चैत्र नवरात्रि में मां बंचरा देवी धाम पर उमड़ी आस्था, अंतिम दिन लगेगा भव्य मेला कुशीनगर। सुकरौली विकासखंड क्षेत्र के ग्राम सभा जगदीशपुर स्थित मां बंचरा देवी मंदिर में चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। वर्षों पुरानी परंपराओं के अनुसार यहां हर वर्ष नवरात्रि के नौ दिनों तक विशेष पूजन-अर्चन और धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया जाता है, जिसमें पूरे क्षेत्र के लोग बढ़-चढ़कर भाग लेते हैं। मंदिर परिसर में सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहता है। भक्तजन मां बंचरा देवी के दर्शन कर अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर रहे हैं। महिलाएं, बुजुर्ग और युवा सभी वर्ग के लोग बड़ी श्रद्धा और आस्था के साथ मंदिर पहुंच रहे हैं। नवरात्रि के दौरान पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में डूबा हुआ है और जयकारों से गूंज रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार, चैत्र नवरात्रि इस क्षेत्र का सबसे प्रमुख और पावन पर्व माना जाता है। मान्यता है कि मां बंचरा देवी के दरबार में सच्चे मन से की गई प्रार्थना अवश्य पूर्ण होती है। इसी विश्वास के साथ दूर-दराज के गांवों से भी श्रद्धालु यहां पहुंच रहे हैं। नवरात्रि के अंतिम दिन यहां पारंपरिक ‘भाव मेला’ का आयोजन किया जाता है, जिसकी तैयारियां जोरों पर हैं। मेले में क्षेत्र के साथ-साथ आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में लोग शामिल होते हैं। बच्चों के लिए झूले, खिलौनों की दुकानें और खानपान की विभिन्न दुकानों से मेला सजा रहता है। मंदिर परिसर के बाहर और आसपास के क्षेत्रों में भी अस्थायी दुकानों की कतारें लगने लगी हैं। खासकर मंदिर से कुछ दूरी पर स्थित पुरानी रेलवे लाइन के किनारे भी कई प्रकार की दुकानों का आयोजन होता है, जहां विभिन्न प्रकार के खाद्य पदार्थों की बिक्री की जाती है। प्रशासन द्वारा भीड़ को देखते हुए सुरक्षा और व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं, जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। कुल मिलाकर मां बंचरा देवी मंदिर में चैत्र नवरात्रि के दौरान आस्था, श्रद्धा और उल्लास का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है।

- आज कि सबसे बड़ी खबर योगी आदित्यनाथ का बड़ा एक्शन1
- NEWS -- SCRIPT SLUG -- बिहार जा रहा 200 लीटर पेट्रोल व 300 लीटर डीजल पुलिस ने पकड़ा DATE -- 28-03-2026 REPORT -- GUDDOO NISHAD / KUSHINAGAR - खाद्य एवं रसद विभाग के साठगांठ के खेल का हुआ खुलासा पुलिस ने पकड़ा 200 लीटर पेट्रोल 300 लीटर डीजल - डीजल-पेट्रोल की तस्करी कर बिहार ले जाते समय एक टेम्पू को पुलिस ने पकड़ा - पकड़े गये टेम्पू में 13 गैलन में रखा गया है डीजल व पेट्रोल - जिले के कई पेट्रोल पंप डीजल और पेट्रोल के अभाव में है बंद - कुछ पंप से सरेआम कराया जा रहा है डीजल और पेट्रोल की तस्करी - विभागीय जिम्मेदारो पर भी उठ रहा है सवाल - सूचना पर पहुँचे पूर्ति निरीक्षक पडरौना ने डीजल व पेट्रोल को पुलिस को सौपा - आर्मी फ्यूल एचपी पेट्रोल पंप गंभीरिया से जा रहा था पकड़ा गया डीजल व पेट्रोल - पडरौना कोतवाली के त्रिलोकपुर रेशम फार्म के पास पकड़ा गया पेट्रोल से भरा टेम्पू । बाईट -- रंजीत गुप्ता , ड्राईवर । बाईट -- बीएन सिंह , पूर्ति निरीक्षक - पडरौना ।4
- देवरिया नगर पालिका परिषद के नव नामित पांचों सभासदों का भव्य तरीके से शपथ ग्रहण कार्यक्रम का हुआ आयोजन हुआ।4
- पूर्व केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री कुंवर सीपीएन सिंह की 91वीं जयंती शनिवार को पडरौना राजदरबार में अत्यंत गरिमामय वातावरण में मनाई गई। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों और जनप्रतिनिधियों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी और उनके विराट व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद किया। श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए पडरौना विधायक मनीष जायसवाल ने कहा कि कुंवर सीपीएन सिंह जी एक दूरदर्शी राजनेता थे, जिन्होंने राजनीति को शुद्ध रूप से जनसेवा का माध्यम बनाया। उनके द्वारा क्षेत्र के विकास के लिए रखी गई नींव आज भी हम सभी का मार्गदर्शन कर रही है। एडवोकेट आरके सिंह ने कहा कि सांसद और मंत्री के रूप में उनके ऐतिहासिक योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता, उनके प्रयासों से ही पूर्वांचल को विकास की एक नई पहचान मिली। पडरौना ब्लॉक प्रमुख आशुतोष सिंह बहुगुणा ने उन्हें नमन करते हुए कहा कि कुंवर साहब का जुड़ाव जमीन से जुड़े कार्यकर्ताओं और आम जनमानस से बहुत गहरा था, उन्होंने सदैव अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति की चिंता की। विशुनपुरा ब्लॉक प्रमुख विन्ध्यवासिनी श्रीवास्तव ने श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा कि क्षेत्र के उत्थान के प्रति उनका समर्पण अतुलनीय था, उनके विचार आज की युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणापुंज हैं। वहीं पूर्व चेयरमैन शिवकुमारी देवी ने कुंवर साहब को याद करते हुए कहा कि वे अभिभावक के समान थे, जिन्होंने अपने क्षेत्र के सर्वांगीण विकास और प्रगति के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित कर दिया। राज्यसभा सांसद आरपीएन सिंह के मीडिया प्रभारी शमसेर मल्ल ने कहा कि कुंवर साहब की कार्यशैली और उनकी योजनाएं आज भी समाज के हित में प्रासंगिक हैं। इस कार्यक्रम में संतोष श्रीवास्तव, गुड्डू मल्ल, प्रिन्स प्रताप सिंह, अरविन्द गुप्ता, राधेश्याम पासवान, सुरेन्द्र सिंह, विनोद भारती, प्रधानाचार्य अरविन्द सिंह, नंदलाल चौहान, कन्हैया कुशवाहा, गौरव पटेल, धीरज पटेल, सुधाकर पाण्डेय, टीएन सिंह, भुवनेश्वर त्रिपाठी, विजेंद्र गुप्ता, ओमप्रकाश दूबे, महेश रौनियार, रोहित मल्ल, शारदा पाल सिंह, अरुण कुशवाहा, चंदन जायसवाल, अतुल मिश्रा, अशोक गुप्ता, मीनू जिंदल, संजय राय, उपेन्द्र, देवानंद मद्धेशिया, प्रमोद गौतम, विनोद गुप्ता, रामाद्या यादव, ईश्वर चंद पटेल, पूनम जायसवाल, विजय साहनी, प्रदीप मोदनवाल सहित भारी संख्या में स्थानीय नागरिक और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।1
- कुशीनगर। जनपद के पडरौना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मनिकौरा जुड़ी चौराहा में आपसी रंजिश को लेकर पट्टीदारों के बीच हिंसक झड़प का मामला सामने आया है। पीड़ित अशोक पुत्र सिंहासन निषाद ने थाना प्रभारी निरीक्षक को तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित के अनुसार, उसका पट्टीदार लल्लन पुत्र सिंहासन निषाद आए दिन घर पर आकर बेवजह गाली-गलौज करता रहता है। आरोप है कि 26 मार्च 2026 की रात करीब 8 बजे जब परिवार की महिलाएं घर में भोजन बना रही थीं, तभी लल्लन दरवाजे पर पहुंचकर अभद्र भाषा का प्रयोग करने लगा। मना करने पर वह हाथापाई पर उतर आया। देखते ही देखते लल्लन के परिवार के अन्य सदस्य—प्रकाश, रविन्द्र, धर्मवीर, राजू तथा सुनैना और संजना—लाठी-डंडा व लोहे की रॉड लेकर मौके पर पहुंच गए और हमला कर दिया। आरोप है कि सभी लोग घर में घुस गए और परिवार के सदस्यों को खींच-खींचकर बेरहमी से पीटा। इस दौरान लल्लन ने लोहे की रॉड से अशोक के सिर पर वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। वहीं प्रकाश ने अशोक के बेटे पप्पू के सिर पर लाठी से हमला कर उसे लहूलुहान कर दिया। धर्मवीर पर आरोप है कि उसने रोहित (जो गूंगा व दिव्यांग है) के सिर पर लोहे की रॉड से वार कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। चीख-पुकार सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर किसी तरह जान बचाई। सूचना पर 112 नंबर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। घायलों का उपचार जिला संयुक्त चिकित्सालय कुशीनगर में कराया गया है। पीड़ित ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।1
- Jewar Airport में ऐसा क्या खास है जो इसे देश का सबसे हाईटेक हवाई अड्डा बनाएगा?1
- #CRIME1
- Post by विजय कुमार1
- मेल का खेल कब तक चलेगा साहब मस्टरोल 10 मजदूर का मौके पर एक भी मजदूर नहीं मामला कुशीनगर जिले के ब्लाक बिशनपुरा अंतर्गत ग्राम सभा कंठी छपरा का है कुशीनगर जिले के ब्लाक विशुनपुरा अंतर्गत ग्राम सभा कंठी छपरा में आए दिन मनरेगा को लेकर चर्चा का विषय बना हुआ है जो की ग्राम सभा में केवल कागजातों में काम चल रहा है धरातल पर नहीं जब उसे ग्राम सभा में मीडिया कर्मियों ने सूचना पर पहुंचा तो पता चला कि मिस्टल 10 लोगों का चल रहा है मौके पर एक भी नहीं ग्रामीणों से पूछताछ करने पर पता चला कि दो दिन से कम बंद है और केवल फोटो खींचा जा रहा है इसके विषय में एपीओ विशुनपुरा का फोन रिसीव नहीं हुआ उसके बाद मीडिया कर्मियों ने खंड विकास अधिकारी को दूरभाष की सूचना देने के बाद उन्होंने शासन दिया कि जाएगी लेकिन अब देखना यह है कि क्या इस ग्राम सभा में पिछले 10 साल से एक ही मुखिया पांव जमाए बैठे हैं क्या अभी भी गांव में विकास होगा या नहीं जबकि यह जांच का विषय3