विकसित भारत जी राम जी योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाएं अधिकारी: उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य न्यूज टू इंडिया से उप संपादक प्रदीप कुमार वर्मा उर्फ राजन की खास रिपोर्ट लखनऊ,15 सितंबर 2026। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने आज ग्राम्य विकास विभाग के उच्च अधिकारियों से दूरभाष पर वार्ता कर विकसित भारत जी राम जी योजना के मुख्यालय एवं जिला स्तरीय क्रियान्वयन की विस्तृत समीक्षा की।उन्होंने योजना की प्रगति का ब्योरा लिया और अधिकारियों को निर्देश दिया कि डबल इंजन सरकार की मंशा के अनुरूप विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाए।उपमुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि योजना को धरातल पर प्रभावी रूप से लागू करने तथा स्थानीय निकायों की भूमिका सुदृढ़ करने के उद्देश्य से प्रत्येक जनपद में पंच सम्मेलन का आयोजन किया जाए। इन सम्मेलनों में सांसदों, विधायकों,जिला व क्षेत्र पंचायत सदस्यों और ग्राम पंचायतों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाए,जिससे विकास योजनाओं में जन-सहभागिता और पारदर्शिता बनी रहे।आगामी त्योहारों के दृष्टिगत उन्होंने निर्देश दिया कि ब्लॉक स्तर पर पंजीकृत कार्ड धारकों को तत्काल कार्य आवंटित किए जाएं। ब्लॉक स्तर के अधिकारी स्वयं निगरानी रखें ताकि किसी भी पात्र कार्ड धारक को कार्य प्राप्त करने एवं मजदूरी के भुगतान में अनावश्यक विलंब न हो।योजना के क्रियान्वयन में लापरवाही पर सख्त चेतावनी देते हुए उपमुख्यमंत्री ने कहा कि किसी भी स्तर पर ढिलाई,हीलाहवाली या अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।दोषी पाए जाने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों की जवाबदेही तय कर उनके विरुद्ध त्वरित अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।उन्होंने कहा कि विकसित भारत जी राम जी योजना का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे का सुदृढ़ीकरण,रोजगार का त्वरित सृजन और अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना है।अधिकारियों को नियमित मैदानी निरीक्षण करने और प्रगति रिपोर्ट मुख्यालय भेजने के निर्देश दिए गए हैं।

- वाराणसी से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया वीडियो में जिला विद्यालय निरीक्षक के पक्ष को प्रस्तुत किया गया। Varanasi Breking News Varanasi news Awaj news1
- घटवारी माता मंदिर मार्ग पर गंदगी का अंबार, कीचड़ और सूअरों से श्रद्धालु परेशान जनता न्यूज़ टीवी ब्यूरो चीफ़ राजमणी पाण्डेय चंदौली1
- वाराणसी कमिश्नर मीडिया से बात करते पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल मीडिया से बात करते पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल गोद लिये थानो के सम्बन्ध में1
- Post by Ajay Singh1
- गणेश उत्सव के तीसरे दिन श्रद्धा और भक्ति का माहौल, सूर्य प्रकाश पाण्डेय ने दी हार्दिक शुभकामनाएं पुणे। गणेश उत्सव के तीसरे दिन भी देशभर में गणपति बप्पा की भक्ति और उत्साह का माहौल बना हुआ है। विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालु भगवान श्री गणेश की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर परिवार एवं समाज की सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना कर रहे हैं। इस पावन अवसर पर मानवाधिकार सुरक्षा एवं संरक्षण ऑर्गनाइजेशन की ओर से रिपोर्टर सूर्य प्रकाश पाण्डेय जी ने सभी श्रद्धालुओं एवं देशवासियों को गणेश उत्सव के तीसरे दिन की हार्दिक शुभकामनाएं एवं अभिनंदन प्रेषित किया। सूर्य प्रकाश पाण्डेय जी ने कहा कि भगवान श्री गणेश विघ्नहर्ता और मंगलकर्ता के रूप में पूजे जाते हैं। गणेश उत्सव हमें श्रद्धा, एकता, भाईचारे और सामाजिक सद्भाव का संदेश देता है। सभी भक्तजन पर्यावरण एवं सामाजिक जिम्मेदारियों का ध्यान रखते हुए उत्सव को श्रद्धा और शांतिपूर्ण वातावरण में मनाएं। उन्होंने भगवान श्री गणेश से सभी के जीवन में सुख, शांति, स्वास्थ्य, समृद्धि एवं सफलता प्रदान करने की मंगलकामना की। गणपति बप्पा मोरया! मंगल मूर्ति मोरया! — मानवाधिकार सुरक्षा एवं संरक्षण ऑर्गनाइजेशन रिपोर्टर – सूर्य प्रकाश पाण्डेय जी1
- जौनपुर या हनुमान मंदिर सैकड़ो साल पुराना है यहां जो मन्नत मांगते हैं लोग वह होती है पूरा जौनपुर प्रसिद्ध हनुमान मंदिर का सुबह का दर्शन1
- अभियंताओं की दक्षता गुणवत्ता और नवाचार से प्रदेश के विकास को नई गति मिलेगी स्वतंत्र देव सिंह न्यूज टू इंडिया से उप संपादक प्रदीप कुमार वर्मा उर्फ राजन की खास रिपोर्ट लखनऊ, 15 सितंबर 2026।भारतरत्न इंजीनियर मोक्षगुण्डम् विश्वेश्वरैया के 166वें जन्मदिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश इंजीनियर्स एसोसिएशन द्वारा अभियंता दिवस समारोह का आयोजन किया गया। राम मनोहर लोहिया परिकल्प भवन प्रेक्षागृह, सिंचाई विभाग, तेलीबाग, लखनऊ में आयोजित समारोह के मुख्य अतिथि जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह रहे।समारोह में एसोसिएशन की पत्रिका ‘विश्वेश्वरैया विशेषांक’ एवं लोक निर्माण विभाग की पत्रिका ‘प्रज्ञता’ का विमोचन किया गया। इस अवसर पर प्रदेश के विकास में उत्कृष्ट योगदान देने वाले अभियंताओं को सम्मानित भी किया गया।जलशक्ति मंत्री ने अभियंताओं को अभियंता दिवस की बधाई देते हुए कहा कि भारतरत्न सर एम. विश्वेश्वरैया का जीवन दूरदृष्टि, अनुशासन, तकनीकी दक्षता और राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा देता है।अभियंता केवल सड़क, पुल,भवन और नहरों का निर्माण नहीं करते, बल्कि जनजीवन को बेहतर बनाने और आर्थिक गतिविधियों को गति देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।उन्होंने कहा कि अभियंताओं को गुणवत्ता,पारदर्शिता और समयबद्धता को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए आधुनिक तकनीक, नवाचार और कुशल प्रबंधन का उपयोग करना चाहिए। सरकार का संकल्प है कि विकास परियोजनाएं समय से पूर्ण हों,लागत नियंत्रित रहे और उनका अधिकतम लाभ जनता को मिले।इससे पूर्व जलशक्ति मंत्री ने उदयगंज स्थित सिंचाई विभाग मुख्यालय परिसर में भारतरत्न डॉ. एम.विश्वेश्वरैया की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित कर नमन किया।समारोह में उत्तर प्रदेश इंजीनियर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष विनोद कुमार श्रीवास्तव,निवर्तमान अध्यक्ष सुरजीत निरंजन,वरिष्ठ उपाध्यक्ष सी.के.मंगलम, महासचिव आशीष यादव,अतिरिक्त महासचिव शशांक पांडेय,संगठन सचिव अभिषेक यादव सहित विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष,प्रमुख अभियंता तथा बड़ी संख्या में अभियंता उपस्थित रहे।1
- बेला (समुदपुर) में 20 सितंबर से सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का होगा शुभारंभ जनता न्यूज़ टीवी ब्यूरो चीफ़ राजमणी पाण्डेय चंदौली1
- नगर निगम वाराणसी मे भ्रष्टाचार पर जमकर बरसे यूनियन नेता वाराणसी का नगर निगम अब भ्रष्टाचार का पर्याय बनता जा रहा है। शहर के तमाम यूनियन नेता ने आरोप लगाया है कि निगम के अधिकारी कर्मचारी का शोषण कर रहे है। उनकी कही कोई सुनवाई नहीं किया जा सकता क्या। पेश है रिपोर्ट Varanasi Breking News1