logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

रोहतक जिला में भव्य तरीके से आयोजित किया जाएगा सोमनाथ स्वाभिमान पर्व :- उपायुक्त सचिन गुप्ता जिला में भव्य तरीके से आयोजित किया जाएगा सोमनाथ स्वाभिमान पर्व :- उपायुक्त सचिन गुप्ता - 11 मई को देशभर में मनाया जाएगा सोमनाथ स्वाभिमान पर्व - जिला स्तर पर किलोई स्थित प्राचीन शिव मंदिर में आयोजित होगा कार्यक्रम - माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी सोमनाथ से कार्यक्रम से जुड़ेंगे लाइव - जिला स्तरीय कार्यक्रम में सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा होंगे मुख्यातिथि - सोमनाथ मंदिर से संबंधित कार्यक्रम स्थल पर लगाई जाएगी प्रदर्शनी - महिलाओं द्वारा निकाली जायेगी कलश यात्रा रोहतक, 10 मई : उपायुक्त सचिन गुप्ता ने कहा कि सोमनाथ मंदिर के पुनर्निर्माण की वर्षगांठ के अवसर पर 11 मई 2026 को प्रातः: 9 बजे प्रदेशभर में जिला स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए जायेंगे। जिला के गांव किलोई स्थित ऐतिहासिक शिव मंदिर में इस दिन जिला स्तरीय भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा। इस जिला स्तरीय कार्यक्रम में प्रदेश के सहकारिता, कारागार, निर्वाचन, विरासत एवं पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे। सचिन गुप्ता स्थानीय लघु सचिवालय स्थित सभागार में धार्मिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों से संवाद कर रहे थे। उन्होंने धार्मिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों का आह्वान किया कि वे भी जिला के सभी मंदिरों में कार्यक्रम मनाये तथा मंदिरों की साफ-सफाई व साज-सज्जा करवाये। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी सोमनाथ मंदिर से जिला स्तरीय कार्यक्रम में वर्चुअली अपना संदेश देंगे। उन्होंने कहा कि जिला के अन्य मंदिरों में भी प्रधानमंत्री के लाइव टेलीकास्ट के लिए प्रबंध करवायें। उपायुक्त सचिन गुप्ता ने कहा कि जिला स्तर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम के दौरान महिलाओं द्वारा कलश यात्रा निकाली जायेंगी, जिसमें साधु संत भी शामिल होंगे। कार्यक्रम स्थल पर सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग द्वारा सोमनाथ मंदिर से जुड़ी ऐतिहासिक घटनाओं से संबंधित प्रदर्शनी भी आयोजित की जाएगी। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति भी होगी। इस समारोह के लिए जिला प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक प्रबंध करवाये जा रहे है तथा जिला स्तरीय समारोह में सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाई जायेगी। बैठक में बीके रक्षा बहन व सीमा बहन, प्रीतम भयाना, सुभाष तायल, गुलशन निझावन सहित अन्य धार्मिक संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

2 hrs ago
user_खरी खोटी खबर
खरी खोटी खबर
रोहतक, रोहतक, हरियाणा•
2 hrs ago
d170aa33-668e-4928-8069-31936f6d7b28

More news from हरियाणा and nearby areas
  • #18 महीने के भौमिक बंसल करेंगे फिल्म निर्जला से बड़े पर्दे पर डेब्बू #निभाएंगे राधा का किरदार #मल्टी-अवॉर्ड विनिंग अभिनेत्री, निर्माता और सामाजिक हस्ती नेहा बंसल के बेटे भौमिक बंसल अब देशभर के दर्शकों का दिल जीतने को तैयार #18 महीने के भौमिक बंसल करेंगे फिल्म निर्जला से बड़े पर्दे पर डेब्बू #निभाएंगे राधा का किरदार #मल्टी-अवॉर्ड विनिंग अभिनेत्री, निर्माता और सामाजिक हस्ती नेहा बंसल के बेटे भौमिक बंसल अब देशभर के दर्शकों का दिल जीतने को तैयार
    1
    #18 महीने के भौमिक बंसल करेंगे फिल्म निर्जला से बड़े पर्दे पर डेब्बू #निभाएंगे राधा का किरदार #मल्टी-अवॉर्ड विनिंग अभिनेत्री, निर्माता और सामाजिक हस्ती नेहा बंसल के बेटे भौमिक बंसल अब देशभर के दर्शकों का दिल जीतने को तैयार

    user_DHAKAD HAI BHIWANI NEWS
    DHAKAD HAI BHIWANI NEWS
    Media house दादरी, चरखी दादरी, हरियाणा•
    1 hr ago
  • हेडलाइन: मातृ दिवस पर CM रेखा गुप्ता ने बच्चों संग बिताए भावुक पल, कहा— हर बच्चे को मिले परिवार जैसा अपनापन मातृ दिवस के अवसर पर रेखा गुप्ता ने लाजपत नगर स्थित विलेज कॉटेज होम पहुंचकर बच्चों के साथ आत्मीय और भावुक पल साझा किए। इस दौरान मुख्यमंत्री ने बच्चों से बातचीत की, उनका हालचाल जाना और उनके साथ समय बिताकर स्नेह एवं अपनापन व्यक्त किया। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि इन बच्चों की मुस्कान में सच्चा अपनापन झलकता है और उनके साथ बिताया हर क्षण हमेशा यादगार रहेगा। उन्होंने कहा कि हर बच्चे को प्यार, सुरक्षा, अच्छी शिक्षा और परिवार जैसा माहौल मिलना एक संवेदनशील समाज की पहचान है। उन्होंने यह भी कहा कि दिल्ली सरकार प्रत्येक बच्चे के जीवन में विश्वास, अवसर और उज्ज्वल भविष्य की नई रोशनी लाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है, ताकि कोई भी बच्चा खुद को अकेला महसूस न करे।
    1
    हेडलाइन:

मातृ दिवस पर CM रेखा गुप्ता ने बच्चों संग बिताए भावुक पल, कहा— हर बच्चे को मिले परिवार जैसा अपनापन
मातृ दिवस के अवसर पर रेखा गुप्ता ने लाजपत नगर स्थित विलेज कॉटेज होम पहुंचकर बच्चों के साथ आत्मीय और भावुक पल साझा किए। इस दौरान मुख्यमंत्री ने बच्चों से बातचीत की, उनका हालचाल जाना और उनके साथ समय बिताकर स्नेह एवं अपनापन व्यक्त किया।
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि इन बच्चों की मुस्कान में सच्चा अपनापन झलकता है और उनके साथ बिताया हर क्षण हमेशा यादगार रहेगा। उन्होंने कहा कि हर बच्चे को प्यार, सुरक्षा, अच्छी शिक्षा और परिवार जैसा माहौल मिलना एक संवेदनशील समाज की पहचान है।
उन्होंने यह भी कहा कि दिल्ली सरकार प्रत्येक बच्चे के जीवन में विश्वास, अवसर और उज्ज्वल भविष्य की नई रोशनी लाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है, ताकि कोई भी बच्चा खुद को अकेला महसूस न करे।
    user_Jyoti Sharma
    Jyoti Sharma
    पत्रकार रोहिणी, उत्तर पश्चिमी दिल्ली, दिल्ली•
    1 hr ago
  • स्मार्ट मीटर योजना के विरोध में किसान राज्यपाल को सौंपेंगे 30 हजार शपथ-पत्र बाढड़ा। भाकियू ने जून माह के प्रथम सप्ताह में राज्यपाल को बिजली चालित ट्यूबवेल पर स्मार्ट मीटर योजना और स्लैब प्रणाली के संभावित समाप्त होने के विरोध में 30 हजार शपथ-पत्र सौंपने का निर्णय लिया है। भाकियू जिला अध्यक्ष हरपाल सिंह भांडवा ने बताया कि दादरी और भिवानी जिले के किसान इस अभियान में शामिल होंगे। शनिवार को भांडवा, हड़ौदी और बाढड़ा गांवों में किसानों से शपथ-पत्र भरवाने का अभियान शुरू किया गया।भाकियू जिला अध्यक्ष हरपाल सिंह ने कहा कि सरकार कृषि सिंचाई के लिए स्मार्ट मीटर लागू करने की तैयारी कर रही है, जिससे लंबे समय से चल रही स्लैब प्रणाली समाप्त होने का खतरा है। दक्षिणी हरियाणा के किसान नहरी पानी की कमी के कारण बिजली चालित ट्यूबवेल से अपनी फसलें सिंचाई करते हैं। उन्होंने बताया कि वर्ष 2012 में स्लैब प्रणाली को समाप्त करने का प्रयास किया गया था, लेकिन लंबी किसान आंदोलन के बाद तत्कालीन मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने इसे बहाल किया था। भाकियू ने बताया कि कृषि क्षेत्र में स्मार्ट मीटर योजना किसी भी सूरत में स्वीकार्य नहीं होगी। विरोध स्वरूप दो कमेटियों का गठन किया गया है जो पंचायत प्रतिनिधियों की मदद से गांव-गांव जाकर किसानों से शपथ-पत्र एकत्रित करेंगी।किसान नेता ने बताया कि वर्ष 2023 में रबी और खरीफ सीजन में प्राकृतिक आपदा के कारण कपास, ग्वार और बाजरे की फसलें बर्बाद हो गई थीं। बीमा कंपनी ने सैटेलाइट सर्वे के आधार पर नाममात्र का मुआवजा जारी किया जिससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा। भाकियू ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द सुनवाई नहीं हुई तो पहले राज्यपाल और फिर मुख्यमंत्री से मिलकर अपना विरोध दर्ज कराएंगे। साथ ही मांगें नहीं मानी गई तो जनप्रतिनिधियों का गांवों में प्रवेश रोका जाएगा। इस दौरान यूनियन महासचिव राधेश्याम शर्मा, रामौतार लाड, गिरधारी मोद, रणधीर हुई, सतबीर बाढड़ा, धर्मपाल सिंह, कमल सिंह हड़ौदी, पूर्व सरपंच वेदप्रकाश और जगत सिंह माैजूद रहे।
    1
    स्मार्ट मीटर योजना के विरोध में किसान राज्यपाल को सौंपेंगे 30 हजार शपथ-पत्र

बाढड़ा। भाकियू ने जून माह के प्रथम सप्ताह में राज्यपाल को बिजली चालित ट्यूबवेल पर स्मार्ट मीटर योजना और स्लैब प्रणाली के संभावित समाप्त होने के विरोध में 30 हजार शपथ-पत्र सौंपने का निर्णय लिया है। भाकियू जिला अध्यक्ष हरपाल सिंह भांडवा ने बताया कि दादरी और भिवानी जिले के किसान इस अभियान में शामिल होंगे। शनिवार को भांडवा, हड़ौदी और बाढड़ा गांवों में किसानों से शपथ-पत्र भरवाने का अभियान शुरू किया गया।भाकियू जिला अध्यक्ष हरपाल सिंह ने कहा कि सरकार कृषि सिंचाई के लिए स्मार्ट मीटर लागू करने की तैयारी कर रही है, जिससे लंबे समय से चल रही स्लैब प्रणाली समाप्त होने का खतरा है। दक्षिणी हरियाणा के किसान नहरी पानी की कमी के कारण बिजली चालित ट्यूबवेल से अपनी फसलें सिंचाई करते हैं। उन्होंने बताया कि वर्ष 2012 में स्लैब प्रणाली को समाप्त करने का प्रयास किया गया था, लेकिन लंबी किसान आंदोलन के बाद तत्कालीन मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने इसे बहाल किया था।
भाकियू ने बताया कि कृषि क्षेत्र में स्मार्ट मीटर योजना किसी भी सूरत में स्वीकार्य नहीं होगी। विरोध स्वरूप दो कमेटियों का गठन किया गया है जो पंचायत प्रतिनिधियों की मदद से गांव-गांव जाकर किसानों से शपथ-पत्र एकत्रित करेंगी।किसान नेता ने बताया कि वर्ष 2023 में रबी और खरीफ सीजन में प्राकृतिक आपदा के कारण कपास, ग्वार और बाजरे की फसलें बर्बाद हो गई थीं। बीमा कंपनी ने सैटेलाइट सर्वे के आधार पर नाममात्र का मुआवजा जारी किया जिससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा।
भाकियू ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द सुनवाई नहीं हुई तो पहले राज्यपाल और फिर मुख्यमंत्री से मिलकर अपना विरोध दर्ज कराएंगे। साथ ही मांगें नहीं मानी गई तो जनप्रतिनिधियों का गांवों में प्रवेश रोका जाएगा। इस दौरान यूनियन महासचिव राधेश्याम शर्मा, रामौतार लाड, गिरधारी मोद, रणधीर हुई, सतबीर बाढड़ा, धर्मपाल सिंह, कमल सिंह हड़ौदी, पूर्व सरपंच वेदप्रकाश और जगत सिंह माैजूद रहे।
    user_PPT News
    PPT News
    रिपोर्टर दादरी, चरखी दादरी, हरियाणा•
    1 hr ago
  • भिवानी में दीपक लोहिया मेमोरियल कप,टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया भिवानी में दीपक लोहिया मेमोरियल कप,टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया
    1
    भिवानी में दीपक लोहिया मेमोरियल कप,टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया 
भिवानी में दीपक लोहिया मेमोरियल कप,टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया
    user_J D Duggal
    J D Duggal
    Local News Reporter भिवानी, भिवानी, हरियाणा•
    2 hrs ago
  • 💥 MLA का बड़ा धमाका — विरोधियों को खुली चुनौती 🚨 बुलडोजर मामले में विधायक का “एक्शन मोड” 🚨 बवानी खेड़ा में बुलडोजर कार्रवाई पर सियासत तेज बुलडोजर मामले में विधायक कपूर वाल्मीकि ने तोड़ी चुप्पी। विरोधियों के आरोपों पर खुलकर बोले विधायक, कहा — “जरूरत पड़ी तो इलाज भी कराऊंगा।” बताया जा रहा है कि बवानी खेड़ा में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के बाद राजनीतिक माहौल गरमा गया है। सोशल मीडिया पर कई वीडियो और बयान वायरल हो रहे हैं, जिनमें विधायक पर सवाल उठाए जा रहे हैं। � Facebook +2 🔥 FojiNews24 “सच की आवाज, जनता के साथ”
    2
    💥 MLA का बड़ा धमाका — विरोधियों को खुली चुनौती
🚨 बुलडोजर मामले में विधायक का “एक्शन मोड”
🚨 बवानी खेड़ा में बुलडोजर कार्रवाई पर सियासत तेज
बुलडोजर मामले में विधायक कपूर वाल्मीकि ने तोड़ी चुप्पी।
विरोधियों के आरोपों पर खुलकर बोले विधायक, कहा — “जरूरत पड़ी तो इलाज भी कराऊंगा।”
बताया जा रहा है कि बवानी खेड़ा में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के बाद राजनीतिक माहौल गरमा गया है। सोशल मीडिया पर कई वीडियो और बयान वायरल हो रहे हैं, जिनमें विधायक पर सवाल उठाए जा रहे हैं। �
Facebook +2
🔥 FojiNews24
“सच की आवाज, जनता के साथ”
    user_FojiNews24
    FojiNews24
    Court reporter भिवानी, भिवानी, हरियाणा•
    4 hrs ago
  • हरियाणा के बवानीखेड़ा में हुई बुलडोजर कार्रवाई पर विधायक कपूर वाल्मीकि ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने विपक्ष को खुली चुनौती देते हुए कहा कि अगर उनमें दम है तो वे अवैध कब्जाधारियों को मकान बनाकर दें। विधायक ने खुलासा किया कि यह कार्रवाई 35 साल से पार्क और स्टेडियम की जमीन पर हुए अवैध कब्जे को हटाने के लिए की गई थी।
    1
    हरियाणा के बवानीखेड़ा में हुई बुलडोजर कार्रवाई पर विधायक कपूर वाल्मीकि ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने विपक्ष को खुली चुनौती देते हुए कहा कि अगर उनमें दम है तो वे अवैध कब्जाधारियों को मकान बनाकर दें। विधायक ने खुलासा किया कि यह कार्रवाई 35 साल से पार्क और स्टेडियम की जमीन पर हुए अवैध कब्जे को हटाने के लिए की गई थी।
    user_JPH NEWS HARYANA
    JPH NEWS HARYANA
    Court reporter भिवानी, भिवानी, हरियाणा•
    6 hrs ago
  • हरियाणा के सोनीपत में एक घर में घुसकर करीब 10 बदमाश एक महिला और उसकी बेटी को अगवा कर ले गए। बताया जा रहा है कि आरोपी महिला का लिव-इन पार्टनर है। इस घटना ने राज्य में कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
    1
    हरियाणा के सोनीपत में एक घर में घुसकर करीब 10 बदमाश एक महिला और उसकी बेटी को अगवा कर ले गए। बताया जा रहा है कि आरोपी महिला का लिव-इन पार्टनर है। इस घटना ने राज्य में कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
    user_Natural News
    Natural News
    Newspaper publisher सोनीपत, सोनीपत, हरियाणा•
    11 hrs ago
  • दिल्ली मेट्रो फेज़-5(B) को मिली रफ्तार, राजधानी में बनेंगे 7 नए कॉरिडोर और 65 स्टेशन राजधानी दिल्ली में यातायात व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए दिल्ली मेट्रो फेज़-5(B) के तहत बड़ा विस्तार किया जाएगा। इस परियोजना के अंतर्गत करीब 97 किलोमीटर लंबे 7 नए मेट्रो कॉरिडोर और 65 नए स्टेशन बनाए जाएंगे। इस महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट से नरेला, रोहिणी, ओखला, मयूर विहार समेत कई प्रमुख इलाकों के लोगों को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी। बढ़ती ट्रैफिक समस्या को कम करने और सार्वजनिक परिवहन को मजबूत करने के उद्देश्य से सरकार ने वर्ष 2029 तक 4 प्रमुख कॉरिडोर को पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। नई मेट्रो लाइनों के शुरू होने से दिल्ली-एनसीआर में कनेक्टिविटी बेहतर होगी और लाखों यात्रियों को तेज, सुरक्षित और सुविधाजनक सफर का लाभ मिलेगा।
    1
    दिल्ली मेट्रो फेज़-5(B) को मिली रफ्तार, राजधानी में बनेंगे 7 नए कॉरिडोर और 65 स्टेशन
राजधानी दिल्ली में यातायात व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए दिल्ली मेट्रो फेज़-5(B) के तहत बड़ा विस्तार किया जाएगा। इस परियोजना के अंतर्गत करीब 97 किलोमीटर लंबे 7 नए मेट्रो कॉरिडोर और 65 नए स्टेशन बनाए जाएंगे।
इस महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट से नरेला, रोहिणी, ओखला, मयूर विहार समेत कई प्रमुख इलाकों के लोगों को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी। बढ़ती ट्रैफिक समस्या को कम करने और सार्वजनिक परिवहन को मजबूत करने के उद्देश्य से सरकार ने वर्ष 2029 तक 4 प्रमुख कॉरिडोर को पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया है।
नई मेट्रो लाइनों के शुरू होने से दिल्ली-एनसीआर में कनेक्टिविटी बेहतर होगी और लाखों यात्रियों को तेज, सुरक्षित और सुविधाजनक सफर का लाभ मिलेगा।
    user_Jyoti Sharma
    Jyoti Sharma
    पत्रकार रोहिणी, उत्तर पश्चिमी दिल्ली, दिल्ली•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.