logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

पूर्व प्रत्याशी ने कहा कि यह उत्तर प्रदेश सरकार की लापरवाही और जनसमस्याओं के प्रति उदासीनता को दर्शाता है। उन्नाव जनपद के 164 मोहान विधानसभा क्षेत्र के ब्लॉक औरास अंतर्गत ग्राम नारायणपुर–सरीफाबाद मार्ग पिछले 10 वर्षों से बदहाल पड़ा है। इस सड़क की बदहाली को लेकर समाजवादी पार्टी 164 मोहान विधानसभा की पूर्व प्रत्याशी आँचल वर्मा ने बृहस्पतिवार को क्षेत्र का भ्रमण कर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि यह सड़क पूरी तरह दलदल में तब्दील हो चुकी है, जिससे आम जनमानस का आवागमन गंभीर रूप से प्रभावित हो रहा है। दुखद है कि दो दिन पहले इसी दलदल में फँसकर एक स्कूली छात्र का हाथ टूट गया। इसके बावजूद प्रशासन और सरकार की ओर से अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। पूर्व प्रत्याशी ने कहा कि यह उत्तर प्रदेश सरकार की लापरवाही और जनसमस्याओं के प्रति उदासीनता को दर्शाता है। उन्होंने मांग की कि नारायणपुर–सरीफाबाद मार्ग का तत्काल निर्माण कराया जाए, ताकि क्षेत्रवासियों को सुरक्षित और सुगम आवागमन की सुविधा मिल सके। इस अवसर पर सुरेंद्र सिंह यादव, ब्लॉक अध्यक्ष समाजवादी पार्टी औरास, अशोक सिंह चौहान, विधानसभा अध्यक्ष मोहान, सर्वेश पाल, हरिशंकर मौर्या, महिपाल यादव, सोमेन्द्र यादव समेत सैकड़ों ग्रामवासी उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द सड़क का निर्माण नहीं हुआ तो आने वाले समय में आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

1 day ago
user_AJEET SINGH
AJEET SINGH
Local Politician हसनगंज, उन्नाव, उत्तर प्रदेश•
1 day ago
a869b341-893b-4a20-ac26-c1d0df60a8af

पूर्व प्रत्याशी ने कहा कि यह उत्तर प्रदेश सरकार की लापरवाही और जनसमस्याओं के प्रति उदासीनता को दर्शाता है। उन्नाव जनपद के 164 मोहान विधानसभा क्षेत्र के ब्लॉक औरास अंतर्गत ग्राम नारायणपुर–सरीफाबाद मार्ग पिछले 10 वर्षों से बदहाल पड़ा है। इस सड़क की बदहाली को लेकर समाजवादी पार्टी 164 मोहान विधानसभा की पूर्व प्रत्याशी आँचल वर्मा ने बृहस्पतिवार को क्षेत्र का भ्रमण कर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि यह सड़क पूरी तरह दलदल में तब्दील हो चुकी है, जिससे आम जनमानस का आवागमन गंभीर रूप से प्रभावित हो रहा है। दुखद है कि दो दिन पहले इसी दलदल में फँसकर एक स्कूली छात्र का हाथ टूट गया। इसके बावजूद प्रशासन और सरकार की ओर से अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। पूर्व प्रत्याशी ने कहा कि यह उत्तर प्रदेश सरकार की लापरवाही और जनसमस्याओं के प्रति उदासीनता को दर्शाता है। उन्होंने मांग की कि नारायणपुर–सरीफाबाद मार्ग का तत्काल निर्माण कराया जाए, ताकि क्षेत्रवासियों को सुरक्षित और सुगम आवागमन की सुविधा मिल सके। इस अवसर पर सुरेंद्र सिंह यादव, ब्लॉक अध्यक्ष समाजवादी पार्टी औरास, अशोक सिंह चौहान, विधानसभा अध्यक्ष मोहान, सर्वेश पाल, हरिशंकर मौर्या, महिपाल यादव, सोमेन्द्र यादव समेत सैकड़ों ग्रामवासी उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द सड़क का निर्माण नहीं हुआ तो आने वाले समय में आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • ग्राम पंचायत ढकवा माल में दिनांक 31.7.26 दिन बृहस्पतिवार को दर्जनों कावड़िया अति प्राचीन शिव मंदिर पर एकत्र हुए वहां से दर्जनों कांवरिया बाबा बैजनाथ धाम के लिए रवाना हुए या कांवरिया सुल्तानगंज से जल लेकर पैदल बाबा बैजनाथ धाम जाएंगे और वहां पर बाबा को जला अभिषेक करेंगे कांवरियों ने बताया कि यह उनकी तीसरी कावड़ यात्रा है इससे पहले वह कानपुर बिठूर घाट से जल लेकर लोधेश्वर बाराबंकी के लिए कई बार गए जिसमें से कांवरिया ने बताया की बाबा बैजनाथ धाम पहले दो ही कांवरिया गए थे उसके बाद आस्था और उमंग के साथ दर्जनों कावरिया जाने लगे शुभम लवलेश सर्वेश सुरेश राहुल विनीत बाबू प्रियांशु अनेक कांवरिया हुए शामिल
    1
    ग्राम पंचायत ढकवा माल में दिनांक 31.7.26 दिन बृहस्पतिवार को दर्जनों कावड़िया अति प्राचीन शिव मंदिर पर एकत्र हुए वहां से दर्जनों कांवरिया बाबा बैजनाथ धाम के लिए रवाना हुए या कांवरिया सुल्तानगंज से जल लेकर पैदल बाबा बैजनाथ धाम जाएंगे और वहां पर बाबा को जला अभिषेक करेंगे कांवरियों ने बताया कि यह उनकी तीसरी कावड़ यात्रा है इससे पहले वह कानपुर बिठूर घाट से जल लेकर लोधेश्वर बाराबंकी के लिए कई बार गए जिसमें से कांवरिया ने बताया की बाबा बैजनाथ धाम पहले दो ही कांवरिया गए थे उसके बाद आस्था और उमंग के साथ दर्जनों कावरिया जाने लगे शुभम लवलेश सर्वेश सुरेश राहुल विनीत बाबू प्रियांशु अनेक कांवरिया हुए शामिल
    user_अभिषेक कुमार अवस्थी
    अभिषेक कुमार अवस्थी
    Insurance Agent मलिहाबाद, लखनऊ, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • BJP योगी सरकार की गलत #रणनीति से बढ़ रही है महंगाई #बिजली रसोई गैस हो सकती है सस्ती बहुआयामी दल #BJP योगी सरकार की गलत रणनीति# से बढ़ रही है महंगाई बिजली रसोई गैस हो सकती है सस्ती बहुआयामी दल??
    1
    BJP योगी सरकार की गलत #रणनीति से बढ़ रही है महंगाई #बिजली रसोई गैस हो सकती है सस्ती बहुआयामी दल
#BJP योगी सरकार की गलत रणनीति# से बढ़ रही है महंगाई बिजली रसोई गैस हो सकती है सस्ती बहुआयामी दल??
    user_बहुआयामी राजनीतिक पार्टी बीएपी
    बहुआयामी राजनीतिक पार्टी बीएपी
    Political party office मलिहाबाद, लखनऊ, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • बड़ी अपडेट हसनगंज शाहपुर तोंदा सोसाइटी में मोहान विधायक बृजेश रावत का औचक निरीक्षण खाद वितरण में अनियमितता पर सख्त कार्रवाई के निर्देश निरीक्षण के दौरान किसानों को निर्धारित मूल्य से अधिक दर पर खाद दिए जाने सहित कई खामियां सामने आईं। मामले को गंभीरता से लेते हुए विधायक ने तत्काल एसडीएम हसनगंज शालिनी सिंह तोमर को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके साथ ही तत्काल प्रभाव से टीम गठित कर क्षेत्र की सभी सहकारी समितियों (सोसाइटियों) की जांच कराने के निर्देश दिए गए। विधायक ने स्पष्ट कहा कि किसानों के हितों से किसी भी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों के विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
    1
    बड़ी अपडेट हसनगंज

शाहपुर तोंदा सोसाइटी में मोहान विधायक बृजेश रावत का औचक निरीक्षण

खाद वितरण में अनियमितता पर सख्त कार्रवाई के निर्देश
निरीक्षण के दौरान किसानों को निर्धारित मूल्य से अधिक दर पर खाद दिए जाने सहित कई खामियां सामने आईं।
मामले को गंभीरता से लेते हुए विधायक ने तत्काल एसडीएम हसनगंज शालिनी सिंह तोमर को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
इसके साथ ही तत्काल प्रभाव से टीम गठित कर क्षेत्र की सभी सहकारी समितियों (सोसाइटियों) की जांच कराने के निर्देश दिए गए।
विधायक ने स्पष्ट कहा कि किसानों के हितों से किसी भी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा
और दोषियों के विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
    user_Ajeet Kumar Verma
    Ajeet Kumar Verma
    Local News Reporter उन्नाव, उन्नाव, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • स्टेट बैंक पुरवा: मुख्य द्वार छोड़ ग्राहकों की कुर्सी पर सुस्ता रहे सुरक्षा गार्ड, मोबाइल में मस्त; सुरक्षा व्यवस्था भगवान भरोसे पुरवा (उन्नाव)। भारतीय स्टेट बैंक की स्थानीय शाखा में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बेहद गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है। बैंक की सुरक्षा का जिम्मा संभालने वाले गार्ड मुख्य द्वार पर मुस्तैद रहने के बजाय अंदर ग्राहकों की कुर्सियों पर विराजमान होकर मोबाइल चलाने में मस्त रहते हैं। सुरक्षा गार्ड की इस घोर लापरवाही के कारण जहाँ बैंक की सुरक्षा राम भरोसे चल रही है, वहीं दूर-दराज से आने वाले ग्राहकों को बैठने के लिए कुर्सियाँ तक नसीब नहीं हो पा रही हैं। प्रत्यक्षदर्शियों और बैंक आए ग्राहकों के अनुसार, मुख्य द्वार पर गार्ड के लिए तय कुर्सी अक्सर खाली पड़ी रहती है। गार्ड साहब अंदर ग्राहकों की जगह पर बैठकर बेफिक्र होकर फोन में बिजी रहते हैं। मुख्य गेट से आने-जाने वाले लोगों पर कोई निगरानी नहीं रखी जा रही है। बैंक जैसी संवेदनशील जगह पर, जहाँ रोजाना लाखों रुपये का लेन-देन और सैकड़ों लोगों की आवाजाही होती है, वहाँ मुख्य द्वार से सुरक्षा का इस तरह नदारद होना किसी बड़ी आपराधिक वारदात को सीधा न्योता देने जैसा है। स्थानीय ग्राहकों ने इस पर गहरा रोष जताते हुए सवाल उठाया है कि ड्यूटी के दौरान मोबाइल में मग्न रहने वाले गार्ड की वजह से यदि बैंक में कोई अप्रिय घटना या लूटपाट जैसी वारदात होती है, तो इसका जिम्मेदार कौन होगा? क्या प्रबंधन किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है? ग्राहकों का कहना है कि सुरक्षा गार्ड की इस मनमानी और अनदेखी से आम जनता में भारी नाराजगी और असुरक्षा का माहौल है। क्षेत्र के लोगों ने मांग की है कि सीसीटीवी फुटेज की जांच कराकर लापरवाह गार्ड और संबंधित सिक्योरिटी एजेंसी पर तत्काल सख्त दंडात्मक कार्रवाई की जाए।
    1
    स्टेट बैंक पुरवा: मुख्य द्वार छोड़ ग्राहकों की कुर्सी पर सुस्ता रहे सुरक्षा गार्ड, मोबाइल में मस्त; सुरक्षा व्यवस्था भगवान भरोसे
पुरवा (उन्नाव)। भारतीय स्टेट बैंक की स्थानीय शाखा में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बेहद गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है। बैंक की सुरक्षा का जिम्मा संभालने वाले गार्ड मुख्य द्वार पर मुस्तैद रहने के बजाय अंदर ग्राहकों की कुर्सियों पर विराजमान होकर मोबाइल चलाने में मस्त रहते हैं। सुरक्षा गार्ड की इस घोर लापरवाही के कारण जहाँ बैंक की सुरक्षा राम भरोसे चल रही है, वहीं दूर-दराज से आने वाले ग्राहकों को बैठने के लिए कुर्सियाँ तक नसीब नहीं हो पा रही हैं।
प्रत्यक्षदर्शियों और बैंक आए ग्राहकों के अनुसार, मुख्य द्वार पर गार्ड के लिए तय कुर्सी अक्सर खाली पड़ी रहती है। गार्ड साहब अंदर ग्राहकों की जगह पर बैठकर बेफिक्र होकर फोन में बिजी रहते हैं। मुख्य गेट से आने-जाने वाले लोगों पर कोई निगरानी नहीं रखी जा रही है। बैंक जैसी संवेदनशील जगह पर, जहाँ रोजाना लाखों रुपये का लेन-देन और सैकड़ों लोगों की आवाजाही होती है, वहाँ मुख्य द्वार से सुरक्षा का इस तरह नदारद होना किसी बड़ी आपराधिक वारदात को सीधा न्योता देने जैसा है।
स्थानीय ग्राहकों ने इस पर गहरा रोष जताते हुए सवाल उठाया है कि ड्यूटी के दौरान मोबाइल में मग्न रहने वाले गार्ड की वजह से यदि बैंक में कोई अप्रिय घटना या लूटपाट जैसी वारदात होती है, तो इसका जिम्मेदार कौन होगा? क्या प्रबंधन किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है?
ग्राहकों का कहना है कि सुरक्षा गार्ड की इस मनमानी और अनदेखी से आम जनता में भारी नाराजगी और असुरक्षा का माहौल है। क्षेत्र के लोगों ने मांग की है कि सीसीटीवी फुटेज की जांच कराकर लापरवाह गार्ड और संबंधित सिक्योरिटी एजेंसी पर तत्काल सख्त दंडात्मक कार्रवाई की जाए।
    user_Thakur Amit Partap Singh
    Thakur Amit Partap Singh
    Local News Reporter Unnao, Uttar Pradesh•
    5 hrs ago
  • दबंग भू माफिया ने बेवा महिला के जमीन पर किया अवैध कब्जा, महिला ने लगाया आरोप #उन्नाव में बेवा महिला ने भूमाफियाओं पर लगाया जमीन कब्जाने का आरोप डीएम से निष्पक्ष पैमाइश और न्याय दिलाने की लगाई गुहार बिना सूचना राजस्व टीम व पुलिस की मौजूदगी में कब्जा कराने का आरोप विरोध करने पर परिजनों को थाने ले जाकर धमकाने का भी लगाया आरोप सड़क से लगी जमीन पर रकबे के अनुसार अपना हक दिलाने की मांग जिलाधिकारी से निष्पक्ष जांच, पैमाइश और आवश्यक कार्रवाई की मांग मौरावां थाना क्षेत्र का मामला
    1
    दबंग भू माफिया ने बेवा महिला के जमीन पर किया अवैध कब्जा, महिला ने लगाया आरोप
#उन्नाव में बेवा महिला ने भूमाफियाओं पर लगाया जमीन कब्जाने का आरोप
डीएम से निष्पक्ष पैमाइश और न्याय दिलाने की लगाई गुहार
बिना सूचना राजस्व टीम व पुलिस की मौजूदगी में कब्जा कराने का आरोप
विरोध करने पर परिजनों को थाने ले जाकर धमकाने का भी लगाया आरोप
सड़क से लगी जमीन पर रकबे के अनुसार अपना हक दिलाने की मांग
जिलाधिकारी से निष्पक्ष जांच, पैमाइश और आवश्यक कार्रवाई की मांग
मौरावां थाना क्षेत्र का मामला
    user_Idrish 7tv समाचार (सच के साथ)
    Idrish 7tv समाचार (सच के साथ)
    Local News Reporter उन्नाव, उन्नाव, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • ‼️गाली देने वाले बच्चे गुमराह हैं, उन्हें सजा नहीं—सही रास्ता दिखाने की जरूरत है। मैंने उन्हें माफ कर दिया।‼️ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कथित तौर पर गाली देने वाले बच्चों को लेकर सख्ती के बजाय सुधार और माफी का संदेश दिया। पीएम मोदी ने कहा कि भटके हुए बच्चों को सजा देने के बजाय उन्हें सही दिशा दिखाना ज्यादा जरूरी है। संदेश साफ है—गलती पर सजा से पहले सुधार का रास्ता अपनाया जाए।
    1
    ‼️गाली देने वाले बच्चे गुमराह हैं, उन्हें सजा नहीं—सही रास्ता दिखाने की जरूरत है। मैंने उन्हें माफ कर दिया।‼️
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कथित तौर पर गाली देने वाले बच्चों को लेकर सख्ती के बजाय सुधार और माफी का संदेश दिया। पीएम मोदी ने कहा कि भटके हुए बच्चों को सजा देने के बजाय उन्हें सही दिशा दिखाना ज्यादा जरूरी है।
संदेश साफ है—गलती पर सजा से पहले सुधार का रास्ता अपनाया जाए।
    user_Shyam ji gupta
    Shyam ji gupta
    Media Consultant उन्नाव, उन्नाव, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • Post by Ramakant
    1
    Post by Ramakant
    user_Ramakant
    Ramakant
    Farmer उन्नाव, उन्नाव, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • बी ई ओ की समीक्षा बैठक प्रत्येक विद्यालय में शत प्रतिशत उपस्थित सुनिश्चित हो एवं उनकी डिजिटल उपस्थित भी की जाए - मनींद्र कुमार मियागंज , उन्नाव उत्तर प्रदेश के ब्लाक मियागंज से इस वक्त की बड़ी खबर जहां पर मियागंज मेंबी ई ओ की समीक्षा बैठक प्रत्येक विद्यालय में शत प्रतिशत उपस्थित सुनिश्चित हो एवं उनकी डिजिटल उपस्थित भी की जाए - मनींद्र कुमार मियागंज ,
    1
    बी ई ओ की समीक्षा बैठक प्रत्येक विद्यालय में शत प्रतिशत उपस्थित सुनिश्चित हो एवं उनकी डिजिटल उपस्थित भी की जाए - मनींद्र कुमार मियागंज ,
उन्नाव उत्तर प्रदेश के ब्लाक मियागंज से इस वक्त की बड़ी खबर जहां पर मियागंज मेंबी ई ओ की समीक्षा बैठक प्रत्येक विद्यालय में शत प्रतिशत उपस्थित सुनिश्चित हो एवं उनकी डिजिटल उपस्थित भी की जाए - मनींद्र कुमार मियागंज ,
    user_Idrish 7tv समाचार (सच के साथ)
    Idrish 7tv समाचार (सच के साथ)
    Local News Reporter उन्नाव, उन्नाव, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.