वार्ड 75 में सड़कें बदहाल, विकास के दावों पर उठे सवाल, आखिर किस मुंह से जनता के सामने जाएंगे जनप्रतिनिधि मेरठ नगर निगम के वार्ड 75 में मुख्य मार्गों की खराब हालत को लेकर स्थानीय लोगों ने सवाल उठाए हैं। लोगों के मुताबिक जगह-जगह गहरे गड्ढों के कारण आवागमन मुश्किल है और बाइक, ई-रिक्शा व टेंपो चालकों के लिए हादसे का खतरा बना हुआ है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि कार्यकाल समाप्ति की ओर बढ़ने के बावजूद सड़क और अन्य बुनियादी समस्याओं का स्थायी समाधान नहीं हो सका। पार्षद रेशमा और उनके पति मोहम्मद दिलशाद पर भी चुनाव के दौरान किए गए विकास के वादों को पूरा नहीं करने के आरोप लगाए गए हैं। लोगों का यह भी आरोप है कि नगर निगम के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंचते हैं, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो पाता। महापौर हरिकांत अहलूवालिया और नगर निगम प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए गए हैं। हालांकि, इन आरोपों पर संबंधित जनप्रतिनिधियों या नगर निगम प्रशासन का पक्ष इस जानकारी में सामने नहीं आया है। अब सवाल है कि कार्यकाल खत्म होने से पहले वार्ड 75 की सड़कों और बुनियादी सुविधाओं में कितना सुधार हो पाएगा। #Meerut #MeerutNews #Ward75 #Reshma #MohammadDilshad #MeerutMunicipalCorporation #RoadIssues #Development #CivicIssues #MeerutMayor #HarikantAhluwalia #UPNews #UttarPradesh #ERadioIndia

- अवैध असलहों की खरीद-फरोख्त करने वालों से पुलिस की मुठभेड़, दिल्ली का शातिर बदमाश घायल मेरठ में परतापुर पुलिस और नगर स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई, पिस्टल-कारतूस और चोरी की बाइक बरामद मेरठ में अवैध असलहों की खरीद-फरोख्त करने वाले बदमाशों के खिलाफ परतापुर पुलिस और नगर स्वाट टीम ने संयुक्त कार्रवाई की। अच्छरौंडा -बहादुरपुर अंडरपास के पास पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। इस दौरान जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लगी, जिसे पुलिस ने घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसके तीन साथी मौके से फरार हो गए। पुलिस के मुताबिक, 14 सितंबर की अलसुबह मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ लोग अछरोंदा-बहादुरपुर अंडरपास के पास अवैध असलहों की खरीद-फरोख्त के लिए मौजूद हैं। सूचना पर परतापुर पुलिस और नगर स्वाट टीम ने मौके पर पहुंचकर संदिग्धों की घेराबंदी की और उन्हें आत्मसमर्पण करने के लिए कहा। आरोप है कि बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर बहादुरपुर की ओर भागने का प्रयास किया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दिल्ली के वेलकम कॉलोनी निवासी 34 वर्षीय आमिर पुत्र हाजी फरियाद के बाएं पैर में गोली लगी। पुलिस ने उसे घायल अवस्था में गिरफ्तार कर उपचार के लिए पीएल शर्मा अस्पताल भेजा। आमिर के कब्जे से .32 बोर की पिस्टल, एक मैगजीन, तीन जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद हुआ। इसके अलावा पुलिस ने एक स्कूटी और चोरी की बताई जा रही स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल भी बरामद की है। मुठभेड़ के दौरान फरार हुए तीन आरोपियों की तलाश में पुलिस ने आसपास के थानों को सूचना देकर इलाके में घेराबंदी और सघन चेकिंग शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। बाइट – विनायक गोपाल भोसले, एसपी सिटी मेरठ4
- दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी के कुछ हिस्सों में बारिश हुई। कुतुब मीनार से दृश्य।1
- गुरुग्राम में सड़क किनारे युवक ने युवती को पकड़कर मांगी मदद, मौके पर जुटी भीड़; पुलिस ने परिजनों को सौंपा गुरुग्राम के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में सड़क किनारे एक हैरान करने वाली घटना सामने आई। एक युवक अचानक घबराहट में युवती को पकड़कर बैठ गया और राहगीरों से “बचा लो” कहकर मदद की गुहार लगाने लगा। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। राहगीरों ने जब युवती को अलग करने की कोशिश की और वीडियो बनाने लगे, तो युवती ने खुद लोगों से कैमरा बंद करने की अपील की। सूचना मिलने पर सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को शांत कराया। जांच के दौरान युवक के दिल्ली के उत्तम नगर का निवासी होने और गंभीर मानसिक तनाव से गुजरने की बात सामने आई। परिजनों ने पुलिस को इलाज से जुड़े दस्तावेज दिखाए, जिसके बाद आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर युवक को उसके परिवार के सुपुर्द कर दिया गया। #Gurugram #GurugramNews #CivilLines #HaryanaNews #ViralNews #BreakingNews #Police #NewsUpdate1
- सरधना थाना प्रभारी ने गणेश महोत्सव को लेकर बुलाई सार्वजनिक बैठक गणेश महोत्सव को लेकर सरधना थाना प्रभारी दिनेश प्रताप सिंह ने सरधना नगर के गणमान्य लोगों को बुलाकर सार्वजनिक बैठक की जिसमें यात्रा संबंधी दिशा निर्देश दिए गए और शांतिपूर्ण व्यवस्था बनाकर विसर्जन कराए जाने में सभी से सहयोग के अपील की।1
- हापुड़ व्यूरो रिपोर्ट हापुड़ में ट्यूबवेल जाने वाली बिजली लाइन को निशाना बनाया1
- *भरोसा तोड़ने वाले से* *बड़ा मूर्ख कोई दूसरा नहीं हो सकता* *क्योंकि वो अपने स्वार्थ के लिए* *एक अच्छे इंसान को खो देता है* ॐ गं गणपतये नमः पंडित कुंजबिहारी वशिष्ठ ज्योतिषाचार्य सूर्यदेव उपासक मीडिया कार्यक्रम प्रभारी, अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा (पंजीकृत) एनसीआर, वसुंधरा गाजियाबाद भारत 🙏🙏 🦚राधे राधे🦚 14 सितंबर - गणेश चतुर्थी एवं हरतालिका तीज की हार्दिक शुभकामनाएं जय श्रीकृष्ण गोविन्दाय नम शिवाय खाटूश्याम देवाय कृष्णाय वासुदेवाय नम भगवान शिव आशीर्वाद बनाए पंडित कुंजबिहारी.वशिष्ठ ज्योतिषाचार्य सूर्यदेव उपासक मीडिया कार्यक्रम प्रभारीअखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा[ पंजीकृत 1939] एनसीआर भारत4
- लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर के बयान को लेकर विवाद, पत्रकार के सवाल पर कही ये बात लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर के एक कथित बयान को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा तेज है। वायरल वीडियो में पत्रकार उनसे सवाल करता नजर आ रहा है, जिस पर विधायक कथित तौर पर कहते हैं कि जो व्यक्ति “वंदे मातरम्”, “भारत माता की जय” और “जय श्री राम” बोलेगा, वही अच्छा है। पत्रकार के यह पूछने पर कि क्या इनके अलावा कोई और अच्छा नहीं हो सकता, वीडियो में विधायक कथित तौर पर “नंदकिशोर गुर्जर जिंदाबाद” कहने की बात करते सुनाई देते हैं। इस बयान को लेकर सोशल मीडिया पर विधायक पर सं_वि_धान और लोकतांत्रिक मूल्यों की अ_व_हे_ल_ना के आरोप लगाए जा रहे हैं। हालांकि, वायरल वीडियो के पूरे संदर्भ और बयान की स्वतंत्र पुष्टि जरूरी है। जनप्रतिनिधि के बयान को लेकर जनता के बीच भी सवाल उठ रहे हैं कि लोकतंत्र में असहमति और अलग विचार रखने वाले नागरिकों के प्रति भाषा और रवैया कैसा होना चाहिए। #Loni #Ghaziabad #NandKishorGurjar #UPNews #BreakingNews #ViralVideo #Politics #Journalist #Democracy #Constitution #NewsUpdate1
- दिल्ली के स्वरूप नगर की फैक्टरी के अंदर लगी भयानक आग, मची चीक-पुकार ख़ौफ़नाक। दिल्ली के स्वरूप नगर की फैक्टरी के अंदर भयानक आग जान बचाने के लिए लोगों ने ऊपर से लगाई छलांग। गंभीर हालात के अंदर अस्पताल के अंदर भर्ती। जान बचाने को फैक्टरी की छत से लोगों ने लगाई छलांग, कई गंभीर1
- मेरठ के होटल में फरदीन ने लव जिहाद में हिंदू किशोरी को फँसाकर किया शोषण, गिरफ्तार कर जेल भेजा फरदीन को मेरठ के रंजीत होटल में हिंदू किशोरी से रेप किया गया और उसकी अश्लील विडियों बनाई गई, पीड़ित की माँ का आरोप है कि फरदीन ने उसकी बेटी को लव जिहाद में फँसाया और उसका शोषण किया । पुलिस ने मौके पर फरदीन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया ।1