रहा। कार्यक्रम के अंत में मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने उपस्थित सभी लोगों का आभार व्यक्त किया।
नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में मरीजों की जांच, दवाइयां भी वितरित नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में मरीजों की जांच, दवाइयां भी वितरित झाँसी। आज दिनांक 16 सितंबर 2026 को जिला अस्पताल में एक नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आनंद द्वारा किया गया। यह नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर डिस्ट्रिक्ट कमेटी झाँसी के सहयोग से आयोजित किया गया। शिविर में जरूरतमंद मरीजों को नि:शुल्क दवाइयां उपलब्ध कराई गईं तथा विभिन्न प्रकार की जांचें भी मुफ्त में की गईं। शिविर में डिस्ट्रिक्ट कमेटी के अध्यक्ष श्री शैलेन्द्र अग्रवाल, सचिव श्री नितिन मोदी, संयोजक श्री ब्रजेंद्र मोदी एवं उपाध्यक्ष श्री मनोज
दरियास सहित अस्पताल के RMO डॉ. के.के. साहू, ENT विशेषज्ञ डॉ. अजीत दुबे, बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. हेमंत यादव, हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. बीगोला दुबे, सर्जन डॉ. एम.एम. आनंदानी, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. आर.एस. शाक्य सहित चिकित्सकों ने अपनी सेवाएं दीं। शिविर में अस्पताल के मेडिकल एवं पैरामेडिकल स्टाफ के साथ बड़ी संख्या में अन्य कर्मचारी भी उपस्थित रहे। मरीजों की जांच कर उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श एवं दवाइयां प्रदान की गईं। शिविर के आयोजन का उद्देश्य जरूरतमंद लोगों को सुलभ एवं नि:शुल्क स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना रहा। कार्यक्रम के अंत में मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने उपस्थित सभी लोगों का आभार व्यक्त किया।
- झांसी भगवान विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर विश्वकर्मा समाज, जिला झांसी द्वारा 17 सितंबर 2026 को भव्य शोभायात्रा एवं मंगल कलश यात्रा निकाली जाएगी1
- छावनी जन चिकित्सालय में केमिस्ट वेलफेयर के सहयोग से नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया झाँसी। 16 सितंबर 2026 को छावनी जन चिकित्सालय में केमिस्ट वेलफेयर के सहयोग से नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। शिविर का शुभारंभ मुख्य अधिशासी अधिकारी अभिषेक आजाद ने दीप प्रज्वलित कर किया। शिविर में मरीजों की विभिन्न स्वास्थ्य जांचें नि:शुल्क की गईं। विशेषज्ञ चिकित्सकों ने मरीजों का परीक्षण कर आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया और जरूरतमंदों को नि:शुल्क दवाइयां वितरित कीं। इस दौरान डिस्ट्रिक्ट कमेटी के अध्यक्ष राजेंद्र अग्रवाल, सचिव नितिन मोदी, संयोजक ब्रजेंद्र मोदी, उपाध्यक्ष मनोज दरगड़ सहित चिकित्सक, नर्सिंग स्टाफ एवं अस्पताल के कर्मचारी मौजूद रहे। शिविर का उद्देश्य जरूरतमंद लोगों को सुलभ एवं नि:शुल्क स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना रहा।4
- दामोदर यादव मंडल की प्रेस कॉन्फ्रेंस में धीरेंद्र शास्त्री और पंडोखर सरकार पर सवाल कई मुद्दों को लेकर साधा निशाना, बयान को लेकर मचा सियासी हलचल1
- निवाड़ी कलेक्टर श्रीमती जमुना भिड़े ने कलेक्ट्रेट कार्यालय के सभाकक्ष मैं पत्रकारवार्ता कर सेवा से संकल्प अभियान की तैयारियों की जानकारी दी जिले के कई पत्रकार रहे मौजूद1
- दतिया में बिजली समस्याओं के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, अधिकारियों को सौंपा ज्ञापन दतिया में बिजली समस्याओं के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, अधिकारियों को सौंपा ज्ञापन दतिया: शहर में बढ़ती बिजली समस्याओं, भारी-भरकम बिलों, स्मार्ट मीटर की गड़बड़ियों और अघोषित कटौती के विरोध में बुधवार को कांग्रेस ने विद्युत विभाग का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया। रिपोर्टर पवन दांतरे जनता की आवाज नगर कांग्रेस अध्यक्ष रज्जन खान के नेतृत्व में हुए इस प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार और बिजली विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के बाद कांग्रेस नेताओं ने मुख्य महाप्रबंधक धर्मेंद्र कौशिक को 6 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। प्रमुख मांगें: मनमाने बिजली बिलों की तुरंत जांच और सुधार। स्मार्ट मीटर से जुड़ी तकनीकी समस्याओं का समाधान। अघोषित बिजली कटौती पर रोक। जर्जर लाइनों, खंभों और खराब ट्रांसफार्मरों को बदलना। इस अवसर पर दतिया विधायक घनश्याम सिंह, जिला कांग्रेस अध्यक्ष अशोक दांगी बगदा, प्रदेश महासचिव अवधेश नायक और संगठन महासचिव नरेंद्र गुर्जर सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। #1
- दतिया में जहरीली शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 1200 लीटर गुड़ लाहन नष्ट दतिया में जहरीली शराब के खिलाफ आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। सागर में जहरीली शराब की घटना के बाद जिले में चलाए जा रहे अभियान के तहत ग्राम फुलरा कंजरडेरा के पास दबिश दी गई। कार्रवाई के दौरान 6 ड्रम में रखा करीब 1200 लीटर गुड़ लाहन सैंपल लेकर नष्ट किया गया, जबकि 75 लीटर कच्ची हाथ भट्टी शराब जब्त की गई। मामले में आबकारी अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत एक प्रकरण दर्ज किया गया है। जब्त और नष्ट की गई सामग्री की अनुमानित कीमत करीब 1 लाख 99 हजार 200 रुपये बताई गई है। आबकारी विभाग ने कहा है कि अवैध और जहरीली शराब के खिलाफ अभियान जिले में लगातार जारी रहेगा।1
- मारुति बेन में लगी आग हजारों का नुकसान मौके पर पहुंची पुलिस मारुति बेन में लगी आग हजारों का नुकसान मौके पर पहुंची पुलिस मंडला के महराजपुर क्षेत्र में रेलवे क्रॉसिंग के पास मारुति वैन क्रमांक MP20 BA 1657 में अचानक आग लग गई। वाहन स्थानीय मोटर गैराज मिस्त्री अक्षय पटेल का बताया जा रहा है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी महराजपुर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों और पुलिस की सूझबूझ व तत्परता से आग पर काबू पा लिया गया। घटना में कोई भी जनहानि की सूचना नहीं है।।।1
- भोपाल बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा के मिसाइल वाले बयान पर एआईएमआईएम चीफ बैरिस्टर असदुद्दीन ओवैसी का पलटवार रामेश्वर शर्मा को लेकर बिगड़े असदुद्दीन ओवैसी के बोल ओवैसी ने मंच से दिया विवादित बयान बोले आप करोंद स्क्वायर से काजी कैंप पर मिसाइल गिराने की बात करते हो रामेश्वर शर्मा तुम माई के लाल हो तो बताओ कब लांच करोगे में अकेला काजी कैंप पर ठहरता हूं आपके अंदर दम है तो गिराकर बताओ आपके जैसे ही****** से में डरता नहीं हूं भोपाल बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा के मिसाइल वाले बयान पर एआईएमआईएम चीफ बैरिस्टर असदुद्दीन ओवैसी का पलटवार रामेश्वर शर्मा को लेकर बिगड़े असदुद्दीन ओवैसी के बोल ओवैसी ने मंच से दिया विवादित बयान बोले आप करोंद स्क्वायर से काजी कैंप पर मिसाइल गिराने की बात करते हो रामेश्वर शर्मा तुम माई के लाल हो तो बताओ कब लांच करोगे में अकेला काजी कैंप पर ठहरता हूं आपके अंदर दम है तो गिराकर बताओ आपके जैसे ही****** से में डरता नहीं हूं1
- दतिया में जहरीली शराब और दूषित पानी से मौतों पर कांग्रेस का कैंडल मार्च..! सागर में जहरीली शराब और बालाघाट में दूषित पानी से हुई मौतों के विरोध में सेवढ़ा में कांग्रेस ने निकाला कैंडल मार्च। मृतकों को श्रद्धांजलि देकर सरकार से जिम्मेदारी तय करने की मांग की।1